Thursday, 14 December 2017

रजिस्टर्ड सुरक्षा एजेंसियों के माध्यम से ही रखें सुरक्षा कर्मी गृह मंत्रालय ने जारी की हिदायतें ।

अंबाला - गृह मंत्रालय हरियाणा द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से सभी संस्थानो को पंजीकृत सुरक्षा एजेंसियों के माध्यम से ही सुरक्षा कर्मी रखने की हिदायत दी गई है। 
विभाग के विशेष सचिव डा0 साकेत कुमार ने जारी निर्देशों में कहा है कि विभिन्न संस्थानों में प्राइवेट सुरक्षा प्रदान करने के लिए केवल वही एजेंसियां अधिकृत हैं, जो प्राइवेट सिक्योरिटी एजेंसी रेगूलेशन 2005 व हरियाणा प्राइवेट सिक्योरिटी एजेंसी रूल्ज 2009 तथा हरियाणा प्राइवेट सिक्योरिटी संशोधित रूल 2011 के तहत पंजीकृत हैं। इस अधिनियम में नियम तीन के तहत गृह मंत्रालय को सुरक्षा एजेंसियों की नियंत्रण अथॉरिटी
घोषित किया गया है।
उन्होंने कहा कि इस अधिनियम के तहत पंजीकृत एजेंसियां की विभिन्न संस्थानो में प्राइवेट सुरक्षा कर्मी उपलब्ध करवाने के लिए अधिकृत हैं। गैर पंजीकृत कोई भी एजेंसी सुरक्षा कर्मी उपलब्ध करवाने के लिए अधिकृत नही है। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी गैर अधिकृत एजेंसी प्राइवेट सिक्योरिटी उपलब्ध करवाती है तो उसके विरूद्ध इस अधिनियम की धारा 20 के तहत कार्रवाई करने का प्रावधान है।

शिमला जाने से पहले रखे इन बातों का ख्याल , हिमाचल प्रशासन ने लिखी उपायुक्तों को चिट्ठियां ।

अंबाला -
सर्दियों के दिनो में शिमला में पर्यटकों की अधिक संख्या से आम व्यक्ति को होने वाली असुविधा को ध्यान में रखते हुए हिमाचल प्रशासन द्वारा पर्यटकों के लिए आवश्यक हिदायतें जारी की गई हैं। इन हिदायतों के  प्रचार में पंजाब व हरियाणा के स्थानीय प्रशासन से भी सहयोग का उल्लेख किया गया है। 
सभी उपायुक्तों के नाम हिमाचल प्रशासन के पत्र के मुताबिक शिमला आने से पूर्व सभी पर्यटक इन हिदायतों का पालन करें ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो। पर्यटक शिमला जाने से पहले होटल या गैस्ट हाउस में समय से बुकिंग करवाने के बाद ही जाएं ताकि उन्हें सर्दी के दिनो में आवास न मिलने के कारण होने वाली असुविधा से बचा सके। भारी बर्फबारी के समय कुफरी, नारकंडा व शिमला के आस-पास के क्षेत्रों में आने के कार्यक्रम को स्थगित करना सुविधाजनक रहता है क्योंकि अधिक बर्फबारी से रास्ते बंद हो जाते हैं और बिजली, पानी जैसी समस्याएं भी पेश आती हैं। इसके अलावा स्नोफाल के दौरान वाहन चलाना भी काफी जोखिमपूर्ण है और दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है। इसके अलावा अपने वाहनों से आने वाले पर्यटकों को ऐसी स्थिति में अधिक जोखिम का सामना करना पड़ता है क्योंकि उन्हें खराब मौसम और पहाड़ों में वाहन चलाने का अनुभव नही होता। इसलिए निपुण वाहन चालक को लेकर ही पहाड़ी क्षेत्र का भ्रमण करें। दी गई हिदायतों में यह निर्देश भी हैं कि वाहन केवल दिन के समय ही चलाएं और अकेले वाहन की बजाए समूह में चलना अधिक हितकारी और सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि मौसम की हर स्थिति में सुरक्षित रहने के लिए अपने साथ कम्बल, गर्म कपड़े, पानी की बोतलें, अन्य पेय पदार्थ, दूध इत्यादि भी लेकर चले चलें। ऐसे मौसम में शिशुओं, छोटे बच्चों और वृद्ध लोगों को साथ लेकर ठंड में आना भी जोखिमपूर्ण है। उन्होंने कहा कि खराब मौसम में ऐसी स्थिति में फसे पर्यटक शिमला प्रशासन के दूरभाष नम्बर 0177-2800880-83 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

