Wednesday, 4 April 2018

चुनाव आयोग द्वारा 1 नेता के दो जगह से चुनाव न लड़ पा सकने की याचिका पर समर्थन पर हरियाणा भाजपा अध्यक्ष व अनिल विज व नायब सैनी ने बताया सही।

       

इलेक्शन कमिशन ने 1 नेता के दो जगह से चुनाव लड़ने पर कमेन्ट किया है कि 1 नेता का दो जगह से चुनाव लड़ना जनता पर अतिरिक्त बोझ है और अन्याय भी है। जिस पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज , भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला व राज्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि यह फैंसला बिलकुल ठीक है सभी पार्टियों को एक राय बना इस पर फैंसला लेना चाहिए।

    एक उम्मीदवार को दो जगहों से चुनाव लड़ने पर रोक लगाये जाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में बीजेपी नेता अश्वनी उपाध्याय की याचिका पर सुनवाई चल रही है जिसमें उन्होंने मांग की है कि एक उम्मीदवार को दो जगहों से चुनाव लड़ने पर रोक लगाई जाए और स्वतंत्र उम्मीदवार के चुनाव लड़ने पर भी रोक लगाई जाए। इसमें चुनाव आयोग ने याचिका का समर्थन किया है।  चुनाव आयोग ने कहा कि एक से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने से जनता पर अतिरिक्त बोझ पड़ता है। जितने वाला उम्मीदवार अगर सीट को छोड़ता है तो ये मतदान के साथ नाइंसाफी होती है। इस पर हरियाणा भाजपा के नेताओ ने भी चुनाव आयोग का समर्थन किया है। अनिल विज ने इस पर कहा कि चुनाव आयोग ने काफी सोच समझ कर फैंसला लिया है और यह ठीक है। दूसरी तरफ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला व राज्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि इसमें सभी पार्टियों को एक साथ फैंसला लेना होगा। 

NASA की रिपोर्ट में फिर दिल्ली में पोल्यूशन के लिए हरियाणा पंजाब के किसान जिम्मेदार ।

       NASA और हावर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा ताजा आंकड़ो में एक बार फिर दिल्ली के पोल्यूशन के लिए हरियाणा पंजाब के किसानो के द्वारा जलाये जाने वाले फसलो के अवशेषों को कारण बताया गया है। इस पर हरियाण के किसानो का कहना है कि उनके पास कोई दूसरा चारा नही है और दिल्ली तक उनका धुआं नही पहुंच सकता। वहीं इस मामले पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि हरियाणा का सारा धुआं दिल्ली जाए यह जरूरी नही है। पता नही यह यूनिवर्सिटियां किस आधार पर निष्कर्ष निकालती है। 

     हरियाणा पंजाब के किसानो द्वारा अक्टूबर नवम्बर में फसलो के अवशेष जलाये जाने से दिल्ली में पोल्यूशन लेवल 78 % प्रतिशत होने कारण हरियाणा पंजाब को  NASA और हावर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा बताया गया है जिस पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि  हरियाणा का सारा धुआं दिल्ली जाए यह जरूरी नही है। पता नही यह यूनिवर्सिटियां किस आधार पर निष्कर्ष निकालती है। उन्होंने कहा फसलो के अवशेष जलाना गलत है और सरकार इसके लिए कदम भी उठा रही है लेकिन इसके लिए हरियाणा को दोषी ठहराना ठीक नही है। विज ने कहा किसानो के सामने भी कई तरह की कठनाइयां होती है वो उनके सामने न आये इसके लिए सरकार कोशिशे कर रही है। 

      इस मामले को लेकर युवा किसानो का कहना है कि उनके पास फसल जलाने के इलावा कोई रास्ता नही है सरकार उन्हें सब्सिडी दे। उन्होंने कहा उनके द्वारा जलाये गये अवशेषों का धुआं दिल्ली नही पहुंच सकता


अंबाला में पूर्व केन्द्रीय मंत्री विनोद शर्मा की टीम ने दिया धरने पर बैठे सरपंचो को सर्मथन।

       

प्रदेशभर में सरपंच व ग्राम सचिव सरकार की नीतियों के विरोध में पिछले कई दिनों से धरने पर हैं। अंबाला में पूर्व केन्द्रीय मंत्री विनोद शर्मा के निजी सचिव नरेश सहगल व उनकी टीम ने धरने पर बैठे सरपंचो व ग्राम सचिवो को समर्थन दिया।  इस दौरान पूर्व केन्द्रीय मंत्री विनोद शर्मा के निजी सचिव ने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है जब सरपंचो को धरने पर बैठना पड़ा हो उन्होंने मौजूदा सरकार को साहुकारो की सरकार बताया।

