Thursday, 17 May 2018

अंबाला में भाजपा विधायक असीम गोयल ने खुद उठाया शहर से कूड़ा कहा लोगो को है बिमारियों का खतरा , सरकार मान चुकी है कर्मचारियों की मांगे , हड़ताली कर्मचारियों ने कहा 20 कर्मचारियों से नही होगी शहर की सफाई

हरियाणा में सरकार द्वारा सफाई कर्मचारियों की मांगे मान ली है लेकिन कर्मचारियों तुरंत मांगे पूरी करने की बात कहते हुए हड़ताल खत्म नही की। जिसके बाद सफाई व्यवस्था को सुधारने के लिए अंबाला शहर से भाजपा विधायक असीम गोयल ने अपने कार्यकर्ताओ और कुछ सफाई कर्मचारियों को साथ ले शहर से कूड़ा उठाने का काम किया। विधायक ने कहा कि गंदगी के कारण बिमारियों का खतरा है जिसको देखते हुए शहर से गंदगी साफ़ की गयी। वहीं अंबाला के मेयर ने कर्मचारियों का समर्थन किया विधायक के अभियान को फोटो सेशन बताया ।


   प्रदेश में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 9वे दिन में प्रवेश कर गयी है । विदेश दौरे से लौटे मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों की हड़ताल खत्म करवाने के लिए कर्मचारियों से मीटिंग जिसमे मांगे मानी भी गयी लेकिन सहमति न बनने से हड़ताल खत्म नही हो पाई । सफाई न होने से लोगों की समस्याए बढ़ गयी है जिसको देखते हुए अंबाला शहर से विधायक असीम गोयल ने आज अपने कार्यकर्ताओं व कुछ सफाई कर्मियों को साथ लिया और शहर से कूड़े के ढेरों को हटाने का काम किया । विधायक असीम गोयल ने कहा कि शहर में बीमारी फैलने का खतरा था जिसको देखते हुए उन्होंने सफाई का काम खुद किया है। उन्होंने कहा कुछ लोग इसमें अपना राजनीती हित देखते हुए मामले को लम्बा खींचने में लगे हैं। विधायक ने उम्मीद जताई कि कर्मचारी हड़ताल समाप्त कर देंगे यदि असा नही होता तो शहर के लोगो को समस्या नही आने दी जाएगी। 


   अंबाला में विधायक बहुत से इलाको से गंदगी हटाने का काम तो कर चुके हैं लेकिन अभी भी शहर को साफ़ सफाई की काफी जरूरत है क्यूंकि पिछले दिनों आई आंधी व बारिश ने सफाई व्यवस्था को बुरी तरह चरमरा दिया है। इस सबके बावजूद कर्मचारी हड़ताल पर बैठ सरकार के प्रति नाराजगी जता रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि सरकार झूठ बोल रही है उनकी कोई मांग नही मानी गयी। विधायक सफाई अभियान चलाना चाहते है तो स्लम इलाको में चलाये। उन्होंने कहा 20 कर्मचारियों को साथ ले विधायक सफाई नही करवा सकते। 

    इस सारे मुद्दे पर अंबाला नगर निगम के मेयर रमेश मल का कहना है कि कर्मचारियों की मांग को माना जाना चाहिए इन्ही कर्मचारियों की बदोलत अंबाला 308 वे रैंक से 118 तक पहुंचने मे कामयाब हुआ है। इसलिए कर्मचारियों को उनका पूरा समर्थन है। उन्होंने विधायक के अभियान को फोटो सेशन करार दिया। 

