Sunday, 6 May 2018

अंबाला पुरानी रंजिश के चलते शख्स की गोली मारकर हत्या , CCTV में कैद हुई तस्वीरे .

     पुरानी रंजिश के चलते तोपखाना में गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई । आरोपी विजय शर्मा गोली मारने के बाद मौके से फरार हो गया । गोली लगने से संदीप गोयल को सिविल अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डीएसपी सुरेश कौशिक , सदर थाना प्रभारी और सीआईए अधिकारी मौके पर जांच में जुटी। हत्या का कारण पुरानी रंजिश बताया जा रहा है। हत्या की यह सारी घटना CCTV कैमरा में रिकार्ड हो गयी।

     अंबाला कैंट के आर्मी एरिया में स्थित तोपखाना बाजार के रिहायशी इलाके में आज सुबह पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई और आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच में जुट गई है। मौके की वारदात वही लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। मृतक संदीप गोयल के परिजनों का आरोप है कि उनके चाचा संदीप गोयल सुबह घर से निकले ही थे कि गोलियां चलने की आवाज आई। जिस पर परिवार जैसे ही बाहर निकले तो संदीप गोयल खून से लथपथ जमीन पर पड़े थे और विजय शर्मा और उसका परिवार मौके पर मौजूद था, इसके बाद वह फरार हो गए । उन्होंने पुलिस को इस मामले की जानकारी दी और घायल संदीप गोयल को लेकर सिविल अस्पताल में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया । मृतक के परिजनों का आरोप है कि पहले भी कई बार इस बारे पुलिस को सूचना दी गई लेकिन पुलिस यदि त्वरित कार्यवाही करती तो यह हादसा टल सकता था । वही उनका कहना है कि कांग्रेसी नेता विजय शर्मा व उसका परिवार कई बार उनके परिवार को जान से मारने की धमकियां भी दे चुका है। जो उन्होंने आज कर दिखाया। मृतक के पड़ोसी का कहना है कि उन्हें गाली गोलियों की आवाज सुनकर जैसे ही वह बाहर आए तो संदीप गोयल खून से लथपथ जमीन पर गिरे हुए थे।  जिन्हें लेकर वह सिविल अस्पताल पहुंचे उनका कहना है कि विजय शर्मा गोयल परिवार की पुरानी रंजिश चल रही है जिसकी वजह से ही यह हादसा हुआ है।

     वही सूचना मिलते ही डीएसपी सुरेश कौशिक सदर थाना प्रभारी विजय कुमार और सीआईए-दो प्रभारी कुलभूषण शर्मा दलबल सहित मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए। पुलिस ने मौके से सीसीटीवी फुटेज भी ली गई है। जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है। DSP का कहना है कि उन्हें गोयल परिवार की तरफ से शिकायत मिली है और उस पर भी कार्रवाई कर रहे हैं । अभी मामले में विस्तार से कुछ नहीं कहा जा सकता ।  विजय कुमार शर्मा पर वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया गया है । अभी जांच जारी है । सीसीटीवी फुटेज और गहन जांच के बाद भी बाकी तथ्य सामने आ सकते हैं। फिलहाल हत्या के मामले में कार्रवाई जारी है।

Saturday, 5 May 2018

अंबाला सांसद रत्न लाल कटारिया ने राहुल गांधी को अपने पैरों पर खड़ा होने के लिए अंबाला की ITI में आने का निमंत्रण दिया , कहा मैंने आज ही राहुल औऱ सोनिया को लोन दिया है ।  

      अंबाला के सांसद रतन लाल कटारिया ने आज अंबाला के ITI में आयोजिय एक कार्यक्रम के दौरान सोनिया गांधी के जिगर के टुकड़े राहुल गांधी को अपने पैरों पर खड़ा होने के लिए अंबाला की ITI में आने का निमंत्रण दिया है ।  बस इतना ही नहीं उन्होंने सोनिया और राहुल का उपहास उड़ाते हुए यह तक कह  डाला कि उन्होंने आज ही राहुल औऱ सोनिया को लोन दिया है ।  
 