    हरियाणा में सरपंच व ग्राम सचिव सरकार से नाराज चल रहे हैं सरकार की नीतियों से खफा सरपंच धरने पर है और पानी मांगो को पूरा करने के लिए लगातार सरकार पर दबाव बना रहे हैं लेकिन सरकार है कि सुनती ही नही। अंबाला में भी सरपंच व ग्राम सचिव सरकार की हाय तौबा कर रहे हैं लेकिन अभी तक सरकार के कानो पर जूं तक नही रेंगी अंबाला में आज पूर्व केन्द्रीय मंत्री विनोद शर्मा के निजी सचिव व उनकी टीम ने सरपंचो की जायज मांगो को समझते हुए उन्हें पूरा करने की मांग करते हुए उन्हें समर्थन दिया। इस दौरान पूर्व केन्द्रीय मंत्री विनोद शर्मा के निजी सचिव ने कहा कि यह सरकार साहुकारो की सरकार है ऐसा पहली बार हुआ जब सरपंचो को धरने पर बैठना पड़ा हो इससे पहले आज तक कभी ऐसा नही हुआ। उन्होंने कहा सरकार की सोच घटिया है जो जनता के चुने हुए नुमाईन्दो की नही सुन रही। इस दौरान पूर्व केन्द्रीय मंत्री के निजी सचिव ने कहा कि विनोद शर्मा के पूरा समर्थन उन्हें है उनकी मांगो को पूरा किया जाना चाहिए वे उनका इस लड़ाई में पूरा सहयोग करेंगे। 

Tuesday, 3 April 2018

कल भारत बंद से अंबाला रेल मंडल को 1 करोड़ तो अंबाला रोड़वेज वर्कशॉप को 10 लाख का हुआ नुकसान ।

           
भारत बंद का देश भर में मिलाजुला असर देखा गया।  एससी एसटी एक्ट पर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर दलित संगठनों ने विरोध करते हुए हाईवे तक जाम कर दिए थे। इस प्रदर्शन ने देश की परिवहन व्यवस्था की कमर तोड़कर रख दी है। इस प्रदर्शन से रेलवे को लगभग एक करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है तो वहीं रोडवेज को तकरीबन 10 लाख रुपयों का फटका लगा है। 

       2 अप्रैल को दलित संगठनों द्वारा बुलाये गए भारत बंद का मिलाजुला असर रहा। इस आंदोलन से रेलवे के अंबाला मण्डल को चंद घंटों में ही एक करोड़ रुपयों का आर्थिक नुकसान हो गया। अंबाला रेल मंडल की सीनियर डीसीएम परवीन गौड़ द्विवेदी ने बताया कि इस प्रदर्शन के दौरान अंबाला रेल मंडल को 8 मेल और एक्सप्रेस गाड़ियां रद्द करनी पड़ीं। कुछ ट्रेनों का रूट भी बदला गया। 12 पैसेंजर ट्रेन प्रभावित रहीं। मोगा शताब्दी पर लुधियाना में पथराव किया गया जिसमें एक यात्री को चोट आने की खबर है। आर्थिक नुकसान की बात करें तो अभी तक अम्बाला रेल मंडल को लगभग एक करोड़ रुपयों का नुकसान हुआ है। इस आंदोलन के दौरान स्थिति से निपटने में रेल कर्मचारियों का काफी सराहनीय योगदान रहा। जानकारी के अनुसार 10 अप्रैल एक बार फिर भारत बंद की प्रस्तावित  कॉल है जिसे लेकर रेलवे सतर्क है। 
          भारत बंद का सबसे ज्यादा असर सड़क परिवहन पर देखा गया। जिस वजह से अंबाला रोडवेज को तकरीबन 10 लाख रुपयों का आर्थिक नुकसान हो गया है। अम्बाला बस अड्डे के इंचार्ज राज किशोर ने बताया कि कुछ लोग हाथों में लाठी डंडे लेकर बस अड्डे में तोड़फोड़ के मकसद से घुस आए थे जिन्हें सुरक्षा कर्मियों ने यहां से खदेड़ दिया। बस अड्डा इंचार्ज के मुताबिक तकरीबन 150 बसें सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बस अड्डे में खड़ी रहीं जिस वजह से रोडवेज को बड़ा आर्थिक नुकसान हो गया। 

