Monday, 21 May 2018

कॉन्स्टेबल से DGP तक, बैज देख आप ऐसे कर सकते हैं पुलिस में रैंक की पहचान ।

 हमेशा पुलिस वालों को देख उनकी पोस्ट का हिसाब नही लगा पाते , आपके लिए यह पोस्ट काफी महत्वपूर्ण है व जानकारी बढ़ाने वाली भी है ।

                 


Sunday, 20 May 2018

अनिल विज का कामनवेल्थ खिलाड़ियों को ईनाम पर ब्यान कहा , हमारी खेल नीति है उसी के तहत ईनाम दिए जायेंगे। और खेल नीति तो यही कहती है कि जो खिलाड़ी हरियाणा से खेले हैं केवल उन्हें ही ईनाम दिया जायेगा। दूसरों को नहीं दिया जायेगा।

      
          आस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में हुए 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के लिए पदक जीतने वाले हरियाणा के खिलाड़ियों का प्रदेश सरकार के हाथों पुरस्कार पाने का इंतजार अब खत्म होता दिख रहा है। खिलाड़ियों को सम्मानित किए जाने में हो रही देरी पर विपक्ष भी सरकार पर लगातार हमलावर रुख अपनाए हुए है। जिसपर सरकार ने अपना रुख साफ किया है। कॉमनवेल्थ खेलों के पदक विजेता चैंपियंस को हरियाणा सरकार पुरानी खेल नीति के मुताबिक ही कैश प्राइज से नवाजेगी। सरकार के फैसले के मुताबिक हरियाणा की ओर से खेलने वाले हरियाणा के  खिलाड़ियों को कैश अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। 

            पूरी दुनिया हरियाणा के खिलाड़ियों के दमखम का लोहा मानती है।  खेलों  की मेडल फेक्ट्री के नाम से विख्यात हरियाणा के खिलाड़ियों ने आस्ट्रेलिया में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में अपना जलवा दिखाते हुए देश के लिए 22 मेडल जीते। भारत को मिले कुल 66 पदकों में से अकेले हरियाणवी खिलाड़ियों ने एक तिहाई पदक अपने नाम कर लिए। इन खिलाड़ियों को सूबे के खेल मंत्री अनिल विज ने बाकायदा ट्वीट करके बधाई भी दी थी। खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए प्रदेश सरकार ने 26 अप्रैल को एक सम्मान समारोह का आयोजन करने का भी ऐलान कर दिया था। परंतु पेंच पुरस्कार राशि को लेकर उस वक्त फंस गया जब अन्य महकमों से खेलने वाले खिलाड़ियों ने प्रदेश सरकार द्वारा दी जाने वाली पुरस्कार राशि पर सवाल खड़े कर दिए थे। इसके बाद सरकार ने आनन फानन में इस कार्यक्रम को अगली घोषणा होने तक रद्द कर दिया था। अब मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर विदेश के दौरे से लौट आये हैं। और पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करने को लेकर खेल मंत्री अनिल विज और सीएम ने आम सहमति भी बना ली है। अब पुरानी खेल नीति के मुताबिक ही प्रदेश के 11 पदक विजेता खिलाड़ियों को सरकार पुरस्कारों से नवाजेगी जो हरियाणा के ही हैं और वो हरियाणा की ओर से ही खेले हैं। 

       खिलाड़ियों के पुरस्कार और नौकरियों के मुद्दे पर सरकार पर सवाल उठाने वाले विपक्षियों को विज ने करारा जवाब दिया। विपक्ष पर निशाना साधते हुए अनिल विज ने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने इस बारे में कह दिया है कि जो हमारी खेल नीति है उसी के तहत ईनाम दिए जायेंगे। और खेल नीति तो यही कहती है कि जो खिलाड़ी हरियाणा से खेले हैं केवल उन्हें ही ईनाम दिया जायेगा। दूसरों को नहीं दिया जायेगा। हमने उसमें बदलाव करवाए थे कि दूसरे खिलाड़ियों को भी ईनाम दिया जाये परन्तु अब भी कई खिलाड़ी पुरस्कार लेने का विरोध कर रहे हैं। मुख्यमंत्री जी ने सोनीपत में इस पर स्थिति स्पष्ट कर दी है कि उनको ईनाम नही दिए जाएंगे। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को उनकी खेल नीति पर विज ने घेरते हुए कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने किसी कायदे कानून को माना ही नहीं। न ही ईनाम देने के मामले में और न ही नौकरियां देने के मामले में। उनके खिलाफ अनेकों रिप्रेजेंटेशन हमारे पास आई हुई हैं । वो तो कायदे कानून पर चलते नहीं थे परन्तु हमारी सरकार कायदे कानूनों को मानती है।

