Thursday, 26 July 2018

अंबाला जैतपुरा गाँव अवैध गोशाला में 7 गायो की भूख से मौत , संचालक फरार ।

               अंबाला के जैतपुरा गांव में अवैध गोशाला के अंदर 7 गायों की भूख से मौत हो गयी और कुछ गाय मरने की कगार पर हैं जो बीमार पड़ चुकी है।  बताया जा रहा है कि गोशाला का संचालक गोशाला छोड़ कर भाग गया है । गावं के लोगो ने इसकी शिकायत प्रशासन को दी जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच मृत गायो को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में गोशाला संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया जायेगा। 


                                 खुले में घुमती गाय :




             अंबाला के जैतपुरा गांव में 8 महीनों से अवैध रूप से एक गोशाला चल रही थी जिसे 3 लोग मिलकर चला रहे थे इसमें गांव के लोगो ने सहयोग कर गोशाला को गायो के खाने के लिए भूसे की व्यवस्था भी करवाई थी लेकिन संचालक ने गायो को खाना नही दिया जिसके चलते भूख से गाय बिलखने लगी और गायो की मौत होने लगी। गावं के लोगो का कहना है कि गाँव के लोग इसमें पूरी मदद का रहे थे लेकिन संचालक ने इसे नशे का अड्डा बना रखा था वे यहाँ गाय छोड़ने का 2100 रुपया लेते थे लेकिन गायो के खाने का प्रबंध नही करते थे। अब गाय भूख से मरने लगी तो वे गेट खोलकर गायो को खुला छोड़कर भाग गये। अब गाय सडको पर या लोगो के खेतो में घूम रही है अब तक 7 गायो की मौत हो चुकी है 3 से 4 गाय ऐसी है जो चलने की हालत में नही हैं। 

           इस मामले लापरवाही प्रशासन की भी दिखाई देती है क्यूंकि अवैध रूप से चल रही गोशाला पर ध्यान नही दिया गया। बताया जा रहा है कि इस गोशाला को एक बाबा चला रहा था जो इसके खिलाफ बोलने वालो को गोली मरने की धमकी देता था। फिलहाल आरोपी फरार है जिसकी तलाश पुलिस ने शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि गोशाला के संचालक के खिलाफ मामला दर्ज किया जायेगा और उसे गिरफ्तार किया जायेगा। 

No comments:

Post a Comment

अनिल विज के कार्यकर्ता सम्मेलन से दिखा विज का शक्ति प्रदर्शन , विपक्ष पर जमकर बरसे विज ।

                     अंबाला छावनी में कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने भारतीय जनता पार्टी के छावनी विधानसभा के कार्यकर्ताओ की मीटिंग ली। कार्य...