Thursday, 21 December 2017

अंबाला मुख्यमंत्री के समक्ष प्रशासन ने दिखाया कैसे निपटेंगे आपातकालीन स्थिति में ।

        हरियाणा के हर जिले में आज मेगा माक ड्रिल का आयोजन किया गया। अंबाला इन्डियन आयल कारपोरेशन में मोक ड्रिल का जायजा खुद हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने लिया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री अनिल विज भी मौजूद रहे। प्रशासन ने मुख्यमंत्री के सामने आपातकालीन स्थिति से निपटने की सक्षमता दिखाई। मुख्यमंत्री भी प्रशासन की तैयारियों व दक्षता से संतुष्ट दिखे

।

        भूकंप आने जैसी आपातकालीन स्थिति से कैसे निपटा जाये इसको लेकर हरियाणा में मेगा माक ड्रिल का आयोजन किया गया। हर जिले में प्रशासन ने माक ड्रिल कर किसी भी स्थिति से निपटने में सक्षमता को दर्शाया। अंबाला में माक ड्रिल का जायजा लेने के लिए खुद सूबे के मुखिया मनोहर लाल मौजूद रहे। अंबाला में प्रशसन ने उनके सामने अपनी ताकत व कौशल को दिखाया। अंबाला छावनी के इन्डियन आयल कारपोरेशन के अंदर यह पूरी माक ड्रिल की गयी जहाँ दिखाया गया कि आपातकालीन स्थिति में कैसे बच कर निकलना है व प्रशासन ऐसी स्थिति में कितने मिनटों में मदद कर सकता है। हरियाणा के मुख्यमंत्री कार्यलय से बकायदा पूरे प्रदेश के हर हेड क्वार्टर में आपातकालीन स्थिति होने का मैसेज जारी किया गया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि इस तरह की माक ड्रिल होती रहनी चाहिए इससे पता चलता है कि आप आपातकाल की स्थिति से निपट सकते हैं या नही। मुख्यमंत्री इस माक ड्रिल से काफी संतुष्ट दिखाई दिए। 

अंबाला प्रभु प्रेम पुरम आश्रम में हनुमान उपासना आयोजन में मुख्यमंत्री ने लिया हिस्सा ।

       अंबाला में प्रभु प्रेमी संघ द्वारा हनुमान उपासना का आयोजन किया गया जिसे दिव्य आध्यात्मिक महोत्सव के रूप में मनाया गया जिसमे हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल , कैबिनेट मंत्री अनिल विज , राज्यमंत्री नायब सैनी मौजूद रहे। इस मौके प्रभु प्रेम प्रेमी संघ के संचालक आचार्य स्वामी अवधेशानंद गिरी जी महाराज ने प्रभु प्रेम पुरम आश्रम में लगातार रामायण का पथ किया जाता है उसकी गणना की गयी तो 108 पथ हो चुके हैं जिस मौके संतो को आगमन करवा कर संत सम्मेलन करवाया गया है। 

        अंबाला प्रभु प्रेम पुरम आश्रम में हनुमान उपासना आयोजन के मौके संत सम्मेलन का आयोजन किया गया। आयोजन मे हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर व कैबिनेट मंत्री अनिल विज व राज्यमंत्री नायब सैनी भी मौजूद रहे। प्रभु प्रेमी संघ में हर वर्ष इस तरह के महोत्सव का आयोजन किया जाता है। 2 दिवसीय उत्सव के पहले दिन आयोजित संत सम्मलेन में मुख्यमंत्री ने हिस्सा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि राज सत्ता , धर्म सत्ता व परिवार सत्ता पर यहाँ विचार हुआ। उन्होंने कहा इस प्रकार की सत्ताओ का मार्ग तो अलग अलग हो सकता है लेकिन सभी का लक्ष्य एक है। 

       मुख्यमंत्री ने कहा सरकार हर सुविधा प्रदान कर सकती है हर कोई चाहता है कि हर क्षेत्र में विकास हो लेकिन इतने मात्र से विकास होता नही है। मुलभुत चीजो का भौतिक विकास दिख सकता है लेकिन इन सबका केंद्र बिंदु मनुष्य होता है। उन्होंने कहा मुलभुत विकास से समाज सुखी नही हो सकता ,इसलिए मनुष्य निर्माण अति आवश्यक है। 

     मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मंच से बोलते हुए कहा कि आज हमे संत जनों के प्रवचनों की बहुत आवश्यकता है ,आज विज्ञानं का युग है काफी प्रगति विज्ञानं से हुई है। उन्होंने कहा विज्ञान का ज्यादा उपयोग विध्वंसक भी हो सकता है। आज हर तरफ तनाव है इस राजनीती की बजाये धर्म सत्ता से कंट्रोल किया जा सकता है।  मुख्यमंत्री ने कहा आज राज सत्ता बैठे लोग काम करते करते इस मार्ग पर ठीक चलते हुए भी विचलित हो सकते हैं। 


     कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने इस दौरान कहा कि वो स्वास्थ्य मंत्री है वो लोगो की सेहत की चिंता करते हैं लेकिन इस आश्रम में इस आश्रम में लोगो के मन ठीक रहे इस बात की चिंता की जाती है। मन ठीक है तो सब ठीक है। 

     

इस दौरान प्रभु प्रेम प्रेमी संघ के संचालक आचार्य स्वामी अवधेशानंद गिरी जी महाराज ने कहा कि आश्रम में 2 दिनों तक महोत्सव का आयोजन किया जायेगा कल अभिनेत्री हेमा मालिनी परिवार सहित यहाँ पहुंचेगी और वो नृत्य नाटिका प्रस्तुत करेंगी। आचार्य स्वामी अवधेशानंद गिरी जी महाराज ने कहा प्रभु प्रेम पुरम आश्रम में हर वक्त रामायण का पाठ किया जाता है यहाँ 24 घंटे पाठ चलता रहता है। 

Wednesday, 20 December 2017

WWE में पहली भारतीय महिला रेसलर का सलेक्शन , हरियाणा के खेल मंत्री से मिल माँगा सम्मान

       

महिला डब्ल्यूडब्ल्यूई चेम्पियनशिप में हरियाणा की छोरी ने अपनी जगह बना ली है । हरियाणा के जींद की बेटी कविता देवी अमेरिका में महिला पहलवानो मुकाबला करने के लिए जाने की तैयार। अमेरिका जाने से पहले खेल मंत्री अनिल विज से मुलाकात की। खेल  मंत्री ने कहा कि हर खेल प्रतिभाओं की तरह हरियाणा की बेटी का सम्मान करेंगे । इस दौरान पिछली सरकार में हुई अपनी अनदेखी का दर्द भी कविता ने बताया।  

        भारतीय महिला रेसलर चैंपियन कविता देवी हिंदुस्तान के बाद अब अमेरिका में महिला पहलवानो को अपना दमखम दिखाएगी। हाल ही में उसका चयन अमेरिका की WWE कुश्ती में हो गया है और वे 16 जनवरी को अमेरिका के लिए 3 माह की ट्रेनिंग पर रवाना होगी। अमेरिका जाने से पूर्व वे अपना दर्द हरियाणा के खेल मंत्री को बताने आई थी। कविता का कहना है यह सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देती है और उसे न सरकार से नौकरी चाहिए और न ही कोई सुविधा, उसे केवल सम्मान चाहिए जो सरकार ने अब तक नही दिया है। आज खेल मंत्री  अनिल विज को मिलकर उसने अपना दर्द बयां किया। कविता का कहना है मंत्री ने आश्वासन दिया है कि वे जल्द ही राज्य स्तरीय समारोह में उनका सम्मान करेगे।

        वहीं खेल मंत्री अनिल विज ने कहा कि वो प्रोफेशनल खेल रहे हैं हम अपनी सरकार की तरफ से मान सम्मान करेगे। पिछली सरकार में ऐसे बहुत से खिलाड़ी उनके सताए हुए हैं। अब कुछ ठीक करने की कोशिश कर रहे हैं और उन खिलाड़ियों को नौकरियां भी देंगे। जो प्रोफेशनल गेम हैं ये पालिसी में नही हैं हमने राष्ट्रीय खेल को ही मानेंगे।

