आम आदमी पार्टी की भाई चारा कावंड यात्रा आज अंबाला पहुंची जहाँ आप प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने कहा कि CBI यानी कांग्रेस भाजपा व इनेलो ने हरियाणा का भाईचारा बिगाड़ा है जिसको ठीक करने के लिए आम आदमी पार्टी भाईचारा कावंड यात्रा निकाली जा रही है।
अंबाला से कावंड यात्रा रवाना :
हरियाणा में आम आदमी पार्टी द्वारा भाई चारा कावंड यात्रा पूरे हरियाणा में निकाली जा रही है। आज आप प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद के न्रेतित्व में कावंड यात्रा अंबाला से रवाना हुई। इस मौके नवीन जय हिन्द ने कहा कि CBI यानी कांग्रेस भाजपा व इनेलो ने हरियाणा का भाईचारा बिगाड़ा दिया है जिसको ठीक करने के लिए आम आदमी पार्टी भाईचारा कावंड यात्रा निकाल रही है। नवीन जय हिन्द ने इस मौके मिडिया से बात करते हुए कहा कि आप नेता सभी सरकार के मंत्रियों को गंगा जल व प्रसाद देने का काम करेंगे ताकि वे हरियाणा का भला कर सकें।
EVM पर उठाये सवाल :
इन दिनों देश प्रदेश में EVM से चुनाव न करवा करके बल्कि बेलेट पेपर पर करवाए जाने की मांग उठ रही है जिसमे विपक्षी पार्टियों के समर्थन में आम आदमी पार्टी भी उतर आई है। अंबाला में पत्रकारो से बातचीत करते हुए आप प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने कहा कि चुनाव बेलेट पेपर से होना चाहिए क्यूंकि EVM से जहाँ जहाँ चुनाव होता था वहां बेलेट पेपर से चुनाव होने लगा क्यूंकि इसमें कुछ न कुछ गड़बड़ तो है। इसलिए चुनाव बेलेट से करवाया जाना चाहिए।
NRC के गठन की रखी मांग :
हरियाणा में भी 40 हजार रोहिंग्या होने की बात सामने आई है जिसको लेकर हरियाणा में भी NRC के गठन की मांग उठने लगी है अंबाला में इसको लेकर पूछे गये सवाल के जवाब में आप प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने कहा कि यह सरकार को देखना चाहिए कि कौन लिगेल रह रहा है और कौन इलेगल रह रहा है। सरकार के पास इसका डाटा होगा। नवीन जयहिंद ने कहा कि जिन लोगो ने आधार यहाँ के बनवा लिए वो कैसे चिन्हित होंगे इस देश में पासपोर्ट नकली बन जाता है। नवीन जयहिन्द ने इस दौरान कहा कि हरियाणा ही नही बल्कि पूरे देश में NRC का गठन होना चाहिए। इस पर राजनीती नही होनी चाहिए।
आप पंजाब का विवा जल्द सुलझ जायेगा :
पंजाब आप में चल रही उथल पुथल पर आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने कहा कि ये आम आदमी पार्टी है नई पार्टी है यदि आप में कोई मनमुटाव है तो उसे दूर कर लिया जायेगा यह कोई बड़ा मुद्दा नही है। उन्होंने दावा किया कि सारी चीजे सोल्व हो जाएँगी यह आम आदमी की पार्टी है कार्यकर्ताओ की पार्टी है यह नेताओ की पार्टी नही है।
No comments:
Post a Comment