Saturday, 7 July 2018

अंबाला हिन्दू देवी देवताओ की अश्लील पोस्ट फेसबुक पर शेयर करने वाला यूपी का युवक गिरफ्तार , पुलिस ने आई टी एक्ट के किया मामला दर्ज।

         अंबाला पुलिस ने हिन्दू देवी देवताओ की अश्लील फोटो फेसबुक पर डालने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। यूपी का रहने वाला युवक अंबाला में फ्रूट की रेहड़ी लगता है और भगवान श्री कृष्ण की फोटो को शेयर किया है जिसमे गोपियों को न्यूड दर्शाया गया है। पुलिस ने युवक के खिलाफ 295 ए और आई टी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है युवक ने जिसकी यह पोस्ट शेयर की है उन्हें भी साईबर की मदद से काबू किया जायेगा व यह भी पता लगाया जायेगा कि उसके पास यह तस्वीर कहाँ से आई। 

                     पुलिस गिरफ्त में आरोपी :






        अंबाला पुलिस ने फुर्कान नाम के युवक को  हिन्दू देवी देवताओ की अश्लील फोटो फेसबुक पर डालने की एक शिकायत के बाद गिरफ्तार है। युवक ने भगवान कृष्ण की रास लीला की फोटो में न्यूडिटी को दर्शाया है और जिस पर पर हिन्दू संस्कृति पर कमेन्ट किया गया है। गिरफ्तार किये गये युवक   ने कहा कि उसने यह उसकी फेसबुक पर यह पोस्ट कैसे शेयर हो गयी उसे नही पता उसका कहना है कि उसने मोबाईल चार्जिंग पर लगाया था तभी किसी ने पोस्ट शेयर कर दी। लेकिन युवक की फेसबुक पर सभी पोस्ट हिन्दुओ के खिलाफ क्यूँ है और यह सारी किसी और ने अलग अलग दिन कैसे शेयर कर दी जिस पर भी आरोपी युवक बहाने गढ़ता रहा। 

       फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसका मोबाईल कब्जे में ले लिया है युवक ने यह पोस्ट जिसके फेसबुक वाल से शेयर की है व किस ने यह शरारत की है उसको भी काबू करने की कोशिशे तेज कर दी है। ताकि समाज में को शरारती लोग न बाँट सके। पुलिस का कहना है कि युवक से पूछताछ की जा रही है उसके पास यह तस्वीर कहाँ से आई। 

Thursday, 5 July 2018

क्या मुख्यमंत्री को कार्यकर्ताओ से भी लगता है डर ? चाय पीने के कार्यक्रम मात्र राजनितिक स्टंट ?

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जितना जनता से मिलने से डरते हैं उतना ही डर उन्हें अपने कार्यकर्ताओ और मिडिया से भी लगता है। आज अंबाला में मुख्यमंत्री मनोहर लाल साहा व नारायणगढ में कार्यकर्ताओ के घर चाय पीने पहुंचे। लेकिन यहाँ कार्यकर्ता मुख्यमंत्री को फुल देते रह गये लेकिन मुख्यमंत्री ने न तो उनसे एक शब्द कहा और नाही उनसे उनका हाल पूछा न कोई बात की जिससे कार्यकर्ता नाराज भी दिखे।

फूल लेते मुख्यमंत्री :




मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे कार्यकर्ताओ को सुरक्षा कर्मियों ने अंदर तक नही घुसने दिया साहा में तो जिन कार्यकर्ताओ के मिलने की लिस्ट तैयार की गयी थी वो मुख्यमंत्री तक फूंक भी नही पाए और मुख्यमंत्री आगे की तरफ रवाना हो गये।

अफगानिस्तान में मारे गये हिन्दू और सिखो के शव भारत लाने पर कृषि मंत्री ने कहा केंद्र सरकार तीव्रता से करती है काम , इसमें हरियाणा सरकार के सहयोग की जहाँ आवश्यकता होगी हम उसमे पूरी तरह से रहेंगे।

      हरियाणा के कृषि मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ ने आज अंबाला में पत्रकारवार्ता कर फसलो के लागत मूल्यों पर डेढ़ गुणा देने पर केंद्र सरकार के एलान पर कहा कि इससे जो किसान नॉन प्रॉफिट जोन में चले गये थे उन्हें काफी फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा अब किसानो की लागत पर डेढ़ गुणा फायदा मिलेगा ही मिलेगा इसे कोई रोक नही सकता। कृषि मंत्री ने इस दौरान कहा कि फार्मूला सेट हो गया है यह काफी इम्पोर्टेंट है उन्होंने कहा यह एक फसल के लिए नही बल्कि सालो साल के लिए है। 

