Saturday, 10 March 2018

अनिल विज ने एक बार फिर सरकारी योजनाओं और भवनों से गांधी- नेहरू परिवार का नाम हटाने का राग अलापा , कहा इनके नाम तो बदलने पड़ेंगे ही ।

         
हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री एकबार फिर गांधी- नेहरू परिवार के प्रति हमलावर हो गए हैं । गांधी और नेहरू परिवार के नाम पर चल रही सरकारी योजनाओं और उनके नाम पर बने सरकारी भवनों के नाम बदले जाने की जिद पर विज अड़े हुए हैं। विज ने त्रिपुरा में तोड़ी गई लेनिन की मूर्ति को तोड़े जाने को गलत करार देते हुए  विरोध के तरीके पर सवाल खड़े किए हैं।

       हरियाणा के स्वास्थ्य एवं खेल मंत्री अनिल विज को सरकारी योजनाओं और भवनों पर पर लिखे गांधी- नेहरू के नामों को लेकर आपत्ति है। विज ने एकबार फिर सरकारी योजनाओं और भवनों से गांधी- नेहरू परिवार का नाम हटाने का राग अलापा है। अंबाला में पत्रकारों से हुई बातचीत में विज ने कहा कि देश की आजादी में अन्य लोगों का बड़ा अहम योगदान है जिसे भुलाया नहीं जा सकता। इनके नाम पर रखी सरकारी योजनाओं और भवनों के नाम तो बदलने पड़ेंगे ही। 60 साल से अधिक इनका राज रहा है इसलिए ज्यादतर योजनाओं के नाम गांधी-नेहरू के नाम पर रखे गए। जबकि देश की आजादी की जंग में भगतसिंह, राजगुरु, सुखदेव, चंद्रशेखर आजाद और नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आदि क्रांतिकारियों ने अहम भूमिका निभाई है। उनके योगदान को भुलाया नही जा सकता। विज ने कहा कि उन्होंने ने तो अपने विभागों में तो इसकी शुरूआत कर भी दी है। फरीदाबाद के पृथला में एक खेल स्टेडियम का नाम महान स्वतंत्रता सेनानी चन्द्रशेखर आजाद के नाम पर रखा गया है। और सरकार ने ये भी तय किया है कि जितने भी स्टेडियमो का उदघाटन करेंगें उनके नाम शहीदों और क्रांतिवीरों के नाम पर रखे जाएंगे। अनिल विज ने बताया कि अब की बार शहीदी दिवस पर 21 से 23 मार्च तक भिवानी में 1 करोड़ी दंगल करवाया जा रहा है। 


           त्रिपुरा में चुनावों के बाद वहां रूस के मार्क्सवादी विचारक लेनिन की मूर्ति तोड़ी गई जिस पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने आपत्ति जताई है। विज ने कहा कि मूर्तियों को तोड़ना गलत बात है। किसी को भी कानून हाथ मे नहीं लेना चाहिए। कानूनी तरीके से लेनिन की मूर्ति को हटाया जाये तो इसमें कोई हर्ज नही । इस मुद्दे पर विपक्ष बेवजह सरकार को ब्लेम कर रहा है। पूरे नार्थ ईस्ट से इनका सफाया हो गया जो इन्हें बर्दाश्त नही हुआ। वहां चुनाव नहीं बल्कि बड़ी क्रांति हुई है। क्रांति में ऐसा हुआ ही करता है। वही विज ने आंगनवाड़ी वर्कर की चाल हड़ताल पर कहा कि सरकार ने उनकी मांग में ली है लेकिन उनका दो यूनियनों का आपस मे ही विवाद है ।

अंबाला पहुंची कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर की साईकिल यात्रा ।

हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश मुखिया अशोक तंवर अपनी साइकिल यात्रा को लेकर आज शाम को अंबाला पहुंचे। अंबाला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने नेता का जोरदार स्वागत किया । यहां पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान अशोक तंवर ने सरकार पर निशाना साधते हुए इसे घमंडी और भ्र्ष्टाचार को संरक्षण देने वाली सरकार करार दे दिया। आज रात अशोक तंवर अम्बाला सिटी में रुकेंगे जहां से सुबह वह पेहवा के लिए अपनी साईकल यात्रा लेकर रवाना होंगे। 