चंडीगढ़ से हवाई सफर करने वाले लोगों के लिए बुरी खबर , 15 दिन बंद रहेगा चंडीगढ़ एयर पोर्ट , पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने एयरपोर्ट बंद रहने के दौरान रेलवे विभाग को कालका दिल्ली शताब्दी में 6 एक्स्ट्रा कोच लगाने का प्रस्ताव दिया ।

           फ्लाइट द्वारा चंडीगढ़ एयरपोर्ट से दिल्ली की तरफ जाने वाले यात्रियों को 12 से 26 फरवरी , यानी 15 दिनों तक भारी परेशानी का सामना पड़ेगा । एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर रनवे एक्सपेंशन और आईएलएस अपग्रेडेशन कार्य किया जाएगा जिसके चलते इन 15 दिनों में चंडीगढ़ से उड़ान भरने वाले यात्रियों को अपना कार्यक्रम रद्द करना पड़ेगा या परेशानी उठाते हुए किसी और एयरपोर्ट से उड़ान भरनी पड़ेगी । वहीं चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को थोड़ी राहत देने के लिए हाई कोर्ट के निर्देश पर नार्दन रेलवे ने चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस गाड़ी में 6 एक्स्ट्रा कोच लगाने की तैयारी शुरू कर दी है । 


          चंडीगढ़ से उड़ान भरने वाले यात्रियों के लिए एक बुरी खबर है । जो लोग 12 से 26 फरवरी के बीच चंडीगढ़ एयरपोर्ट की टिकट बुक करवा कर सफर तय करने की सोच रहे हैं उन्हें अपने हवाई सफर का कार्यक्रम या तो रद्द करना होगा या किसी अन्य शहर के एयरपोर्ट से उड़ान भरनी होगी । चंडीगढ़ एयरपोर्ट अथॉरिटी ने 12 से 26 फरवरी तक एयरपोर्ट को बंद रखने का फैसला लिया है । एयरपोर्ट पर रनवे एक्सपेंशन और आईएलएस अपग्रेडेशन कार्य को अंजाम देने के लिए यह फैसला लिया गया है । एयर पोर्ट बंद होने की खबर से व्यापार के लिए बाहर प्रदेशों की उड़ान भरने वाले यात्री परेशान हैं ,  क्योंकि अब उन्हें ज्यादा पैसे खर्च कर के पहले दिल्ली जाना होगा और फिर आगे का सफर तय करना होगा । ऐसे में उनका समय और पैसा दोनो बर्बाद होगा ।

           एयरपोर्ट बंद होने से चंडीगढ़ और दिल्ली के बीच रोजाना उड़ान भरने वाली 10 फ्लाइट्स रद्द रहेंगी । इन फ्लाइट्स में कुल 3324 सीटें हैं , जिन्हें अब दिल्ली जाने के लिए शताब्दी एक्सप्रेस का सहारा लेना पड़ेगा ।  उधर पहले से ही शताब्दी एक्सप्रेस में सीटों के लिए मारामारी रहती है जिसके चलते हाईकोर्ट द्वारा भेजे गए प्रस्ताव के बाद नार्दन रेलवे ने इन 15 दिनों के लिए कालका दिल्ली के बीच चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन में 6 एक्स्ट्रा कोच लगाने की कवायद शुरू कर दी है । एक्स्ट्रा कोच लगने से एक शताब्दी में 396 सीटें बढ़ जाएंगी । अंबाला मंडल के रेल प्रबंधक  दिनेश शर्मा ने बताया कि यह तय की शताब्दी में 6 एक्स्ट्रा कोच लगाए जाएंगे लेकिन इसका अंतिम निर्णय रेलवे बोर्ड से मंजूरी के बाद ही लिया जाएगा ।

अंबाला बिजली विभाग से डीसी रेट के कर्मचारी निकाले जाने के विरोध में SDO के विरोध में धरने पर बैठे बिजली कर्मचारी ।

अंबाला छावनी में बिजली विभाग के SDO द्वारा 2 कर्मचारियों को बिना नोटिस दिए निकाले जाने के विरोध में HSEB वर्क्स यूनियन ने जमकर SDO व उच्च अधिकारीयों के खिलाफ नारेबाजी। कर्मचारियों का कहना है कि दोनों कर्मचारी डीसी रेट के कर्मचारी हैं लेकिन SDO प्रियंक जांगड़ा ने उन्हें बिना किसी कारण के नोटिस दे निकाल दिया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि दोनों कर्मचारियों को वापिस नही रखा गया तो कल अंबाला कैंट की सभी डिविजनो के कर्मचारी धरना देंगे

