Friday, 20 April 2018

खून के अंतिम कतरे तक आतंकवाद के खात्मे की लड़ाई रखूंगा जारी - शांडिल्य ।

  मीरी-पीरी चौंक पर सैंकड़ो दुकानदारों ने एटीएफआई प्रमुख वीरेश शांडिल्य का किया जोरदार स्वागत,मोदी के स्वच्छ भारत अभियान की शांडिल्य ने की प्रशंसा ।


अंबाला - जब तक शरीर में खून का अंतिम कतरा है देश की एकता और अखंडता की रक्षा व आतंकवाद के खात्मे की लड़ाई जारी रखूंगा उपरोक्त शब्द एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं श्री हिन्दू तख़्त के राष्ट्रीय प्रचारक वीरेश शांडिल्य ने ऐतिहासिक मीरी-पीरी चौंक पर यूथ प्रोग्रेसिव फ्रंट के प्रधान आदित्य पाहवा एवं जन सेवा संघ के प्रधान दीपक शांडिल्य द्वारा आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहे । आंधी,तूफ़ान एवं बरसात में भी शांडिल्य समर्थक एक पैर पर रहे और मीरी-पीरी चौंक पर पहुँचने पर वीरेश शांडिल्य को फूलमालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया ।


       शांडिल्य ने अपने सम्बोधन में कहा की अंबाला का नाम हमेशा स्वर्ण अक्षरों में लिखूंगा उन्होंने कहा अंबाला के बड़े बुजुर्गों की ऊँगली पकड़कर आज और आशीर्वाद पाकर मैंने यह पहचान प्राप्त की है । उन्होंने कहा की अंबाला में कुछ लोग भाईचारा को खंडित कर रहे है व अंबाला इन दिनों गन्दी राजनीती का शिकार हो चुका है । राजनितिक प्रभाव का गलत इस्तेमाल नहीं होना चाहिए व आपसी भाईचारा बना रहना चाहिए । शांडिल्य ने कहा की मीरी-पीरी चौंक पर नागरिक शौचालय नहीं है इसके लिए वह लोकल बॉडी मंत्री कविता जैन व विधायक असीम गोयल को इस बारे मांग करते है की चौंक पर शौचालय बने । शांडिल्य ने मोदी के स्वच्छ भारत अभियान की तारीफ़ की वही उन्होंने कहा की उन्हें पता चला है की मीरी-पीरी चौंक पर गरीब रेहड़ी वालों को निगम अधिकारी तंग करते है उन्होंने कहा की ग़रीब आदमी के साथ ज्यादती नहीं होने देंगे । उन्होंने कहा की उनके घर के दरवाजे आम आदमी के लिए हर समय खुले है ।
Advt....


     इस अवसर पर एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के हरियाणा प्रधान कुलवंत सिंह मानकपुर,पंजाब प्रधान लखविन्द्र सिंह साधापुर,प्रदेश महासचिव केसर सिंह,राष्ट्रीय महासचिव अशोक अग्रवाल,राष्ट्रीय सचिव नवरत्न गर्ग,सुरेन्द्र चट्ठा,राष्ट्रीय प्रवक्ता संजीव विक्टर,तरसेम सैनी,प्रेमचंद सैनी,तरसेम अग्रवाल,भूषण पिपलानी,सुदेश जैन मिट्ठा,बालकृष्ण बाली,ललित लल्ली,सुभाष पान,राजेश बिल्ला,कर्मवीर सेगता,इन्द्रजीत लाडी,राजीव रूबी,हरमीत सिंह,वलायती राम,गुलशन पाहवा,राजू उप्पल,रमन शर्मा,बब्बल चावला,सुखदेव सिंह,नमित शुक्ला,जगमोहन,नितिन पाहवा,राजेश बत्रा,संजय धीमान,जगमोहन,गोपाल,सुखदेव सराव,अरविन्द लक्की,कथूरिया साइकिल,गुप्ता प्रोविसन,तमन्ना कमुनिकेशन,गर्ग बीज,भीरा सिंह,अशोक,नानू,गौरव सखूजा सहित भारी तादाद में मीरी-पीरी चौंक के दुकानदार मौजूद थे । इस अवसर पर वीरेश शांडिल्य,लखविन्द्र सिंह साधापुर,अशोक अग्रवाल को स्मृति चिन्ह व दोशाला देकर आदित्य पाहवा,दीपक शांडिल्य,राजीव रूबी,इन्द्रजीत लाडी  सम्मानित किया गया । आदित्य पाहवा ने व दीपक शांडिल्य ने कहा की वीरेश शांडिल्य का अंबाला के 31 वार्डों में स्वागत व विशाल जनसभाएं की जायेगी । 