Monday, 2 April 2018

अनिल विज का बड़ा ब्यान दुष्यंत चौटाला से कहा , जिस क्षेत्र से आते हैं वहां पर नशे का काफी प्रभाव है। मुझे लगता है कि इन्होंने भी नशा करना शुरू कर दिया है। इन्हें किसी नशा मुक्ति केंद्र में जाकर अपना इलाज करवाना चाहिए।

         

अपने तल्ख़ बयानों के लिए मशहूर हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने एक बार फिर तीखा बयान देकर सियासी हलकों में भूचाल ला दिया है। अनिल विज ने हिसार के सांसद और युवा इनैलो नेता दुष्यंत चौटाला को नशा मुक्ति केंद्र में जाकर अपना इलाज करवाने की सलाह दी है। वहीं विज ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भी सियासी हमला बोलते हुए उन्हें फेल लीडर करार दिया है।


        अपने तड़के भड़कते और तल्ख बयानों के लिए मशहूर हरियाणा के स्वास्थ्य एवं खेल मंत्री अनिल विज ने इनैलो के युवा नेता और हिसार के सांसद दुष्यंत चौटाला पर ऐसा बड़ा बयान दे दिया है जिससे सियासी हलकों में राजनीति का पारा कई दिनों तक हाई रहने के आसार हैं। अनिल विज ने दुष्यंत चौटाला को नशा मुक्ति केंद्र से अपना इलाज करवाने की सलाह दी है। आपको बता दें कि हिसार के सांसद दुष्यंत चौटाला स्वास्थ्य विभाग में दवा खरीद के नाम पर 300 करोड़ रुपयों का घोटाला होने के आरोप लगाए थे।  स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने अगले ही दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस करके आंकड़े पेश करते हुए इसे 40 करोड़ रुपयों की दवा खरीद बताकर विवाद को शांत करने का प्रयास किया था। परंतु एक बार फिर दुष्यंत ने इस पर सवाल उठाए तो मंत्री जी बिफर गए। ये ही सवाल पत्रकारों ने जब अम्बाला में सेहत मंत्री अनिल विज पर दागा तो उन्होंने बिना देर किए दुष्यंत चौटाला पर सियासी हमला बोल दिया। अनिल विज ने कहा कि दुष्यंत चौटाला पहले कहते थे कि दवाओं की लोकल परचेज में 300 करोड़ रुपयों का घोटाला हुआ है। जिसके जवाब में हमने बता दिया था कि जो टोटल परचेज हुई है वो केवल 40 करोड़ रुपयों की हुई है। अब वो कह रहे हैं कि NHM में 300 करोड़ रुपयों का घोटाला हुआ है। NHM का टोटल बजट 450 करोड़ रुपयों का होता है जिसका 80 प्रतिशत हिस्सा कर्मचारियों की तनख्वाह पर खर्च होता है। NHM अपने स्तर पर कोई भी खरीद नहीं करता।  हिसार के सांसद दुष्यंत चौटाला पर हमला तेज करते हुए विज ने कहा कि मुझे तो ऐसा लगता है कि दुष्यंत चौटाला जिस क्षेत्र से आते हैं वहां पर नशे का काफी प्रभाव है। मुझे लगता है कि इन्होंने भी नशा करना शुरू कर दिया है। इन्हें किसी नशा मुक्ति केंद्र में जाकर अपना इलाज करवाना चाहिए।


        अनिल विज यहीं नहीं रुके उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री औऱ आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को भी अपने बयानों की फायरिंग में लपेट लिया। विज ने कहा कि अरविंद केजरीवाल हरियाणा विधानसभा के चुनाव किसी क्रांति की तरह होने की बात करते हैं जिसमें जरा भी दम नहीं है। केजरीवाल की क्रांति तो खत्म हो चुकी है। जल्दी ही वो दिल्ली से भी उखड़ जाएंगे। उनकी बातें हवाई और झूठी हैं।



अंबाला में SC /ST में बदलाव के विरोध में हाईवे रहे बंद , शहर में भी लगा कई जगह जाम .




