Monday, 5 March 2018

अंबाला नर्सिंग विंग 2 दिन की सांकेतिक हड़ताल पर , सरकार मांगे न मानने का लगाया आरोप ।

         
हड़ताल का जिन्न सरकार का पीछा छोड़ता हुआ दिखाई नहीं दे रहा। पहले जेबीटी टीचर, फिर आशा वर्कर और आंगनबाड़ी वर्करों के धरने प्रदर्शनों के बाद अब स्वास्थ्य विभाग का नर्सिंग विंग दो दिनों की सांकेतिक हड़ताल पर चला गया है। नर्सिंग स्टाफ का कहना है कि यदि उनकी मांगें न मानीं गईं तो वह आंदोलन करने पर मजबूर हो जाएंगी। जो सरकार की मुश्किलें बढ़ा सकता है। 

           स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ कही जाने वाली नर्सिंग सिस्टर, स्टाफ नर्स और मैटरनल स्टाफ में तैनात कर्मचारी इन दिनों सरकार से काफी नाराज हैं। इन लोगों ने सरकार पर वादाखिलाफी के आरोप लगाए हैं। नर्सिंग स्टाफ असोसिएशन की प्रदेश महासचिव सिस्टर निशा ने नर्सिंग स्टाफ की दिक्कतों के बारे में बताते हुए कहा कि सरकार सालों से कर्मचारियों की सुनवाई नहीं कर रही। नर्सिंग स्टाफ चाहती हैं कि उन्हें केंद्र के समान वेतन और पेबैंड, ट्रांसफर और प्रोमोशन पॉलिसी में राहत। BSC और MSC  के बाद मिलने वाला इंक्रीमेंट बन्द कर दिया गया है। हायर एजुकेशन के लिए स्टडी लीव के तहत छूट्टीयां नहीं मिल रही हैं। सीनियर स्टाफ  की प्रमोशन की भी कोई सही पॉलिसी नहीं है। छठे पे कमीशन से ऐसा ही भेदभाव चल रहा है जिसके बारे में मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री को अवगत करवाया गया है। 

         पूरे प्रदेश की लगभग 4 हजार नर्सिंग सिस्टर और नर्सिंग स्टाफ काले बिल्ले लगाकर हड़ताल पर है। हालांकि ये हड़ताल के बावजूद काम पर डटीं हैं और आम दिनों की तरह ही मरीजों की देखभाल की जा रही है। इसलिए स्वास्थ्य सेवाएं आम दिनों की तरह ही बिना किसी बाधा के चलती रहीं। वहीं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के हल्के में भी नर्सिंग स्टाफ का विरोध जोरों पर है। नर्सिंग स्टाफ का कहना है कि सरकार उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं ले रही और सरकार को जगाने के लिए कर्मचारी आंदोलन की राह पर चलने में जरा भी पीछे नहीं रहेंगे। अम्बाला कैंट सिविल अस्पताल के एसएमओ डा सतीश ने बताया कि नर्सिंग स्टाफ ने प्रशासन को अपनी मांगों और हड़ताल के बारे में अवगत करवाया है। वो काम कर रही हैं और स्वास्थ्य सेवाओं पर कोई असर नहीं है।

No comments:

Post a Comment

अनिल विज के कार्यकर्ता सम्मेलन से दिखा विज का शक्ति प्रदर्शन , विपक्ष पर जमकर बरसे विज ।

                     अंबाला छावनी में कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने भारतीय जनता पार्टी के छावनी विधानसभा के कार्यकर्ताओ की मीटिंग ली। कार्य...