Monday, 9 July 2018

अंबाला विधायक असीम गोयल ने किसानो के साथ की महा पंचायत , MSP पर ख़ुशी जाहिर करते हुए किसानो के साथ जीरी की फसल खेतो में बीजी ।

            
               अंबाला शहर से भाजपा विधायक असीम गोयल ने आज कई गांवो के किसानो के साथ महा पंचायत की और MSP बढने से फायदों पर चर्चा की। इस दौरान विधायक ने खेतो में उतरकर खुद जीरी की बिजाई भी की। विधायक असीम गोयल ने मंच से बोलते हुए किसानो से पूछा कि क्या आप में से कोई चाहता है कि आपका बेटा राहुल गाँधी जैसा हो तो हाथ उठाकर कहे ,जिस दौरान किसी ने भी हाथ खड़ा नही किया। 


                         असीम गोयल ने की जीरी की बिजाई :




                     फसलो की MSP डेढ़ गुणा तक बढाये जाने से जहाँ किसान खुस दिख रहे हैं वहीँ सरकार के नुमाईंदे भी इसको लेकर गदगद हैं। अंबाला शहर से भाजपा विधायक असीम गोयल ने गांव नकटपूर में पहुंच किसानो के साथ महा पंचायत की। इस दौरान भाजपा विधायक असीम गोयल ने जहाँ किसानो से फार्मूलो पर चर्चा की तो वहीँ सरकार का धन्यवाद करते हुए विधायक ने ख़ुशी जताई और किसानो के साथ खेतो में खुद उतरकर जीरी की बिजाई की। इस दौरान असीम गोयल ने कहा कि जब से देश आजाद हुआ तब से किसान को अन्न भरने का भंडार समझा गया। किसान की समस्या और जरूरत को किसी ने नही समझा। असीम गोयल ने कहा प्रधानमन्त्री ने किसानो की समस्या को समझते हुए उनकी सालो पुरानी दिक्कतों को समाप्त कर दिया। इस दौरान विधायक ने विपक्ष को भी निशाने पर लिया।

          विधायक ने पूछा क्या कोई चाहता है राहुल गाँधी जैसा बेटा ?



                 विधायक असीम गोयल ने मंच से किसानो को संबोधित करते हुए किसानो से सवाल पूछा कि क्या कोई चाहेगा कि उनका बेटा राहुल गाँधी जैसा हो जिस पर सामने से कोई जवाब नही आया तो विधायक ने कहा कि क्या कोई चाहेगा कि नका बेटा नरेंद्र मोदी जैसा हो जिस पर सभी ने हाथ खड़े कर हामी भरी। विधायक ने कहा वो मुख्यमंत्री से मांग करेंगे कि नरेंद्र मोदी को हरियाणा की तरफ से किसान रत्न का अवार्ड दिया जाये। 

No comments:

Post a Comment

अनिल विज के कार्यकर्ता सम्मेलन से दिखा विज का शक्ति प्रदर्शन , विपक्ष पर जमकर बरसे विज ।

                     अंबाला छावनी में कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने भारतीय जनता पार्टी के छावनी विधानसभा के कार्यकर्ताओ की मीटिंग ली। कार्य...