Thursday, 24 May 2018

अंबाला सफाई कर्मचारियों के धरने पर पहुंचे भाजपा सांसद राज कुमार सैनी , अपनी ही सरकार को चेताया 2019 में अपने लिए माँगा समर्थन .

     हरियाणा में सफाई कर्मचारियों की अनिश्चित्कालें हड़ताल लगातार जारी है उसके समाधान को लेकर सरकार की कई कोशिशे अभी तक फेल साबित हुई है। इस मामले में राजनीती लगातार बढती जा रही है। आज अंबाला में भाजपा के कुरुक्षेत्र से सांसद राज कुमार सैनी ने सफाई कर्मचारियों को समर्थन दिया और अपनी ही सरकार को चेतावनी दे दी कि यदि सरकार ने मांग पूरी न की तो 2019 में मुझे समर्थन देना मैं ठेकेदारी प्रथा खत्म करूंगा। 


     अपनी सरकार के खिलाफ बगावती सुर अख्तियार किये चल रहे भाजपा के कुरुक्षेत्र से सांसद राज कुमार सैनी आज अंबाला में सफाई कर्मचारियों को समर्थन देने पहुंचे जहाँ राज कुमार सैनी ने कहा मैंने आप लोगो के साथ भेदभाव के कारण चौटाला और बंसी लाल को छोड़ दिया।  पूरे प्रदेश में तांडव हो रहा था तब मैंने कहा सरकार मुझे रखे या निकाल दे , गरीब तबक्के के साथ भेदभाव बर्दाश्त नही होगा। सैनी ने कहा कोई चपड़ासी की कुर्सी नही छोड़ता मैंने 3 बार सत्ता छोड़ दी। 



    भाजपा सांसद राज कुमार ने इस दौरान अपनी ही सरकार को चेतावनी दे डाली और कहा सरकार जल्द इन कर्मचारियों की मांग को पूरा करे अन्यथा 2019 में मुझे समर्थन करना मैं ठेकेदारी प्रथा को समाप्त करूंगा। इस दौरान उन्होंने हड़ताली कर्मचारियों से हाथ उठवाकर समर्थन भी माँगा। 

    राज कुमार सैनी ने इस दौरान इनेलो और बसपा के गठ्बन्धन को एक बार फिर से आड़े हाथो लिया और अभय चौटाला को निशाने पर लेते हुए कहा कि वे कहते हैं मायावती को प्रधानमन्त्री बनायेंगे ये बनायेंगे क्या पहले ही 2 बार धोखा दे चुके हैं। इसलिए आप जागरूक हो जाये। 

अंबाला में उद्ग्योग मंत्री ने सुनी उद्योगपतियों की शिकायते , 19 में से 17 का किया निपटान .

    हरियाणा के अंबाला में उद्योग मंत्रालय द्वारा उद्योगपतियों की समस्याओ के निपटान के लिए छठे समाधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उद्योग एंव वाणिज्य राज्यमंत्री विपुल गोयल ने मुख्यतिथि के तौर पर शिरकत की। इस दौरान उद्योगपतियों की तरफ से उद्योग मंत्री के समक्ष 19 समस्याएँ रखी गयी जिनमे से 17 समस्याओं का समाधान मौके पर ही कर दिया गया। 

     हरियाणा में व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए इन दिनों सरकार खुद व्यापारियों के बीच पहुंच रही है। इसी कड़ी में अंबाला में उद्योग मंत्रालय की और से उद्योगपतियों की समस्या के निपटान के लिए छठे समाधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा के उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने की। विपुल गोयल ने कहा सरकार व्यापारियों की समस्याओ को जानती है क्यूंकि वे खुद इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं। उन्होंने मंच से बोलते हुए कहा कि जो भी 19 समस्याएँ व्यापारियों की तरफ से रखी गयी थी उनमे से 17 का निपटान कर दिया गया है बाकि की समस्याएँ भी जल्द खत्म कर दी जाएँगी। 

      उद्योग एंव वाणिज्य राज्यमंत्री विपुल गोयल ने उद्योगपतियों को संबोधित करते हुए कहा कि बहुत सारे परिवर्तन सरकार ने हरियाणा में उद्योगपतियों के लिए किये हैं सरकार ने इन्फ्रास्टकचर को मज्बुत्र करने का काम किया है। उन्होंने बताया भाजपा के सत्ता में आने से पहले प्रदेश से 6 नेशनल हाईवे टच होते थे लेकिन अब 15 नेशनल हाईवे टच होते हुए जाते हैं। उन्होंने कहा यह इंडस्ट्री को मजबूत करने के लिए काफी महत्वपूर्ण है। 