           

शुक्रवार शाम को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर की साईकल यात्रा अंबाला पहुंची जहां कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने कैंट रेलवे स्टेशन के बाहर  अशोक तंवर का फूल मालाओं से स्वागत किया और उनके काफिले को ढोल नगाड़ों की थाप पर कांग्रेस भवन तक ले गए जहां तंवर ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। अंबाला में पत्रकारों को संबोधित करते हुए तंवर ने सरकार पर निशाना साधा और आने वाला समय कांग्रेस का बताया। अशोक तंवर ने कहा कि ये साइकिल यात्रा हरियाणा में परिवर्तन की यात्रा है। ये हरियाणा को बचाने की यात्रा है। फिर से देश और प्रदेश में किसान, मजदूर और कामगार का दौर आएगा। हर वर्ग की सुनवाई होगी। युवाओं को रोजगार मिलेगा। मोदी और खट्टर सरकार ने देश प्रदेश को बर्बाद कर दिया है। इनके और इनैलो जैसी इनके साथी दलों का सूपड़ा साफ हो जाएगा। आने वाला समय कांग्रेस का है। राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे और प्रदेश में भी कांग्रेस की सरकार बनेगी।


      साईकिल यात्रा पर हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज द्वारा तंवर की साईकल की हवा निकल जाने वाले कसे गए तंज पर प्रतिक्रिया देते हुए अशोक तंवर ने कहा कि साइकिल देश के आम नागरिक की सवारी है। जिसकी  हवा कभी भी निकल नहीं सकती। जिस दिन साईकल की हवा निकल गयी उस दिन ये देश रुक जाएगा। हां,  प्रदेश में जो मौजूदा हालात हैं उससे सरकार की हवा जरूर निकली हुई है। ऐसा ही सत्ता का अहंकार मोदी को हुआ, खट्टर को हुआ और अब अनिल विज को भी हो रहा है। जैसे जैसे साईकिल आगे बढ़ रही है वैसे वैसे ये साफ होते जा रहे हैं। कमल का फूल बड़ी तेजी से जड़ से उखड़ रहा है। धोखाधड़ी और भ्र्ष्टाचार के मामलों में मंत्रियों और उनके रिश्तेदारों के नाम आ रहे हैं। कांग्रेस की सरकार आने के बाद सबके कच्चे चिट्ठे खोलकर जनता के सामने रखे जाएंगे। तंवर ने माना कि उत्तरप्रदेश में सपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ने के दुष्परिणाम उनकी पार्टी को भुगतने पड़े जिससे हार का सामना करना पड़ गया। वहां अकेले लड़ते तो परिणाम सकारात्मक होते।

अंबाला नशा मुक्ति केंद्र से 13 युवक फरार , 1 की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत , पुलिस जांच में जुटी ।

             

अंबाला देर रात नई किरण नशा मुक्ति केंद्र, शाहपुर से इलाज करवा रहे 13 नशेड़ी खिड़की तोड़कर फरार हो गए । जिनमे से एक नशेड़ी हरीश (35) NH-1 पर फरार होते अज्ञान वाहन की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई । सुबह इस नशा मुक्ति केंद्र के मुंशी ने भागे नशेड़ियों की मोहड़ा पुलिस चौकी में फरार होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई 
।सब इन्स्पेक्टर के मुताबिक इनमे से एक की दुर्घटना में मौत का पता चलने पर उसके शव को  छावनी के सिविल अस्पताल में पोस्ट मर्टम के लिए भेज दिया गया है ।