हरियाणा महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने राहुल गाँधी की रैली का दिया न्यौता ।

     हरियाणा प्रदेश कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ने राजनीति में महिलाओं के लिए पचास प्रतिशत भागीदारी मांगी है। उनका कहना है कि उन्होंने ये बात अपनी पार्टी फोरम पर भी रखी है और हमेशा रखेंगी। सुमित्रा चौहान 29 अप्रैल को दिल्ली में होने वाली राहुल गांधी की जन आक्रोश रैली का न्योता देने के लिए अंबाला पहुंचीं थीं।


    29 अप्रैल को दिल्ली में होने वाली राहुल गांधी की जन आक्रोश रैली में शामिल होने का न्योता लेकर महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सुमित्रा चौहान आज दोपहर को अंबाला पहुंची। यहां उन्होंने बाकायदा पत्रकार वार्ता करके अपनी बात रखी। पत्रकारों से बातचीत करते हुए सुमित्रा चौहान ने कहा कि 29 अप्रैल का दिन देश के लिए बड़े बदलाव का दिन साबित होगा। आज पूरा देश राहुल गांधी की तरफ देख रहा है और आने वाला समय कांग्रेस का ही है। राहुल गांधी पर स्वास्थ्य मंत्री द्वारा कसे गए तंज पर प्रतिक्रिया देते हुए सुमित्रा चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी बेटियों की सुरक्षा का काम कर ले और विज अपने विभाग का काम अच्छे से कर लें तो ठीक है। सुमित्रा चौहान ने कहा कि कांग्रेस में कोई भी गुटबाजी नहीं है।

ADVT.......


     महिलाओं को राजनीति में 33 प्रतिशत भागीदारी दिए जाने के सवाल पर बोलते हुए हरियाणा महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सुमित्रा चौहान ने कहा कि राहुल गांधी इस मुद्दे पर गंभीर हैं और महिलाओं को 50 प्रतिशत भागीदारी मिलना तय है। ये बात हमेशा महिला कांग्रेस बड़ी प्रमुखता से उठाई जा रही है। कैशलेस होते जा रहे एटीएम की चर्चाओं पर बोलते हुए सुमित्रा चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी बताएं कि आखिर देश का पैसा कहां गया। वो देश को उसके हाल पर छोड़कर विदेश भृमण में व्यस्त हैं।


Thursday, 19 April 2018

अंबाला में इनेलो और बसपा ने थामा एक दुसरे का झंडा , गठबंधन पर सवाल उठाने वालो पर कहा यह उनकी बोखलाहट , प्रदेश में बनायेंगे सरकार ।

     हरियाणा में इन्डियन नेशनल लोकदल के गठ्बन्धन के बाद दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता जिला स्तर पर एक होकर काम करने और रणनीति बनाने में जुटना शुरू हो चुके हैं। अंबाला इस गठबंधन की ख़ुशी में INLD और BSP के कार्यकर्ताओ ने एक दुसरे की पार्टी का झंडा उठाया और एक दुसरे को लड्डू खिलाये। इनेलो के प्रदेश प्रवक्ता विवेक चोधरी का कहना है कि कांग्रेस बीजेपी से जो लोग तंग आ चुके हैं उनके लिए यह तीसरा मोर्चा पहली पसंद होगी और यह बंधन हरियाणा में सरकार बनाने का काम करेगा। 



