हरियाणा सर्व कर्मचारी संघ ने अपनी मांगो को लेकर आज प्रदेशभर में जोरदार प्रदर्शन कर गिरफ्तारियां दी। अंबाला में भी कर्मचारियों ने डीसी कार्यलय पहुंच जमकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और अपनी मांगो को पूरा करने का दबाव सरकार पर बनाया। इसके बाद काफी हंगामे के बाद कर्मचारियों ने गिरफ्तारियां दी। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने उनकी मांगे पूरी नही की तो वो विधानसभा सत्र के दुसरे दिन विधानसभा का घेराव करेंगे। यदि सरकार फिर भी नही चेतती तो अनिश्चितकालीन हड़ताल पर भी कर्मचारी जा सकते हैं।
गिरफ्तारी देते कर्मचारी :
अंबाला में सर्व कर्मचारी संघ ने कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने , पंजाब के समान वेतन देने , नई भर्ती करने व पक्के कर्मचारियों को हटाये जाने सहित चुनावी वायदे पूरे करने को लेकर प्रदर्शन किया और अपनी गिरफ्तारियां दी। अंबाला में कर्मचारियों को गिरफ्तार करने से पहले कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री से बातचीत का समय तय करवाने की मांग रखी प्रशासन के आगे रखी। जिसे प्रशासन पूरा नही करवा पाया तो कर्मचारियों ने हाईवे जाम की चेतावनी दी। जिसके बाद कर्मचारी रास्ता जाम करने बढ़े तो पुलिस ने बातचीत कर कर्मचारियों को हिरासत में लिया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने उनकी मांगे पूरी नही की तो वो विधानसभा सत्र के दुसरे दिन विधानसभा का घेराव करेंगे। यदि सरकार फिर भी नही चेतती तो अनिश्चितकालीन हड़ताल पर भी कर्मचारी जा सकते हैं।
No comments:
Post a Comment