    उद्योग एंव वाणिज्य राज्यमंत्री विपुल गोयल ने इस दौरान कहा कि सरकार तेजिओ से बदलाव कर रही है ताकि इंडस्ट्री तेजी से आगे बढ़े और कोई समस्या न रहे। वे सब तकलीफे अच्छे से समझते हैं और उन्होंने कहा कि समाधान दिवस को आयोजित करने का मुख्य मकसद यह है कि जो भी इंडस्ट्री की छोटी मोटी दिक्कत है उसका निपटान हो सके। 

Wednesday, 23 May 2018

प्रशासन की अपील दोपहर 12 से 3 बजे तक बाहर न निकले , जरूरी काम हो तो सिर मुंह ढक कर निकले ।

    प्रदेश में बढ़ती गर्मी के साथ चल रही गर्म हवाओं से बचाव बारे जन मानस को जागरूक करते हुए  सम्बन्धित विभाग के अधिकारी पीने के पानी एवं बिजली की समुचित व्यवस्था का प्रबंध प्राथमिकता के आधार पर करें। 

यह निर्देश राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा ने वीडियो कॉन्फ्रैंस के माध्यम से जिला उपायुक्तों को दिये। उन्होंने कहा कि बढ़ती गर्मी एवं लू के चलते शहरों एवं गांवों में पीने के पानी की व्यापक व्यवस्था रखें। जहां कहीं भी पीने के पानी की कमी है वहां पर पानी के टैंकरों की व्यवस्था समय रहते करना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने गांवों में बने जोहड़ों, तालाबों में पशुओं के पीने के लिए भी पानी की समुचित व्यवस्था भी करें। उन्होंने बैठक में मौजूद अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि इस मौसम में मीडिया के माध्यम से आम जन मानस को अपील कर जागरूक करें कि दोपहर के समय विशेषकर 12 बजे से 3 बजे तक घर से बाहर न निकलें और यदि अगर आवश्यक कार्य से बाहर निकलना हो तो अपने सिर और मुह को ढककर चलें व इसके साथ ही छोटे बच्चों को लू से बचाव बारे आवश्यक एहतियात भी बरतें। उन्होंने बैठक में मौजूद अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि गर्मी के मौसम में कैलोरिन युक्त पानी की सप्लाई करना सुनिश्चित करें। उन्होने बैठक में मौजूद अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे आम जन मानस को इस गर्मी के मौसम में पानी की जितनी जरूरत हो उतना ही पानी प्रयोग में लाएं व अनावश्यक पानी की बर्बादी न करें। उन्होंने बैठक में मौजूद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कहा कि गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए अस्पताल सहित पीएचसी व सीएचसी में दवाईयों के साथ-साथ ओआरएस की समुचित व्यवस्था करना सुनिश्चित करें।
विडियो कॉन्फ्रैंस के दौरान उपायुक्त श्रीमती शरणदीप कौर बराड़ ने अतिरिक्त मुख्य सचिव को बताया कि अम्बाला जिले में लू से बचाव बारे बैठक कर सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिये गये हैं। उन्होने बताया कि जन स्वास्थ्य एवं आभियान्त्रिक विभाग के अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर गांवों व शहरों में पानी की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिये गये हैं। इसी प्रकार से बिजली विभाग के अधिकारियों को भी निर्देश दिये गये है कि जिस वक्त पीने के पानी की सप्लाई का समय हो उस समय बिजली को सुचारू रूप से सप्लाई दी जाये। साथ ही उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को भी निर्देश दिये है कि सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में जाकर गर्मी के मौसम में लू से बचाव बारे आवश्यक जानकारी बच्चों को दें। इसी प्रकार से उन्होने जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी को निर्देश दिये है कि गांव में पशुओं के पीने के पानी बारे जोहडों एवं तालाबों को सिंचाई विभाग से तालमेल बनाकर कार्य करने बारे निर्देश जारी कर दिये गये हैं। 

