Saturday, 16 December 2017

अंबाला में 21 दिसम्बर को मुख्यमंत्री लेंगे संत संगोष्ठी में हिस्सा , 22 को हेमा मालिनी करेंगी नाटक नृत्य

                अंबाला में स्वामी अवधेशानंद गिरी जी महाराज ने पत्रकारवार्ता कर बताया कि अंबाला में 21 दिसम्बर को संत संगोष्ठी का आयोजन किय जायेगा जिसमे हरियाणा के मुख्यमंत्री सहित कई मंत्री हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया 22 दिसम्बर को हनुमंत उपासना का आयोजन किया जायेगा व शाम को अभिनेत्री हेमा मालिनी नृत्य नाटिका में हिस्सा लेंगी। 

                 प्रभु प्रेमी संघ की स्थापना को 30 साल पूरे होने जा रहे हैं जिसको लेकर अंबाला प्रभु प्रेम पुरम आश्रम में 21 व 22 दिसम्बर को उत्सव का आयोजन किया जायेगा। उत्सव के पहले दिन हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल संत संगोष्ठी में हिस्सा लेंगे। इसके बाद अगले दिन 22 दिसम्बर को हनुमंत उपासना का आयोजन किया जायेगा जिसमे हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी शिरकत करेंगे। इसके बाद शाम के समय में नृत्य नाटिका का आयोजन किया जायेगा जिसमे अभिनेत्री हेमा मालिनी व उनकी टीम विशेष प्रस्तुती देंगी। 

                  स्वामी अवधेशानंद गिरी जी महाराज ने बताया कि यूनेस्को ने कुंभ मेले को मान्यता दे  है।  उन्होंने कहा भारत की संस्कृति अर्पण तर्पण व समर्पण पर टिकी है। हमारी संस्कृति मिल बाँट कर खाने की संस्कृति है। 

               
स्वामी अवधेशानंद गिरी जी महाराज ने राम मन्दिर के मुद्दे पर पूछे गये एक सवाल के जवाब में कहा कि यह विषय न्यायालय में है तो सभी को उसका सम्मान करना चाहिए। 

22 दिसम्बर को चण्डीगढ़ कुच करेंगे रोडवेज कर्मचारी अंबाला में की प्रदर्शन की रूप रेखा तैयार ।

             अंबाला में आज हरियाणा रोड़वेज यूनियन की अहम् बैठक हुई जिसमे 22 दिसम्बर को परिवहन महानिर्देशक कार्यालय के घेराव की योजना तैयार की गयी। इसमें कर्मचारियों से बढ़चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वाहन कर्मचारी नेताओ ने कार्यकर्ताओ से किया। यूनियन का कहना है कि महानिर्देशक आये दिनों तुगलकी फरमान जारी करते हैं जिसके विरोध में परिवहन महानिर्देशक कार्यालय का घेराव किया जायेगा। 

              24 सूत्रीय मांगो व परिवहन अधिकारीयों के रोजाना आने वाले निर्देशों के विरोध में हरियाणा रोडवेज कर्मचारी एक बार फिर से लामबंद होने जा रहे हैं। जिसको लेकर आज अंबाला रोडवेज वर्कशाप में  हरियाणा रोड़वेज यूनियन से संबधित सर्व कर्मचारी संघ व कर्मचारी महासंघ की बैठक हुई। बैठक में 22 दिसम्बर को परिवहन महानिर्देशक कार्यालय के घेराव को लेकर कार्यकर्ताओ के साथ प्रदर्शन की रूप रेखा तैयार की गयी। रोड़वेज यूनियन का कहना है कि परिवहन महानिर्देशक आये दिनों में मिडिया में बने रहने के लिए तुगलकी फरमान जारी करते हैं जिसका कारण 22 दिसम्बर को उनसे पूछा जायेगा कि ऐसे फरमान क्यूँ जारी किये जाते हैं। साथ ही 24 सूत्रीय मांग पत्र में रखी गयी मांगे कब पूरी होंगी इसका जवाब माँगा जायेगा ,उन्होंने कहा कि मांग पत्र में बोनस , तबादला निति , नई भर्ती , नई बसे शामिल करने , कच्चे कर्मचारियों को पक्का किये जाने की मांगे रखी गयी थी जिन्हें पूरा करवाया जायेगा। यदि मांगे पूरी नही होती तो अगली निति का एलान वहीँ से होगा
।

