Tuesday, 8 May 2018

अंबाला 2 दिन पहले कांग्रेसी द्वारा भाजपा कार्यकर्ता की हत्या मामले में पूरी पुलिस चोंकी का तबादला , CCTV में कैद हुए था सारा मामला ।

     अंबाला छावनी के तोपखाना इलाके में कांग्रेसी नेता द्वारा युवक के लाइव मर्डर के मामले में अंबाला पुलिस कप्तान ने पूरी की पूरी चौकी को ही बदल दिया । चौकी इंचार्ज सहित वहां काम करने वाले सभी कर्मचारियों को पुलिस कप्तान ने बदल दिया । दरअसल लोगों का आरोप था कि चौकी घटनास्थल से महज 100 मीटर दूर थी फिर भी आरोपी हत्या जैसी संगीन वारदात को अंजाम देकर वहां से निकल गया और पुलिस मुलाजिम सूचना मिलने के बावजूद हाथ मलते रह गए ।


        अंबाला छावनी के तोपखाना इलाके में दो दिन पहले हुए मर्डर के मामले में अंबाला पुलिस के मुखिया अभिषेक जोरवाल ने बड़ी कार्यवाई की है । पुलिस कप्तान ने पूरे के पूरे चौकी स्टाफ को ही स्थानन्तरित कर दिया । कांग्रेसी नेता द्वारा अपने पड़ोसी को गोलियों से भुनने के मामले में लोगों में इस बात को लेकर रोष था कि चौकी घटनास्थल से मात्र 100 मीटर दूर है , बावजूद इसके पुलिस हाथ मलती रह गई और आरोपी घटनास्थल से आराम से चला गया । बहरहाल पुलिस कप्तान ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लिया गया है , उसे गिरफ्तार करने के बाद उससे हत्या में इस्तमाल की गई रिवाल्वर  बरामद कर ली गई थी । पुलिस ने  उसके एक साथी को भी गिरफ्तार कर लिया है  ।  कप्तान अभिषेक जोरवाल ने इस बात की भी पुष्टि करी कि उन्होंने तोपखाना चौकी का पूरा का पूरा स्टाफ बदल दिया है ।

अंबाला 4 युवको द्वारा 1 युवक से सामूहिक कुकर्म का संदिग्ध मामला सामने आया , पुलिस ने कहा मामला संदिग्ध जाँच जारी .

    अंबाला में 4 लड़को पर एक युवक को किडनेप कर सामूहिक कुकर्म करने और मारपीट करने व उसकी मोबाईल से वीडियो बनाने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि पीड़ित युवक ने पुलिस को नशा बेचने वालो की जानकारी दी थी जिसकी जानकारी आरोपियों को लगी तो उन्होंने युवक का अपहरण कर यह कृत्य कर दिया। फ़िलहाल पुलिस मामले को संदिग्ध मान जाँच करने की बात कह रही है।



    अंबाला पुलिस को शहर के रहने वाले 1 एक युवक ने शिकायत सौंपी है कि उसके साथ 4 दबंगो ने कुकर्म किया है युवक का आरोप है कि पहले उसका अपहरण किया उसके बाद उसे चिट्टे का नशा करवा उसके साथ मारपीट की गयी व उसके साथ सामूहिक कुकर्म किया गया। युवक का यह भी आरोप है कि दबंगो ने उसके साथ मारपीट व कुकर्म का वीडियो भी बनाया। बताया जा रहा है कि युवक ने कुछ समय पहले अंबाला पुलिस को चिट्टा बेचने वालो की जानकारी दी थी जिसके बाद पुलिस ने नशा कारोबारी को उठा लिया था और पैसे ले देकर मामले को निपटा दिया। दबंगो को इस बात की जानकारी मिल गयी कि पुलिस को यह जानकारी इस पीड़ित युवक द्वारा दी गयी है। जिसके बाद युवक को पूरी रात बंधक बना कर रखा गया और उसके साथ यह पूरा वाकया किया गया। पीड़ित की माँ ने इस मामले में सख्त कार्यवाई की मांग की है। 

    युवक पर मुखबरी का आरोप लगा पीटने व कुकर्म करने के आरोपियों से पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामला पर्थ दृष्टि में संदिग्ध दिखाई दे रहा है सभी का मेडिकल करवाया जायेगा और उसके बाद कार्यवाई की जाएगी। 

     अंबाला में इससे पहले भी युवको को बंधक बना मारपीट के वीडियो बनाने व वायरल करने के मामले सामने आ चुके हैं  इसलिए पुलिस इस मामले की गंभीरता को समझते हुए जांच के बाद कार्यवाई की बात कह रही है। 

