कैबिनेट मंत्री अनिल विज और राज्यमंत्री नायब सैनी के रिश्तेदारों के खिलाफ पंजाब के पटियाला में दर्ज हुई धोखाधड़ी की FIR को लेकर अंबाला में पूर्व मंत्री निर्मल सिंह की अगुवाई में कांग्रेस ने रोष मार्च निकाला और इस्तीफे की मांग रखी। कांग्रेस ने कहा मामला अंबाला में दर्ज होना चाहिए था लेकिन दबाव के चलते नहीं हुआ इसकी जाँच होनी चाहिए।
हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज के भतीजे और राज्यमंत्री नायब सैनी के चेचेरे भाई के खिलाफ पंजाब के पटियाला में धोखाधड़ी की FIR दर्ज हुई है। इस मामले को लेकर अब विज के राजनैतिक विरोधियो ने अनिल विज को घेरना शुरू कर दिया है। कांग्रेस इस मुद्दे को विधानसभा में तो नही उठा पायी लेकिन अंबाला छावनी में पूर्व मंत्री निर्मल सिंह की अगुवाई में कांग्रेसी आज सड़को पर उतरे और पैदल मार्च निकाल विज के इस्तीफे और मामले की जाँच की मांग रखी। पूर्व मंत्री निर्मल सिंह ने विज के परिवार पर कई गंभीर आरोप भी लगाये। महिला कांग्रेस प्रवक्ता चित्रा सरवारा ने कहा FIR अंबाला में दर्ज होनी चाहिए थी लेकिन यहाँ उन्हें फायदा पहुंचाया गया और विज के भतीजे पर ममला दर्ज नही किया गया इसकी जाँच होनी चाहिए और विज को तब तक इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने कहा इ ऐसा ना हुआ तो कांग्रेस समय समय पर दबाव बनाती रहेगी।
No comments:
Post a Comment