        अंबाला - दिल्ली राष्ट्रिय राजमार्ग पर नशेड़ियों का नशा छुड़ाने के लिए बने "नई किरण नशा मुक्ति केंद्र" शाहपुर से देर रात 13 नशेड़ी खिड़की तोड़कर फरार हो गए । जिनमे से शहर के दुर्गा नगर निवासी हरीश (35) की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई । नशामुक्ति केंद्र और मृतक के परिजनों ने मोहड़ा पुलिस चौकी में मामला दर्ज करवा दिया है । जिनका अभी तक सुराग नहीं लग पाया है । नशामुक्ति केंद्र के मुंशी रजनीश पूरी की माने तो इस नशामुक्ति केंद्र में 20 के करीब नशे की लत के शिकार लोग इलाज करवा रहे हैं । रोजाना की तरह रात को भी खाना खाने के बाद सभी अपने बिस्तर पर सो गए और चौकीदार ने बाहर से दरवाजा बंद कर दिया । सुबह जब इन्हे चाय देने के लिए कर्मचारी उठे तो खिड़की टूटी देखकर उनके होश फाख्ता हो गए और उन्होंने घटना की जानकारी मोहड़ा पुलिस चौकी में दी । सुबह पुलिस ने सड़क हादसे का शिकार हुए हरीश के परिजनों और नशामुक्ति केंद्र को पहचान के लिए बुलाया तो उन्होंने इसकी पहचान की । फिलहाल भागे 12 अन्य नशेड़ियों में किसी का सुराग नहीं लग पाया है । 

           वहीँ मोहड़ा पुलिस चौकी में मृतक की पहचान के बाद कार्रवाई करवाने आये उसके परिजनों ने बताया कि उन्हें सुबह पुलिस से सुचना मिलने पर जब वे छावनी के नागरिक अस्पताल गए तो पुलिस ने शव की पहचान करवाई । मृतक के जीजा नरेंद्र ने बताया कि हरीश काफी नशा करता था और लोगों को गली गलौच करता था । मोहल्ले के लोगों ने इसकी शिकायत सदर थाना शहर के एसएचओ से की जिसपर उसे "नई किरण नशा मुक्ति केंद्र" शाहपुर में इलाज के लिए दाखिल करवाया गया । आज सुबह उन्हें यहाँ से 13 नशेड़ियों के फरार होने की सूचना के साथ पुलिस को अज्ञात शव मिलने की बात पता चली । उनका कहना है कि नशामुक्ति केंद्र की घोर लापरवाही से ही यह लोग फरार हुए हैं , ज्यादातर के पहचानपत्र भी इसके पास नहीं हैं ।

          वहीँ कार्रवाई कर रहे सब इंस्पेक्टर जोरजीत सिंह ने बताया कि देर रात उन्हें किसी अज्ञात व्यक्ति की वहां से कुचल कर मौत की खबर मिली थी, जिसका शव छावनी के नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया । वहीँ सुबह नशामुक्ति केंद्र की 13 नशेड़ियों के फरार होने की खबर पर जब मुंशी को शव दिखाया गया तो उसकी पहचान यहां से फरार हुए शहर के दुर्गा नगर वासी हरीश के रूप में हुई । पुलिस ने फिलहाल 174 CRPC की कार्रवाई करके शव पोस्ट मार्टम करवा कर उनके परिजनों को सौंप दिया है । जोरावर सिंह का कहना है जाँच में यदि नशा मुक्ति केंद्र की लापरवाही पाई गई तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी म

Thursday, 8 March 2018

हरियाणा में आज से शुरू हुई 10 वीं बोर्ड की परीक्षाएं , छात्रों ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्ट्रैस मैनेजमेंट पर दिए गए टिप्स से सारा एग्जाम फीवर फुर्र हो गया है।

     

हरियाणा में बोर्ड की परीक्षाएं शुरु हो गई हैं। आज से दसवीं की परीक्षा शुरु हुई जिसके तहत सबसे पहले अंग्रेजी का पेपर लिया गया। परीक्षाओं के मद्देनजर शिक्षा विभाग ने अब की बार हर सेंटर पर ऑब्जर्वर नियुक्त किए हैं जो पेपर पूरा होने तक एग्जामिनेशन सेंटर पर तैनात रहेंगे। स्कूल प्रबंधनों ने भी पूरी तैयारी कर ली है। खास बात ये है कि कई एग्जामिनेशन सेंटरों में बच्चे जमीन पर बैठकर परीक्षा देने के मजबूर हैं और नकल रोकने के लिए उनके जूते तक उतरवा दिये गए हैं। जिससे वह नंगे पांव परीक्षा में बैठ रहे हैं।

