Sunday, 25 February 2018

शिव सेना ने किया एलान सभी 90 विधानसभाओं पर हरियाणा में लड़ेगी चुनाव ।

अंबाला -
शिवसेना हरियाणा की सभी 90 विधनसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इस बात का ऐलान हरियाणा के शिवसेना प्रधान ने अंबाला में किया है। चुनावी मौसम को देखते हुए  शिवसेना ने अम्बाला की कार्यकारिणी का गठन किया है। शिवसेना के प्रदेशाध्यक्ष हरकेश शर्मा ने भाजपा पर शिवसेना की पीठ में छुरा घोंपने के आरोप लगाए हैं। 

       शिवसेना बाला साहेब ठाकरे विंग के प्रधान हरकेश शर्मा अंबाला कैंट पहुंचे जहां उन्होंने रेस्ट हाउस में पत्रकारों को संबोधित किया। प्रदेशाध्यक्ष ने यहां कार्यकारिणी का गठन करते हुए शम्मी चौहान को जिलाध्यक्ष और राजेश शर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष की कमान सौंपी। पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए हरकेश शर्मा ने कहा कि शिवसेना हरियाणा की सभी 90 की 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। भाजपा के राज में प्रदेश तीन बार जला। प्रदेश में कानून और व्यवस्था का बुरा हाल है। प्रधान ने भाजपा पर शिवसेना की पीठ में छुरा घोपने के आरोप लगाये हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का दौर अब खत्म हो चुका है।

No comments:

Post a Comment

अनिल विज के कार्यकर्ता सम्मेलन से दिखा विज का शक्ति प्रदर्शन , विपक्ष पर जमकर बरसे विज ।

                     अंबाला छावनी में कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने भारतीय जनता पार्टी के छावनी विधानसभा के कार्यकर्ताओ की मीटिंग ली। कार्य...