                          पत्रकारों से बात करते कृषि मंत्री :



      अफगानिस्तान में हुए धमाके में काफी हिन्दू और सिख मारे गये हैं जिसमे से 2 हरियाणा के भी बताये जा रहे हैं और कई अभी वहां फंसे भी है उन्हें देश वापिस लाने व जो लोग वहां मारे गये हैं उनके शव हिंदुस्तान में लाने के लिए सरकार क्या कर रही है। इस पर अंबाला में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कृष मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी मिडिया से ही मिल रही है। उन्होंने कहा केंद्र सरकार काफी संवेदनशील है। इस सरकार में बहुत ही तीव्रता के साथ विदेश मंत्री विदेश जा जाकर लोगो को निकाल लाने में लगे रहे हैं सुषमा स्वराज और वीके सिंह की संवेदनशीलता और तत्परता बहुत अच्छी रहती है। इसमें हरियाणा सरकार के सहयोग की जहाँ आवश्यकता होगी हम उसमे पूरी तरह से रहेंगे। 

Wednesday, 4 July 2018

अंबाला छावनी में फ्री होल्ड के लिए देने होंगे 42 हजार रूपए प्रति गज वेणु अग्रवाल ने पत्रकारवार्ता कर किया खुलासा ।

अंबाला छावनी को फ्री होल्ड करने का मुद्दा काफी पुराना इस मुद्दे पर कई नेता चुनाव जीते और कई हार गये लेकिन यह मुद्दा आज भी मुद्दा ही है। एक बार फिर से फ्री होल्ड का जिन बाहर आ गया है अंबाला में महिला कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता ने पत्रकारवार्ता कर सरकार पर आरोप लगाये कि कांग्रेस सरकार के दौरान फ्री होल्ड के लिए 6 हजार रूपए प्रति गज रेट तय किया गया था जिस पर अनिल विज ने काफी हो हल्ला किया था लेकिन अब छावनी सद्र इलाके का रेट 42 हजार रूपए प्रति गज निकाला है जो बहुत ज्यादा है। इसको यदि वापिस नही लिया गया तो मुख्यमंत्री और अनिल विज का घेराव किया जायेगा। 

                       प्रेस कांफ्रेस कर जानकारी देती वेणु अग्रवाल :



     अंबाला छावनी को फ्री होल्ड करवाने का मुद्दा काफी अहम् और पुराना है लेकिन छावनी इलाका कई कोशिशो के बाद भी फ्री होल्ड नही हो पाया। कांग्रेस सरकार के दौरान एक नोटिफिकेशन जारी किया गया था जिसमे यदि किसी को अपनी जमीन का मालिक बनना है तो उसके लिए प्रति गज 6 हजार रूपए देने के लिए कहा गया था लेकिन तब इसको लेकर काफी विवाद हुआ और अपनी ही जमीन के लिए 1 रुपया भी न लिया जाये या सवाल उठा लेकिन इसका हल नही निकला। हर पार्टी के लिए यह मुद्दा चुनावी रहता है और चुनावो के बाद ठंडे बसते में चला जाता है। लेकिन अब नई नोटिफिकेशन से नया बवाल खड़ा हो गया है। अंबाला में महिला कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता वेणु अग्रवाल ने प्रेस कांफ्रेस कर सरकार की मंशा पर सवाल उठाये और कहा कि नई नोटिफिकेशन में जो रेट तय किया गया है वो सोच से भी ज्यादा है लोगो को अपनी जमीन के मालिकाना हक के लिए लाखो देने होंगे। 

      महिला कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता वेणु अग्रवाल ने इस दौरान गारंटी ली कि यदि कुमारी सैलजा प्रदेश की मुख्यमंत्री बनती हैं तो वो खुद इस मुद्दे को हल करवाएंगी। इसको लेकर उन्होंने सरकार को अल्टीमेटम भी दिया है। जिसमे उन्होंने कहा यदि यह फैंसला वापिस नही लिया गया तो मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री अनिल विज का घेराव किया जायेगा। 
 
   अनिल विज की शिकायत के बाद माना जा रहा है कि पानीपत की एस पी संगीता कालिया का ट्रांसफर भोंडसी किये जाने पर महिला कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता वेणु अग्रवाल ने सवाल उठाये और कहा कि महिला होने के नाते वे एक महिला का ही साथ देंगी। संगीता कालिया एक इमानदार अधिकारी हैं और अपनी ड्यूटी निभा रही हैं। उनके ऊपर जो प्रेशर डाला जा रहा है उसकी जाँच होनी चाहिए। 