     पूरे प्रदेश में हरियाणा बोर्ड की बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो गयी हैं। वीरवार को दसवीं की बोर्ड की परीक्षाएं शुरु हुईं जिसमें पहले दिन अंग्रेजी का पेपर लिया गया। बच्चों का कहना है कि परीक्षाओं को लेकर वो किसी भी तरह के तनाव में नहीं है बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्ट्रैस मैनेजमेंट पर दिए गए टिप्स से सारा एग्जाम फीवर फुर्र हो गया है। परीक्षार्थियों का कहना है कि वो न तो खुद एग्जाम का तनाव ले रहे हैं न ही किसी को लेने की सलाह देंगे। बच्चों ने परीक्षा में अच्छे अंक हासिल करने की उम्मीद भी जताई है।

      अब की बार सरकार ने हर परीक्षा केंद्र पर नजर रखने के लिए ऑब्जर्वर नियुक्त किये हैं। ये पूरी परीक्षा के दौरान एग्जामिनेशन सेंटर में मौजूद रहेंगे। हमारी टीम ने अंबाला छावनी के रामपुर सरसेहरी के सरकारी स्कूल में व्यवस्था का जायजा लिया तो कई खामियां मिलन। वहीं स्कूल प्रबंधन का कहना है कि बच्चों को परीक्षाओं का स्ट्रेस यानि तनाव न लेने को कहा गया और बच्चे पूरी तरह से तनावमुक्त होकर परीक्षाएं दे रहे हैं। वहीं ऑब्जर्वर से जब बच्चों के परीक्षा के दौरान जूते उतारे जाने और नीचे बैठाकर परीक्षा देने का कारण पूछा गया तो उन्होंने संसाधनों की कमी का हवाला दिया। ऑब्जर्वर ने कहा कि कई बार बच्चे नकल के मकसद से जूते और जुराबों में पर्चियां छिपाकर ले आते हैं इसलिए नकल को रोकने के मकसद से बच्चों के जूते और जुराबें उतरवाए गए हैं। जूतों में बच्चे जमीन पर बैठेंगे तो उनके पांव में खिंचाव पड़ेगा और वह ठीक से बैठ नही पाएंगे।

अंबाला रेल मंडल ने विमेंस डे के अवसर पर चण्डीगढ़ दिल्ली शताब्दी ट्रेन में महिला स्टाफ को दी टिकेट चेकिंग की जिम्मेदारी , आगे पूरी ट्रेन का स्टाफ महिलाओ का करने की योजना ।

       विमेंस डे के अवसर पर नार्दन रेलवे ने चण्डीगढ़ दिल्ली शताब्दी में टिकेट चेकिंग के लिए महिला स्टाफ की जिम्मेवारी लगाई है। महिला स्टाफ शताब्दी ट्रेन में हफ्ते के अंदर 3 दिन तक टिकेट चेकिंग का काम देखेगा। अंबाला डविजन की सीनियर डीसीएम प्रवीण गौड़ ने बताया कि आने वाले समय में अंबाला डविजन ऐसी कोशिशो में है कि एक पूरी ट्रेन का स्टाफ महिलाओ का हो। 