Saturday, 19 May 2018

अंबाला में जिला बार एसोसिएशन से SYL के मुद्दे पर मदद लेने पहुंचे नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला कहा चीफ जस्टिस को लिखे चिट्ठी।


   हरियाणा में SYL का पानी लेने के लिए लड़ाई लड़ रही इनेलो पार्टी के नेता अभय सिंह चौटाला आज अंबाला जिला बार एसोसिएशन के समक्ष पहुंचे और SYL पर सुप्रीम कोर्ट के फैंसला न लागु होने को लेकर बार एसोसिएशन से मांग की कि वे इस मुद्दे को लेकर चीफ जस्टिस को चिट्ठी लिखे और संविधान पीठ का फैंसला लागू करवाए। 


       सत्ता से लगातार बाहर होकर हेट्रिक पूरी कर रही इनेलो पार्टी SYL व दादुपुर नेहर का मुद्दा उठा अपना अस्तित्व प्रदेश में बचाने में जुटी है। इसी मुद्दे को कैश करने में इनेलो नेता अभी चौटाला कोई कसर भी नही छोड़ रहे। कभी पंजाब का कूच कर खाली हाथ लोटते हैं तो कभी जेल भरो आन्दोलन से जेल नही भर पाते हैं। अंबाला में आज अभय चौटाला बार एसोसिएशन के द्वारे पहुंचे और कहा कि राजनीती से उपर उठकर सभी बार एसोसिएशन उनकी मदद करे व सुप्रीम कोर्ट का फैंसला जो हरियाणा में लागू हुआ है उसको लेकर चीफ जस्टिस को चिट्ठी लिहे और इस फैंसले को लागु करवाने को कहे। 


मुख्यमंत्री द्वारा पंजाब के मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखने पर कहा मुख्यमंत्री को नही है चिट्ठी लिखने का हक।

 हाल ही हरियाणा के मुख्यमंत्री द्वारा पंजाब के मुख्यमंत्री को पानी पाकिस्तान को न भेजने की अपील का पत्र लिखा गया था जिस पर अभय चौटाला ने कहा कि एक प्रदेश के मुख्यमंत्री को दुसरे प्रदेश के मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखने का अधिकार नही है । चिट्ठी प्रधानमन्त्री , देश का वाटर रिसोर्स मंत्री लिखे तो महत्व है। मुख्यमंत्री ने चिट्ठी लिख अपने पद की गरिमा को कम किया है। चौटाला ने कहा मुख्यमंत्री को कोई हक नही है किसी को चिट्ठी लिखने का चिट्ठी लिखनी है तो प्रधानमन्त्री को लिखे सुप्रीमकोर्ट का फैंसला वहां से लागू होना है। दबाव बनाये अन्यथा इस्तीफा दे दे। 


 मिडिया के सवालों से फिर बिफरे अभय सिंह :

     नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला हमेशा मिडिया के सवालों से बचते हैं और कई बार उनकी नाराजगी मिडिया के साथ देखी भी गयी है। हाल ही में बसपा व इनेलो के गठ्बन्धन से पार्टी की जो किरकिरी हो रही है उससे अभय चौटाला बनही शायद परेशान दिख रहे हैं। अंबाला में एक पत्रकार ने जब उसने गठ्बन्धन के बंटवारे और रणनीति पर सवाल किया तो अभय चौटाला बिफर गये और कहा कि आपसे पूछ कर फैंसला होगा क्या ? यह हमारा अपना फैंसला है चुनाव की घोषणा करवाओ उम्मीदवार का अपने आप पता चल जायेगा। 

   हरियाणा में सफाई कर्मचारियों की प्रदेश में चल रही हड़ताल 11 वें दिन में पहुंच गयी है लेकिन अभी तक इसका हल नही निकल सका है जिस पर अभय चौटाला से सवाल किया गया तो चौटाला ने कहा कि प्रदेश में कौन सा कर्मचारी हड़ताल पर नही है तुम लोग { मिडिया} भी हड़ताल पर आओगे थोड़े दिन रुक जाओ।

Friday, 18 May 2018

कर्नाटक मुद्दे को लेकर भाजपा के खिलाफ कांग्रेस चलाएगी जन जागरण अभियान - तरुण भंडारी ।

