हरियाणा सरकार द्वारा नया सर्कुलेशन जारी किया गया है जिसमे अधिकारीयों को MLA व MP को रिसीव करने के लिए खड़ा होना अनिवार्य होगा। इस नये सर्कुलेशन पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने सहमती दिखाते हुए इसे ठीक बताया है। अनिल विज ने कहा कि प्रोटोकोल में MP और MLA का दर्जा चीफ सेक्टरी से ऊपर है और यदि MP या MLA सरकारी कार्यलय में जाता है तो उसे उनका अभिवादन करना चाहिए। विज ने कहा कुछ अधिकारी अभिवादन करते भी है कुछ अधिकारी नही करते जिनके लिए यह सर्कुलेशन जारी किया गया है। ऐसा जबरदस्ती क्यूँ करवाया जा रहा है इस पर विज ने कहा यह जबरदस्ती नही यह मार्क आफ रिस्पेक्ट है।
अनिल विज ने बताया सर्कुलेशन को सही :
दिग्विजय सिंह द्वारा आरएसएस की कार्यप्रणाली आतंकियों जैसी बताने पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस का एक एजेंडा है हिन्दुओ को इस देश में बदनाम करने का। इनके नेता समय समय पर राहुल गाँधी समेत भगवा आतंकवाद नामक फर्जी उपमा से संबोधित करते रहे हैं। विज ने कहा यह ये दिखाना चाहते हैं देश में जो भी हिंसक या आतंकी घटनाये हो रही है वो सिर्फ़ इस्लाम से जुड़े लोग ही नही करते हिन्दू भी करते है जबकि हिन्दू आतंकवादी हो ही नही सकता , हिन्दू स्वभाव से आतंकवादी नही हो सकता , हिन्दू आतंकवाद नाम की कोई चीज हो ही नही सकती। विज ने कहा कांग्रेस वाले खुद को एक तरफ जनेऊधारी बताते हैं दूसरी तरफ हिन्दुओ को बदनाम करते हैं।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के धरने पर अनिल विज ने कहा केजरीवाल अधिकारियो से काम लेने में फेल हो गये हैं। यह चुनी हुई सरकार की जिम्मेदारी होती है कि वे अधिकारीयों से काम ले। लेकिन केजरीवाल LG के घर में एयरकन्डीशन कमरे में चुप कर बैठे हुए हैं। दिल्ली की जनता त्राहिमाम त्राहि मामा कर रही है। विज ने कहा एक तरफ कांग्रेस केजरीवाल का विरोध कर रही है तो दूसरी तरफ गठबंधन के चार मुख्यमंत्री केजरीवाल की सपोर्ट कर रहे हैं।
No comments:
Post a Comment