Tuesday, 28 November 2017

अंबाला में 3 दिवसीय जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव का आज आगाज हुआ .

अंबाला में जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव 2017 की शुरुआत हुई । 3 दिन तक चलने वाले महोत्सव में खाद्य एंव आपूर्ति मंत्री कर्ण देव कंबोज ने मुख्यतिथि के तौर पर शिरकत की । इस दौरान सांसद रत्न लाल कटारिया , विधायक असीम गोयल ,  स्वामी ज्ञानानन्द महाराज भी मौजूद रहे । 

वीओ :-- अंबाला में 3 दिवसीय जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव का आज आगाज हुआ , महोत्सव में कई प्रदेशों के सांस्कृतिक नृत्यो की झलक देखने को मिली व हरियाणा सरकार के विभागों के काम काज को प्रदर्शनी की जरिये दर्शाया जा रहा है । गीता जयंती महोत्सव में सिख धर्म के इतिहास को दिखाने वाली प्रदर्शनी को काफी अच्छे से प्रदर्शित किया व पहली बार ट्रैफिक पुलिस ने प्रदर्शनी के जरिये लोगों को जागरूक करने का काम किया । जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव के आगाज पर पहुंचे खाद्य एंव आपूर्ति मंत्री कर्ण देव कंबोज ने महोत्सव का आगाज किया व सभी प्रदर्शनियों में पहुंच विभागों के काम को जाना । इस मोके खाद्य एंव आपूर्ति मंत्री कर्ण देव कंबोज ने कहा कि गीता के माध्यम से नई चीज जानने का मौका मिलता है। गीता जीवन का सार है। उन्होंने कहा गीता के माध्यम से जीवन की शंकाओ का समाधान होता है। 

No comments:

Post a Comment

अनिल विज के कार्यकर्ता सम्मेलन से दिखा विज का शक्ति प्रदर्शन , विपक्ष पर जमकर बरसे विज ।

                     अंबाला छावनी में कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने भारतीय जनता पार्टी के छावनी विधानसभा के कार्यकर्ताओ की मीटिंग ली। कार्य...