     कर्नाटक मुद्दे को लेकर कांग्रेस हरियाणा में भी भाजपा के विरोध में कांग्रेस ने प्रदर्शन शुरू कर दिए अंबाला में कांग्रेस ने प्रधानमन्त्री नरेद्र मोदी का पुतला फूंका और कहा कि कांग्रेस देशभर में भाजपा के विरोध में जनजागरण अभियान चलाएगी। अंबाला में हरियाणा कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष तरुण भंडारी ने कहा राज्यपाल ने भाजपा को 15 दिन का समय इसलिए दिए ताकि खरीद फरोख्त हो सके। 


    कर्नाटक का नाटक खत्म नही हुआ है। कांग्रेस इस लड़ाई को अब देशभर में ले जा चुकी है। हरियाणा में कांग्रेस नेताओ ने प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका और कई गंभीर आरोप लगाये। अंबाला में किये गये प्रदर्शन में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष तरुण भंडारी भी शामिल हुए। इस मौके तरुण भंडारी ने मोदी सरकार को तानाशाह बताते हुए राज्यपाल पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर देशभर में जागरूकता अभियान चलाएगी। 

अंबाला में सफाई कर्मचारियों ने निकली कविता जैन की शव यात्रा , पुतला फूंका निकला गुस्सा ।

    हरियाणा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल अनिश्चितकालीन हो चुकी है लेकिन अभी तक सरकार कोई फैंसला नही ले सकी। एक तरफ जनता परेशान है तो दूसरी तरफ सरकार व कर्मचारी अपनी मांगो पर अडिग हैं। अंबाला में नगर निगम कर्मचारियों ने सडको पर उतर आज प्रदर्शन किया व स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन की शव यात्रा बाजारों में निकालने के बाद कविता जैन का पुतला फूंक अपना गुस्सा जाहिर किया। 


     प्रदेश सरकार ने खुद साफ़ सफाई करने का जिम्मा उठाने की बात कही तो सफाई कर्मचारियों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। अंबाला में सफाई कर्मचारियों ने सरकार के विरोध में सड़को पर उतर जोरदार प्रदर्शन किया। अंबाला की सड़को पर सफाई कर्मचारियों ने स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन की शव यात्रा निकल जमकर सरकार विरोधी नारेबाजी की। कर्मचारियों का कहना है कि उनकी यह लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तक सरकार उनकी मांगे पूरी नही हो जाती।  

Thursday, 17 May 2018

जग्गी प्रापर्टी डीलर के मालिक पिता पुत्र के खिलाफ शिकायत पर अनिल विज ने दिए डीसी अंबाला को जांच करने के आदेश , डर के कारण शिकायतकर्ता ने अपना नाम ही नही लिखा ।

गैरकानूनी ढंग से एक ही नक्शे के इस्तेमाल से कई बिल्डिंगों का निर्माण करने का प्रापर्टी कारोबारी जग्गी पर आरोप

- बेनामी शिकायत पर कैबिनेट मंत्री ने मार्क करके उपायुक्त को जांच करने के दिए निर्देश


    अंबाला - कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने डीसी अंबाला के नाम मिले एक बेनामी पत्र पर मार्क करते हुए उपायुक्त को शिकायतकर्ता की शिकायत का निवारण करने के निर्देश दिए हैं। यह पत्र उन्हें किसी ने बिना नाम से भेजा है और शिकायतकर्ता ने सिटी के सबसे बड़े प्रापर्टी कारोबारी हरदीप सिंह जग्गी व अन्य पर आरोप धोखाधड़ी के आरोप जड़े हैं। कैबिनेट मंत्री ने उपायुक्त को लिखे अपने रिमार्कस में लिखा है कि शायद शिकायतकर्ता ने किसी डर के कारण शिकायत पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं। शिकायतकर्ता की शिकायत पर तीन जिला स्तरीय उच्च अधिकारियों की कमेटी बनाकर उनसे मामले की जांच करवाई जाए और जांच के आधार पर जो उचित कार्रवाई हो की जाए।