राहुल गांधी ने महिला कांग्रेस की वेबसाइट को किया लांच ।




अंबाला छावनी: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल
गांधी ने आज दिल्ली के कॉस्टीच्यूटशनल क्लब में बटन दबाकर अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की वेबसाईट को लांच किया। इस अवसर पर महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सोशल मीडिया इंचार्ज एवं अंबाला की बेटी चित्रा सरवारा भी उनके साथ मौजूद रहीं। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में राहुल गांधी ने कहा कि जैसे गब्बर सिंह पर दबाव डाल कर कांग्रेस ने भाजपा सरकार की ओर से
लागू जीएसटी की भारी भरकम दरों को कम करवाया है वैसे ही पार्टी एक जुट होकर भाजपा सरकार पर दबाव डालेगी और उन्हें विवश होकर महिला आरक्षण
विधेयक को पास करवाना ही पड़ेगा। उन्होंने यहां मौजूद दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने महिलाओं को आगे लाने की दिशा में बहुत ही सार्थक काम किए हैं। राहुल गांधी ने कहा कि गुजरात के चुनावों के दौर में भी उन्होंने कर्नाटक
जाने से पहले महिला कांगे्रस की राष्ट्रीय अध्यक्षा सुष्मिता देव के आज के निमंत्रण को इसलिए स्वीकार किया क्योंकि वे पूरे देश की महिलाओं और विशेषकर महिला कांग्रेस को यह संदेश देना चाहते हैं कि उनके राष्ट्रीय
अध्यक्ष बनने से सबसे बड़ा बदलाव महिलाओं के लिए होगा। कांग्रेस को पारदर्शिता के साथ मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक स्तर पर महिला कांग्रेस का योगदान लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा के बीच एक यही सैद्धांतिक अन्तर है कि कांग्रेस में महिलाओं को सम्मानजनक भागेदारी दी जाती है जबकि आरएसएस में महिलाओं का प्रवेश भी वर्जित है। उन्होंने याद
दिलाया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्रों में अक्सर 3-4 महिलाएं इसीलिए साथ दिखाई देती हैं क्योंकि बापू गांधी संगठन और समाज में महिलाओं की उपयोगिता को समझते थे। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में महिला
कांग्रेस को पार्टी के संगठनात्मक ढांचे में अनेक महत्वपूर्ण पद मिलेंगे और कांग्रेस के सत्तारूढ़ होने पर अनेक महिलाएं प्रदेशों की मुख्यमंत्री भी बनेंगी। उन्होंने कहा कि आने वाली 18 दिसम्बर को देश और दुनिया के आगे
गुजरात चुनाव के हैरतअंगेज नतीजे सामने आएंगे। उन्होंने गुजरात कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि पिछले 3-4 महीनों में गुजरात की जनता के साथ मिलकर एवं तालमेल बिठाकर गुजरात कांग्रेस ने जनता के दिल में जो जगह बनाई है उसी के कारण भाजपा के 22 साल के शासनकाल का पतन होगा। उन्होंने कहा कि सभी कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं को गुजरात कांग्रेस से प्ररेणा लेकर रोड मैप बनाना चाहिए और एक सिस्टम बनाकर जिम्मेवारियों को निभाना चाहिए। इस अवसर पर महिला
कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा सुष्मिता देव ने महिला कांग्रेस के इतिहास का संक्षिप्त वर्णन भी किया। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता आनन्द शर्मा, गुलाम नबी आजाद, शीला दीक्षित, शर्मिष्ठा मुकर्जी, प्रियंका चतुर्वेदी, कुमारी सैलजा, पी० चिदम्बरम और मीरा कुमार सुमित्रा चौहान इत्यादि मौजूद थे।

