अंबाला
पूर्व राज्यपाल एवं सांसद सूरज भान के दामाद दयाल सिंह पिंजोरी ने मंगलवार को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर के नेतृत्व में दिल्ली में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
पिंजोरी इससे पूर्व भाजपा की टिकट पर सढोरा से विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं और पब्लिक सर्विस कमीशन के सदस्य भी रहे। दयाल सिंह पिंजोरी ने कहा कि कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में भाजपा के मुकाबले कार्यकर्ताओं को अधिक मान व सन्मान दिया जाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा अब केवल एक व्यक्ति की पार्टी बनकर रह गई है। पिंजोरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने जो उनपर विश्वास दिखाया है उस पर वे पूरी तरह से खरा उतरने का प्रयास करेंगे और पूरी निष्ठा से पार्टी की सेवा करेंगे।
No comments:
Post a Comment