Wednesday, 16 May 2018

हरियाणा वक्फ बोर्ड के चेयरमेन रहीसा खान ने कहा खुले में नमाज पढ़ी जा सकती है।

   सार्वजनिक स्थान पर खुले में नमाज पढ़े जाने को लेकर हरियाणा के हाल ही में राज्यमंत्री के दर्जे से नवाजे गए हरियाणा वक़्फ़ बोर्ड के चेयरमैन रईसा खान ने बड़ा बयान दिया है ,  रहीसा खान ने कहा वक्फबोर्ड जल्द ही अवैध कबजे वाली जगहों को खाली करवाएगी जिसे मुस्लिम समाज को मस्जिदों और नमाज पढ़ने के लिए दिया जायेगा। खान ने सड़कों पर नमाज पढ़ने वाले मुसलमान भाइयों को भी सीख देते हुए कहा की उनके महजब में सिखाया जाता है की ऐसा काम न करें जिससे किसी दुसरे भाई को तकलीफ हो।  


   गुरुग्राम में मुसलमानों को सार्वजनिक स्थान पर नमाज पढ़ने से रोके जाने के बाद उपजे विवाद के बाद मुस्लिम समाज के बड़े नेता की ओर से पहली बार प्रतिक्रिया सामने आई है। हाल ही में राज्य मंत्री के दर्जे से नवाजे गए हरियाणा वक़्फ़ बोर्ड के चेयरमैन और पुन्हाना के निर्दलीय विधायक रहीसा सधी गई प्रतिक्रिया दी है। अंबाला में पत्रकारों से बातचीत करते हुए रईसा खान ने कहा कि ये मामला इतना बड़ा नहीं था जितना बड़ा इसे बना दिया गया।  कुछ लोगों ने इसे राजनीतिक रंग दे दिया गया। अब ये मामला शांत हो गया है। 23 जगह चिन्हित की गई हैं जिन पर नमाज अता की जायेगी। अब कोई विवाद नहीं है। खुले में नमाज पढ़ी जा सकती है। कभी कभार कुछ लोग सड़क पर आ जाते हैं सड़क ब्लॉक कर देते हैं परंतु हमारा मजहब ये कहता है कि किसी दूसरे भाई को हमारी वजह से किसी को परेशानी न हो। ये हमारे हदीस की बात है। जो जगह चिन्हित की गई हैं वो बहुत सही हैं जिस पर किसी को आपत्ति नहीं है। 


    जिन लोगों ने इस विवाद को हवा दी उन पर पुलिस और कानून ने कड़ी कार्रवाई की है। रहीसा खान ने कहा कि गुरुग्राम में वक़्फ़ की 19 जगहों पर हुए अवैध कब्जों को खाली करवा दिया जाएगा। इन कब्जों को खाली करवाने के साथ साथ उसके अलावा जितनी भी जगह होंगी सभी से अवैध कब्जे खाली करवाने पर वक़्फ़ बोर्ड लगा हुआ है। रहीसा खान ने अवैध कब्जों को जल्दी ही खाली करवा देने के बारे में मुख्यमंत्री और प्रशासन ने ठोस आश्वासन दिया है। 

Tuesday, 15 May 2018

अंबाला में भी जारी है निगम कर्मचारियों की हड़ताल , हाथों में काले झंडे उठा किया प्रदर्शन ।

      नगर पालिका कर्मचारी संघ अपनी मांगो को लेकर सड़को पर उतर गया है। हड़ताली कर्मचारियों ने हाथों में काले झंडे लेकर बाजारों में प्रदर्शन किया । दूसरी तरफ शहर में फैली गंदगी से नगरवासियों में हाहाकार मची है । गौरतलब है कि पिछले 8 दिनों से सफाई कर्मचारी कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, सामान काम सामान वेतन देने और ठेकेदारी प्रथा समाप्त करने बारे नगर निगम सफाई कर्मियों और पिछले 120 दिनों का वेतन देने की मांग कर रहे हैं । 