NHM कर्मचारियों को मिलने शुरू हुए टर्मिनेशन लेटर मुख्यमंत्री ने किया था टर्मिनेशन से इंकार ।

              हरियाणा में NHM कर्मचारियों की हड़ताल 10 वें दिन में प्रवेश कर गयी है। हड़ताल पर राजनेताओ का समर्थन मिलना भी जारी है। हड़ताल को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कर्मचारियों को टर्मिनेशन लेटर जारी कर दिए हैं वहीँ इससे पहले मुख्यमंत्री ने कहा था कि कर्मचारियों को टर्मिनेट नही किया है उन्हें सिर्फ चेतवानी दी है। इस पर कर्मचारियों ने सरकार से अपनी स्थिति स्पष्ट करने के लिए कहा है। 

            हरियाणा में NHM कर्मचारियों की हड़ताल 5 दिसम्बर को शुरू हुई थी सांकेतिक हड़ताल मांग न पूरा होने की वजह से अनिश्चितकालीन हो चुकी है। कर्मचारी लगातार सरकार पर मांग पूरी करने के दबाव बना रहे हैं। NHM कर्मचारियों की हड़ताल पर स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कर्मचारियों को काम पर लौटने नही तो टर्मिनेशन की चेतावनी दी गयी थी जिसके बाद भी कर्मचारी हड़ताल पर डटे रहे। कर्मचारियों के टर्मिनेशन लेटर स्वास्थ्य विभाग ने कर्मचारियों को भेजने शुरू कर दिए हैं कुछ कर्मचारियों को लेटर मिल गये हैं और कुछ को व्हाट्स एप के जरिये अधिकारियो ने लेटर भेज भी दिए हैं। लेकिन इससे पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा था कि कर्मचारियों को टर्मिनेट नही किया गया सिर्फ उन्हें चेतावनी दी गयी है। कर्मचारियों को लेटर मिलने से कर्मचारियों ने सरकार से इस मामले पर स्थिति स्पष्ट करने के लिए कहा है। 

            NHM कर्मचारियों की हड़ताल से जहाँ स्वास्थ्य सेवाओ पर असर पड़ना शुरू हो गया है वहीँ राजनेता भी इस मामले में कूद सरकार को घेर रहे हैं। अंबाला में आज NHM कर्मचारियों की हड़ताल में पूर्व मंत्री एंव कांग्रेसी नेता निर्मल सिंह भी पहुंचे और कहा कि NHM कर्मचारियों की वकालत वे अपनी सरकार में करेंगे। कर्मचारियों को लेटर मिलने पर निर्मल सिंह ने कहा कि कर्मचारियों को मुख्यमंत्री की माननी चाहिए विभाग की नही। 

             

 स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कर्मचारियों को टर्मिनेट की जहाँ बात की थी वहीं कर्मचारियों को टर्मिनेशन लेटर भी मिलने शुरू हो गये हैं वहीं मुख्यमंत्री ने टर्मिनेशन की बात को नकारा है जो बताता है कि मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री की ट्यूनिंग में एक बार फिर से फर्क आ गया है। अब देखना होगा कि. इस मामले में सरकार कैसे डैमेज कंट्रोल करती है। 

