Saturday, 2 December 2017

नोट दोगुने करने का झांसा देने के आरोपीदो दिन के रिमांड के दौरान प्रदीप से होंगे नए खुलासे

अंबाला छावनी(सीआईए टीम ने नोट दुगना करने का झांसा देने के मामले में अंबाला छावनी के बस स्टेंड के पास से प्रदीप कुंडील गांव खिडका थाना बेहट जिला सहारनपुर को गिरफ्तार किया हैं। आरोपी को आज अदालत में पेश करने पर पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस का कहना था कि रिमांड के दौरान
आरोपी से गहन पूछताछ की जाएगी तथा उसके साथियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। यह भी माना जा रहा है कि रिमांड के दौरान आरोपी से ओर अनेक खुलासे भी होंगे। सूत्रों अनुसार सीआईए की टीम अंबाला छावनी बस अडडे के पास गस्त पर थी तभी
उन्हें सूचना मिली कि प्रदीप पुंडीर ऊर्फ शन्नी अपने साथियों जोनी निवासी जोधपुर मालन व विकास निवासी गांव खेलन के साथ योजनाबध तरीके से लोगो को नोट डबल करने का झांसा देकर लोगों से ठगी करते हैं। यह आरोपी नोटो की गडडी बनाकर ऊपर व नीचे की ओर असली नोट रख देते और बीच में उसी साईज के सफेद कागज रखकर गडडी बनाकर लोगों को ठगते थे तथा वारदात को अंजाम देने के बाद शोर भी खुद मचा
देते थे कि पुलिस आ गयी हैं। इस दौरान ठगी का शिकार होने वाले व्यक्ति की रकम खुद लेकर उसको मौके से भगा देते थे तथा खुद भी भाग जाते थें। पुलिस का कहना है कि इससे पहले आरोपी इसी प्रकार की वारदातों शाहबाद , यमुनानगर सहित अनेक
क्षेत्रों में अंजाम दे चुके हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी अंबाला छावनी में भी ऐसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। इस सूचना के बाद सीआईए 2 के
इंस्पैक्टर कमलजीत के नेतृत्व में सब इंस्पैक्टर गुरदर्शन, एएसआई नवतेज, हैड कांस्टेबल अमरजीत, किताब सिंह की टीम ने रेड की और आरोपी को धरदबोचा। अब पुलिस इस मामले में और आरोपियों की तलाश में हैं, वही पुलिस अधिकारियों का यह भी कहना है कि नोट डबल करने वालो के झांसे में न आए। यदि काई व्यक्ति इस तरह का प्रलोभन देता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी ।

अंबाला छावनी - चेयर योगा से खुद को पहचाने बुजुर्ग - पूनम सागवान ।



                         
गतदिवस पूनम सागवान ने अपनी निशुल्क कंपेनिंग आत्मोत्सव  मानसिक और शरीरिक स्वास्थ्य हेतु लाल मंदिर सुभाष कॉलोनी में बुजुर्गो को चेयर योगा से परिचित करवाया । उन्होंने बताया की योग कही भी कैसे भी और किसी भी उम्र में करना अति आवश्यक है । जो लोग जमीन पर उठ बैठ नहीं सकते वो कही भी ग्रुप में टेलीविज़न देखते हुए,सर्दियों में धुप सकते हुए बेहद आराम दायक तरीके से कर सकते है I बुजुर्गो ने अति उत्साह से योगा को किया । सभी ने योगा के साथ साथ भक्ति संगीत का भी आननद उठाया । पूनम सागवान ने बताया की आत्मोत्सव मरने के बाद का विषय नहीं वो जीते जी खुद को तैयार करने,खुद से जुड़ने,खुद को पहचाने का विषय है,भविष्य में भी अंबाला वासियो को विभीन उम्र के लोगो के साथ विभीन तरीको से वो अपना यथा योगदान देती रहेगी ।

अंबाला 22 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सड़कों का मेयर ने किया शिलान्यास।


