Saturday, 10 February 2018

अंबाला के मुलाना में 4 से 13 अप्रैल तक होगी सेना भर्ती , 9 फरवरी से 25 मार्च तक कर सकेंगे आवेदन ।

सेना में भर्ती होने के चाह रखने वाले युवाओं के लिए अंबाला से एक अच्छी खबर आई है। 4 से 13 अप्रैल तक अंबाला के मुलाना में सेना की भर्ती होने जा रही है जिसकी प्रक्रिया सेना ने शुरू कर दी है। सेना की भर्ती के बारे में गाइडलाइंस जारी करने के लिए अंबाला के सेना भर्ती कार्यालय के भर्ती अधिकारी कर्नल सोमनाथ गुप्ता ने पत्रकार वार्ता में इसकी जानकारी दी।

          अंबाला कैंट के भर्ती दफ्तर में पत्रकारों को संबोधित करते हुए भर्ती अधिकारी कर्नल सोमनाथ ने बताया कि मुलाना की एमएम यूनिवर्सिटी के प्रांगण में 4 से 13 अप्रैल तक सोल्जर जीडी, सोल्जर क्लर्क और स्टोर कीपर टेक्निकल पदों की भर्ती की जाएगी। इस रैली में हरियाणा के अम्बाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, पंचकूला, कैथल, करनाल और चंडीगढ़ के युवा भाग ले सकते हैं। कर्नल सोमनाथ ने बताया कि भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 9 फरवरी से शुरू हो चुका है जो 25 मार्च तक खुला रहेगा। इच्छुक उम्मीदवार www.joinindianarmy.nic पर आवेदन कर सकते हैं। 27 मॉर्च से उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाऊनलोड कर सकते हैं।

         भर्ती अधिकारी कर्नल सोमनाथ ने बताया कि कैंडिडेट किसी के बहकावे में न आएं। सेना में भर्ती का सिस्टम बड़ा ही पारदर्शी। गलत जानकारी देने वाले उम्मीदवारों पर सेना की ओर से कार्रवाई अमल में लाने का भी प्रावधान है। कर्नल ने बताया कि उम्मीदवारों को रात 2 बजे भर्ती स्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं जिसके बाद भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगा। केवल ऑनलाइन रजिस्टर्ड उम्मीदवार ही रैली में शामिल हो सकते हैं। सेना की हिदायत है कि उम्मीदवार अपनी जानकारी स्प्ष्ट और सही भरें। ऑनलाइन रजिस्टर्ड उम्मीदवार अपनी आईडी से अपना प्रवेशपत्र डाऊनलोड करें जिसमें बारकोड स्पष्ट प्रिंट हुआ हो।

No comments:

Post a Comment

अनिल विज के कार्यकर्ता सम्मेलन से दिखा विज का शक्ति प्रदर्शन , विपक्ष पर जमकर बरसे विज ।

                     अंबाला छावनी में कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने भारतीय जनता पार्टी के छावनी विधानसभा के कार्यकर्ताओ की मीटिंग ली। कार्य...