Friday, 25 May 2018

बाबा राम रहीम की मुंह बोली बेटी हनीप्रीत अंबाला की सेंट्रल जेल में कर रही है , ब्यूटीशियन और कपडे रंगने का कोर्स , ताकि जेल से बाहर आने के बाद वो बन सके आत्मनिर्भर।

     हरियाणा के अंबाला सेंट्रल जेल में बंद गुरमीत राम रहीम की नजदीकी हनीप्रीत आज कल ब्यूटीशियन और कपडे रंगने का कोर्स कर  रही है।  दरअसल हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने अंबाला की सेंट्रल जेल में बंद सभी महिला कैदियों को स्वावलंबी बनाने के लिए ये कोर्स करवाने के निर्देश दिए हैं जिसके बाद अंबाला जेल में बंद महिला कैदियों को ये कोर्स करवाए जा रहे हैं। 


                              अंबाला सेंट्रल जेल में बंद सभी महिला बंदी सिख रही है ब्यूटीशियन का कोर्स :

                                      


       सिरसा के डेरे में जिस हनीप्रीत का कभी एक छत्र राज हुआ करता था , वो हनीप्रीत जो बाबा राम रहीम के हर राज की राजदार थी , वो हनीप्रीत जिसके एक इशारे पर डेरामुखी उसके लिए डेरे में एक से एक डिजाइनर कपडे उपलब्ध करवा देते थे , वही हनीप्रीत आजकल खुद अंबाला जेल में ब्यूटीशियन का कोर्स कर के डिजाइनर सूट , ब्लाक प्रिंटिंग जैसे काम सीख रही है ताकि वह जेल से बाहर आकर आत्मनिर्भर बन सके।  सिर्फ हनीप्रीत ही नहीं जेल में बंद अन्य महिला कैदी भी इन कोर्सों से खुद को आत्म निर्भर बनाने के लिए खूब मेहनत से ये काम सीख रहीं है।  इन्हें ये कोर्स करवाने के लिए अंबाला के ही एक फैशन डिज़ाइनिंग इंस्टीट्यूट आई आई ऍफ़ ऐ को इसका जिम्मा दिया गया है।  चीफ ज्यूडिशियल मेजिस्टर्ट दानिश गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया की अंबाला में डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विसिस के चेयरमैन के आदेश पर अंबाला जेल में बंद महिला बंदियों को ये कोर्स करवाए जा रहें हैं।  अंबाला सेंट्रल जेल में इन महिला कैदियों को कानूनी जागरूकता शिविर के साथ साथ बेकरी , ब्यूटीशियन और कपडे रंगने यानी डायिंग का कोर्स करवाया जा रहा है।  इस सब के पीछे सरकार का उदेश्य सिर्फ ये है की ये महिला कैदी जेल से छूटने के बाद सशक्त हो जाएँ और इन्हें किसी पर निर्भर न होना पड़े।

Thursday, 24 May 2018

भीषण गर्मी के चलते हरियाणा के सभी सरकारी स्कूलों का समय बदला, सुबह आठ बजे से लेकर दोपहर डेढ बजे तक खुले रहेंगे स्कूल

भीषण गर्मी के चलते हरियाणा के सभी सरकारी स्कूलों का समय बदला, सुबह आठ बजे से लेकर दोपहर डेढ बजे तक खुले रहेंगे स्कूल,

चंडीगढ़-हरियाणा के सभी सरकारी स्कूलों का समय बदला, आदेश जारी,हरियाणा में भीषण गर्मी के चलते अब प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया गया है, अब प्रदेश के सभी सरकारी स्कूल सुबह आठ बजे से लेकर दोपहर डेढ बजे तक खुले रहेंगे,इसको लेकर शिक्षा विभाग के निदेशक ने सभी  जिला उपायुक्तों को आदेश जारी कर दिये हैं,

हरियाणा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म , कर्मचारियों व सरकार में बनी सहमति जनता को मिलेगी राहत ।

हड़ताली सफाई कर्मचारियो से
बनी सरकार की वार्ता में सहमती

समझौते में अहम भूमिका
नगर निगम कमीशन महोम्म्द शाइन व जॉइंट कमिश्नर नगर निगम फरीदाबाद आशुतोष राजन की रही