              अब सोनिया और राहुल मोदी सरकार की ग्राम स्वराज अभियान के तहत लोन लेकर अपना नया कारोबार शुरू करने जा रहे हैं। जी हां, आपने बिल्कुल ठीक सुना है। ये हम नहीं बल्कि अंबाला के सांसद रतनलाल कटरिया कह रहे हैं। सोनिया और राहुल के अलावा देश के लाखों युवा अब मोदी सरकार के ग्राम स्वराज अभियान के तहत रोजगार पाकर अपने पैरो पर खड़े हो सकेंगे। ये दावा किया है अंबाला के सांसद रतनलाल कटारिया ने।  कटारिया ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए  कुछ ऐसा कह दिया जिसे सुनकर हम भी एक बार के लिए चौक गए । कटारिया ने सोनिया गांधी के जिगर के टुकड़े राहुल गांधी को अपने पैरों पर खड़ा होने के लिए अंबाला की ITI में आने का निमंत्रण दिया है ।  बस इतना ही नहीं उन्होंने सोनिया और राहुल का उपहास उड़ाते हुए यह तक कह  डाला कि उन्होंने आज ही राहुल औऱ सोनिया को लोन दिया है । दरअसल कटारिया आज सिटी आईटीआई पहुंचे ।  कटारिया ने यहां कौशल विकास आजीविका दिवस के तहत आयोजित करवाये गए रोजगार मेले का उद्घाटन किया और जरूरतमंदों को कारोबार शुरू करने के लिए बैंक लोन के सेंक्शन लेटर बांटे और जिन बच्चों को लोन शेनक्शेन लेटर दिया गया उनमें राहुल और सोनिया नाम के बच्चे भी थे । 

अंबाला AC कैंटर से करने लगे पशु तस्कर तस्करी , अंबाला में गो रक्षक दल व पुलिस ने किया काबू ।

     गौ तस्करी करने वाले तस्करी के लिए नित नए तरीके खोजे जा रहे हैं। कभी किसी नामी कम्पनी का लेबल ट्रक पर लगाकर मवेशियों को बार्डर पार ले जाया जाता है तो कभी एयर कंडीशनर ट्रकों में इन्हें भरकर तस्करी होती है। ऐसा ही एक मामला अंबाला में देखने को मिला। जहां बन्द बॉडी के एक एयर कंडीशन कंटेनर ट्रक में बैलों को वध के लिए पंजाब से उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा था। पर इनकी चालाकी अंबाला में पकड़ी गई जहां चंडीगढ़ हाईवे पर ये कथित गौ तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ गए। फरार होने की कोशिश में ट्रक चालक ने कई वाहनों को टक्कर भी मार दी। ने इन पर केस दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। 



        गौ तस्करी के नेटवर्क को क्रेक करने में अंबाला पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने बन्द बॉडी के एक एसी ट्रक को पकड़ा है जिसमें 6 जिंदा बैल मिले हैं।  गौ सेवक दल के प्रधान जगदेव का कहना है कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि पंजाब की ओर से एक बन्द बॉडी वाले एसी ट्रक में डालकर कुछ मवेशियों को यूपी ले जाया जा रहा है। बलदेव नगर पुलिस थाने के इसकी सोचना दी और पुलिस ने ट्रक की धरपकड़ के लिए फील्डिंग लगा दी। बताया जा रहा है कि जब यह ट्रक चंडीगढ़- अंबाला हाइवे पर पहुँचा और इसके चालक को पुलिस और गौ सेवकों ने रुकने का ईशारा दिया तो इसने रुकने की बजाय गाड़ी के एक्सीलेटर पर पांव  दबाकर गाड़ी दौड़ा दी। रफ्तार के नशे मे चूर ट्रक चालक ने कई गाड़ियों को भी टक्कर मार दी। परन्तु कुछ दूर भागने पर यह पकड़ा गया। जब कंटेनर को खोलकर चेक किया तो इसमें 6 जिंदा बैल मिले जिन्हें देखभाल के लिए गए गौशाला में लाया गया है।

       पुलिस ने गौ सेवकों की शिकायत पर आरोपी ट्रक चालक और उसके साथी के खिलाफ कड़ी धाराओं के तहत केस दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। बलदेव नगर थाने के प्रभारी इंस्पेक्टर रजनीश यादव खुद मौके पर पहुंचे और आरोपियों से पूछताछ की। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि पंजाब की ओर से बैलों से भरा हुआ एक ट्रक अंबाला की ओर आ रहा जिसे पुलिस ने नाकाबंदी करके पकड़ा और आरोपियों को भी पकड़ लिया गया है। इन आरोपियों पर सख्त कानूनी धाराओं के तहत केस दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बैलों को देखभाल के लिए गौशाला में भेज दिया गया है।

Friday, 4 May 2018

अंबाला - अमृतसर नैशनल हाईवे पर सेंट्रल जेल के पास सड़क पर दो ट्रकों में जोरदार टक्कर ।

