Tuesday, 19 June 2018

अंबाला फर्जी शिकायत दे लोगो से पैसे ठगने वाला महिलाओ का गिरोह रंगे हाथो काबू , वीडियो में पैसे लेते और गिनती दिखी ।

        अंबाला पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से एक लेडी गैंग की 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जो लोगो की झूठी शिकायते दे उनसे पैसे एंठने का काम करती थी। आज स्कराओ गांव के लोगो ने महिला को पैसे देते हुए रंगे हाथो पकड़वाया और महिलाओ का पैसे लेते हुए वीडियो भी रिकार्ड कर लिया। पुलिस का कहना है कि इस गैंग की मुखिया रानी नाम की महिला है जिसकी पहले भी कई मोखिक शिकायते थी इनसे डर कर कोई लिखित शिकायत नही करता था लेकिन इस बार ये रंगे हाथो गिफ्तार हो गयी। 

                 पैसे गिनती महिलाओं की तस्वीर :




         अंबाला में पिछले कुछ समय से ऐसी कुछ महिलाओ का गैंग सक्रिय है जो लोगो की झूठी शिकायत दे उनसे पैंसे कमाता है और पैसा मिलने के बाद समझौता कर अगले शिकार को खोजता है। अंबाला के महिला थाना ने आज स्कराओ गांव की पंचायत की मदद से 3 महिलाओ को गिरफ्तार किया है जो लोगो की फर्जी शिकायत दे उनसे पैसे ले समझौता कर लेता था। बताया जा रहा है कि पकड़ी गयी महिलाओ के शिकार कई लोग हो चुके थे जिसके बाद पुलिस ने आज ट्रैप लगा महिलाओ को रंगे हाथो गिफ्तार कर लिया। गांव के लोगो ने बताया स्कराओ गांव की एक महिला का किसी के साथ झगड़ा हो रहा था जिसमे वो अभद्र भाषा का प्रयोग कर रही थी जिसे ऐसा न करने के लिए समझाया गया तो उसने गांव के कुछ युवको की शिकायत थाने में दे दी और जान लेवा हमले का आरोप लगा 20 हजार की मांग की लेकिन सौदा 12 हजार में तय हुआ। आज पैसे लेते एसपी कार्यालय के पार्क में ही तीनो रंगे हाथो गिरफ्तार हो गयी। वीडियो रिकार्डिंग में गिरोह की मुखिया साफ़ कह रही है कि जो बाहर ही पैसे लेकर समझौता कर ले वो समझदार होता है। 

           स्कराओ गांव के लोग आज एसपी अंबाला से मिले थे और इन महिलाओ की क्षातिर हरकतों और कैसे यह पैसे एंठती है इसकी जानकारी दी। गांव के लगू के साथ वे लोग भी पहुंचे जो इस महिला का पहले भी शिकार हो चुके हैं। एक बुजुर्ग ने बताया इस महिला ने उनके बेटे को भी झूठे मामले में फंसाने की धमकी देते हुए पैसे वसूले थे। 

           महिला पुलिस का कहना है कि उनके थाने में इस गैंग की मुखिया की पहले भी कई मोखिक शिकायते आ चुकी थी जिसमे इसके द्वारा महिलाओ के जरिये पैसे ठगने की शिकायते थी लेकिन कोई भी इनके खिलाफ लिखित शिकायत नही देता था क्यूंकि लोग इनके गिरोह से डरते थे लेकिन आज यह महिला रंगे हाथो पकड़ी गयी। फ़िलहाल इन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा रही है। 

No comments:

Post a Comment

अनिल विज के कार्यकर्ता सम्मेलन से दिखा विज का शक्ति प्रदर्शन , विपक्ष पर जमकर बरसे विज ।

                     अंबाला छावनी में कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने भारतीय जनता पार्टी के छावनी विधानसभा के कार्यकर्ताओ की मीटिंग ली। कार्य...