Friday, 15 June 2018

गिरफ्तारी देने पहुंची बेसुध हुई आशा वर्कर , स्वास्थ्य मंत्री ने कहा आशा वर्क्स ड्यूटीयो पर आये हम उनकी मांगो पर विचार करने के लिए तैयार हैं।

             प्रदेशभर में पिछले कुछ दिनों से लगातार आशा वर्कर्स का प्रदर्शन जारी है। 2 दिन पहले आशा वर्कर्स ने स्वास्थ्य मंत्री के घर के बाहर प्रदर्शन किया और आज स्वास्थ्य मंत्री के जिले में गिरफ्तारियां दी। अंबाला में गिरफ्तारियां देने के लिए इकट्ठा हुई आशा वर्क्स को गिरफ्तार करने में पुलिस ने देरी की तो कुछ आशा वर्क्स की तबियत बिगड़ गयी और उन्हें एम्बुलेस से हस्पताल ले जाना पड़ा। आशा वर्क्स की मांगो को लेकर स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि आशा वर्क्स ड्यूटीयो पर आये हम उनकी मांगो पर विचार करने के लिए तैयार हैं। 

                                                                           बेसुध हुई आशा वर्कर :




    हरियाणा में आशा वर्कर्स अपनी मांगो को लेकर लगातार आन्दोलन कर रही है। अंबाला में आज आशा वर्क्स भरी तादाद में गिरफ्तारियां देने पहुंची। इस दौरान गर्मी की वजह से कुछ आशा वर्क्स की तबियत बिगड़ गयी और उन्हें हस्पताल ले जाना पड़ा। आशा वर्क्स ने इस दौरान डीसी कार्यालय पर पहुंच जोरदार पदर्शन किय और सरकार पर वायदा खिलाफी का आरोप लगते हुए पीछे न हटने की बात कही। इस आन्दोलन को सर्व क्र्चारी संघ ने भी समर्थन करते हुए मांगे पूरी न होने की सुरत में विधानसभा कुछ की चेतावनी दी है। 

                                                               गिरफ्तारी के लिए डटी आशा वर्कर्स :




     इस हड़ताल को लेकर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का कहना है कि इस हड़ताल से हस्पतालो में मरीजो पर असर पड़ रहा है। सरकार ने कर्मचारियों की सभी मांगे मान ली है और जो कुछ रह गयी है उन पर आशा वर्कर्स को हड़ताल से पहले उनसे बात करनी चाहिए थी। विज ने कहा मांगो पर जितना आशा वर्क्स ने कहा हमने उसे माना और हमने जनवरी की नोटिफिकेशन की थी जिसे फाईनेंस विभाग ने अप्रैल कर दिया इस पर इतना बड़ा आन्दोलन करना वाजिब नही है। विज ने कहा आशा वर्क्स ड्यूटीयो पर आये हम उनकी मांगो पर विचार करने के लिए तैयार हैं। 

No comments:

Post a Comment

अनिल विज के कार्यकर्ता सम्मेलन से दिखा विज का शक्ति प्रदर्शन , विपक्ष पर जमकर बरसे विज ।

                     अंबाला छावनी में कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने भारतीय जनता पार्टी के छावनी विधानसभा के कार्यकर्ताओ की मीटिंग ली। कार्य...