रात कर्मचारी नेता इस बात से हुए थे नाराज की सरकार ने उन्हें न्योता नही दिया

राजन को रात को भेजा सरकार ने

लगभग सभी बातों पर बनी सहमति

कर्मचारियों का हड़ताली पीरियड माना जायेगा ड्यूटी पीरियड

पक्का करने पर एक कमेटी बनी जिसकी अध्यक्षता शाहीन करेंगे

3 कर्मचारी नेता इस कमेटी में

 सफाई कर्मचारियो की दिन भर चलता रही सरकार के साथ बैठक ।
कई बिन्दुओ पर बानी सहमती ।
एक आद मांगो पर नही बन सकी सहमती ।

सफाई कर्मचारियो का सरकार ने बढ़ाया मासिक भत्ता, 9200 से 13500 किया गया ।

छुट्टी के दिन काम करने पर प्रतिदिन अलग से मिलेगे 1000 रुपए ।

झाड़ू आदि का भी भत्ता बढ़ाया ।

कच्चे कर्मचारियो को पक्का करने के लिए की कमेटी गठित ।

अंबाला दूसरी कक्षा में पढने वाले बच्चे से कुकर्म , पुलिस ने आरोपी को किया काबू .

   दूसरी कक्षा में पढ़ने वाले 7 साल के नाबालिग से कुकर्म का मामला सामने आया है। यह घिनौनी घटना थाना पढ़ाव के अंतर्गत आने वाले घसीटपुर गांव की बताई जाती है। आरोपी खाने पीने का लालच देकर नाबालिग को मोटरसाइकिल पर बिठाकर एकांत जगह ले गया जहां उसने उससे कुकर्म कर डाला। पीड़ित के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस  आरोपी को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड लेने की तैयारी कर रही है।


     प्रदेश व जिला में बढ़ रही अपराधिक घटनाओं के चलते हालांकि पुलिस पर अपराधियों पर लगाम कसने के भारी दबाव रहता है लेकिन बावजूद इसके अपराधी वारदात करके फरार हो जाने में सफल हो जाते हैं और पुलिस भारी मशक्कत के बाद उन्हें गिरफ्तार कर ही लेती हैं। कल ऐसा ही एक मामला थाना पड़ाव के अंतर्गत आने वाले गांव घसीट पुर मैं घटित हुआ । जहां स्कूल से छुट्टी के बाद दूसरी कक्षा में पढ़ने वाले 7 वर्षीय नाबालिग को गॉव के ही एक आरोपी ने खाने पीने का लालच देकर अपनी मोटरसाइकिल पर बिठाकर एक अज्ञात स्थान पर ले गया जहां उक्त आरोपी राजेश ने उसके साथ कुकर्म कर डाला। घर जाकर दर्द होने पर बच्चे ने कुकर्म की इस घटना को अपने परिजनों को बताया जिसके बाद परिवार वालों ने थाना पड़ाव पुलिस को आरोपी राजेश के खिलाफ शिकायत दी जिस पर थाना पड़ाव पुलिस ने आरोपी राजेश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि जब उन्हें सूचना मिली तो उन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए फरार हो रहे आरोपी राजेश को गिरफ्तार कर लिया और थाने ले आई। पुलिस ने पीड़ित नाबालिग लड़के का सिविल हॉस्पिटल से मेडिकल जांच करवाने के बाद आरोपी के खिलाफ पासपोर्ट एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है । पुलिस का कहना है कि आरोपी को आज भी अदालत में पेश करके उसका पुलिस रिमांड मांगा जाएगा ताकि घटना की पूरी जानकारी प्राप्त की जा सके। फिलहाल पीड़ित बच्चे को इलाज के बाद उसके मां-बाप के पास छोड़ दिया गया है।

अंबाला में फाईनेंसर ने की आत्महत्या , सुसाईड नोट में कई लोग्फो को ठहराया जिम्मेदार , पुलिस ने किया खुलासे से इंकार .

   देर रात जहरीला पदार्थ निगलने वाले प्रापर्टी डीलर व फाइनेंसर की मौत हो गयी । पुलिस ने मृतक संजय मित्तल का शव नागरिक अस्पताल में रखवाया जहाँ आज डॉक्टरों ने आत्महत्या करने वाले प्रापर्टी डीलर ओर फाइनेंसर का पोस्ट मार्टम कर शव को परिजनों के हवाले कर दिया । अस्पताल में आये प्रापर्टी डीलर्स एसोसिएशन ने लगातार इस पेशे से जुड़े लोगों द्वारा आत्म हत्याएं करने पर रोष जताया । पुलिस को मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस ने गहन जांच के चलते सुसाइड नोट में लिखी इबारत का खुलासा करने से इनकार किया है। 