। 

Monday, 18 December 2017

अंबाला धर्मशाला में चल रहा सरकारी स्कूल , बच्चे जमीन पर बैठ कर रहे पढाई ।

             अंबाला के महेशनगर में एक सरकारी स्कूल की खुद की इमारत न होने से धर्मशाला में बच्चो को पढाई करनी पड़ रही है। कड़कडाती इस सर्दी में छोटे छोटे बच्चे निचे बैठ कर पढने को मजबूर है। ऐसा नही है कि शिक्षा विभाग को इसकी जानकारी नही है लेकिन विभाग इसमें अपनी मजबूरी दिखा रहा है। दूसरी तरफ टीचर व छात्र इस व्यवस्था से काफी परेशान हैं। 

             अंबाला छावनी के महेशनगर स्थित राजकीय उच्च विघालय छबियाणा की इमारत कंडम हो चुकी है जिसे देखते हुए शिक्षा विभाग ने 1 से 5 वीं तक की क्लासों को पास की ही एक धर्मशाला में लगाना शुरू कर दिया है व बाकि की 6 से 10 वीं तक की क्लासे बब्याल गांव के सरकारी स्कूल में चल रही हैं। धर्मशाला में ;लग रही पहली से पांचवी तक की क्लासे एक साथ चल रही है जहाँ आप को समझ नही आयेगा कि कौन सा बच्चा किस क्लास का है और शिक्षा विभाग की लापरवाही के कारण छोटे छोटे बच्चे सर्दी में निचे बैठ कर पढ़ रहे हैं और ठंड में ठिठुरने को मजबूर हैं। पिछले कुछ महीनों पहले स्कूल की इस बिल्डिंग को कंडम घोषित किया गया था जिसके बाद विभाग ने फैंसला लिया कि स्कूल को पास की धर्मशाला में चलाया जाये लेकिन स्कूल की बिल्डिंग को तोड़ने का काम अभी तक शुरू नही हुआ तो नई कब बनेगी इसका किसी को कुछ नही पता। ऐसी व्यवस्था के आलम में बच्चे का क्या पढ़ रहे होंगे व टीचर क्या पढ़ा रहे होंगे आप बखूबी जानते हैं। 

          5 वीं से 10 वीं तक की क्लासे बब्याल के सरकारी स्कूल मे चल रही है वहां भी 2 स्कूल एक एक ही बिल्डिंग में चल रहे हैं जहाँ बच्चे ज्यादा होने से बैंचो की कमीं हो गयी है बच्चो को ज्यादा बच्चो को निचे बैठ कर पढना पड़ रहा है। स्कूल प्रिंसिपल भी इस व्यवस्था से अच्छी तरह वाकिफ हैं उनका भी मानना है स्टाफ व बच्चो दोनों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 

             शिक्षा विभाग को स्कूल धर्मशाला में चलने व 2 स्कूल एक ही बिल्डिंग में चलने की जानकारी है लेकिन स्कूल अभी PWD विभाग से एसटीमेड आने का इन्तजार कर रहा है। अधिकारीयों का कहना है कि विभाग से जैसे ही बैंच मिलेंगे तो स्कूल में पहुंचवा दिए जायेंगे

।

अंबाला - इनेलो प्रदेशाध्यक्ष ने कहा भाजपा का ग्राफ गिरा 2019 के चुनाव में मोदी के खिलाफ जादू चलेगा।