       सर्व कर्मचारी संघ सहित अन्य कर्मचारी संगठन नगर निगम कर्मचारियों के हक में उतर आए हैं । इन कर्मचारियों ने काले झंडे लेकर सरकार के खिलाफ जमकर बाजारों में प्रदर्शन किया और अपनी मांगे मानने पर सरकार से मांग भी की । उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने उनकी मांगे नहीं मानी यह आंदोलन और उग्र हो सकता है जिसकी जिम्मेदारी हरियाणा सरकार की होगी । संघ के जिला अध्यक्ष प्रदीप मचल ने मीडिया से बातचीत करते कहा कि सरकार सफाई कर्मियों की जायज मांगों को जानबूझकर लटका रही है  ।जिससे सफाई कर्मचारी आहत है । सफाई कर्मचारी आंदोलन की वजह से नगर में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं और बीमारी फैलने का खतरा हो गया है ।हालांकि हम नहीं चाहते कि हड़ताल की जाए लेकिन सरकार की धींगामुश्ती के चलते हमें हड़ताल करने पर मजबूर होना पड़ रहा है । उन्होंने कहा कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, सामान काम सामान वेतन वेतन देने और ठेकेदारी प्रथा समाप्त करने बारे नगर निगम सफाई कर्मियों और कांट्रेक्ट बहाल करने, पिछले 120 दिनों का वेतन देने की फायर ब्रिग्रेड कर्मी की मांगे मानी जानी चाहिए । उनका कहना है यदि सरकार ने उनकी जायज मांगे नहीं मानी तो उनका आंदोलन उग्र होगा जिसकी जिम्मेवारी सरकार की होगी।

      भारतीय वाल्मीकि समाज की प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मी देवी भी आज खुल कर नगर पालिका कर्मचारी संघ के साथ आ गई उन्हें समर्थन देने की घोषणा की लक्ष्मी देवी का कहना है कि यदि सरकार सफाई कर्मचारियों की मांगें नहीं मानती तो वह भी इनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे और आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगी उनका कहना है कि सरकार को सफाई कर्मचारियों की मांगें जल्दी मान लेनी चाहिए जिससे नगर में गंदगी और बीमारी ना फैले। कर्मचारी संघ के प्रदर्शन के समय भारी पुलिस बल मौके पर तैनात था और कर्मचारी नेताओं को समझाने में जुटा हुआ था।

Monday, 14 May 2018

पूर्व केन्द्रीय मंत्री विनोद शर्मा ने दिया सफाई कर्मचारियों को समर्थन , 6 दिन से हड़ताल पर हैं सफाई कर्मचारी ।

    हरियाणा में 6 दिन से सफाई कर्मचारी अपनी मांगो को लेकर हड़ताल पर हैं लेकिन अभी तक उनकी मांगो पर प्रदेश सरकार ने कोई ध्यान नही दिया। आज अंबाला में पूर्व केन्द्रीय मंत्री विनोद शर्मा ने सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को समर्थन दिया। विनोद शर्मा ने कर्मचारियों को भरोसा दिया कि वे हमेशा उनके साथ हैं सरकार को उनकी मांगो को मानना चाहिए। 


  6 दिन से प्रदेश के सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं और 2 दिन से प्रदेश में आंधी तूफान और बारिश ने प्रदेश में सफाई व्यवस्था को चरमरा कर रख दिया है। सफाई कर्मचारी सरकार से मांगे मनवाने की कोशिशो में जुटे हैं लेकिन सरकार है कि सुनती ही नही जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। अंबाला में भी हालात प्रदेश के अन्य जिलो जैसे ही हैं अंबाला में पूर्व केन्द्रीय मंत्री विनोद शर्मा ने कर्मचारियों की हड़ताल का समर्थन करते हुए उनके साथ धरने पर बैठे। इस दौरान कर्मचारियों ने भी विनोद शर्मा के धरने पर आने का स्वागत किया। कर्मचारियों ने भी खुले मन से कहा कि उनका पूरा समाज विनोद शर्मा के साथ है वे उनकी मांगे पूरी करवा सकते हैं। 