Friday, 15 December 2017

अंबाला 21 दिसम्बर को भूकम्प आने पर किए जाने वाले बचाव कार्यों पर होगा मॉक ड्रिल।

             
राजस्व एवं आपदा प्रबंधन द्वारा 21 दिसम्बर को जिला में भूकम्प आने की स्थिति में किए जाने वाले बचाव कार्यों का मॉक ड्रिल किया जायेगा। इस मॉक ड्रिल में प्रशासन और पुलिस के सभी अधिकारी ठीक उसी तरह से बचाव कार्यों का अभ्यास करेंगे जैसा भूकम्प आने की वास्तविक स्थिति में किया जाना है। 
यह जानकारी आज उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ ने पंचायत भवन अंंबाला शहर में इस मॉक ड्रिल के प्रबंधों से सम्बन्धित अधिकारियों की एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होने बताया कि इस दिन सिविल अस्पताल अंंबाला छावनी में अस्थाई अस्पताल की स्थापना की जायेगी ताकि आपदा के समय स्वास्थ्य सेवाओं का पूर्वाभ्यास हो सके। इसके अलावा पुलिस लाईन मैदान अंंबाला शहर को स्टेजिंग एरिया बनाया जायेगा जहां सभी विभागों के पास उपलब्ध वाहन और उपकरण एकत्रित होंगे। पंचायत भवन अंंबाला शहर में अस्थाई राहत शिविर का आयोजन किया जायेगा जिसमें गैर सरकारी संगठनों को भी इस पूर्वाभ्यास में शामिल किया जायेगा। 
उन्होने बताया कि आपदा आने पर बचाव योजना तैयार करने के लिए बनाये जाने वाले कक्ष के रूप में मिनी सचिवालय के कॉन्फ्रैंस हाल को मुख्यालय बनाया जायेगा जहां सभी जिला अधिकारी 10 बजे से पहले रिपोर्ट करेंगे। इसके अलावा राजकीय आईटीआई अंंबाला शहर, एडीसी कार्यालय अंंबाला शहर, बाल भवन के नजदीक स्थित सिटी पलाजा अंंबाला शहर और इंडियन ऑयल कारपोरेशन डिपू अंंबाला छावनी में बचाव कार्यों का प्रदर्शन किया जायेगा। इस बैठक में सभी विभागों को उनसे सम्बन्धित कार्यों की जानकारी दी गई और उसके मुताबिक ही पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में शामिल होने के निर्देश दिए गये। इस कार्यक्रम की तैयारी के लिए 19 दिसम्बर को कॉड्रिनेशन मिटिंग और 20 दिसम्बर को टेबल टॉक कार्यक्रम भी आयोजित किये जायेंगे। 
बैठक में पुलिस अधीक्षक अभिषेक जोरवाल, नगराधीश विरेन्द्र सिंह सहरावत, एसडीएम बराडा गिरीश कुमार सहित अन्य सभी सम्बन्धित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। 

क्लीनिकल इस्टेबलिशमेंट एक्ट के विरोध में निजी हस्पताल हड़ताल पर ।

            क्लीनिकल इस्टेबलिशमेंट एक्ट के विरोध में निजी हस्पताल आज बंद है डॉक्टर एक दिन की सांकेतिक हड़ताल पर हैं । अंबाला में निजी हस्पताल के डॉक्टरों ने मीटिंग की और इस एक्ट के विरोध किया । डॉक्टरों का कहना है कि यदि यह एक्ट लागू होता है तो छोटे हस्पताल चल नही सकेंगे । यदि सरकार इसको लागू करती है तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जायेंगे ।

           क्लिनिकल इस्टेबलिशमेंट एक्ट के विरोध।में अंबाला के सभी निजी हस्पताल बंद रहे व निजी डॉक्टरों ने एक्ट के विरोध में मीटिंग कर इस एक्ट का डटकर विरोध करने का फैंसला लिया । आज दिनभर डॉक्टरों ने हस्पताल बंद कर अपना विरोध जताया व कहा कि आज का बंद सांकेतिक था यदि सरकार इसे जरूरी बदलावो के साथ लागू नही करती तो यह लोग अनिश्चित काल के लिए हड़ताल पर चले जायेंगे वे अपने सभी मरीज सिविल हस्पताल में शिफ्ट कर देंगे ।

          अंबाला में IMA ने मीटिंग कर इस एक्ट से आने वाली दिक्कतों को भी सामने रखा । IMA का कहना है कि यह एक्ट पुराने हस्पतालों पर लागू न किया जाए । इस एक्ट को बड़े हस्पताल ही अफोर्ड कर पाएंगे छोटे हस्पताल के यह एक्ट पूरी तरह खिलाफ है । IMA ने कहा उन्होंने इस मामले को स्वास्थ्य मंत्री के संज्ञान में यह मामला पहले ही डाल दिया था । यह लोग पुराने स्टाफ को नही निकाल सकते ।