    दरअसल अनिल विज को एक बेनामी शिकायत मिली थी जिसमें शिकायतकर्ता ने प्रापर्टी कारोबारी हरदीप सिंह जग्गी, उनके बेटे सरबजोत सिंह जग्गी, सिमरजोत जग्गी, मीनू कटारिया व हरमिंद्र सिंह कटारिया पर सरकारी अधिकारियों को झूठे सबजबाग दिखाकर व गुमराह करके झूठे नक्शे पास करवाकर सरकार को करोड़ों रूपए की चपत लगाने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता ने शिकायत में कहा है कि उपरोक्त व्यक्तियों ने सिटी मनमोहन नगर के नजदीक रकबा पत्ती रंगड़ा के खसरा नं. ५०/२१/१, ५१/१६, १७, २४/२, २५, ६२//५, ६३//१/१, १/२, ६३//२, ६३//३/१, ६३//८, ६३//१०, ६३//१३, ६३//२६ दिखाकर ९६३ वर्ग गज के दो रिहायशी नक्शे नगर निगम अंबाला में दिए थे। जोकि १८ फरवरी २०१६ को नक्शा नं. ६६४ व ६६५ नगर निगम में जमा करवाए गए और नगर निगम अंबाला द्वारा ३१ मार्च २०१६ को दानों नक्शे पास कर दिए गए। इसके बाद उपरोक्त लोगों ने नक्शों का गल्त इस्तेमाल करते हुए रिहायशी नक्शे के विपरित व्यवसायिक बिल्डिंग का निर्माण गैर कानूनी ढंग से शुरू कर दिया। इतना ही नहीं शिकायतकर्ता की शिकायत के अनुसार उपरोक्त लोगों द्वारा इसी गैर कानूनी नक्शे के आधार पर सिटी की नई सब्जी मंडी के दूसरी तरफ खसरा नं. ५२//१३, ५२//१४ में दो बिल्डिंगों २१३३ वर्ग गज प्रति बिल्डिंग का निर्माण शुरू किया हुआ है। अधिकारियों को गुमराह करने के लिए उपरोक्त लोगों द्वारा एक ही नक्शा दोनों जगह दिखाया जाता है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उपरोक्त व्यक्ति एक ही नक्शे को कई जगह इस्तेमाल करके सरकार को करोड़ों रूपए की चपत लगाते हैं। शिकायतकर्ता ने कहा कि उपरोक्त सभी व्यक्ति बेहद क्षातिर हैं और अदालत का डर दिखाकर निगम के अधिकारियों को गुमराह करते हैं और उनके काम में बाधा उत्पन्न करते हैं। शिकायतकर्ता ने मांग की कि दोषियों के खिलाफ जांच करवाकर उचित कार्रवाई की जाए और गैर कानूनी ढंग से बनाए जा रहे उनके निर्माण तुड़वाकर सरकार को होने वाली हानी उनसे वसूली जाए।

अंबाला के नारायणगढ़ में नौकर ने दिया दोहरे हत्याकांड को अंजाम,गिरफ्तार।



अंबाला जिला के नारायणगढ़ उपमंडल के गाँव हसनपुर में एक घरेलू नौकर ने घर की दो महिलाओं की हत्या कर दी और सारा सामान लेकर फरार हो गया। जब ये नौकर हरीश यू पी भागने की फिराक में था तो मृतका सुमन के परिवार वालों ने इसे रेलवे स्टेशन से पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी अनुसार हरीश को हसनपुर के रहने वाले टीचर विनोद कुमार ने हरीश को 8 महीने पहले नोकरी कर रहा था। गुरुवार सुबह विनोद स्कूल चले गए उनकी बेटी निधि अंबाला कॉलेज आ गई और बेटा अपने काम से चला वाया। घर मे विनोद की 75 साल की माँ राजबाला व पत्नी 45 साल की सुमन घर पर थी। हरीश ने घर मे रखी कस्सी से दोनों महिलाओं की हत्या कर दी और सामान लेकर फरार हो गया। मृतका सुमन की बेटी निधि ने किसी काम से घर पर फ़ोन किया तो कोई जवाब नही मिला। तब निधि ने अपने पिता को फ़ोन किया। विनोद ने अपने एक दोस्त को फ़ोन करके घर भेजा। जब विनोद का दोस्त घर पंहुचा तो घर मे खून बिखरा पड़ा था। उसने सबसे पहले पुलिस को व बाद में पड़ोसियो को सूचित किया। पुलिस ने रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर जाल बिछा दिया। जब हरीश यमुनानगर रेलवे स्टेशन पर यू पी भागने की फिराक में था तो मृतका सुमन के परिवार वालों ने पुलिस की मदद से पकड़ लिया। पुलिस ने हरीश के विरुद्ध दोहरे हत्याकांड का मामला दर्ज कर लिया ।


अनिल विज के कार्यकर्ता सम्मेलन से दिखा विज का शक्ति प्रदर्शन , विपक्ष पर जमकर बरसे विज ।

                     अंबाला छावनी में कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने भारतीय जनता पार्टी के छावनी विधानसभा के कार्यकर्ताओ की मीटिंग ली। कार्य...