Tuesday, 2 January 2018

NHM कर्मचारियों को हरियाणा सरकार ने सेवा नियमों को स्वीकृति प्रदान की , कर्मचारियों में ख़ुशी स्वास्थ्य मंत्री का जताया आभार .

        हरियाणा सरकार ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन यानि NHM   के अन्तर्गत कार्यरत अनुबंधित कर्मचारियों के सेवा नियमों को स्वीकृति प्रदान कर दी है। ये नियम  1 जनवरी से लागू भी हो गए हैं। इसी खुशी को व्यक्त करने के हरियाणा NHM कर्मचारी संघ के सदस्य स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का आभार व्यक्त करने उनके निवास पर पहुंचे। कर्मचारियों ने मिठाईयां बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया।
            
NHM कर्मचारियों ने लगभग दो हफ़्तों की हड़ताल की थी जिसके बाद प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह से प्रभावित हो गई थीं। ऐसे में  सरकार ने हड़ताल पर कर्मचारियों को हटाकर नई भर्ती करने का एलान भी कर दिया था। जिसके बाद यूनियन और सरकार में टकराव की स्थिति पैदा हो गयी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने अपने वायदे को निभाते हुए कर्मचारियों की मांगें मानी और नए साल पर कर्मचारियों को सौगात दे दी। इसी खुशी को इन कर्मचारियों ने स्वास्थ्य मंत्री के साथ सांझा किया और शाल ओढ़ाकर उनका आभार व्यक्त किया। कर्मचारियों ने स्वास्थ्य मंत्री जिंदाबाद के नारे लगाकर अपनी खुशी व्यक्त की। विज का आभार व्यक्त करने आए यूनियन लीडरों ने कहा कि 18 सालों से ये मांग लंबित पड़ी थी जिसे अब भाजपा सरकार ने पूरा किया है। सेवा नियम लागू करने के साथ वेतन और भत्तों में बढ़ोतरी की गई हैं। जिसका स्वागत है। कर्मचारी नेताओं का कहना कि जिस उम्मीद से उन्होंने सरकार को चुना था सरकार उन उमीदों पर खरी उतरी है और नए साल पर कर्मचारियों को ये तोहफा दिया गया है। सरकार से आग्रह है कि जो सर्विस नियम बनाये गए हैं उनमें कुछ खामियां भी हैं जिन्हें यदि जल्दी दूर कर दिया जाएगा तो ये कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत साबित होगी।
बाईट- तरणदीप सिंह, NHM यूनियन प्रधान, अमबाला।
बाईट- बलविंदर कौर, स्टाफ नर्स NHM।

         NHM कर्मचारियों को सौगात देकर हरियाणा सरकार ने बड़ी मिसाल कायम कर दी है। NHM यूनियन नेताओं से मिलने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए अनिल विज ने कहा कि हमारी सरकार में हर वर्ग का ख्याल रखा जाता है। हम चाहते हैं कि हमारे कर्मचारियों के जो हक बनते हैं वो मिलें। NHM कर्मचारियों के लिए जो नीतियां बनाई गई हैं उनका लाभ इन्हें लम्बे समय तक मिलेगा। विज ने अन्य कर्मचारी यूनियन को बातचीत का न्योता देते हुए कहा कि जो भी सकारात्मक तरीके से कोई भी आकर बातचीत कर सकता है उसका स्वागत है।

No comments:

Post a Comment

अनिल विज के कार्यकर्ता सम्मेलन से दिखा विज का शक्ति प्रदर्शन , विपक्ष पर जमकर बरसे विज ।

                     अंबाला छावनी में कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने भारतीय जनता पार्टी के छावनी विधानसभा के कार्यकर्ताओ की मीटिंग ली। कार्य...