     अंबाला - अमृतसर नैशनल हाईवे पर सेंट्रल जेल के पास सड़क पर दो ट्रकों में जोरदार टक्कर हो गयी। ये हादसा सड़क पर खड़े एक खराब ट्रक ट्राले की वजह से हुआ। बताया जा रहा है कि इस ट्राले में पीछे से आकर एक दूसरे ट्राले ने टक्कर मार दी जिससे पीछे वाले ट्राले का चालक ट्रक की बॉडी में ही फंस गया। घायल चालक को पुलिस ने बाहर निकालकर सिविल अस्पताल में भिजवा दिया है जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।


    अंबाला से अमृतसर की ओर जाने वाले नेशनल हाइवे नम्बर 1 पर आज एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सेंट्रल जेल के पास बलदेव नगर थाने के ठीक सामने सड़क पर खराब हुए खड़े एक ट्रक ट्राले में पीछे से आ रहे दूसरे ट्राले ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से जोरदार धमाका भी हुआ और ट्रक की फ्रंट बॉडी पूरी तरह से पिचक गयी। जिस वजह से चालक ट्रक की बॉडी और स्टेयरिंग के बीच मे ही फंस गया। थाना सामने ही था और धमाके की आवाज सुनकर बलदेव नगर थाना प्रभारी समेत तमाम पुलिस वाले मदद के लिए दौड़कर तुरन्त घटनास्थल पर पहुंच गए। ट्रक में फंसे घायल चालक को कड़ी मशक्कत के बाद  पुलिसकर्मियों ने बाहर निकाला और उसे उपचार के लिए सिटी के सिविल अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में भर्ती घायल चालक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। 

Thursday, 3 May 2018

अंबाला सेंट्रल जेल से फिर मिले 2 मोबाईल , एक माह में 8 मामले हो चुके हैं दर्ज।

 अंबाला सेंट्रल जेल से फिर दो मोबाइल मिले है। जिसके बाद  ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है । पुलिस ने अप्रैल माह में लगभग ऐसे 8 मामले दर्ज कर चुकी है जिसमे ज्यादातर आरोपियों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है । पुलिस ने अब रोकथाम के लिए जेल के बाहर नाका लगाकर हर आने जाने वाले की जांच शुरू कर दी है ।


      अंबाला सेंट्रल जेल से एक बार फिर मोबाइल और बैटरी मिलने का मामला सामने आया है जेल प्रशासन ने थाना बलदेव नगर में इस मामले की प्राथमिकी दर्ज करवा दी है और जांच के लिए कहा गया है थाना बलदेव नगर प्रभारी रजनीश यादव का कहना है कि जिस जगह से सेंट्रल जेल के अंदर मोबाइल फेंके जाते हैं उस जगह के बाहर सेक्टर 1 में पुलिस नाका लगा दिया गया है और हर आने-जाने पर नजर रखी जा रही है इससे पूर्व अप्रैल माह में जेल के अंदर मोबाइल मिलने की 8 घटनाएं हो चुकी है और इस में संलिप्त आरोपियों को पकड़ा भी जा चुका है उनका कहना है कि आगे से ऐसी वारदात ना हो इसलिए जेल के पीछे नाका लगाकर आरोपियों को ऐसे अपराध करने से रोका जा सकता है।

अंबाला जिला बार एसोसिएशन पहुंचे अनिल विज ने राम मन्दिर मुद्दे के जल्द समाधान की जताई उम्मीद .

     हरियाणा के कैबिनेट मंत्री आज अंबाला जिला बार एसोसिएशन के एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे जहाँ अनिल विज ने कहा कि वकील ही आम आदमी की बात कोर्ट के समक्ष रखता है। विज ने इस दौरान कहा राम जन्म भूमि का केस कोर्ट मे चल रहा है यह मामला अनेको वर्षो से उलझा हुआ है। वकील ही कोर्ट के समक्ष अपने तर्को से इस मामले को रख रहे हैं। विज ने कहा उन्हें उम्मीद है कि अगले 6 महीनों में इस मामले पर फैंसला आ सकता है। 


     अंबाला जिला बार एसोसिएशन में बोलते हुए हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कठुआ रेप और हत्या पर भी चर्चा की विज ने कहा पुलिस ने कुछ लोगो को पकड़ा , वहां से विरोध की बात उठी कि जिनको पकड़ा गया है वो ठीक आरोपी नही है। रेप व मर्डर हुआ है उसकी सजा मिलनी चाहिए लेकिन निर्दोष कोई भी व्यक्ति उसमे न फंस जाए यह देखना भी बहुत जरूरी है।

