अंबाला में भाजपा के एस सी मोर्चा की प्रदेश स्तरीय मीटिंग हुई जिसमे भाजपा के कई बड़े नेताओ ने मीटिंग में हिस्सा लिया। बैठक में सांसद रत्न लाल कटारिया , राज्य मंत्री कृष्ण बेदी व विधायक असीम गोयल भी मौजूद रहे। इस दौरान मिडिया से बात करते हुए भाजपा सांसद रत्न लाल कटारिया ने संसद में राहुल गाँधी द्वारा प्रधानमन्त्री को गले मिलने और आंख मिलने पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल प्रधानमन्त्री को कुर्सी से उठने के लिए ऐसे कह रहे थे जैसे कुर्सी उनके बाप ने प्रधानमन्त्री को दी हो ।
बैठक में हिस्सा लेते पदाधिकारी :
हरियाणा के अंबाला में भारतीय जनता पार्टी की एस सी मोर्चा की प्रदेश स्तरीय मीटिंग हुई जिसमे प्रदेशभर से आये एस सी मोर्चा के नेता व कार्यकर्ताओ ने हिस्सा लिया। मीटिंग में दलित समाज से जुडी सरकार की नीतियों को जन जन तक पहुँचाने के बारे में जानकारी दी गयी। इस मौके एस सी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री राम अवतार वाल्मीकि ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकारी तन्त्र अपना काम कर रहा है लेकिन सन्गठन से जुड़े पदाधिकारी खामियों को दूर करते हुए सरकार की नीतियों को जरुरतमन्दो तक पहुँचाने का काम करते हैं। बैठक का उद्दीश्य सन्गठन को मजबूत करना भी है।
सरकार की योजनाओ की जानकारी दी राज्यमंत्री ने :
इस दौरान राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने भी अपने विभाग से जुडी व सरकार से जुडी योजनाओ को सामने रखा गया। राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने बताया कि करीब 4 साल पहले जब सत्ता में आये थे तब रिजर्वेशन में प्रमोशन का मुद्दा 8 साल से पेंडिंग था जिसे हुड्डा सरकार ने लागू करना तो दूर उसे छेड़ने का काम नही किया लेकिन सरकार ने ढाई महीनों में उसे लागू कर दिया।
राहुल को कटारिया ने बताया फ्यूज बल्ब :
इस दौरान अंबाला से सांसद रत्न लाल कटारिया ने कांग्रेस को घेरते हुए राहुल गाँधी को फ्यूज बल्ब बता दिया। इस दौरान उन्होंने राहुल गाँधी द्वारा प्रधानमन्त्री को गले लगाने और आंख मारने शिष्टाचार सिखने की सलाह दी। कटारिया यहीं नही रुके उन्होंने कहा राहुल मोदी के पांव छूने की बजाये कुर्सी से उठने की बात कह रहे थे कुर्सी क्या उनके बाप ने मोदी को दी है।
NRC गठन का मुद्दा सन्गठन के सामने उठाएंगे :
इन दिनों देश में रोहिंग्या का मुद्दा काफी तूल पकड़े है हरियाणा में भी 40 हजार रोहिंग्या होने की बात सामने आई है जिसके बाद हरियाणा में NRC के गठन की मांग उठने लगी है। इसको लेकर अंबाला से सासंद रत्न लाल कटारिया से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि यह मुद्दा मिडिया के द्वारा उनके संज्ञान में लाया गया है 7 अगस्त को उनके घर पर 9 सांसदों की मीटिंग है जिसमे वे सन्गठन मंत्री के सामने इस मुद्दे को रखेंगे।
NRC का होगा गठन :
प्रदेश में रोहिंग्या के चिन्हित होने और NRC के गठन के सवाल पर राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि देश में विदेशी घुसपैठिये बिना आइडेंटटीफिकेशन के भारत में रह रहे हैं और हरियाणा में भी इनके होने की जानकारी मिली है। उन्होंने कहा हरियाणा में भी NRC का गठन किया जायेगा।
No comments:
Post a Comment