अंबाला में यूथ इनेलो की जिला कार्यकारणी की लिस्ट जारी , जिला अध्यक्ष अमरेन्द्र सिंह ने जारी की लिस्ट ।

    परमिंद्र सिंह नन्योला बने युवा हल्का प्रधान व् गोल्डी राणा बने युवा जिला प्रधान महासचिव।


इन्डियन नेशनल लोकदल की यूथ इकाई द्वारा आज अंबाला में डिस्ट्रिक्ट बॉडी का एलान किया गया। जिसमे पार्टी में लम्बे समय से काम कर रहे युवाओ को पद वितरित किये। यूथ इनेलो के अंबाला जिला अध्यक्ष अमरेन्द्र सिंह ने कहा सभी निष्ठावान कार्यकर्ताओ को आज पोस्ट दी गयी है। सभी कार्यकर्ता अजय सिंह चौटाला व दुष्यंत चौटाला के पद चिन्हों पर चल पार्टी के लिए काम करेंगे। 


    प्रदेश में चुनाव ज्यादा दूर नही है जिसको देखते हुए सभी राजनैतिक पार्टियाँ एक्टिव हो गयी है। खासतौर पर इनेलो प्रदेश की सत्ता में वापिसी को लेकर काफी होप में हैं जिसको देखते हुए पार्टी कार्यकर्ताओ का एक्टिव बटन आन दिखाई दे रहा है। इसी कड़ी में आज अंबाला में इनेलो की यूथ इकाई द्वारा अपनी जिला कार्यकारणी की लिस्ट जारी की गयी। पार्टी दफ्तर में कार्यकर्ताओ को पोस्ट बाँटने के बाद यूथ इनेलो के अंबाला जिला अध्यक्ष अमरेन्द्र सिंह ने कहा कि यूथ इनेलो की नींव अजय चौटाला द्वारा रखी गयी उन्ही के पद चिन्हों पर अब दुष्यंत चौटाला चल रहे हैं अब यह निष्ठावान युवा भी उन्ही को फालो कर प्रदेश में पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे। 

      युवा इनेलो के जिला प्रधान अमरिंद्र सिंह सोंटा ने सांसद दुष्यन्त सिंह चौटाला व् प्रदेश अध्यक्ष सुमित राणा, इनैलो के जिला प्रधान शीशपाल जंधेड़ी से विचार विर्मश करने का बाद बुधवार को जिला कार्यकारणी की घोषणा की। चौ ताऊ देवीलाल भवन पार्टी कार्यालय में पत्रकारो के साथ बातचीत करते हुए युवा जिला प्रधान अमरिंदर सिंह सोंटा ने बताया कि परमिंद्र सिंह नन्योला को हल्का अंबाला शहर का हल्का प्रधान ग्रमीण बनाया गया है और इस दौरान जिला अंबाला की कार्यकारणी की घोषणा की गई इस नई कार्यकारणी में गोल्डी राणा को प्रधान महासचिव व् जगदीप सिंह को वरिष्ठ उपप्रधान नियुक्त किया गया है। इसी तरह हरिओम,सोनू बलाना, तलविंदर सिंह उर्फ सोनू,अकरम खान, उदय,  प्रवीण ललाना, जितेंद्र धुरकड़ा,सौरव, हरमन खैरा, निर्मल सिंह, तेजिन्द्र सिंह,गुरजंट सिंह, पुष्पिंदर सिंह, लक्की करधान, लक्की मोहड़ा को जिला उपाध्यक्ष, गुरप्रीत सिंह,जपनिश,संजीव, मुकेश अमली, सिमरनजीत सिंह, अनिल,हन्नी बलाना, तजेंद्र सिंह,बलजिंद्र सिंह, कृष्ण राणा, प्रदीप कुमार, राहुल सिंह,राजबीर सिंह, अमरजीत सिंह, गौरव राणा, रजत शर्मा, विक्रम सिंह, रूबल छपरा, हरबंस सैनी, नवजोत सिंह, जिम्मी जलबेड़ा को जिला महासचिव, जितेंद्र गुप्ता, रूपिंदर सिंह ,मनीष, सुरेंद्र सिंह, मलकीत सिंह, अजय चौहान,रविंद्र सिंह, रणबीर सिंह, संदीप सिंह, हरविंदर सिंह, गुरदीप सिंह, संजीव कुमार, अनिल कुमार, कर्मबीर सिंह, राजकुमार, धर्मेंद्र राणा,सचिन राणा, रोहित कुमार,नीरज कुमार, रोहित कुमार, कुलदीप सिंह, नरेंद्र सिंह, गुरप्रीत सिंह, जगबीर राणा को सचिव  नियुक्त किया गया है। पुष्पिंदर सांगवान को संगठन सचिव ,अरुण गोयल को कोषाध्यक्ष,दलबीर सिंह को प्रचार सचिव, संजू कोंकपुर जिला प्रवक्ता बनाया गया है। युवा जिला प्रधान शीशपाल जंधेड़ी ने कहा कि आज का युवा वर्ग ने सांसद दुष्यन्त चौटाला पर उम्मीद की किरण लगाई हुई है इस अवसर पर जिला प्रधान शीशपाल जंधेड़ी, स्टेट कार्यकारणी सदस्य जगमाल सिंह रोलो, जिला प्रैस प्रवक्ता रामकुमार बटरोहन, हल्का प्रधान जसविंदर सकरोहो, अनिल जंधेड़ी, युवा हल्का प्रधान लक्की नगोली,लाली मछोड़ा, विकास सोनकर, युवा शहरी प्रधान पंकज भारद्वाज, रविंद्र बरौली,विक्रम बजीदपुर, रवि बब्याल,बलवान कंगवाल, धर्म सिंह जैतपुरा,रणदीप चहल व् अनिल खटकड़ आदि सदस्य मौजूद रहे।

