Saturday, 14 April 2018

उत्तर प्रदेश के उन्नाव व जम्मू-कश्मीर के कठुआ में बच्ची से हुए गैंगरेप के विरोध में कांग्रेस नेता देवेंंद्र वर्मा की अध्यक्षता में कैंडल मार्च निकाला गया।



         उत्तर प्रदेश के उन्नाव व जम्मू-कश्मीर के कठुआ में बच्ची से हुए गैंगरेप की दो अलग-अलग घटनाएं होने पर शनिवार रात को अंबाला शहर जगाधरी गेट पर डॉ अशोक तवर प्रदेश अध्यक्ष हरियाणा कांग्रेस कमेटी के आदेश अनुसार गैंग रेप पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने के लिए वरिष्ठ कांग्रेस नेता देवेंंद्र वर्मा की अध्यक्षता में कैंडल मार्च निकाला गया। यहां सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जगाधरी गेट चौक पर कैंडल जलाकर दोनों पीडि़त बेटियों को श्रद्धाजंलि अर्पित की। इस दौरान देवेंंद्र वर्मा ने कहा कि देश में महिलाओं के प्रति अह्यसुरक्षा का माहौल है। मोदी सरकार को महिलाओं की सुरक्षा के लिए कुछ आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं बल्कि राष्ट्रीय समस्या है। इसी के खिलाफ कांग्रेस द्वारा कैंडल मार्च निकाला गया। देवेंद्र वर्मा ने कहा कि बीजेपी सरकार महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार व बालात्कार के खिलाफ न्याय दिलावाने में असफल रही है। यह एक राष्ट्रव्यापी मुद्दा है, ना कि राजनीतिक मुद्दा। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता देवेंद्र बजाज ने कहा कि हम भाजपा सरकार को संदेश देना चाहते हैं कि इस मार्च को राजनीतिक न समझें, बल्कि इसे आम लोगों की आवाज समझें। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में हर वर्ग की महिलाओं के साथ चैन स्नैचिंग, गैंगरेप व बालात्कार के केस हो रहे है। जोकि सरासर अन्याय है और उपरोक्त हिंसाओं के खिलाफ न्याय की मांग के लिए शांतिपूर्ण कैंडल मार्च निकाला गया है।  देवेंंद्र वर्मा ने मांग की है की उन्नाव में गैंग रेप में सलिप्त पाए गए भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर को फांसी की सजा दी जाये | इस दौरान राजेश मेहता,वरिंद्र दीक्षित, डॉ. कपूर सिंह, भूम सिंह राणा, राघव विज, जेडी सिंह, एडवोकेट मिथुन वर्मा, नरेंद्र पाली, विक्की चौहान, अशोक वर्मा, भूपिंद्र वर्मा, परविंद्र कौर, नरेश शर्मा, राजीव कुमार पंचाल, जसविंद्र सिंह मलिक, केडी सिंह, सुनील शर्मा, विशाल राणा, अशोक सैनी, डॉ. सोहन सिंह, राहूल बमानिया, हिमांशु बहल, रमेश प्रजापत, लीलाराम प्रजापत, अरुण वालिया, प्रवेश सैनी, ललित सैनी आदि मौजूद रहे। 

No comments:

Post a Comment

अनिल विज के कार्यकर्ता सम्मेलन से दिखा विज का शक्ति प्रदर्शन , विपक्ष पर जमकर बरसे विज ।

                     अंबाला छावनी में कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने भारतीय जनता पार्टी के छावनी विधानसभा के कार्यकर्ताओ की मीटिंग ली। कार्य...