     इनेलो और बसपा का गठबंधन का एलान होते ही राजनैतिक पार्टियों के ब्यान तेजी से निकल कर समाने आने लगे। किसी ने इसे भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी का गठबंधन बताया तो किसी ने कहा यह तीसरा मोर्चा तीसरे नम्बर पर ही रह जायेगा। जिसके बाद आज अंबाला में इनेलो और बसपा के कार्यकर्ताओ ने एक दुसरे को लड्डू खिलाये एक दुसरे का झंडा उठा , जिला में कैसे व किस रणनीति से काम करना है उसकी रूप रेखा तैयार की। विरोधियो के सवाल पर इनेलो के प्रदेश प्रवक्ता विवेक चोधरी ने कहा कि यह गठबंधन जनता की मांग थी और विरोधियो की बोखलाहट बोल रही है। विवेक चोधरी ने कहा यह गठ्बन्धन नही यह बंधन है और यह आने वाले समय में सरकार बनाने का काम करेगा। उन्होंने कहा कांग्रेस बंटी हुई है इनके नेता CM बनने के ख्वाब देख रहे वहीं बीजेपी ने जनता के साथ धोखा करने का काम किया है आम आदमी पार्टी का प्रदेश में कोई वजूद ही नही है। 

Wednesday, 18 April 2018

कैश क्रंच पर अनिल विज का ब्यान , राहुल देश मे अफरा तफरी का माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

   
नोटबन्दी के बाद अब देश भर में बहुत से एटीएम कैशलेस होने अटकलों से अफरा तफरी का माहौल है।  हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने इसे टेक्निकल दिक्कत बताते हुए जल्दी ही समस्या के समाधान की बात कही है। उनका कहना है कि इस पर भी कांग्रेस के मुखिया राहुल गांधी अफरा तफरी का माहौल बनाकर देश को विचलित करने की कोशिश कर रहे हैं। 


     देश के बैंकों के बहुत से एटीएम में कैश न होने की खबरें कई दिनों से चर्चाओं में हैं जिन पर हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने विराम लगाने की कोशिश की है। राजनीति में आने से पहले बैंक अधिकारी रहे अनिल विज ने अम्बाला में पत्रकारों से बातचीत करते हुए एटीएम में कैश न होने की खबरों को कोरी अफवाह करार देते हुए इसे टेक्निकल दिक्कत बताया है। अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे में भी सियासत खोज रही है और कांग्रेस के सुप्रीमो राहुल गांधी अपनी आदत के अनुसार अनाप शनाप बयानबाजी करके देश मे अफरा तफरी का माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। 

अंबाला में छात्राएं बस सेवा की लचर व्यवस्था से परेशान , मुख्यमंत्री के एलान से जगी उम्मीद

     बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली खट्टर सरकार ने भले ही हर गांव की बच्चियों के लिए विशेष मुफ्त परिवहन सेवा उपलब्ध करवाने का दम भर दिया हो परन्तु जमीनी स्तर पर हकीकत कुछ और ही बयान कर रही है। सरकार की इच्छाशक्ति की तारीफ तो हो रही है परंतु जिस तरह के ढांचे पर प्रदेश की परिवहन व्यवस्था फ़िलहाल दौड़ रही है उसे देखते हुए ये एक बड़ी चुनौती साबित हो रही है। दूर दराज से शहर में पढ़ाई करने आने वाली छात्राओं ने सरकार से इस पर ब्यानों की बजाय धरातल पर काम करने की अपील की है। जिसका हमने जायजा लेने का प्रयास किया। 


वीओ :-- हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने झज्जर में एक कार्यक्रम के दौरान ऐलान किया कि यदि किसी भी गाव में पांच बच्चियां भी पढ़ने वाली हैं और वह परिवहन सेवा न मिल पाने की वजह से स्कूल कालेज नहीं जा पा रही हैं तो अब सरकार उनके लिए मुफ्त परिवहन सेवा उपलब्ध करवाएगी। सरकार के इस ऐलान को सरकार के पैरवीकार सरकार का बड़ा कदम बता रहे हैं। अब देखना ये होगा कि सरकार की घोषणा केवल घोषणा मात्र बनकर रह जाएगी या फिर असल मे धरातल पर सुविधाओं का अंबार लगेगा। फ़िलहाल सूबे की परिवहन सेवा किस हाल में है जिसमें सफर करके ये छात्राएं सफर करके अपने स्कूल कालेजों तक पहुंचती हैं  ये जानने के लिए हमने गाव से शहर मे पढ़ने आने वाली कुछ छात्राओं से बात की जिन्होंने हमें हालातों से वाकिफ करवाया जो संतोषजनक तो बिल्कुल प्रतीत नहीं हुए। छात्राओं ने कहा कि सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दे रही है पर स्कूल कालेजों में आने वाली छात्राओं को रोज लचर परिवहन सेवा का शिकार होते हुए अपने शिक्षण संस्थानों तक पहुंचना पड़ता है जो बहुत बड़ी परेशानी है। कई बार बस चालक बस नहीं रोकते। कन्डक्टर ठीक से बात नहीं करते मानो ये एहसान कर रहे हों। सरकार दावे और घोषणाएं करके भूल जाती है। बसों में छेड़छाड़ तक हो जाती है। अब सरकार ने घोषणा तो कर दी पर रोडवेज के मौजूदा हालातों को देखते हुए ऐसा सम्भव होता नहीं दिखता। सरकार की सोच और प्रयास सराहनीय है।

