Friday, 27 April 2018

अंबाला छावनी में महिला से फर्जी पुलिस बन बाईक सवार युवको ने ठगे गहने , आरोपी फरार पुलिस तलाश में जुटी ।

     पुलिस कर्मी बनकर आये क्षातिर ठगों ने दिन दिहाड़े सरे बाजार एक महिला से गहने ठग लिए। सुबह लगभग 10 बजे मंदिर जा रही महिला को बाइक सवार ठगों ने गहने लुट जाने का डर दिखाकर अपना शिकार बना लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद ये क्षातिर ठग भले ही फरार हो गए हों परन्तु सबूत जुटाकर पुलिस इनके पीछे लग गयी है और पुलिस ने घटनास्थल के आसपास की CCTV फुटेज खंगालनी शुरू कर दी हैं। 


   अंबाला कैंट के निकलसन रोड़ पर रहने वाली प्रमोद जैन नाम की ये महिला रोजाना की तरह घर के पास मंदिर में माथा टेकने निकली थी। मंदिर पास होने की वजह से इनका मंदिर तक पैदल ही जाने का रूटीन है। परंतु इस महिला के साथ वो हो गया जिसके बारे में इन्होंने सपने में भी नहीं सोचा होगा। ये महिला दिन दिहाड़े और सरे बाजार अपने गहने ठगवा बैठी। वो भी फर्जी पुलिस वालों के हाथों। तस्वीरों में साड़ी पहने पैदल जाती दिखाई दे रही ये महिला अपने साथ होने वाली ठगी से बिल्कुल अनजान है। तस्वीरों में सड़क के दूसरी ओर आकर रुके बाइक सवार इन दो युवको पर महिला से गहने ठगने के आरोप लगे हैं। इन शातिर ठगों ने महिला को अपने किसी शिकार की तरह देखा और उसे अपने नापाक मंसूबों का शिकार बना डाला। महिला के पति और पेशे से दवा कारोबारी अशोक जैन के मुताबिक उनकी पत्नी जब सुबह मंदिर जा रहीं थीं तो रास्ते मे बाइक पर आए इन दोनों युवकों ने खुद को पुलिस वाला बताया और कहा कि इतने गहने पहनकर मंदिर जाना ठीक नहीं आपको गहने उतारकर हमारे हवाले करने होंगे।  वो डर गईं और उन्होंने गहने उतारकर उनके हवाले कर दिए। जिसके बाद वो युवक गहने लेकर फरार हो गए। अशोक जैन ने बताया कि वारदात के बाद जब पत्नी ने घर आकर पूरी बात बताई तो तुरन्त आभास हो गया कि उन्हें ठग लिया गया है। इसके बाद पुलिस को खबर दी गयी जिसके बाद पुलिस इनकी तलाश में जुटी है। 

    दिन दिहाड़े और सरेबाजार हुई ठगी की सूचना मिलने के बाद पुलिस के भी हाथ पांव फूल गए। अंबाला कैंट सदर थाना के प्रभारी और सीआईए की टीम घटनास्थल पर पहुंची और पीड़ित परिवार से घटना का पूरा ब्यौरा लिया। पुलिस ने आसपास की दुकानों की CCTV फुटेज खंगाली। परिवार की निशानदेही के मुताबिक पुलिस के हाथ एक फुटेज लगी है जिसमें ये कथित ठगी के आरोपी दिखाई दे रहे हैं। जिनकी धरपकड़ के लिए पुलिस ने फील्डिंग लगा दी है। उम्मीद है जल्दी कामयाबी मिलेगी।

   भले ही इस मामले में पुलिस के हाथ CCTV लग गयी हो लेकिन इससे पहले भी अंबाला में ठीक इसी तरीके से लोगो से फर्जी पुलिस वाले ठगी को अंजाम दे चुके हैं। ताज्जुब की बात यह है कि एक भी मामले में पुलिस आरोपियों पकड़ नही सकी। 

No comments:

Post a Comment

अनिल विज के कार्यकर्ता सम्मेलन से दिखा विज का शक्ति प्रदर्शन , विपक्ष पर जमकर बरसे विज ।

                     अंबाला छावनी में कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने भारतीय जनता पार्टी के छावनी विधानसभा के कार्यकर्ताओ की मीटिंग ली। कार्य...