Saturday, 28 July 2018

अंबाला 7 गायो की गोशाला में मौत मामला , गायो की पोस्टमार्टम में खुलासा गायो की मौत जेहरिला पानी पिने से हुई।

                    अंबाला के जैतपुरा गांव में अवैध गोशाला में 7 गायो की हुई मौत मामले में डाक्टरों की रिपोर्ट आ चुकी है। रिपोर्ट के मुताबिक गायो की मौत जेहर से हुई है। जिसमे अंदाजा लगाया जा रहा है कि जब भूखी गायो को खुला छोड़ा गया तो गायो ने खेतो में आर्गन फास्फोरस का पानी पिया जिससे गायो की मौत हो गयी। जो सीधे सीधे संचालक की लापरवाही को दर्शाता है। 

         लापरवाही से 7 गायो की मौत संचालक अभी भी फरार :




                          अंबाला के जैतपुरा गोशाला में 7 गायो की मौत उसके संचालक की लापरवाही से हुई है इसका खुलासा गायो की पोस्ट मार्टम रिपोर्ट से हो गया है। 3 डाक्टरों की टीम ने गायो का पोस्टमार्टम किया था।  जिसमे डाक्टरों ने बताया कि गाय भूखी थी जब उन्हें खुला छोड़ा गया तो वे खेतो में घुसी। खेतो में फसलो पर आर्गन फास्फोरस का छिडकाव किया गया था गायो ने वहां पेट भरकर पानी पिया और उस फसल को खाया जिससे उनकी मौत हो गयी। गोरतलब है कि कल जैतपुरा गांव में 7 गायो की मौत हो गयी थी और गोशाला का संचालक भूखी गायो को खुला छोड़कर भाग गया था जिसके बाद गांव के लोगो ने मृत गायो का पोस्टमार्टम करवाया और बीमार गायो का इलाज करवाया जिनमे से और 2 गायो की मौत हो चुकी है। बाकी गायो को सुल्लर गांव की गोशाला में छोड़ा गया है। 

No comments:

Post a Comment

अनिल विज के कार्यकर्ता सम्मेलन से दिखा विज का शक्ति प्रदर्शन , विपक्ष पर जमकर बरसे विज ।

                     अंबाला छावनी में कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने भारतीय जनता पार्टी के छावनी विधानसभा के कार्यकर्ताओ की मीटिंग ली। कार्य...