    सरकार के इस प्रयास की शिक्षण संस्थानों ने सराहना की है। अंबाला के आर्या गर्ल्स कॉलेज की प्रिंसिपल नीना बेदी कहती हैं कि ये सरकार का बहुत अच्छा कदम है। अगर छोटे छोटे गांव के स्तर पर भी छात्राओं के लिए परिवहन सेवा उपलब्ध हो जाएगी तो उन्हें स्कूल कालेजों में आने के लिए परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। कई बार इसी कमी की वजह से बच्चियां आगे नहीं पढ़ पातीं। ये बहुत अच्छी फैसिलिटी साबित होगी जिसका सबको स्वागत करना चाहिए।

     अंबाला का रोडवेज महकमा बच्चियों के लिए उम्दा बस सेवा का दम भर रहा है। अंबाला कैंट के बस अड्डा इंचार्ज राज किशोर बताते हैं कि रोडवेज की ओर से लड़कियों के लिए सुबह और शाम को तीन बस सेवाओं का प्रावधान किया गया है जिसमें एक बस जगाधरी से, दूसरी नारायणगढ़ से और तीसरी बस अंबाला कैंट के महेश नगर से चलती है। इस नई पॉलिसी के लिए विभाग पूरी तरह तैयार है। अड्डा इंचार्ज मानते हैं कि विभाग के पास बसों की कमी है परंतु स्कूल कालेज के टाइम अतिरिक्त बसों का प्रबंध करके इसे मैनेज कर लिया जाता है। 

अंबाला फर्जी चेक के सहारे साढ़े 36 लाख की ज्वेलर से ठगी की कोशिश , 1 आरोपी गिरफ्तार 2 फरार , CCTV में कैद हुई तस्वीरे , फर्जी चेक की मदद से कर रहे थे ठगी ।

      अंबाला में ज्वेलरी शो रूम पर 36 लाख से ऊपर की ठगी की कोशिश एक फर्जी चेक के जरिये करने की कोशिश का मामला सामने आया है । आरोपियों ने फर्जी चेक से साढ़े 26 लाख पेमेंट भी क्लीयर करवा दी थी लेकिन 10 लाख के चेक की पेमेंट नही करवा पाए तो सामान लेकर भाग गए बाद में पुलिस ने लुधियाना के राज कुमार को साढ़े 36 लाख की ज्वेलरी के साथ काबू कर लिया ।




 अंबाला शहर के अग्रसेन चोंक स्थित तनिष्क शो रूम पर 2 लोग ज्वेलरी खरीदने आये देखते ही देखते 36 लाख से ऊपर की ज्वेलरी दोनों ने पसन्द कर पैक करवा ली । इसके बाद 2 चेक उन्होंने शो रूम के मालिक को दिए , दोनो थे तो फर्जी लेकिन हु ब हु असली जैसे जिससे बैंक भी गच्चा खा गया और साढ़े 26 लाख की पेमेंट क्लीयर कर दी जिसका बकायदा मैसेज शो रूम मालिक के पास आय लेकिन 10 लाख की पेमेंट क्लीयर नही हुई तो आरोपी भाग खड़े हुए । बताया जा रहा है कि इनका तीसरा साथी इनकी बाहर गाड़ी में इंतजार कर रहा था। ज्वेलरी लेने के बाद तीनों में से 2 तो भाग गए लेकिन आरोपी पकड़ा गया ।