अंबाला अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रोड़वेज यूनियन का प्रदर्शन , महिला GM को बताया मानसिक रोगी , पुतला बना किया ICU में भर्ती

             अंबाला रोडवेज जीएम मीनाक्षी दहिया के रवैये से खफा अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे रोडवेज कर्मचारियों ने अनोखा प्रदर्शन करते हुए जीएम का पुतला बना उसे मानसिक रूप से बीमार बता उसे ICU मे भर्ती किया और कर्मचारी नेता ने यहाँ तक कह दिया कि मैडम का इलाज यहाँ न हुआ तो उन्हें पीजीआई रेफर करेंगे। उन्होंने कहा वो यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष हैं तो उनसे बड़ा कोई डाक्टर नही हो सकता। 

                          प्रदर्शन करते रोडवेज कर्मचारी :



              अंबाला रोडवेज वर्कशाप में कुछ दिन पहले कुछ कर्मचारियों का आपस में किसी चीज को लेकर विवाद हो गया जिसका बाद में समझौता भी हो गया लेकिन उस मामले में एक कर्मचारी नेता को विभाग द्वारा सस्पेंड कर दिया गया। जिसके विरोध में 26 जून से रोडवेज कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। आज कर्मचारियों ने अनोखा प्रदर्शन करते हुए अंबाला की जीएम मीनाक्षी दहिया का पुतला तैयार किया और उन्हें मानसिक रूप से बीमार बता ICU में भर्ती किया और बकायदा उन्हें गलुकोज की ड्रिप लगाई। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि इस मामले में लापरवाही बरतने वालो के खिलाफ कार्यवाई नही हुई तो यह हड़ताल अंबाला की न रहकर पूरे प्रदेश की हो जाएगी। 

Monday, 2 July 2018

अंबाला अनिल विज ने किया 8 करोड़ की लागत से दोबारा तैयार हुई पंजोखरा साहिब माईनर का उद्घाटन , 14 हजार एकड़ खेतो को इसके पानी का लाभ मिलेगा ।

                   कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने अंबाला छावनी विधानसभा क्षेत्र के विकास में एक नया अध्याय जोड़ते हुए पंजोखरा साहिब माईनर में अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने का किया वायदा पूरा कर दिया  है। अनिल विज विज ने क्षेत्र के किसानों की जीवन रेखा कहीं जाने वाली माईनर का उदघाटन आज किया। अनिल विज ने इस मौके मिडिया से बात करते हुए कहा कि 36 साल हो गये हैं इस माईनर को बने लेकिन आज तक इसमें न तो एक बूंद पानी आया और न किसी नेता ने इसकी सुध ली। लेकिन हमने इसके टेल एंड तक पानी पहुँचाने का काम किया है।

                       माईनर का उद्घाटन करते अनिल विज :



                     हरियाणा सरकार ने करीब 350 माईनर नेहरो की दुर्दशा सुधारी है जिसमे अंबाला के पंजोखरा साहिब से गुजर रही माईनर की हालत करीब 8 करोड़ की लागत से सुधारी गयी है। इस माईनर के टेल एंड तक पानी नही पहुंचता था जिस दिक्कत को दूर कर दिया गया है। इस माईनर के तेल एंड तक पानी पहुंचने से अब 14 हजार एकड़ में फैले खेतो को पानी आसानी से मिलेगा और किसानो को इसका फायदा भी मिलेगा। आज कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने इसका उद्घाटन करते हुए कहा कि  36 साल हो गये हैं इस माईनर को बने लेकिन आज तक इसमें न तो एक बूंद पानी आया और न किसी नेता ने इसकी सुध ली। लेकिन हमने इसके टेल एंड तक पानी पहुँचाने का काम किया है। 14 हजार एकड़ खेतो को इसके पानी का लाभ मिलेगा।

रमेश मल का मेयर के तौर पर कार्यकाल समाप्त , लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकले तेज ।

                 अंबाला नगर निगम के मेयर रमेश मल का 5 साल का कार्यकाल समाप्त हो गया। आज मेयर रमेश मल ने सभी पार्षदों और उनको सहयोग करने वालो का धन्यवाद किया। मेयर रमेश मल ने आज सभी पार्षदों को स्मृति चिन्ह दिए और अपने आगे के चुनावी सफर पर जारी अटकलों पर स्पष्ट कहा कि जैसा पूर्व केन्द्रीय मंत्री विनोद शर्मा चाहेंगे वो वही फैंसला लेंगे। गोरतलब है कि मेयर रमेश मल के अंबाला लोकसभा सिट से चुनाव लड़ने की बाते सुनी जा रही है। 

                      पार्षदों को स्मृति चिन्ह देते रमेश मल :