    पूर्व केन्द्रीय मंत्री विनोद शर्मा के साथ अंबाला नगर निगम के मेयर रमेश मल भी धरने में शामिल हुए उन्होंने कहा कि सरकार का कोई भी नुमाईन्दा कर्मचारियों की सुध लेने नही आ रहा। सरकार को कोई फर्क नही पड़ रहा परेशान तो जनता हो रही है। इसलिए शहर का सारा कूड़ा करकट इन सरकार के नुमाईन्दो के घर के बाहर फेंकने का आग्रह किया। इस दौरान मेयर रमेश मल ने स्वच्छता अभियान के नाम पर झाड़ू उठाने वालो पर भी तंज कसा। 


    प्रदेश के मुख्यमंत्री विदेश दौरे पर हैं लेकिन सरकार के नुमाईंदे जाने किस इंतजार में है प्रदेश में स्वच्छता का बुरा हाल है जनता पूरी तरह से परेशान है। जनता व कर्मचारियों की परेशानी को समझते हुए पूर्व केन्द्रीय मंत्री विनोद शर्मा ने कर्मचारियों की हड़ताल का समर्थन किया। पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि यह कैसी विडम्बना है कर्मचारियों को अपनी जायज मांगो को मनवाने के लिए धरने पर बैठना पड़ रहा है। सरकार को आपसे आकर बातचीत करनी चाहिए। कर्मचारियों को पक्का करने में सरकार को कोई एतराज नही होना चाहिए । विनोद शर्मा ने कहा मेरा समर्थन आपके साथ है और पूरी समर्थ के साथ कोशिश की जाएगी कि आपकी मांगे पूरी हों। 

    पूर्व केन्द्रीय मंत्री विनोद शर्मा ने इस दौरान कहा कि सभी पार्टियों को राजनीती से उपर उठ कर कर्मचारियों को सहयोग करना चाहिए। किसी को एतराज नही होना चाहिए कि कोई दूसरी पार्टी का नेता वहां बैठा है। सभी को मिलकर आवाज बनना चाहिए। 



    पूर्व केन्द्रीय मंत्री विनोद शर्मा ने कहा कि सभी पार्षद कर्मचारियों के सहयोग में है लेकिन यह सरकार निगम को ही तोड़ना चाहती है लेकिन जहाँ निगम होता है वहां नौकरियां ज्यादा आती है रोजगार ज्यादा मिलता है उन्होंने कहा शहर के विकास के लिए पैसा भी ज्यादा आता है। शर्मा ने कहा इत्नेफयदे होने के बाद किसी को क्या तकलीफ हो सकती है। विनोद शर्मा ने कहा किसी नेता को अहम् नही होना चाहिए अहम से इन्सान निचे गिरता है। अहम् के कारण जनता भी उससे दूर ही होती है। पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि निगम को भंग करने की बजाये उसके अधिकार दिए जाने चाहिए। 

    कर्मचारियों से अभी तक किसी भी सरकार के नुमाईंदे ने बात नही की है जो इशारा करती है कि यह हड़ताल लम्बी चल सकती है। सरकार के अड़ियल रवैये को देखते हुए पूर्व केन्द्रीय मंत्री विनोद शर्मा ने कहा कि वे हमेशा आप लोगो का समर्थन करा रहूँगा। उन्होंने कर्मचारियों से कहा उनके प्रति उनका स्नेह कभी कम नही होगा। इसलिए जब भी आप लोगो को मेरी जरूरत होगी मैं आपका समर्थन हर तरह से हर समय करता रहूँगा। 