Monday, 7 May 2018

कल स्कूलों की छुट्टी हो सकती है रदद् , कुछ देर में जारी हो सकते हैं आदेश ।

तूफान पर सरकार की किरकिरी
स्कूलों में छुट्टियां, पीएमओ नाराज, मांगा जवाब तो मौसम विभाग  के झाड़ा पल्ला
विवाद में शिक्षा मंत्री का फैसला -तो अब क्या सरकार मारेगी पलटी

 आंधी - तूफान और तेज बारिश की आशंका के मद्देनजर हरियाणा में दो दिनों तक स्कूल बंद करने के मामले में प्रधानमंत्री कार्यालय हैरान है। पीएमओ ने मौसम विभाग से पूछा है कि आखिर स्कूल बंद करने की नोबत क्यों आयी। हरियाणा के लिए ऐसी कैसी एडवाइजरी जारी की गई।

    मौसम विभाग के DDGM देवेंद्र प्रधान ने कहा है कि उनकी ओर से ऐसी कोई एडवायजरी जारी नही की गई, जिसमे स्कूल बंद करने पड़े।

           DDGM ने पीएमओ को बताया है कि हरियाणा सरकार को स्कूल बंद करने के लिए कोई एडवाइजरी नहीं दी गई है. उनका कहना है कि अगले 24 घंटे में दिल्ली-एनसीआर में आंधी-तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

Sunday, 6 May 2018

गुरुग्राम मामले पर अनिल विज ने कहा जमीन पर कब्जे के लेकर नमाज पढ़ना स्वीकार नही ।

      13 राज्यों में तूफान और तेज बारिश को लेकर 7 व 8 मई को अलर्ट जारी किया गया । हरियाणा में अलर्ट को देखते हुए स्कूलों में 2 दिन की छुट्टियों की घोषणा कर दी गयी । कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा प्रशासन को अलर्ट पर रखा गया है । 


         हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने खुले में नमाज पढ़ने को लेकर कहा है कि नमाज जरूर पढ़ें लेकिन खुले में नही । इस पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि हमारा संविधान इसकी इजाजत देता है कि कोई भी अपने धर्म की पद्दति से पूजा पाठ कर सकता है और इसकी इजाजत दी जा सकती है । लेकिन किसी भी जमीन पर कब्जा करने के लिए नमाज पढ़ता है तो उसे स्वीकार नही किया जा सकता ।

       हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह को चिट्ठी लिख पंजाब का पानी पाकिस्तान न भेजने को कहा है जिस पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि ये समझ तो उन्हें खुद होनी चाहिए । पानी पाकिस्तान न जाये पानी हरियाणा , राजस्थान के काम आए इसी को लेकर पत्र लिखा गया है ।

मौसम विभाग की तेज तूफान और बरसात की चेतावनी को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 7 व 8 मई के अवकाश की घोषणा की।




 चण्डीगढ़,6 मई- हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा सार्वजनिक हित में एडवाईजरी जारी की गई है कि आगामी 7 व 8 मई को हरियाणा में तेज तूफान और बरसात का पूर्वानुमान है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा पूर्वानुमान के मद्देनजर नागरिकों को एहतियात बरतने की सलाह दी गई है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेशवासियों से अपील की गई है कि वे इस तेज तूफान और बरसात के पूर्वानुमान से भयभीत न हों, बल्कि विभाग द्वारा जारी सावधानियां बरतें। इस दौरान बच्चों, औरतों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें। सभी संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश जारी किए गए हैं।


     उन्होंने बताया कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार 7 व 8 मई को सभी प्रदेशवासी पेड़ों से दूरी बनाए रखें। वे न तो स्वयं पेड़ों के नीचे सोएं और न ही अपने पालतू पशुओं को पेड़ों के आस-पास छोड़ें। रात को सोने से पूर्व चुल्हों व भ_ी के अतिरिक्त अन्य किसी नजदीकी स्थान पर सुलगती आग को बुझाकर सोएं। रात को जल्दी अपने घरों को लौट आएं और सायंकाल को सफर तय करने से बचें। केवल अति आवश्यक होने पर ही सफर करें। रात को सोते समय अपने पास टॉर्च आदि की व्यवस्था रखें तथा इलैक्ट्रोनिक उपकरणों को प्लग से बाहर निकालकर सोएं।
प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश के किसानों से अपील की है कि वे अपनी तूड़ी व अनाज को संभालकर रखें। मकान की छतों पर भारी भरकम एवं तेज हवाओं में उडकऱ नुकसान पहुंचाने वाले सामान को सही प्रकार से रखें। छतों की मुंडेरों और दीवारों पर रखे हुए गमलों को भी नीचे सुरक्षित रखें। टीन एवं हल्के पदार्थों वाली छतों का विशेष ध्यान रखें। बिजली के उपकरणों तथा खम्बों से दूर रहें। तेज तूफान आदि के दौरान वृक्षों एवं खम्बों के गिरने की स्थिति में नजदीकी उपतहसील या तहसील मुख्यालय अथवा लघु सचिवालय में सूचित करें।
उन्होंने बताया कि किसी भी नागरिक को घबराने तथा डरने की जरूरत नहीं है और राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अतिरिक्त सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेशवासियों का आह्वान किया गया है कि वे तूफान के दृष्टिगत सोशल मीडिया पर फैलाई जाने वाली व्यर्थ की अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि सक्षम लोग मौसम विभाग की वैबसाईट www.imd.gov.in पर सही जानकारी प्राप्त का सकते हैं एवं आस-पास के लोगों को भी इसके बारे में जागरूक कर सकते हैं।