Tuesday, 22 May 2018

कैबिनेट मंत्री मंत्री अनिल विज का ब्यान , हाईकोर्ट बताये भ्रष्टाचार के मामलों में कैसे जांच और कार्यवाई हो , हम वैसे कर देंगे ।

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने आज हाईकोर्ट को नसीहत दे डाली । अनिल विज ने कैथल की कष्ट निवारण समिति की बैठक में सस्पेंड पब्लिक हेल्थ के एस डी ओ पर मामला दर्ज और सस्पेंशन के आदेशों पर हाई कोर्ट की रोक पर तल्ख टिप्पणी की है । विज ने कहा कि भ्रष्टाचार के मामलों में कैसे जांच और कार्रवाई होनी चाहिए हाई कोर्ट उन्हें बता दें वह आगे से वैसा ही करेंगे । विज के इस बयान के बाद आज अंबाला में कष्ट निवारण समिति की बैठक में पहुंचे मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने भी विज की बात का समर्थन किया और कहा कि यह मामला कोर्ट में है कोर्ट जो करेगी ठीक करेगी ।

जीरो टॉलरेंस, गुड गवर्नेंस और पीपल फ्रेंडली सरकार जैसे दावों के साथ सत्ता में आई भाजपा सरकार की कष्ट निवारण समितियों की बैठकें आजकल खूब चर्चाओं में हैं। खास तौर से पर स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की अध्यक्षता में होने वाली कष्ट निवारण समिति किसी न किसी वजह से सुर्खियों में आ ही जाती हैं। एसडीओ मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए अनिल विज का दर्द हाइकोर्ट पर छलका। अंबाला में पत्रकारों से बातचीत करते हुए अनिल विज ने कहा कि बड़ी अच्छी बात है कि हाइकोर्ट तय कर दे कि जिसके खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप है उसकी जांच कैसे करनी चाहिए। कार्रवाई क्या करनी चाहिए। हम वैसे कर देंगे। विज ने कहा कि उन्होंने एसडीओ के मामले में एफआईआर दर्ज करके जांच करने के लिए कहा था। क्योंकि शिकायतकर्ता लिख कर दे रहा है और आरोप लगा रहा है कि उससे 20 प्रतिशत कमीशन मांगी जाती है। अगर हाइकोर्ट इसके अतिरिक्त कोई और फैसला करना चाहता है तो उसका स्वागत है। एसडीओ पर बोलते हर विज ने कहा कि हर गलत आदमी अपनी हरकतों से ध्यान हटाने के लिए औरंगजेब जैसों का नाम लेकर ध्यान भटकाने का प्रयास करता है।

पंवार ने भी किया विज का समर्थन :