           

 सरकार और निजी डाक्टर्स की लड़ाई में नुकसान व दिक्कत मरीजो व तीमारदारो को उठाना पड़ रहा है। आज निजी हस्पताल बंद होंसे से मरीजो को बिना इलाज व चेकअप के ही वापिस लौटना पड़ा रहा है। 

अंबाला महिला ने सरार्फ की आँखों में मिर्च डाल किया लूट का प्रयास , CCTV में कैद हुई तस्वीरे ,कहा मजबूरी में की चोरी ।

                  अंबाला छावनी के सरार्फा बाजार में आज दिन दिहाड़े एक महिला ने ज्वेलर की आँखों में मिर्च डाल उसे लूटने का प्रयास किया। लूट की कोशिश की यह सारी वारदात CCTV कैमरों में कैद हो गयी। महिला ने जब दुकानदार की आँखों में मिर्च गिराई तो दुकानदार ने महिला को पकड़ लिया और उसके बाद लोगो की मदद से महिला को पुलिस थाने ले जाया गया जहाँ महिला ने रो रो कर कहा कि उससे गलती हो गयी वो चोर नही है उसके पास बच्ची की फीस के पैसे नही थे। फ़िलहाल पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। 

                 अंबाला छावनी के सरार्फा बाजार में आज सुबह के महिला सरार्फ की दुकान पर सोने की चैन खरीदने के लिए आई महिला ने दुकानदार को बातो में उलझाये रखा व दुकानदार से पानी मंगवाया पानी पिने के बाद महिला ने चैन हाथ में ली और पर्स से निकाल मिर्च का पाउडर दुकानदार की आँखों में डाल दिया। इस दौरान महिला ने भागने की कोशिश की लेकिन दुकानदार ने महिला का बैग पकड़ लिया उअर उसे भागने नही दिया। इस जद्दो जिहाद में भीड़ इकट्ठा हो गयी जिसके बाद महिला को पुलिस थाने ले जा पूछताछ की गयी। 

               पकड़ी गयी महिला अंबाला के ही केसरी की रहने वाली है। CCTV में साफ़ देखा जा सकता है कि यदि दुकानदार हौंसले से मुकाबला न करता तो महिला भागने में कामयाब हो सकती थी लेकिन दुकानदार ने महिला को भागने नही दिया। फ़िलहाल पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाई शुरू कर दी है। 

               महिला को जैसे ही लोगो ने पकड़ कर पुलिस के हवाले किया तो महिला हाथ जोड़ फूट फूट कर रोने लगी। महिला ने कहा कि वो चोर नही है वो प्रोफेशनल चोरी नही करती उससे कैसे गलती हो गयी उसे नही पता। महिला ने कहा वो रोज गुरूद्वारे जाती है उसकी गुड़िया रोज उसके सामने रोती थी उसकी फीस के पैसे उसके पास नही थे इसलिए उसने ऐसा किया। 

Thursday, 14 December 2017

NHM कर्मचारियों की प्रदेश में हड़ताल खत्म ।

ऐन एच एम यूनियन व सरकार में बनी सहमति।
हरियाणा में एन एच एम की हड़ताल व आंदोलन स्थगित , अधिकांश मांगे सरकार ने मानी , 1 जनवरी से लागू होगा सर्विस रूल , नही कटेगी 10 दिन की तनख्वाह , कल से कर्मचारी कर सकेंगे ड्यूटी ज्वाइन ।

राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने से आएगी कांग्रेस में मजबूती : हन्नी रैना


   
अंबाला के कांग्रेसी नेता हन्नी रैना ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने का उनको काफी समय से इंतज़ार था अब उनके अध्यक्ष बनने के बाद भारत के युवे वर्ग मैं ऊर्जा का संचार होगा साथ ही पार्टी को मजबूती भी मिलेगी हरियाणा की गुटबाजी के बारे पूछ्ने पर रैना ने कहा मुजे किसी भी तरह की कोई गुटबाज़ी नही नज़र आती बाकी जो राहुल गांधी व हाई कमान का फैसला होगा वो सर्वमान्य होगा बता दें कि हन्नी रैना अभी कांग्रेस मैं प्रदेश सचिव हरियाणा के पद पर आसीन है ।

अनिल विज के कार्यकर्ता सम्मेलन से दिखा विज का शक्ति प्रदर्शन , विपक्ष पर जमकर बरसे विज ।

                     अंबाला छावनी में कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने भारतीय जनता पार्टी के छावनी विधानसभा के कार्यकर्ताओ की मीटिंग ली। कार्य...