      ऐसा ही एक मामला इससे पहले अंबाला कैंट में भी आ चुका है जिसमे भी ठीक इसी तरीके से ठगी को अंजाम दिया गया था जिसमे आरोपी पकड़ा नही जा सका । बताया जा रहा है कि तीनों ठग लुधियाना के रहने वाले थे और आपस में जानकार हैं जिन्होंने मिलकर ठगी करनी चाही लेकिन समय रहते पकड़े गए । इस सारे खेल के मास्टरमाइंड 2 व्यक्ति हैं जो भागने में कामयाब रहे , इस बुजुर्ग को सिर्फ इसलिए साथ लाये थे ताकि किसी को शक न हो । इसलिए उन्होंने राज कुमार को भागने के बाद रास्ते मे उतार दिया और सामान उसे पकड़ा दिया ताकि वे पकड़े भी जाये तो ज्वेलरी न पकड़ी जा सके लेकिन उनकी यह चाल अंबाला पुलिस और ज्वेलरी शो रूम के स्टाफ की चुस्ती के आगे नही चल सकी जिससे एक बड़ी ठगी होने से टल गई ।

     इस मामले में सामने आ रहा है कि आरोपियों ने जिस महिला किरण जीत कौर का चेक व अकाउंट नम्बर इस्तेमाल किया था उसका आधार कार्ड व पेन कार्ड भी नके पास था इन्होने खाता धारक का मोबाईल नम्बर डायवर्ट कर रखा था जिसके कारण चेक क्लियेरेंस का काल इनके ही आदमी के पास पहुंचा , लेकिन एक मैसेज ने सारी पोल खोलकर रख दी।  अब पुलिस को उम्मीद है कि इनके पकड़ में आने से कई वारदाते सुलझेंगी। 

अंबाला की मंडी में खाद्य आपूर्ति मंत्री का दौरा किसानो से अपील कर कहा धरती हमारी मां है और इसे आग नहीं लगाई जानी चाहिए।

    खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री कर्ण देव कम्बोज ने अंबाला कैंट अनाज मंडी का औचक निरीक्षण किया और मंडी की व्यवस्थाओं की खबर ली। अंबाला के अधिकारियों ने मंत्री का स्वागत किया जिसके बाद मंत्री ने किसानों से भी बातचीत की। कम्बोज ने यहां अनाज की गुणवत्ता और नमी की जांच भी की।


   हरियाणा के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री कर्ण देव कम्बोज ने अंबाला कैंट के शाहपुर के गांव बुहावा में तैयार की गई नई अनाज मंडी का दौरा किया। मंत्री ने यहां पहुंचते ही हाथ मे गेहूं के दाने उठाकर अनाज की गुणवत्ता जांची। यहां पर मंत्री के सामने किसानों ने कुछ समस्याएं भी रखीं जिनके निवारण का मंत्री ने भरोसा देते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए। पत्रकारों से बातचीत करते हुए कर्णदेव कम्बोज ने कहा कि मंडी में गेहूं के उठान के लिए किए गए इंतजाम संतोषजनक हैं। पूरे हरियाणा में निर्बाध रूप से गेहूं की खरीद का काम चल इसके लिए एजेंसियों को लगाया गया है। सभी जगह बारदाने का पर्याप्त इंतजाम हैं। लिफ्टिंग भी साथ के साथ करवाई जा रही है। बरसात में अनाज न भीगे इसके लिए आढ़तियों को उनके लाइसेंस में हिदायतें दी जाती हैं और सभी मंडियों में पर्याप्त इंतजाम है। कभी कभी प्रकृति भी आपना उग्र रूप दिखा देते है। सरसों खरीद पर बोलते हुए खाद्य मंत्री ने कहा कि सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सरसों की खरीद का प्रयास कर रही है। हैफेड इस काम मे लगा हुआ है। 

    किसानों द्वारा फसल कटाई के बाद बची फसल की पराली फूंस में आग लगाने के सवाल पर बोलते हुए खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री ने कहा कि फूंस को यदि धरती में मिला दिया जाए तो वो उर्वरक का काम करती है। किसान भाइयों से सरकार का आग्रह है कि धरती हमारी मां है और इसे आग नहीं लगाई जानी चाहिए।

अनिल विज के कार्यकर्ता सम्मेलन से दिखा विज का शक्ति प्रदर्शन , विपक्ष पर जमकर बरसे विज ।

                     अंबाला छावनी में कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने भारतीय जनता पार्टी के छावनी विधानसभा के कार्यकर्ताओ की मीटिंग ली। कार्य...