                 5 साल में काफी उतार चढ़ाव देख चुके अंबाला नगर निगम के पहले मेयर रमेश मल का का कार्यकाल समाप्त हो गया उनके साथ चुने हुए सभी पार्षद भी अपना कार्यकाल पूरा कर गये। अब चुनाव कब होनेग यह तो सरकार पर निर्भर है लेकिन रमेश मल 5 साल का समय बिना शक्तियों और कई दिक्कतों के बाद भी पूरा कर गये। रमेश मल को जनता के लिए कभी अफसरों ने दो चार होना पड़ा तो कभी सरकार ने कई दिक्कते खड़ी की। कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने तो बीच रस्ते में नगर निगम खत्म करने का दम भर दिया लेकिन रमेश मल कोर्ट से लदे और लड़ाई में कामयाब रहे। इससे पहले कभी उनकी जासूसी हुई तो कभी उनकी लाल बत्ती उतार ली गयी फिर उनकी सुरक्षा वापिस ले ली गयी लेकिन रमेश मल अकेले अपनी ही नही सभी मेयरो की लडाई लड़े और हर बार जीते भी। कांग्रेस जैसे ही सत्ता से बाहर हुई वैसे ही रमेश मल सहित कांग्रेसी पार्षदों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 

  

             रमेश मल ने अपने इस सफर के लिए सभी पार्षदों और मिडिया का धन्यवाद किया उन्होंने कहा यह उनकी लड़ाई में हमेशा साथ खड़े रहे। रमेश मल को मेयर बनाने में सबसे बड़ी भूमिका पूर्व केन्द्रीय मंत्री विनोद शर्मा की रही जिन्होंने पहली बार पार्षद का चुनाव लड़े रमेश मल को मेयर बना दिया। इसलिए रमेश मल पूर्व केन्द्रीय मंत्री विनोद शर्मा का धन्यवाद करते नही थकते। रमेश मल की लड़ाई में काफी सहयोग पूर्व मंत्री निर्मल सिंह का भी रहा। जिसको लेकर भी रमेश मल ने उनका धन्यवाद किया। 

            रमेश मल सरकार जाने के बाद एक शक्तिविहीन मेयर हो गये अफसरशाही ने सरकार के नुमाईन्दो के इशारो पर उनकी सुननी बंद कर दी। लेकिन ईमानदार छवि रखने वाले रमेश मल कभी झुके नही और उन्होंने अपनी लड़ाई को कभी कोर्ट से तो कभी पार्षदों के साथ से तो कभी मिडिया के सहयोग से जीती। रमेश मल के राजनीती भविष्य को लेकर अटकले लगाई जा रही है कि वे अब अंबाला लोकसभा का चुनाव लड़ सकते हैं जिस पर रमेश मल ने सारा दारोमदार पूर्व केन्द्रीय मंत्री विनोद शर्मा पर छोड़ दिया और कहा जैसे विनोद शर्मा कहेंगे वे वैसा ही करेंगे। 

               रमेश मल को पार्षदों का भी पूरा सहयोग रहा है रमेश मल की छवि की वजह से पार्षद  मल आगे लोकसभा का चुनाव लड़े ताकि वे उनका सहयोग।  पार्षदों ने रमेश मल के काम की तारीफ की और कहा कि रमेश मल हमेशा उनके साथ खड़े रहे। बड़े बड़े फंड ला पाने में कामयाब। रहे 

           अंबाला नगर निगम का कार्यकाल इस दुर्भाग्य के साथ खत्म हो गया कि निगम में निगम जैसी सुविधाएँ सरकार नही ला पाई न तो फंड एक साथ सही समय पर रिलीज हुए और नाही यहाँ कर्मचारी बढाये गये। जिस नियत के साथ पिछली सरकार ने निगम बनाया था उस नियत से मौजूदा सरकार इसे नही चला पायी। अधिकारी कर्मचारी या कई स्कैम कर गये कई अधिकारी इधर से उधर हो गये लेकिन उन घोटालो की जाँच आज भी अधूरी ही है जिन्हें रमेश मल ने अपने कार्यकाल में उठाया था। फ़िलहाल अधिकारी इस कार्यकाल के समापन से काफी खुश दिख रहे हैं क्यूंकि अब जनता के नुमाईन्दो की उन्हें नही सुननी पड़ेगी। 

अनिल विज के कार्यकर्ता सम्मेलन से दिखा विज का शक्ति प्रदर्शन , विपक्ष पर जमकर बरसे विज ।

                     अंबाला छावनी में कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने भारतीय जनता पार्टी के छावनी विधानसभा के कार्यकर्ताओ की मीटिंग ली। कार्य...