Sunday, 13 May 2018

देश को आज युवा जोश व युवा सोच की जरूरत : दीपेंद्र सिंह हुड़्डा


    हरियाणा के हर दिल अजीज नेता सासंद चौधरी दीपेंद्र सिंह हुड़्डा  अंबाला स्थित युवा नेता सोनू राणा के घर चाय पर पहुँचे । यहाँ पहुँचने पर युवा सासंद का युवा नेता सोनु राणा सहित विभिन धार्मिक व समाजिक संस्थानो ने जोरदार स्वागत किया व सरोपा , तालवार और पगडी देकर मान सम्मान दिया । इस दौरान वहा उपस्थित भीड को देखकर युवा सांसद बहुत गद -गद हूए व भीड को संबोधित करते हुए युवाओं  में जोश भरा साथ ही सोनु राणा की कार्ये प्रणाली से खुश होकर उन्हे भविष्य की राजनीती के लिए थपकी व आशीर्वाद  दिया । यह देखकर वहां मौजुद युवाओं में  जोश भर आया और चारो ओर युवा सासंद व युवा नेता सोनू राणा ज़िन्दाबाद  के नारे लगे । इस अवसर पर राजपूत समाज , सिख समाज , क्षत्रिय समाज , जिला ब्रहमण सभा, कपड़ा वयापारी व ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन , मानव अधिकार संगठन , रिटयार पुलिस अधिकारी ऐशोयशन  सहित कई बडे  संगठन और अंबाला  के जाने माने उद्योगपती व  कांग्रेस के कई सीनियर व युवा नेता मौजुद रहे ।

अंबाला में भाजपा पार्षद ने मुंडन करवा दर्ज करवाया HSSC में ब्राह्मण समाज को लेकर पूछे गए सवाल का विरोध , अनिल विज ने कहा ऐसी गलती करने वालो को नोकरी में ही नही रहना चाहिए ।

      हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जेई की परीक्षा में ब्राह्मणों पर पूछे गए विवादित सवाल का जिन्न सरकार का पीछा छोड़ता नहीं दिख रहा। प्रश्न पत्र तैयार करने वालों समेत इस विवादित प्रश्न पत्र को हरी झंडी देने वाले अधिकारियों पर ब्राह्मण समाज ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इसी रोष स्वरूप अंबाला में ब्राह्मण समाज के लोगों ने बड़ा रोष प्रदर्शन किया। कैबिनेट मंत्री अनिल विज को ज्ञापन देकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। खास बात ये रही कि अंबाला कैंटोनमेंट बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष और भाजपा पार्षद सुरेंद्र तिवारी ने मुंडन करवाकर विरोध दर्ज करवाया। 



          हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा के प्रश्न पत्र में ब्राह्मणों पर पूछे गए विवादित सवाल के रोष स्वरूप ब्राह्मण समाज के लोग अंबाला में सड़कों पर उतरे और अपना रोष व्यक्त किया। रोष स्वरूप कैंटोनमेंट बोर्ड के भाजपा पार्षद सुरेंद्र तिवारी ने मुंडन करवाया जिसके बाद कार्रवाई न होने पर ब्राह्मणों ने आगे भी सामूहिक मुंडन की चेतावनी भी दी। इसके बाद ब्राह्मण समाज के लोग कैबिनेट मंत्री अनिल विज से मिले और उन्हें ज्ञापन सौंपकर गलत प्रश्न पत्र तैयार करने वाले लोगों पर कार्रवाई की मांग की। ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि चेयरमैन समेत तमाम दोषियों पर सरकार कार्रवाई करे। यदि सरकार ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की तो ब्राह्मण समाज बड़ा आंदोलन करने पर मजबूर हो जाएगा।




       ब्राह्मणों से ज्ञापन लेने के बाद कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि जिसने भी ब्राह्मणों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है उस पर सख्त से सख़्त कार्रवाई की जाएगी।  जिसने भी ऐसा गलत प्रश्न पत्र तैयार किया है मेरे हिसाब से उसे नौकरी में नहीं रहना चाहिए। आयोग के चेयरमैन ने एग्जामिनर और चीफ एग्जामिनर को नोटिस देकर जवाब मांगा है। जवाब आते ही दोषियों पर कार्रवाई कर दी जाएगी। सरकार ब्राह्मण समाज के साथ है।

Saturday, 12 May 2018

अंबाला छावनी वार हीरोज स्टेडियम में जिम्नास्टिक हाल अंतराष्ट्रीय स्तर का खेल मंत्री अनिल विज ने किया ओचक निरिक्षण .

