अंबाला छावनी(सीआईए टीम ने नोट दुगना करने का झांसा देने के मामले में अंबाला छावनी के बस स्टेंड के पास से प्रदीप कुंडील गांव खिडका थाना बेहट जिला सहारनपुर को गिरफ्तार किया हैं। आरोपी को आज अदालत में पेश करने पर पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस का कहना था कि रिमांड के दौरान
आरोपी से गहन पूछताछ की जाएगी तथा उसके साथियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। यह भी माना जा रहा है कि रिमांड के दौरान आरोपी से ओर अनेक खुलासे भी होंगे। सूत्रों अनुसार सीआईए की टीम अंबाला छावनी बस अडडे के पास गस्त पर थी तभी
उन्हें सूचना मिली कि प्रदीप पुंडीर ऊर्फ शन्नी अपने साथियों जोनी निवासी जोधपुर मालन व विकास निवासी गांव खेलन के साथ योजनाबध तरीके से लोगो को नोट डबल करने का झांसा देकर लोगों से ठगी करते हैं। यह आरोपी नोटो की गडडी बनाकर ऊपर व नीचे की ओर असली नोट रख देते और बीच में उसी साईज के सफेद कागज रखकर गडडी बनाकर लोगों को ठगते थे तथा वारदात को अंजाम देने के बाद शोर भी खुद मचा
देते थे कि पुलिस आ गयी हैं। इस दौरान ठगी का शिकार होने वाले व्यक्ति की रकम खुद लेकर उसको मौके से भगा देते थे तथा खुद भी भाग जाते थें। पुलिस का कहना है कि इससे पहले आरोपी इसी प्रकार की वारदातों शाहबाद , यमुनानगर सहित अनेक
क्षेत्रों में अंजाम दे चुके हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी अंबाला छावनी में भी ऐसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। इस सूचना के बाद सीआईए 2 के
इंस्पैक्टर कमलजीत के नेतृत्व में सब इंस्पैक्टर गुरदर्शन, एएसआई नवतेज, हैड कांस्टेबल अमरजीत, किताब सिंह की टीम ने रेड की और आरोपी को धरदबोचा। अब पुलिस इस मामले में और आरोपियों की तलाश में हैं, वही पुलिस अधिकारियों का यह भी कहना है कि नोट डबल करने वालो के झांसे में न आए। यदि काई व्यक्ति इस तरह का प्रलोभन देता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी ।

No comments:
Post a Comment