       
           इंडियन नेशनल लोकदल के प्रदेशाध्यक्ष और पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा अंबाला पहुंचे जहां उन्होंने कड़ाके की सर्दी में खुले आसमान के नीचे रह रहे नई आबादी के लोगों से मुलाकात की। रेल फ्रेट कॉरिडोर बनाने के  लिए नई आबादी के लोगों को यहां से हटाने की कार्रवाई की जा रही है। जिसमे लोगों के मकान तक गिरा दिए गए हैं। इसी बात पर रोष जताने और लोगों के समर्थन के लिए अशोक अरोड़ा अंबाला पहुंचे थे। अशोक अरोड़ा ने कहा कि एक तरफ तो भाजपा सरकार लोगों को मकान बनाकर देने की बात करती है और दूसरी ओर बसे बसाए लोगों को उजाड़ने का काम किया जा रहा है। यदि सरकार को रेल प्रोजेक्ट के लिए ये जमीन लेनी है तो इन लोगों बसाने के इनतजाम भी करने चाहिए। इनकी कृषि योग्य भूमि लेकर सरकार ने इनकी रोजीरोटी छीन ली है। मंत्री और मुख्यमंत्री इनका दुख दर्द समझकर इन्हें बसाने का काम करें। 

              इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने हिमाचल के परवानू में हुए 3 दिवसीय चिंतन शिविर  पर चुटकी लेते हुए कहा कि सरकार तीन दिन पहाड़ों में जाकर इस बात का चिंतन करती है कि अधिकारी मंत्रियों की मानते नही उनमें आपस में किस तरह तालमेल हो सरकार को चिंतन लोगों का करना चाहिए। अरोड़ा ने मुख्यमंत्री को राय देते हुए कहा कि सत्ता कभी किसी की नही रहती। ये तो प्रजातंत्र है। अब जनता के वोट से राजा बनता है। 

              किसानों के लिए सरकार द्वारा शुरू की गई फसल बीमा योजना को अशोक अरोड़ा ने फेल करार दिया। अशोक अरोड़ा ने कहा कि सरकार ने केवल तीन कम्पनियों को फायदा पहुंचाने के लिए है। 17 हजार करोड़ रुपया किसानों की जेब से निकालकर प्राइवेट कंपनियों को देने का काम सरकार ने किया है।ये सरकार बड़े बड़े उद्योगपतियों के लिए काम कर रही है। 

              गुजरात और हिमाचल चुनाव के नतीजे भाजपा के पक्ष में आने पर भी अशोक अरोड़ा सरकार को हिदायतें देने के मूड में नजर आए। अशोक अरोड़ा ने कहा कि इस चुनाव से भाजपा को ज्यादा खुश नही होना चाहिए। ये तो 150 प्लस सीटें आने  की बात करते थे। लोगों को गुजरात मॉडल दिखाने की बात करते थे। देश के प्रधानमंत्री ने इस चुनाव में जिस तरह से अपने पद की गरिमा को भी दांव पर लगा दिया। मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद गुजरात मे भाजपा का ग्राफ गिरा है जिससे साफ हो गया है कि 2019 के चुनाव में मोदी के खिलाफ जादू चलेगा। 

             
 प्रदेश में एक बार फिर जाट आरक्षण को लेकर राजनीति गरमा रही है। जाट प्रतिनिधयों ने जाट आंदोलन के दौरान दर्ज किये गए मुकदमों को वापिस लेने का अल्टीमेटम सरकार को दिया है। ऐसे में इनेलो ने इस मुद्दे को हाथ मे लेते हुए कहा कि सरकार लगातार अपने वादों और फैसलों से मुकरती जा रही है। जिस भी संस्था और संगठन से सरकार ने जो वादा किया है वो पूरा करना चाहिए। अशोक अरोड़ा ने कहा कि सरकार ने विधानसभा में इन केसों को वापिस लेने के बारे में हामी भरी हुई है। इस बात से एक कदम और आगे बढ़ाते हुए बड़ा बयान दिया और कहा कि डेरा सच्चा सौदा के हजारों लोगों को जेल में बंद किया हुआ है। शिक्षा मंत्री  रामविलास शर्मा खुद कहते हैं कि आस्था पर धारा 144 नही लगती। ऐसे में आस्था स्वरूप पंचकूला गये लोगों को भी सरकार को छोड़ देना चाहिए।

अनिल विज के कार्यकर्ता सम्मेलन से दिखा विज का शक्ति प्रदर्शन , विपक्ष पर जमकर बरसे विज ।

                     अंबाला छावनी में कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने भारतीय जनता पार्टी के छावनी विधानसभा के कार्यकर्ताओ की मीटिंग ली। कार्य...