       नार्दन रेलवे ने विमेंस डे के खास अवसर पर महिला स्टाफ को रेलवे में अहम् जिम्मेदारियां सोंपी है। जिसकी शुरुआत आज से हो गयी है अंबाला डविजन की तरफ से चण्डीगढ़ दिल्ली शताब्दी में टिकेट चेकिंग के लिए महिला स्टाफ की जिम्मेदारी तय की गयी है जो एक सप्ताह में 3 दिनों तक ट्रेन में टिकेट चेकिंग का काम देखेगा। अंबाला डविजन की सीनियर डीसीएम प्रवीन गौड़ ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि अंबाला डविजन आने वाले समय में पूरी ट्रेन की जिम्मेदारी देगा जिसमे ट्रेन के अंदर पूरा स्टाफ महिलाओ को होगा। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी रेलवे में महिलाएं काफी पदों पर तैनात है और अलग अलग डिपार्टमेंट में काम देख रही है व ओपन चेकिंग के लिए महिला टिकेट चेकर पहले से टिकेट चेकिंग कर रही है ।

   अंबाला कैंट स्टेशन पर पहुंचने पर ट्रेन में तैनात महिला स्टाफ पूरी तरह से एक्टिव दिखाई दिया और कहा कि उन्हें काफी ख़ुशी है कि विभाग की तरफ से उन्हें अहम् जिम्मेदारी दी गयी है और उन पर विश्वास करते हुए उन्हें आगे बढने का मौका दिया जा रहा है


। 

Wednesday, 7 March 2018

इनेलो छोड़ कांग्रेस को 10 मार्च को करेंगे समर्थन : देवेन्द्र वर्मा


इनेलो को लगेगा झटका

अंबाला शहर -
बुधवार को अंबाला शहर स्थित मैड राजपूत धर्मशाला में इनेलो कार्यकर्ताओं की बैठक समाज सेवी देवेन्द्र वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस दौरान बैठक को संबोधित करते हुए देवेन्द्र वर्मा ने बताया कि वे व उनका परिवार पिछले सन् 1996 से इनेलो पार्टी से जुड़े हुए है, लेकिन हरियाणा में इनेलो का कुछ भी जनाधार दिखाई नही दे रहा है ओर न ही इनेलो
हरियाणा में पूरी तरह एक्टिव नजर आ रही है। जिसके चलते उन्होंने अपने समर्थकों के साथ एक बैठक की ओर इनेलो छोडऩे का निर्णय लिया गया। देवेन्द्र वर्मा ने बताया कि वे आगामी दस मार्च को अंबाला शहर में प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर का अंबाला शहर में पहुंचने पर अपने सैकडों
साईकिल सवार समर्थकों सहित साईकिल यात्रा का अंबाला शहर मैड राजपूत धर्मशाला के समीप नौरंगराय तालाब पर पहुंचने पर जोरदार स्वागत करेंगे ओर यात्रा में शामिल होकर मुख्य बाजारों से होते हुए प्रेममंदिर के समीप पहुंचकर आयोजित की गई जनसभा को संबोधित करेंगे ओर वही देवेन्द्र वर्मा अपने हजारों समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी ज्वाईंन करेंगे।  इस अवसर पर एडवोकेट मिथुन वर्मा, हन्नी रैना, मनोज शर्मा, राकेश वर्मा, नरेश शर्मा, भूपिंद्र वर्मा, दलेर सिंह, अशोक कुमार, जोगिंद्र वर्मा जिन्दू, स्वर्ण कुमार, सुखदेवराज, गौरव
जांगड, राजेश सैनी, मिकल शर्मा, अरुण कुमार वालिया, विनोद कुमार, लीला राम, प्रेमचंद, रमेश कुमार प्रजापत, कृपाल सिंह, विनोद कुमार, रतनलाल, आशीष शर्मा, हन्नी राणा, राजेंद्र वर्मा, संजय घेल, मोहन लाल शर्मा, प्रवेश सैनी, निखिल सैनी, ललित सैनी, अमित सैनी, अनिल शर्मा, गौरव शर्मा, केशव शर्मा, हरिओम, हरभजन सिंह धीमान, गौरव, राजेंद्र नंबरदार, मोहन लाल,
राजकुमार मिस्त्री, विजय कुमार, अशोक अग्रवाल पप्पू, विनय वर्मा, अश्विनी कुमार, गौरव पूरी, दीपक पूरी, सुनील शर्मा, रेवती रमन, सौरभ राणा, आदि मौजूद रहे।
इनेलो को लगेगा करारा झटका
देवेन्द्र वर्मा ने कहा कि वे पिछले 1996 से ट्रेड मुलाजिम यूनियन होलसेल क्लॉथ मार्किट अंबाला शहर के चेयरमैन है ओर जिसके लगभग हजारों मैंबर है, स्वर्णकार संघ जिला अंबाला के प्रवकता, व्यापार मंडल अंबाला के उपाध्यक्ष है। सर्राफा ट्रैडिंग एसोसिएशन अंबाला शहर के एकजिक्यूटिव मैंबर है ओर अन्य सस्थाओं से जुड़े हुए है। जिसके चलते उनके साथ सभी यूनियन समर्थन
मिलने की संभावना है। इसके चलते इनेलो को अंबाला में जोरदार झटका लगेगा। क्योंकि देवन्द्र वर्मा की पत्नी सुनीता वर्मा 2013 में इनेलो की टिकट पर वार्ड नंबर 6 से चुनाव लड़ चुकी है। जनरल वार्ड होने के बावजूद भी सुनीता वर्मा को हजारों वोटें मिली थी।