इन दिनों देश में मीजल व रूबेला के इंजेक्शन 9 महीने से लेकर 15 साल तक के बच्चो को लगाये जा रहे हैं जिसको लेकर अफवाहे फैलाई जा रही है कियह इंजेक्शन बच्चो को नपुसंक कर देगा। इसको लेकर हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से सवाल किया ज्ञ अतो उन्होंने कहा कि मीजल व रूबेला अनेको वर्षो से लगाया जाता रहा है और यह बहुत जरूरी इंजेक्शन है जो जानेलवा बीमारियों से बचाता है। 

   हरियाणा में स्कूल बसों में जरूरत से ज्यादा बच्चे भरे जाने व निजी वाहनों में स्कूली बच्चे क्षमता से ज्यादा बिठाये जाने के मामले पर अनिल विज ने कहा कि विज मैंने इसको लेकर आदेश दे दिए हैं कि इन वाहनों को चेक किया जाए। 

    सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम को लेकर सवाल उठाये जाने लगे हैं कि यह इनेलो के कार्यक्रम की रिस की गयी है जिस पर विज ने कहा कि यह धरती , चन्द्रमा , तारे सब इनेलो के ही बनाये हुआ हैं। 

Tuesday, 1 May 2018

मज़दूर-दिवस पर देश के तमाम श्रम-साधकों को नमन.....ओंकार


     अंतराष्ट्रीय मजदूर दिवस  इनेलो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य किरपाल सिंह अरोड़ा व  व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ओंकार सिंह ने मजदूरों के साथ मिल कर मनाया। उन्होंने कहा 1 मई को अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस' लाखों श्रमिक के बलिदान. परिश्रम, दृढ़ निश्चय और निष्ठा का दिवस है। एक श्रमिक की देश के निर्माण में बहुमूल्य भूमिका होती है और देश के विकास में उसका अहम योगदान भी होता है। यह अलग से बताने की जरूरत नहीं कि किसी भी समाज, देश, संस्था और उद्योग में काम करने वाले श्रमिकों की अहम भूमिका होती है। श्रमिकों के बिना किसी भी औद्योगिक ढांचे के खड़े होने की कल्पना तक नहीं की जा सकती। इसलिए श्रमिकों का समाज में अपना ही एक लक्ष्य और स्थान होता है। 1 मई “अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस” को मजदूरों का दिन कहा जाता है | इस दिन को मजदूर दिवस, श्रमिक दिवस और मई दिवस भी कहते है | यह पूरे विश्व में अंतर्राष्ट्रीय तौर पर मनाया जाता है | मजदूर दिवस पर एक प्रचलित नारा भी सुनाई पड़ता है जो शायद ही वर्ष के किसी और दिनों में सुनाई देता हो | वह नारा है ‘दुनिया के मजदूरों एक हो’ | यह बड़े दुर्भाग्य की बात है | मजदूर दिवस के दिन तो यह नारा बुलंद किया जाता है लेकिन जैसे – जैसे समय गुजरता जाता है, इसकी गूंज मंदी पड़ती जाती है |‘दुनिया के मजदूरों एक हो’ दरअसल इस नारे के पीछे मजदूरों के एक लम्बे संघर्ष की कहानी है और उसी की उपज है ‘अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस’ |