Wednesday, 13 December 2017

आधार लिंक करवाने की तारीख को आगे बढ़ाया सरकार ने ।

                         
केंद्र सरकार ने बैंक खाते को आधार से लिंक करने की आखिरी समय सीमा को फिलहाल 31 मार्च तक के लिए बढ़ा दिया है। पहले बैंक खाते को आधार से जोड़ने के लिए 31 दिसंबर तक की डेडलाईन तय की गई थी लेकिन इस पर सुप्रीम कोर्ट के सख्त रुख के चलते सरकार ने सीमा को 31 मार्च तक बढ़ा दिया था। अब इस मुद्दे पर सरकार ने बैंक ग्राहकों को एक और राहत दी है, वित्त मंत्रालय द्वारा जारी किए गए नए निर्देश के अनुसार आधार से बैंक खाते को जोड़ने के लिए 31 मार्च या ग्राहक द्वारा बैंक में खोले गए खाते की छह माह की अवधि जो भी बाद में होगा वही डेडलाइन मानी जाएगी।
                गौरतलब है कि गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में आधार पर अहम सुनवाई होने वाली है। पिछली सुनवाई में केंद्र सरकार की ओर से अटॉर्नी जनरल के.के वेणुगोपाल ने अदालत को बताया था कि, 'जिन लोगों के पास आधार नहीं है, सरकार उनके लिए डेडलाइन 31 दिसंबर 2017 से बढ़ाकर 31 मार्च 2018 कर रही है। इसके लिए शुक्रवार को नोटिफिकेशन जारी होगा।' हालांकि उन्होंने कहा कि मोबाइल से आधार को जोड़ने की आखिरी समय सीमा 6 फरवरी 2018 है जो कि सुप्रीम कोर्ट के ही आदेश के तहत है, इसलिए इसे बढ़ाया नहीं जा सकता।  

भाजपा के जिला अंबाला की व्यवसायिक प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी घोषित ।



आज अंबाला शहर के पंचायत भवन में आयोजित भाजपा के जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला अंबाला के व्यवसायिक प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी की घोषणा प्रदेश प्रवक्ता डा० संजय शर्मा , जिलाध्यक्ष जगमोहन लाल कुमार, जिला महामंत्री राजेश बतौरा, जिला सचिव रितेश गोयल, महामंत्री विपिन कपूर, जिला एस सी मोर्चा प्रधान सुरेश सहोता की मौज़ूदगी में  ईकाई के जिला संयोजक राम रत्न गर्ग द्वारा की गई जिसमें राकेश कुमार मक्कड़, जय प्रकाश गोयल, राजिन्दर जैन, सुनील चोपड़ा, राजकुमार साहा, दीपक गुलाटी शाह जी, रविन्द्र कुमार,ईंदरजीत सिंह कांडा, गौरव, मोहन गोयल, सुनील रूचि साड़ीज़, विपिन डावर, राजकुमार अग्रवाल, नीरज अग्रवाल नारायढ़गण,संजीव जैन, ओमप्रकाश धीर, रमेश सैनी, गौरव मलिक बराड़ा, राकेश बंसल को प्रथम चरण में अभी घोषित  किया गया है व अगले माह प्रांतीय अध्यक्ष सतीश खोला जी की मौज़ूदगी में ईकाई का विस्तार व पदों का वितरण किया जाएगा . सह संयोजक के पदभार हेतु  अन्य के साथ साथ  कैंट से सुनील चोपड़ा, साहा से राजकुमार व शहर से राजिन्दर जैन के नामों की विधिवत घोषणा भी उसी  कार्यक्रम में की जाएगी । संयोजक राम रत्न ने बताया कि वे व्यापारियों के हितों हेतु हर संभव कार्य करने हेतु प्रतिबद्ध हैं व वे सरकार से एक सीमा से ऊपर टैक्स भरने वालों हेतु पैंशन, कम दरों पर लोन व व्यापारी हितों की  सुरक्षा की मांग रखने जा रहे हैं .
डा संजय शर्मा, रितेश गोयल व जगमोहन लाल ने नवगठित कार्यकारिणी सदस्यों को पुष्प माला पहनाकर स्वागत कर पदभार सौंपा व बधाई दी व पार्टी की नीतियों की जानकारी दी ।
अन्त में संयोजक राम रत्न गर्ग ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी पार्टी के अधिकारियों , सदस्यों , मीडिया व आए हुए मेहमानों का आभार व्यक्त किया व धन्यवाद किया ।


