जो किसान दूध , सब्जी या चारा बेचना चाहता है उसके लिए सरकार ने सुरक्षा की बात कही है लेकिन यह सुरक्षा कहीं दिखाई नही दे रही अंबाला में सोशल मिडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे दबंगो ने एक वाहन चालक का 17 कैन दूध लूट का लोगों में बाँट दिया। ताज्जुब की यह है कि इस लूट की जानकारी अंबाला पुलिस को अभी तक नही है। लूट की यह घटना अंबाला शहर के रूपोमाजरा गांव की है। भारतीय किसान यूनियन द्वारा किए जा रहे 10 दिवसीय गांव बंद के आह्वान पर जहां बंद समर्थकों ने वीटा मिल्क प्लांट के लिए लाए जा रहे 17 कैन दूध को लूट लिया वहीं वाहन चालक को 3 घंटे से ज्यादा समय बंधक बनाकर रखा। हड़ताल से सब्जी की आवक मात्र 20 प्रतिशत रह गई जबकि दूध की आवक औंधे मुंह गिर गई। गांव बंद का सबसे ज्यादा नुकसान छोटे सब्जी-दूध उत्पादक किसानों को हो रहा है। बताया जा रहा है कि दूध लूटने की घटना शनिवार देर रात गांव रूपोमाजरा में हुई। यहां वाहन चालक नैब सिंह जनसूई हेड की ओर की 10 सहकारी समितियों से 17 कैन दूध एकत्र करके वीटा मिल्क प्लांट की ओर आ रहा था कि गांव रूपोमाजरा में बंद समर्थकों ने उसे रोक लिया और उसमें भरा दूध लोगों में बांट दिया और कुछ बीच राह फेंक दिया। इस दौरान चालक को 3 घंटे से ज्यादा समय बंधक बनाकर रखा गया।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
अनिल विज के कार्यकर्ता सम्मेलन से दिखा विज का शक्ति प्रदर्शन , विपक्ष पर जमकर बरसे विज ।
अंबाला छावनी में कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने भारतीय जनता पार्टी के छावनी विधानसभा के कार्यकर्ताओ की मीटिंग ली। कार्य...
-
पूर्व प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में कार-बाईक यात्रा चंडीगढ़ कांग्रेस मुख्यालय से दिल्ली तक रवाना हुई । इस ...
-
हरियाणा की पहली महिला ट्रेन ड्राइवर बीमार सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की भेंट चढ़ गईं । इस खामी का खामियाजा रेलवे की एक महिला ट्रेन...
-
हरियाणा जन चेतना पार्टी अध्यक्ष एंव पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा मानसरोवर यात्रा से निकलने से पूर्व अंबाला पहु...

No comments:
Post a Comment