      भारत में मजदूर दिवस कामकाजी लोगों के सम्मान में मनाया जाता है | भारत में लेबर किसान पार्टी ऑफ हिन्दुस्तान ने 1 मई 1923 को मद्रास में इसकी शुरुआत की थी। ओंकार सिंह ने बताया कि मई 1, सन 1886 को मजदूरों ने अपने हक़ की लड़ाई लड़ी थी | यह एक प्रकार से मजदूरों के बलिदान का दिवस भी है | यह घटना उस समय की है, जब अमेरिका के ‘शिकांगो’ शहर में मजदूरों ने एक लम्बा आंदोलन किया था | उस समय देश के लगभग सभी कारखानों में काम करने वाले मजदूरों से बारह – बारह घंटे तक काम लिया जाता था | मजदूर यूनियन में इसे लेकर आक्रोश था और वह आठ घंटे काम करने को लेकर हड़ताल कर रहे थे |
हड़ताल के दौरान ही शिकागो की ‘हेय’ मार्केट में मजदूरों की सभा में बम धमाका हुआ | इस बम धमाके में कई मजदूरों की मौत हो गई और अनेक मजदूर घायल भी हो गए | मजदूर नेताओं को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया | बाद में गवाह से यह पता चला कि मजदूरों की कोई गलती नहीं थी |मजदूरों के इस आंदोलन की चिंगारी विश्व के अन्य देशों में भी फैल गई | इस आंदोलन से प्रेरित होकर फ़्रांस के पेरिस शहर में भी मजदूरों की एक बड़ी सभा हुई | इस सभा में शिकागों शहर में शहीद हुए मजदूरों को श्रद्धांजलि दी गई |
किसी भी देश व समाज के निर्माण में मजदूरों का महत्वपूर्ण योगदान होता है | ‘अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस’ मनाने का उद्देश्य है 4 मई 1886 को शिकागो के हैय मार्केट में हुए बम धमाके में मरे हुए मजदूरों को श्रध्दांजलि देना और उस नारे को साकार करना जो सभी मजदूरों को एक सूत्र में बाँधता है।
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 1 मई को ‘मजदूर दिवस’ मनाएं जाने के तर्क के आधार पर भारत में भी यह दिन ‘श्रमिक दिवस’ के रूप में मनाया जाने लगा | पहली बार भारत में मजदूर दिवस 1 मई 1923 को मद्रास में मनाया गया था | इसकी शुरुआत “लेबर किसान पार्टी ऑफ हिंदुस्तान” ने की थी |
भारत में इस दिन मजदूर सभा करके अपनी समस्याओं पर विचार – विमर्श करते है | जुलूस निकाले जाते है | अन्तर्राष्ट्रीय श्रमिक संगठन द्वारा इस दिन विशेष सम्मलेन का भी आयोजन किया जाता है |
इस दिन सरकार द्वारा मजदूरों के हक़ को सुरक्षित रखने के लिए कानून भी पारित किए गए है | इन कानूनों में यह बात कही गई कि प्रत्येक मजदूर को बिना किसी भेद – भाव के अपनी योग्यता व क्षमता के अनुसार श्रम – शक्ति का उपयोग करने का अधिकार है श्रमिक को जाति, धर्म, लिंग, नस्ल के आधार पर कार्य का चुनाव करने की स्वतंत्रता है | उसे बंधुआ या गुलाम बनाकर काम करने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता है | इसी प्रकार के दर्जनों कानून स्वतंत्रता से पूर्व व स्वतंत्रता के बाद मजदूरों के हित के लिए बनाए गए | उन्होंने कहा कि मजदूर दिवस की शुरुआत हुए लगभग सवा सौ साल हो चुके है | गौरतलब है कि हर एक को अपनी श्रम – शक्ति के अनुसार गरिमा-मय जीवनयापन करने का पूरा अधिकार है और उतना ही जरुरी अपने अधिकारों के बारे में पता होना | मजदूरों के हक़ को सुरक्षित रखने के लिए अनेक अधिनियम भारत में पारित किए गए है |
भारत मे लोग दो वर्गो में बटे है | पहला पूंजीपति वर्ग और दूसरा मजदूर वर्ग | मजदूर वर्ग हाड़तोड़ मेहनत के बावजूद भी अभाव की जिंदगी जीने के लिए बेबस है तो दूसरी ओर पूँजिपति वर्ग उतना ही संपन्न है | दोनों वर्गों के जीवन में बहुत बड़ा फर्क है लेकिन अफसोस यह फर्क कम होने की अपेक्षा बढ़ता ही जा रहा है |
इस अवसर पर उन्होंने मजदूरों से आह्वान किया कि वो एकजुट हो कर इनेलो-बसपा गठबंधन का साथ दे, ताकि आनेवाली सरकार गठबंधन की सरकार बने और मजदूर-कमेरों के हक के कानून बन सके। इस अवसर पर तुषार कौशिक, भूषण टांगरी, शाम लाल, उजागर सिंह, बलजिंदर सिंह, जीत सिंह, दमनप्रीत सिंह, सीमा रानी, गीता रानी, सन्तोष कुमार साह, जुल्फन खान, सुनील कुमार, ज्ञान कुमार, सिन्नी सेठी, संजय कुमार, गोरी यादव, मिथुन, विजय, दलीप कुमार, दीपक कुमार, अमन कुमार, सुभाष कुमार, अरविंद कुमार, सुमन, राम कुमार, लालू यादव सहित काफी संख्या में दिहाड़ीदार मजदूर उपस्तिथ थे।

अनिल विज के कार्यकर्ता सम्मेलन से दिखा विज का शक्ति प्रदर्शन , विपक्ष पर जमकर बरसे विज ।

                     अंबाला छावनी में कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने भारतीय जनता पार्टी के छावनी विधानसभा के कार्यकर्ताओ की मीटिंग ली। कार्य...