   प्रॉपर्टी के धंधे में चल रहे नुकसान से परेशान रेजिमेंट बाजार निवासी 48 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर एवं फाइनेंसर संजय मित्तल ने जहरीला पदार्थ निकल कर देर रात आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर उसके परिजनों ने गंभीर हालत में उसे एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मृतक के शव को नागरिक अस्पताल अंबाला छावनी पोस्टमार्टम के लिए ले आई। आज मृतक संजय मित्तल का पोस्टमार्टम करके उसका शव वारिसों को सौंप दिया गया। जहाँ मृतक के परिजन  सदमे के कारण कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हुए वही इस हादसे का पता चलते ही नगर के कई प्रॉपर्टी डीलर नागरिक अस्पताल में इकट्ठे हो गए और धंधे में घाटे को लेकर परेशान प्रापर्टी डीलर्स द्वारा आत्महत्या किए जाने पर उनमें सरकार की नीतियों के प्रति भारी रोष फैल गया । इस मौके पर प्रॉपर्टी डीलर एसोसिएशन के नुमाइंदों ने बताया कि सरकार की गलत नीतियों के चलते अंबाला छावनी के क्षेत्र के डीलरों ने धंधे में हो रहे घाटे के कारण आत्महत्या कर ली है । लेकिन सरकार अपनी नीतियों में कोई बदलाव नहीं कर रही । उनका कहना है कि जो एरिया नगर निगम के अंतर्गत आ गए हैं उनकी जमीन जायदाद की रजिस्ट्रियां की जानी चाहिए ।उनका यह भी आरोप है कि अंबाला शहर इलाके में रजिस्ट्रियां की जा रही हैं लेकिन बिना कारण अंबाला छावनी में रजिस्ट्रियों पर रोक लगाई गई है, जिस से परेशान होकर प्रॉपर्टी डीलर आत्महत्या करने पर मजबूर है।

    वही पुलिस जहां प्रॉपर्टी डीलर द्वारा आत्महत्या करने के मामले की छानबीन में लग गई ।वहीं उन्होंने उससे मिले सुसाइड नोट पर भी गहनता से जांच की बात कही है। डीएसपी का यह भी कहना है कि अभी भी सुसाइड नोट में लिखी इबारत का खुलासा नहीं कर सकते क्योंकि यह गहन जांच का विषय है।  फिलहाल पुलिस ने 174 सीआरपीसी की कार्रवाई करके मृतक का पोस्टमार्टम करवा कर शव उसके वारिसों को सौंप दिया।

अंबाला कैट में पानी भरने को लेकर हुए विवाद में 8 लोग घायल , सभी को सिविल हस्पताल में करवाया गया भर्ती .

कभी बिजली और कभी पानी को लेकर झगड़े परिवारों में फूट डालने का सबब बनते जा रहे हैं। महेश नगर थाना के गॉव चांदपुर में पानी के झगड़े में दो परिवारों के 8 लोग घायल हो गए।  सभी घायल लोगों को परिजनों ने केंट के नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल करवाया। पुलिस अधिकारी अस्पताल में पहुंच कर घायलों के बयान लेकर जांच में जुट गए और मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कह रहे हैं।

     हरियाणा में कभी बिजली को लेकर और कभी पानी को लेकर झगड़े आम बात हो गई है । इन्हीं झगड़ों में कई बार परिवार के लोग घायल भी हो रहे हैं। ऐसा ही मामला गॉव चांदपुर में घटित हुआ। जहां एक ही परिवार के तीन भाइयों व उनके परिवार में मारपीट हो गई। इस झगड़े में दो परिवारों में दो महिलाओं सहित 8 लोग जख्मी हो गए। जिन्हें इलाज के लिए केंट के सिविल अस्पताल में दाखिल किया गया। अस्पताल में एक पक्ष का आरोप है कि उनके भाई ओर उनके परिवार का एक सांझा ट्यूबवेल था जहां से सभी पानी भरते थे। आज किसी बात को लेकर उनमे कहासुनी हो गई और इसी का सोनी के बीच उन लोगों ने उन पर हमला कर दिया । जिससे 5 लोग घायल हो गए । उनका यह भी कहना है कि यह मामला पुराना है जिस वजह से उनके भाई बंधु उनसे अक्सर झगड़ा करते रहते हैं। जबकि उन्होंने अपना अलग ट्यूबल भी लगा लिया है फिर भी पानी को लेकर झगड़े का कोई न कोई बहाना ढूंढते हैं।