    हरियाणा के खेल मंत्री अनिल विज ने आज अंबाला छावनी में बन रहे फुटबॉल स्टेडियम में बने जिम्नास्टिक हाल का औचक निरीक्षण किया। विज ने जिम्नास्टिक हाल को अंतराष्ट्रीय स्तर का बनाने के लिए पूरे हाल में सेंटर एसी लगवाने के आदेश देने के साथ जल्द इसका एस्टिमेट भेजने को कहा है। जिससे जिम्नास्ट खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय जिमनास्ट हाल के साथ-साथ वातानुकूलित का एहसास भी होगा।

    हरियाणा के खेल मंत्री अनिल विज ने आज वार हीरोज स्टेडियम में जिम्नास्टिक हाल का निरीक्षण किया और जिम्नास्टिक एसोसिएशन ने वहां पर कमिया बताई तो विज ने उन्हें तुरंत दूर करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर राजीव गुप्ता ने बताया कि जिमनास्टिक हाल की हालत खस्ता है, इसके शीशे टूटे पड़े हैं और जब जिमनास्ट शाम चार बजे से 6 बजे तक प्रैक्टिस करते हैं तो उन्हें गर्मी का एहसास होता है । इस बारे में जब मंत्री का ध्यान इस ओर दिलाया गया तो खेल मंत्री ने तुरंत इस हाल को सेंट्रल AC करने का एस्टीमेट भेजने के आदेश जारी किए। वहीं जिमनास्टिक एसोसिएशन के प्रधान गोपी सहगल ने बताया कि पिछले काफी समय से यहां राज्य स्तरीय जिमनास्ट प्रतियोगिताएं होती हैं और उसी के साथ साथ जिमनास्ट के जूनियर वर्ग से लेकर सीनियर वर्ग तक के खिलाड़ी इस साल में प्रैक्टिस करते हैं और इससे उन्हें गर्मी के दिनों में पसीना आ जाता है इससे निजात दिलाने के लिए उन लोगों ने मंत्री अनिल विज का ध्यान इस ओर दिलाया और उन्होंने इस पर संज्ञान लेते हुए जल्दी एस्टीमेट भेजने के आदेश जारी किए। जिम्नास्टिक हाल का काम पूरा होने से यहां अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी बन कर उठेंगे और जिससे अंबाला का नाम हरियाणा सहित देश विदेश में भी ऊंचा होगा।

    वही इस मौके पर जिला खेल अधिकारी अरुण कांत शर्मा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि पहले अंबाला का यह स्टेडियम काफी खस्ता हालत में था और खेल मंत्री बनते ही अनिल विज ने इस की हालत को सुधारने का बीड़ा उठाया है। डीएसओ ने बताया 1986 से बनाया जिमनास्टिक हाल अब काफी खस्ता हालत में हो गया है और यहां जूनियर वर्ग से सीनियर वर्ग तक प्रैक्टिस करने वाले बच्चों को गर्मी के दिनों में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है और इस हॉल में लगी कुर्सियां और शीशे भी काफी खस्ता हालत में जब मंत्री जी का ध्यान इस ओर दिलाया गया तो उन्होंने जल्द ही लोक निर्माण विभाग से इस पूरे हाल को सेंट्रल AC करने के साथ-साथ अन्य सुविधाओं के साथ एस्टीमेट तैयार करके उन्हें भेजने की बात की है उनका कहना है कि इसी के साथ यहां सेंट्रल AC ऑल बनने से जहां खिलाड़ी अपनी अच्छी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे वही और प्रतिभावान खिलाड़ी भी यहां से उभर कर सामने आ सकेंगे।

अनिल विज के कार्यकर्ता सम्मेलन से दिखा विज का शक्ति प्रदर्शन , विपक्ष पर जमकर बरसे विज ।

                     अंबाला छावनी में कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने भारतीय जनता पार्टी के छावनी विधानसभा के कार्यकर्ताओ की मीटिंग ली। कार्य...