Monday, 9 April 2018

अंबाला में तीन अलग अलग गुटों में कांग्रेस का उपवास , कुमारी सैलजा ने लिया हिस्सा , भाजपा ने बताया उपवास को नोटंकी

    अंबाला अलग अलग गुटों में कांग्रेस का उपवास :



कांग्रेस का देश भर में उपवास जारी है। इसी कड़ी में अंबाला में भी कांग्रेसी अलग अलग गुटों में धरने पाक रहे। अंबाला में कांग्रेस के तीन गुट दिखाई दिए एक गुट भूपेन्द्र हुड्डा का था दूसरा कुमारी सैलजा का तो तीसरा ग्रुप अशोक तंवर का दिखाई दिया। वहीँ कांग्रेस के उपवास पर भाजपा ने चुटकी लेते हुए इसे नौटंकी करार दिया है। 

कुमारी सैलजा ने किया शहर में न्रेतित्व : 

   2 अप्रैल को दलित सुदी द्वारा SC / ST एक्ट के विरोध में बंद बुलाया गया जिसके लिए हंगामा करने वाले व हाईवे जाम करने वालो के खिलाफ पुलिस ने मामले भी दर्ज किये जिसमे कई कांग्रेसी नाम भी शामिल हैं। इसी के विरोध में कांग्रेस ने इसे राजनैतिक मुद्दा बनाते हुए देशभर में एक दिन का उपवास रखा। अंबाला में कांग्रेस के तीन गुट उपवास पर रहे। सभी ने कहा कि कांग्रेस एक है भले ही अलग अलग उपवास कर विरोध जताया जा रहा हो। अंबाला कैंट में कांग्रेसी पूर्व मंत्री निर्मल सिंह के न्रेतित्व में उपवास पर थे जोकि हुड्डा ग्रुप के माने जाते हैं। दो गुट अंबाला शहर में उपवास पर थे एक गुट का न्रेत्तिव राज्यसभा सांसद कुमारी सैलजा कर रही और दुसरे गुट का न्रेतित्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर के नजदीकी कहे जाने वाले तरुण भंडारी कर रहे थे। सभी ने गुटबाजी से इंकार किया और कुमारी सैलजा ने कहा कि 2 अप्रैल को बंद में कांग्रेस शामिल नही थी जबकि कई कांग्रेसियों पर इस दौरान मामला भी दर्ज हुआ था। 

भाजपा ने बताया नोटंकी : 
    भाजपा ने कांग्रेस के उपवास दिवस पर चुटकी लेते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा है। उपवास दिवस के बारे में बातचीत करते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल विज और सांसद रतनलाल कटारिया ने कांग्रेसियों पर शब्दों के बाण चलाये। अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस पार्टी नौटंकी कर रही है। इस ड्रामेबाजी से लोगों की आंखों में धूल नहीं झोंकी जा सकती। सांसद कटारिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश को भ्रष्टाचार की दलदल में धकेला है और नरेंद्र मोदी जिस तरह देश को भ्र्ष्टाचार मुक्त बनाकर देश को एक सूत्र में पिरोने का जो काम कर रहे हैं उससे कांग्रेस बौखला गयी है। ये सब दिखावा कर रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

अनिल विज के कार्यकर्ता सम्मेलन से दिखा विज का शक्ति प्रदर्शन , विपक्ष पर जमकर बरसे विज ।

                     अंबाला छावनी में कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने भारतीय जनता पार्टी के छावनी विधानसभा के कार्यकर्ताओ की मीटिंग ली। कार्य...