    वही दूसरे परिजनों के घायलों ने कैमरे के सामने तो कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया लेकिन कैमरे के बाद उनका आरोप है कि उनके ताऊ उसका परिवार पानी को लेकर बिना वजह झगड़ा करता रहता है । इन झगड़ों से निजात पानी के लिए ही उन्होंने अपना अलग ट्यूबल लगा लिया था लेकिन वह लोग उन्हें अपने लगाई ट्यूबवेल से भी पानी नहीं भरने देते । आज भी इसी बात को लेकर झगड़ा हो गया जिस पर उनके परिवार की 2 महिलाओं सहित दो लोग घायल हो गए । जिन्हें सिविल अस्पताल में दाखिल करवा दिया गया है। वही इनका इलाज कर रही डॉक्टर का कहना है कि आपसी झगड़े को लेकर यहां एक ही परिवार के 8 जख्मी लोग दाखिल हुए हैं जिनका इलाज किया जा रहा है और इस झगड़े के बारे में पुलिस को सूचना दे दी गई है।

   वहीं सूचना मिलते ही महेश नगर पुलिस मौके पर पहुंच गई और DSP का कहना है कि घायलों से इलाज के बाद पूछताछ की जाएगी और यह झगड़ा पानी को लेकर हुआ है और इससे पहले भी यह दोनों परिवार पानी को लेकर ही कई बार आपस में भिड़ चुके हैं इस मामले में दोनों पक्षों से बयान लेने के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अंबाला में सफाई कर्मचारियों के साथ विनोद शर्मा ने खाया खाना ,विनोद शर्मा करवा रहे हैं हड़ताली सफाई कर्मचारियों के खाना का प्रबंध .

    हरियाणा में सफाई कर्मचारियों की अनिश्चित्कालीन हड़ताल लगातार जारी है उसके समाधान को लेकर सरकार की कई कोशिशे अभी तक फेल साबित हुई है। जिससे जनता व कर्मचारी दोनों ही लगातार परेशान है आज अंबाला में पूर्व केन्द्रीय मंत्री विनोद शर्मा एक बार फिर अचानक सफाई कर्मचारियों की हड़ताल पर पहुंचे और उनके खाने का प्रबंध करवाया। विनोद शर्मा ने इस दौरान खुद कर्मचारियों को खाना परोसा। उसके बाद विनोद शर्मा ने कर्मचारियों के साथ जमीन पर बैठ कर ही खाना खाया। इस दौरान अंबाला के मेयर रमेश मल भी उनके साथ मौजूद रहे। 

    कर्मचारियों की हड़ताल का समर्थन तो लगभग सभी राजनैतिक पार्टियाँ कर चुकी है कुछ अपनी सरकार से नाराज नेता भी इन कर्मचारियों के बीच पहुंच दुःख जता चुके हैं। लेकिन इतने दिन से हड़ताल पर चल रहे कर्मचारियों के इस दुःख को कोई नही समझ पाया कि उन्होंने खाना खाया या नही इतनी गर्मी में यह लोग कैसे डटे हैं। कर्मचारियों के इस दुःख को समझते हुए पूर्व केन्द्रीय मंत्री विनोद शर्मा ने कर्मचारियों के खाने का प्रबंध शुरू दिन से ही करवाया ताकि कर्मचारी खुद को कमजोर न समझे। पूर्व केन्द्रीय मंत्री विनोद शर्मा इससे पहले खुद कर्मचारियों के बीच पहुंच उनकी मांगो का समर्थन कर चुके हैं और इस लड़ाई में कर्मचारियों के साथ होने की मजबूती उन्हें दे चुके हैं। लेकिन आज अचानक पूर्व केन्द्रीय मंत्री अंबाला नगर निगम पहुंचे और कर्मचारियों को खुद खाना परोसा व उनके साथ बैठ कर वहीँ खाना भी खाया। पूर्व केन्द्रीय मंत्री विनोद शर्मा को अचानक अपने बीच देख कर्मचारी भी गदगद दिखे मानो लड़ाई में उनका हौंसला दोगुना हो गया हो। पूर्व केन्द्रीय मंत्री विनोद शर्मा ने कहा कर्मचारियों से कहा वे उनके दुःख को समझते हैं वे उनके साथ हैं कर्मचारी खुद को कमजोर न समझे। 

अनिल विज के कार्यकर्ता सम्मेलन से दिखा विज का शक्ति प्रदर्शन , विपक्ष पर जमकर बरसे विज ।

                     अंबाला छावनी में कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने भारतीय जनता पार्टी के छावनी विधानसभा के कार्यकर्ताओ की मीटिंग ली। कार्य...