इग्नाइट एंड इंस्पायर मोटिवेशनल टाॅक्स के अंतर्गत हरियाणा की बेटी ने पी के आर वाटिका के छात्रों से की मुलाकात।



अंबाला -
पी. के. आर. जैन वाटिका सीनियर सैकंड्री स्कूल में ‘‘इग्नाइट एन इंनस्पायर मोटिवेशनल टाॅक्स’’ श्रृंखला की दो कड़ियाँ आयोजित की गई। तृतीय श्रृंखला के अंतर्गत हरियाणा की पुत्री (जिसका परिचय किसी का मोहताज़ नहीं है) अनीता कुंडू ने छात्रों के साथ अपने अनुभव साझे किए। छात्रों को सदा जीवन में आगे बढ़ने व चुनौतियों पर विजय पाने की प्रेरणा देते हुए अनीता कुंडू ने बताया कि वह हरियाणा पुलिस में इंस्पेक्टर व हिसार के किसान की बेटी हैं। 2013 में नेपाल की ओर से और 2017 में ची की ओर एवरेस्ट विजय का महान गौरव हासिल करने वाली अनीता ने इस बात को भी छात्रों से साझा किया कि इस मिशन पर लगभग तीस लाख की विशाल धनराशि की सहायता सामाजिक संगठनों के माध्यम से की गई। आठ सदस्यों वे इस दल में अनीता एकमात्र महिला पर्वतरोही थी जिसने मानो एवरेस्ट पर अपने कदमों से ’’बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’’ का अमर संदेश ही लिख डाला है। अपने उद्बोधन में अनीता ने कहा कि बेटियाँ किसी भी क्षेत्र में बेटों से कम नहीं आँकी जानी चाहिए। हर क्षेत्र में वे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन में सक्षम हैं। हरियाणा सरकार द्वारा पर्वतरोहण को प्रोत्साहन देने के आश्वासन का उन्होने स्वागत किया।

संस्था की प्राचार्या उमा शर्मा ने महान पर्वतरोही व विशिष्ट व्यक्तित्व अनीता कुंडू का भावभरा स्वागत किया उन्होने अपने वक्तव्य में यह भी कहा कि इन श्रृंखलाओं व विशिष्ट व्यक्तित्वों से छात्रों की मुलाकात करवाने का उददेश्य यही है कि इनके जीवन से प्ररित होकर छात्र अपने भावी जीवन पथ पर दृढ़ता के साथ अग्रसर हो सकें।

संस्था के प्रधान गुलशन जैन ने कहा कि पी0 के0 आर0 जैन वाटिका उन महान व खास शख्सियत से छात्रों को मिलवाना चाहती हैं जिन्होने परिस्थ्तिियों से संघर्षकर सदा अपने जीवन को निखारा है।

संस्था के मैनेजर उमेश जैन एवं सेक्रेटरी गौरव जैन ने कहा कि जिन जीवन मूल्यों व जीवनकौशलों को हम पाठ्यपुस्तकों के माध्यम से छात्रों को पढ़ाते हैं यदि साक्षात् ऐसे व्यक्तियों से मुलाकात की जाए तो यह ’सोने पर सुहागा’ ही सिद्ध होता है। छात्रों के जीवन पर इनकी प्रेरणा का विशेष व स्थायी प्रभाव पड़ता है।

संस्था के कैशियर विक्रांत जैन ने इग्नाईट - एन - इंस्पायर की तृतीय श्रृंखला के सफल आयोजन पर प्राचार्या उमा शर्मा को बधाई देते हुए कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक आयोजन करते रहने का विश्वास है।

अनिल विज के कार्यकर्ता सम्मेलन से दिखा विज का शक्ति प्रदर्शन , विपक्ष पर जमकर बरसे विज ।

                     अंबाला छावनी में कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने भारतीय जनता पार्टी के छावनी विधानसभा के कार्यकर्ताओ की मीटिंग ली। कार्य...