       

SC /ST एक्ट में सुप्रीम कोर्ट द्वारा बदलाव के बाद आज दलित समुदाय द्वारा भारत बंद बुलाया गया। जिसके बाद हरियाणा के अंबाला में भी दलित समुदाय ने जमकर प्रदर्शन किया व अंबाला में सभी हाइवे बंद कर दिए जिसके बाद हाईवे पर लम्बा जाम लग गया। काफी देर बाद डीसी अंबाला शरणदीप कौर पहुंची और दलित समुदाय से ज्ञापन ले जाम खुलवाया।

 अंबाला में दलित सुमदाय ने जोरदार प्रदर्शन कर सबसे पहले बाजार बंद करवाए। इसके बाद हिसार चण्डीगढ़ हाईवे को दोनों तरफ से बंद कर दिया गया जिससे लम्बा जाम लग गया। इसके कुछ देर बाद दिल्ली अमृतसर , चण्डीगढ़ दिल्ली हाईवे भी बंद कर दिया गया। वहां भी दलित समुदाय के लोग हाईवे पर बैठ गये। अंबाला NH - 1 पर जाम के दौरान जो भी वाहन दिखाई दिया उसे प्रदर्शन कर रहे दलित समुदाय के लोगो ने वापिस लौटा दिया। इस बीच एक निहंग सिख की कार को वापिस लौटाने की कोशिश की गयी लेकिन उन्होंने इमरजेंसी होने की बात कही इतने में भीड़ में से किसी ने उन्हें गाली दे दी जिसके बाद सिख को गुस्सा आ गया और वो तलवार लेकर उनके पीछे भाग लिए , इस दौरान काफी देर तक हंगामा होता रहा लेकिन पुलिस कहीं दिखाई नही दी। सिख के एक आगे भीड़ की एक नही चली और वो अपनी कार को आगे ले जा कर ही माना। हाइवे पर जाम को खुलवाने के लिए SP अंबाला पहुंचे लेकिन लोगो ने उनकी नही मानी इसके बाद मेयर रमेश मल ने डीसी को मौके पर बुलाने की मांग रखी और डीसी अंबाला ने मौके पर पहुंच ज्ञापन लिया व जाम खुलवाया। 

     दलित समुदाय सरकार से काफी नाराज है उनका कहना है कि उय्नका न्रेतित्व करने वाले नेता यदि उन्हें दिल्ली कूच करने के लिए कहंगे तो वे दिल्ली भी कुछ करने से पीछे नही हटेंगे। 

  

Sunday, 1 April 2018

अंबाला में SC/ST एक्ट में बदलाव के विरोध में दलित समुदाय ने बुलाया बंद , मेयर रमेश मल भी हुए शामिल .

     


SC/ST एक्ट में बदलाव के विरोध में दलित समुदाय की तरफ से भारत बंद का काल दिया गया था जिसका पूरा असर हरियाणा के अंबाला में भी देखने को मिला अंबाला में दलित समुदाय ने शहर भर की सडको पर रोष मार्च निकाला व खुली दुकानों को बंद करवाने का काम किया। अंबाला में दलित समुदाय के प्रदर्शन में अंबाला के मेयर रमेश मल भी शामिल हुए उन्होंने कहा उनके समुदाय का न्रेतित्व करने वाले सहयोग करें अन्यथा उनका मुंह काला किया जायेगा। 

     अंबाला में दलित समुदाय  SC/ST एक्ट में बदलाव के विरोध में दिखाई दिया। अंबाला में समुदाय के लोगो ने हाथो में नरेंद्र मोदी के पुतलो के साथ जलूस निकाला और जमकर सरकार की हाय तौबा की। इस दौरान शहर भर की दुकाने बंद करवाई गयी और नरेंद्र मोदी का पुतला भी आग के हवाले किया गया। अंबाला में दलित समुदाय के साथ अंबाला के मेयर रमेश मल भी उतरे उन्होंने कहा यह नाराजगी  SC/ST एक्ट में बदलाव को लेकर हैं नरेद्र मोदी हिन्दू राज बनाना चाहते हैं। भारत बंद से क्या फर्क पड़ेगा इस पर मेयर ने कहा आज नही तो कल सरकार को झुकना पड़ेगा। इसका खामियाजा सरकार को चुनावो में भुगतना पड़ेगा उनके बिना कोई सरकार नही बन सकती। मेयर रमेश मल ने हरियाणा सरकार में SC वर्ग की नुमान्द्दगी करने वालो को भी साफ़ तौर पर कहा कि वो इस्तीफा दे उनके साथ शामिल हो अन्यथा उनके मुंह काले किये जायेंगे। 

अनिल विज के कार्यकर्ता सम्मेलन से दिखा विज का शक्ति प्रदर्शन , विपक्ष पर जमकर बरसे विज ।

                     अंबाला छावनी में कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने भारतीय जनता पार्टी के छावनी विधानसभा के कार्यकर्ताओ की मीटिंग ली। कार्य...