Wednesday, 20 June 2018

योग शरीर को स्वस्थ रखने की विद्या है यह किसी धर्म से जुड़ा नही है : अनिल विज ।

       चौथा अंतराष्ट्रीय योग दिवस पूरे भारत में पूरे जोश के साथ मनाया गया । अंबाला में आयोजित योग कार्यक्रम में हरियाणा के स्वास्थ्य ऐंवम खेल मंत्री अनिल विज ने हिस्सा लिया । योग कैंम्प में खुद अनिल विज ने भी आम लोगो और अधिकारीयों के साथ योग किया । इस मौके अनिल विज ने कहा यह भारत की बहुत बड़ी उपलब्धी है भारत की विद्या को पूरे विश्व ने स्वीकार किया है। 


                                   जमकर हंसे अनिल विज :





        योग ने आज भारत को अलग पहचान दिलवाई विश्व के 177 देशो ने योग को माना है । अंतराष्ट्रीय योग दिवस के मौके हरियाणा के अंबाला में भी जिला स्तरीय योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया , जहां हरियाणा के स्वास्थ्य एंव खेल मंत्री अनिल विज ने कार्यक्रम में मुख्यतिथि के तौर पर शिरकत की । इस दौरान अंबाला के तमाम अधिकारी भी मौजूद रहे। अंबाला में अनिल विज ने करीब 4 हजार लोगो के साथ योग किया। राजनीती में पटखनी न खाने वाले अनिल विज योग करते हुए वृक्षासन करते हुए चुक गये। इस मौके अनिल विज ने कहा अंतराष्ट्रीय योग दिवस पूरे भारत में एक उत्सव की तरह मनाया जा रहा है।  यह भारत की बहुत बड़ी उपलब्धी है भारत की विद्या को पूरे विश्व ने स्वीकार किया है। विज ने कहा योग के माध्यम से भारत विश्व गुरु की भूमिका में आ गया है। योग शरीर को स्वस्थ रखने की विद्या है यह किसी धर्म से जुड़ा नही है।

                                   वृक्षासन करते चुके विज :



        पहले योग को लेकर काफी विवाद खड़े किये गये लेकिन अब धीरे धीरे इसे सभी अपना रहे हैं। इस पर विज ने कहा योगा अब बहुत तेजी से सारे हिंदुस्तान में फ़ैल रहा है जाती धर्म भाषा से ऊपर उठकर आप कहीं भी चले जाए वहां लोग योगा कर रहे हैं। आज सबसे ज्यादा जो स्वीकार्य विद्या है वो योग बन गया है। 

No comments:

Post a Comment

अनिल विज के कार्यकर्ता सम्मेलन से दिखा विज का शक्ति प्रदर्शन , विपक्ष पर जमकर बरसे विज ।

                     अंबाला छावनी में कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने भारतीय जनता पार्टी के छावनी विधानसभा के कार्यकर्ताओ की मीटिंग ली। कार्य...