Tuesday, 6 March 2018

अंबाला में नवजात की खरीद फरोख्त का मामला सामने आया , 2 महिलाएं रंगे हाथों गिरफ्तार , डेढ़ लाख में बेचने आयी थी नवजात लड़का ।

          हरियाणा के अंबाला में नवजात बच्चे को डेढ़ लाख रुपयों के लिए बेचती 2 महिलाओं को पुलिस ने रंगे हाथों काबू किया है । दोनों महिलाएं बच्चे को कहां से लाई हैं इसका ठोस जवाब महिलाएं अभी तक पुलिस को नही दे सकी हैं । फिलहाल पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है ।


         अंबाला में 2 महिलाएं किरण व रेणु कुछ दिन के बच्चे(लड़का) को बलदेव नगर की एक महिला को बेचना चाहती थी लेकिन महिला को इन पर शक हुआ तो उसने पुलिस को इसकी सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने ट्रैप लगाया । लेकिन दोनों को पुलिस के ट्रैप का शक पड़ गया और भागने लगी लेकिन पुलिस ने दोनों को रंगे हाथों दबोच लिया । किरण व रेणु बच्चा कहाँ से लाई हैं इसकी जानकारी अभी तक पुलिस को नही लग पायी है । बताया जा रहा है बलदेव नगर की एक महिला को बच्चा गोद लेना था जिसका पता जब किरण नाम की महिला चला तो उसने शिकायतकर्ता महिला से संपर्क किया और डेढ़ लाख में बच्चा देने की बात कही । डील डन हुई तो रेणु बच्चा लेकर अंबाला किरण के पास पहुंची जहां पुलिस पहले से ही दोनों का इंतजार कर रही थी । 

           जिस महिला को इन दोनों ने बच्चा बेचना था उसे इन्होंने बताया था कि बच्चा एक कुंवारी मां का है इसलिए इसे ज्यादा देर तक नही रख सकते इसलिए जल्द पैसे देकर बच्चे को ले ले लेकिन महिला ने बच्चे के परिवार और कागजी कार्यवाई की मांग की तब दोनों को शक हुआ और फोन बंद कर लिया लेकिन उसके बाद फिर इनके मन मे लालच आया और ये पुलिस के हत्थे चढ़ गयी । इन दोनों महिलाओं के पकड़े जाने से हरियाणा व आसपास के राज्यों से चोरी हुए बच्चो के मामले सुलझ सकते हैं व इस बच्चे के असली माता पिता का भी पता चल सकता है । फिलहाल पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है ।

अनिल विज के कार्यकर्ता सम्मेलन से दिखा विज का शक्ति प्रदर्शन , विपक्ष पर जमकर बरसे विज ।

                     अंबाला छावनी में कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने भारतीय जनता पार्टी के छावनी विधानसभा के कार्यकर्ताओ की मीटिंग ली। कार्य...