             
अंबाला के मेयर रमेशमल ने वार्ड नंबर-3 स्थित डेहा का लोनी में बनने वाली तीन सड़क का शिलान्यास किया। इसे पूर्व मेयर रमेश मल ने खेड़ा पर शीश नवाया। इसके पश्चात मेयर रमेश मल का डेहा कालोनी में लोगों द्वारा फूल मालाए पहनाकर स्वागत किया गया। लोगों ने मेयर का धन्यवाद किया, क्योंकि इस सड़क के निर्माण का कार्य लंबे समय से लटका हुआ था।
मेयर ने कहा कि जब से वह मेयर बने हैं उन्होंने प्रयास किया है कि वार्ड नंबर-3 की कोई  समस्या शेष नहीं रहनी चाहिए और वह लगातार इसके लिए प्रयास कर रहे हैं। मेयर रमेशमल ने कहा कि इन तीन गलियों का निर्माण करीब साढ़े 22 लाख की लागत से किया जाएगा। निश्चिततौर पर गली का निर्माण करने के बाद कई परिवारों को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि मेयर बनने के बाद उन्होंने अपने वार्ड नंबर 3 के साथ साथ पूरे अंबाला में एक जैसा विकास करवाने को प्राथमिकता दी है। इस अवसर पर डेहा कालोनी प्रधान हरीश, विक्की प्रकाश, चंचल, राकेश कंडारा, अमर, रोकी, बिंटू, कमलजीत, रविकुमार, बिल्ला सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा राहुल गांधी परिपक्व हो गए हैं ।

राहुल गांधी खानदानी शख्सियत हैं, मैं मानता हूं कि वो परिपक्व हो गए हैं और वक्त आ गया है कि इस देश का नेतृत्व उनके जैसा खानदानी आदमी करे, हमें  अपने नेता पर पूर्ण विश्वास है, वो हार को जीत में तब्दील करने का काम कर रहे हैं- नवजोत सिंह सिद्धू 

हरियाणा में आम आदमी पार्टी भी निकालेगी अब रथ यात्रा ।

हरियाणा में आम आदमी पार्टी सरकार की पोल खोलने के लिए रथ यात्रा निकालने जा रही है। आप पूरे प्रदेश में दिसम्बर माह में पार्टी हर विधानसभा में यह रथ यात्रा निकालेगी और जनता से जुड़ने का अभियान चलाएगी। अंबाला में पत्रकारवार्ता कर आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष अभय सैनी ने कहा कि हरियाणा बदलो के नाम से आम आदमी पार्टी रथ यात्रा निकालेगी जिसमे हरियाणा सरकार की कमियों व दिल्ली में आप सरकार की उपलब्धियां रखी जाएँगी साथ ही सदस्यता अभियान भी आम आदमी पार्टी दिसम्बर महीने में रथ यात्रा के साथ चलाएगी ताकि हरियाणा में भी आप स्ट्रोंग हो सके। 

Friday, 1 December 2017

हरियाणा सरकार ने प्रदेश की 58 मार्केट कमेटियों के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन को हटाया ।



 हरियाणा सरकार ने प्रदेश की 58 मार्केट कमेटियों के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन को हटाया

सरकार ने  18 अप्रैल 2017 के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन नियुक्ति के नोटिफिकेशन को लिया वापस

राकेश कुमार निवासी शाहबाद मारकंडा की चेयरमैन वाइस चेयरमैन की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर हाईकोर्ट में दिया जवाब


जवाब में 24 नवंबर 2017 को जारी  नोटिफिकेशन से मार्केट कमेटी में सदस्यों की जाएगी नियुक्ति

सदस्यों की नियुक्ति के बाद सदस्य करेंगे चेयरमैन और वाइस चेयरमैन का चुनाव

 सरकार के जवाब के बाद पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने मामले का किया निपटारा

7 दिसंबर को हन्नीप्रीत को पेशी के लिए लाया जाएगा पंचकूला कोर्ट में।



 बाबा राम रहीम की राज़दार हन्नीप्रीत की आज हुई पंचकूला CJM की कोर्ट में पेशी।

अंबाला जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये हुई पंचकूला जिला अदालत में पेशी।

हन्नीप्रीत की न्यायिक हिरासत 7 दिसंबर तक के लिए और बढ़ाई गई।

अब 7 दिसंबर को होगी हन्नीप्रीत कि पेशी।

7 दिसंबर को हन्नीप्रीत को पेशी के लिए लाया जाएगा पंचकूला कोर्ट में।

7 दिसंबर को ही हन्नीप्रीत को दी जाएगी चार्जशीट की कॉपी।

हन्नीप्रीत पंचकूला में हुए दंगों की हैं आरोपी।

अनिल विज के कार्यकर्ता सम्मेलन से दिखा विज का शक्ति प्रदर्शन , विपक्ष पर जमकर बरसे विज ।

                     अंबाला छावनी में कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने भारतीय जनता पार्टी के छावनी विधानसभा के कार्यकर्ताओ की मीटिंग ली। कार्य...