Tuesday, 26 December 2017

28 दिसम्बर को रोडवेज कर्मचारी फिर करेंगे हड़ताल , यात्रियों को उठानी पड़ेगी दिक्कते ।

अंबाला रोडवेज की हड़ताल को लेकर ज्वाईंट एक्शन कमेटी की बैठक , 28 दिसम्बर को भी मांग पूरी नही हुई तो हड़ताल आगे बढाई जा सकती है । 


             अंबाला रोडवेज की ज्वाईंट एक्शन कमेटी ने राज्य प्रधान हरी नारायण शर्मा की अगुवाई में मीटिंग की 28 दिसम्बर को प्रदेश में होने वाली हड़ताल को कामयाब बनाने के लिए रणनीति तैयार की गयी। लम्बित मांगो को लेकर कर्मचारी पूरे प्रदेश में चक्का जाम करने जा रहे हैं। ज्वाईंट एक्शन कमेटी ने राज्य प्रधान हरी नारायण शर्मा ने कहा कि परिवहन मंत्री कई बार मांगे मानने के बाद मांगे पूरी नही कर पाए। यदि 28 दिसम्बर को भी मांग पूरी नही हुई तो हड़ताल को आगे बढ़ाया जा सकता है। 

वीओ :-- हरियाणा में 27 दिसम्बर की रात से पूरे प्रदेश के रोडवेज कर्मचारी एक दिन हड़ताल पर जाने वाले हैं। 28 दिसम्बर को प्रदेश में पूरी तरह से रोडवेज का चक्का जाम रहेगा। चक्का जाम को कामयाब बनाने के लिए अंबाला में ज्वाईंट एक्शन कमेटी की बैठक हुई जिसमे कर्मचारियों को बढ़ चढकर हिस्सा लेने व सरकार को चेताने की कोशिश की गयी। ज्वाईंट एक्शन कमेटी के राज्य प्रधान हरी नारायण शर्मा ने कहा कि  नई भर्ती , नई बसे शामिल करने , कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने व 2016 - 17  की प्राईवेट पॉलिसी को रद्द किया जाये , नई बसे रोडवेज में शामिल की जाये लेकिन सरकार ने इन मांगो को मानने के बाद भी पूरा नही किया जिसके विरोध में कर्मचारी 28 दिसम्बर को हड़ताल करेंगे। यदि इस दौरान भी सरकार नही मानी तो 28 की रात को बैठक की जाएगी इस हड़ताल को आगे बढ़ाने या नई रणनीति का एलान भी किया जा सकता है। 

No comments:

Post a Comment

अनिल विज के कार्यकर्ता सम्मेलन से दिखा विज का शक्ति प्रदर्शन , विपक्ष पर जमकर बरसे विज ।

                     अंबाला छावनी में कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने भारतीय जनता पार्टी के छावनी विधानसभा के कार्यकर्ताओ की मीटिंग ली। कार्य...