भाजपा जिला अध्यक्ष जगमोहन लाल कुमार ने भाजपा के संपर्क फॉर समर्थन अभियान के अंतर्गत प्रसिध उधयोगपति डॉ. जय देव (अंबाला इंजीनियरिंग कालेज के मालिक), डॉ.आभा बंसल (प्रिन्सिपल, एस. ए. जैन कॉलेज) व मिनी सपरा (प्रिन्सिपल पी. के. आर. जैन बी.एड. कॉलेज) से मुलाकात की। इस दौरान जगमोहन लाल कुमार ने उन्हें केंद्र सरकार के चार साल की उपलब्धियों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि जब से केंद्र में भाजपा की सरकार बनी है, तबसे देश हर क्षेत्र में भरपूर विकास कार्य हो रहा है। दुनिया भर में देश का सम्मान बढ़ा है। भाजपा द्वारा देश भर में विशेष लोगों से संपर्क कर पार्टी के लिए समर्थन मांगे जाने की मुहिम चल रही है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह लगातार इस अभियान आगे बढ़ा रहे है। यह जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी राज सिंह ने कहा कि इस दौरान उनके साथ पार्षद राजेश गोयल, जिला उपाध्यक्ष सतपाल जैन व हरीश मैदान साथ थे।



No comments:
Post a Comment