हरियाणा में सफाई कर्मचारियों की अनिश्चित्कालीन हड़ताल लगातार जारी है उसके समाधान को लेकर सरकार की कई कोशिशे अभी तक फेल साबित हुई है। जिससे जनता व कर्मचारी दोनों ही लगातार परेशान है आज अंबाला में पूर्व केन्द्रीय मंत्री विनोद शर्मा एक बार फिर अचानक सफाई कर्मचारियों की हड़ताल पर पहुंचे और उनके खाने का प्रबंध करवाया। विनोद शर्मा ने इस दौरान खुद कर्मचारियों को खाना परोसा। उसके बाद विनोद शर्मा ने कर्मचारियों के साथ जमीन पर बैठ कर ही खाना खाया। इस दौरान अंबाला के मेयर रमेश मल भी उनके साथ मौजूद रहे।
कर्मचारियों की हड़ताल का समर्थन तो लगभग सभी राजनैतिक पार्टियाँ कर चुकी है कुछ अपनी सरकार से नाराज नेता भी इन कर्मचारियों के बीच पहुंच दुःख जता चुके हैं। लेकिन इतने दिन से हड़ताल पर चल रहे कर्मचारियों के इस दुःख को कोई नही समझ पाया कि उन्होंने खाना खाया या नही इतनी गर्मी में यह लोग कैसे डटे हैं। कर्मचारियों के इस दुःख को समझते हुए पूर्व केन्द्रीय मंत्री विनोद शर्मा ने कर्मचारियों के खाने का प्रबंध शुरू दिन से ही करवाया ताकि कर्मचारी खुद को कमजोर न समझे। पूर्व केन्द्रीय मंत्री विनोद शर्मा इससे पहले खुद कर्मचारियों के बीच पहुंच उनकी मांगो का समर्थन कर चुके हैं और इस लड़ाई में कर्मचारियों के साथ होने की मजबूती उन्हें दे चुके हैं। लेकिन आज अचानक पूर्व केन्द्रीय मंत्री अंबाला नगर निगम पहुंचे और कर्मचारियों को खुद खाना परोसा व उनके साथ बैठ कर वहीँ खाना भी खाया। पूर्व केन्द्रीय मंत्री विनोद शर्मा को अचानक अपने बीच देख कर्मचारी भी गदगद दिखे मानो लड़ाई में उनका हौंसला दोगुना हो गया हो। पूर्व केन्द्रीय मंत्री विनोद शर्मा ने कहा कर्मचारियों से कहा वे उनके दुःख को समझते हैं वे उनके साथ हैं कर्मचारी खुद को कमजोर न समझे।


No comments:
Post a Comment