अंबाला भाजपा कार्यकर्ता को गोली से मौत के घाट उतारने वाला कांग्रेसी नेता गिरफ्तार , सीसीटीवी में कैद हुई थी पूरी वारदात ।

     पड़ोसी को गोलियों से छलनी करके मौत के घाट उतारने का आरोपी दबंग कांग्रेसी नेता चढ़ा पुलिस के हत्थे, पुलिस ने किया राउंड अप, पुलिस ने दर्ज किया हत्या का केस, कोर्ट में पेश करके रिमांड हासिल करेगी पुलिस।


        दिन दिहाड़े पड़ोसी युवक को गोलियों से छलनी करके मौत के घाट उतारने वाले दबंग कांग्रेसी नेता को पुलिस ने काबू कर लिया है। बता दें कि अम्बाला के तोपखाना बाजार के रहने वाले विजय शर्मा ने अपने पड़ोस में रहने वाले संदीप गोयल नामक युवक को गली में ही सरेआम गोलियों से भून डाला। हत्या की यह वारदात घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई जो पुलिस के हाथ लगा बड़ा सबूत है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने वारदात के बाद कैंट सदर थाने में जाकर खुद पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। अम्बाला कैंट के डीएसपी सुरेश कौशिक ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने आरोपी विजय शर्मा को गिरफ्तार करके उस पर हत्या और उसके परिवार के कई लोगों पर केस दर्ज कर दिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस हत्या में इस्तेमाल की गई पिस्टल और अन्य हथियार बरामद करेगी। 

अंबाला गोलीकांड में मारे गये संदीप को विज ने बताया भाजपा कार्यकर्ता , हस्पताल में मिले पीड़ित परिवार से कहा कांग्रेस अब बुरी तरह से बौखला गई है, और अब ऐसी हरकतों पर उतर आई है ।

     अंबाला छावनी के तोपखाना में सुबह कांग्रेसी नेता विजय कुमार द्वारा भाजपा कार्यकर्ता संदीप गोयल की हत्या मामले में कैबिनेट मंत्री  अनिल विज ने बड़ा बयान दिया है। विज ने कहा कि कांग्रेस अब बुरी तरह से बौखला गई है, और अब ऐसी हरकतों पर उतर आई है । विज ने कहा जैसा गुरु वैसा चेला। विज का इशारा कांग्रेस के पूर्व मंत्री और यमुनानगर जेल में बंद निर्मल सिंह की ओर था।


    अंबाला छावनी के आर्मी एरिया स्थित तोपखाना बाजार में सुबह कांग्रेसी कार्यकर्ता विजय कुमार द्वारा भाजपा के कार्यकर्ता संदीप गोयल पर गोली चलाकर उसकी हत्या करने पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस अब बौखला गई है और अब ऐसी ओछी हरकतों पर उतर आई है। विज ने कहा की कांग्रेसी कार्यकर्ता ने भाजपा के एक समर्पित कार्यकर्ता संदीप गोयल पर गोली चलाई है और उसकी हत्या की है। बस अब पूरी तरह से बौखलाहट में है । उन्होंने कहा कि जैसा गुरु वैसा चेला। अब यह सभी ऐसी हरकतों पर उतर आए हैं । याद रहे अनिल विज का इशारा कांग्रेस के पूर्व मंत्री एवं जगाधरी जेल में बंद चौधरी निर्मल सिंह की और था।

अनिल विज के कार्यकर्ता सम्मेलन से दिखा विज का शक्ति प्रदर्शन , विपक्ष पर जमकर बरसे विज ।

                     अंबाला छावनी में कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने भारतीय जनता पार्टी के छावनी विधानसभा के कार्यकर्ताओ की मीटिंग ली। कार्य...