Sunday, 25 February 2018

अनिल विज ने सुरजेवाला को बताया भस्मासुर कहा वो हुड्डा और तंवर को भस्म करना चाहते हैं ।

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने एक बार फिर अपने राजनीतिक विरोधियों पर निशाना लगाया है। विज ने रणदीप सुरजेवाला को भस्मासुर कहकर उनपर जबरदस्त कटाक्ष किया है तो हुड्डा की रथयात्रा को उन्होंने सहानुभूति बटोरने के लिए निकाली गयी यात्रा बताया है। इसके अलावा विज ने राहुल गांधी पर भी तंज कसते हुए मोदी सरकार का बचाव किया है। 

         हरियाणा के सेहत और खेल मंत्रालय के मुखिया अनिल विज ने विपक्षियों पर तीखे बयानों के बाउंसर फैंके हैं। रणदीप सुरजेवाला के सरकार विरोधी बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए विज ने सुरजेवाला को भस्मासुर कहा है। विज ने कहा कि सुरजेवाला भस्मासुर हैं। वो हुड्डा और तंवर को भस्म करना चाहते हैं। सुरजेवाला पहले हुड्डा को भस्म करेंगे उसके बाद वो तंवर को निपटाएंगे। इसके बाद वो अपने ही सर पर हाथ रखकर खुद को भस्म कर लेंगे। विज ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा निकाली जा रही रथयात्रा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि हुड्डा अपनी जख्मी टांग रथ पर लेकर इसलिए घूम रहे हैं ताकि वो लोगों की सहानुभूति बटोर सकें। पर जनता समझदार है वो सब जानती है। इस सबसे कोई फर्क नही पड़ने वाला। सारी दुनिया जानती है कि हुड्डा अब जेल जाने वाले हैं। विज ने कहा कि साढ़े तीन सालों में भूपेंद्र सिंह हुड्डा अपनी आलाकमान का आशीर्वाद भी नहीं ले सके। न तो आज ये विधायक दल के नेता हैं और न ही ये कांग्रेस के अध्यक्ष हैं। इन्हें अपने बारे में पता चल गया होगा।

         
देश मे हुए बड़े बैंक घोटालों और आरोपियों की फरारी के बाद विज ने सरकार का बचाव करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को घेरा है। विज ने कहा कि बैंकिंग घोटाले कांग्रेस की देन हैं क्योंकि इनका जन्म कांग्रेस के कार्यकाल में ही हो गया था। सियासत में आने से पहले बैंककर्मी रहे अनिल विज ने कहा कि बैंकों में हुआ गोलमाल बैंक और बैंककर्मियों का फेलियर और उनकी नालायकी का नतीजा है। इसमें सरकार का कोई लेना देना और न ही सरकार का इसमें कोई दखल होता है। राहुल गांधी पर तंज कसते हुए विज ने कहा कि राहुल गांधी पथभ्रष्ट हो गए हैं। वो राजनीति में पूरी तरह से फेल हो जाने के बाद अब वो दोषारोपण की राजनीति करना चाहते हैं। इनके अपने राज में कई घोटाले हुए हैं। विज ने कहा कि राहुल गांधी को भी चौकीदार बनना पड़ेगा। 

No comments:

Post a Comment

अनिल विज के कार्यकर्ता सम्मेलन से दिखा विज का शक्ति प्रदर्शन , विपक्ष पर जमकर बरसे विज ।

                     अंबाला छावनी में कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने भारतीय जनता पार्टी के छावनी विधानसभा के कार्यकर्ताओ की मीटिंग ली। कार्य...