अंबाला में कष्ट निवारण समिति की बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे परिवहन मंत्री कृष्ण पंवार ने स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की बात का समर्थन किया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए कृष्ण पंवार ने कहा कि कष्ट निवारण समिति के चेयरमैन को पूरा अधिकार होता है कि वह शिकायत आने पर कोई भी एक्शन ले सकता है। लेकिन कोर्ट में जाकर अपनी बात को रखने का कर्मचारी और लोगों को प्राधिकार है। कृष्ण पंवार ने विज के एक्शन की तारिफ करते हुए बड़े नपेतुले शब्दों में अपनी बात को रखते हुए कहा कि इस मामले पर अनिल विज ने इस मामले पर एक्शन लिया है और अब ये मामला कोर्ट में है जिस बारे में अब कोर्ट को ही इस पर निर्णय लेना है।

अंबाला हड़ताली सफाई कर्मचारियों को फेसबुक पर live हो तंवर ने किया संबोधित , पंवार ने कहा कांग्रेस मुद्दा हिन।

    हरियाणा में सफाई कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल 14 वें दिन में प्रवेश कर गयी है। आज अंबाला में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने सफाई कर्मचारियों को live संबोधित किया। तंवर ने कर्मचारियों को भरोसा दिया कि कांग्रेस पूरे तरीके से कर्मचारियों के साथ है। 


     हरियाणा की जनता सफाई कर्मचारियों के हड़ताल पर होने से परेशान है दूसरी तरफ विपक्षी पार्टियाँ लगातार कर्मचारियों को समर्थन दे साकार पर दबाव की कोशिश में है। सरकार से मांगे पूरी होने के बाद भी कर्मचारी संतुष्ट नही हुए हैं जिससे हड़ताल लम्बी खींचती दिख रही है। अंबाला में हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों को  कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने फेसबुक के जरिये आकर संबोधित किया और कर्मचारियों कलो समर्थन दिया। अशोक तंवर ने कहा कि पूरी कांग्रेस कर्मचारियों के साथ है। 

    कांग्रेस द्वारा कर्मचारियों के मुद्दे पर लगातार राजनीती करने को लेकर हरियाणा के परिवहन , आवास एवं जेल मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि कांग्रेस मुद्दा हिन् पार्टी है वो जिस मुद्दे को हाथ लगते हैं वो मुद्दा मुख्यमंत्री या पास करने वाले होते हैं या पास कर चुके होते हैं। 
      कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि सरकार बातचीत द्वारा इसका हल निकालने का पूरा प्रयास कर रही है और सरकार पूरी तरह गंभीर है जल इसका समाधान निकला जायेगा। 

जेल मंत्री कृष्ण लाल पंवार का ब्यान सुनारिया जेल में बाबा गुरमीत राम रहीम से मिला , उन्होंने नही बताई कोई समस्या।

      जेल परिवहन एंव आवास मंत्री कृष्ण लाल पंवार हाल ही में सुनारिया जेल का दौरा करके आये है जहाँ उन्होंने जेल में बंदियों व कैदियों से उनकी समस्याएँ सुनी इस दौरान जेल मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने बलात्कार के मामलो में जेल में सजा भुगत रहे गुरमीत राम रहीम से भी मिले। कृष्ण लाल पंवार ने बताया कि वो जेल में बाबा से मिले हैं उन्होंने जेल में किसी भी तरह की शिकायत से इंकार किया है। 


      अंबाला में जिला लोक संपर्क एंव कष्ट निवारण समिति की बैठक जेल एंव परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार की अध्यक्षता में हुई जहाँ 13 समस्याएँ  जेल एंव परिवहन मंत्री के सामने आई जिनमे से 9 समस्याओ का मौके पर ही निपटान कर दिया गया। एक समस्या ऐसी भी आई जिसको लेकर कष्ट निवारण समिति के सदस्य भी अधिकारीयों से नाराज दिखाई दिए। दरसल खाद्य आपूर्ति विभाग में एक अधिकारी द्वारा अपने रिश्तेदारों को नौकरी पर रखने के आरोप लगे जिस पर बैठक के सदस्यों ने कहा लोकल कर्मचारियों को नौकरी पर रखा जाना चाहिए जो अधिकारी जहाँ का है वो कैसे किसी को वहां से अंबाला में नौकरी पर रख सकता है। यह शिकायत विभाग के ही चोकीदार ने की थी जिसे अधिकारी द्वारा बिना नोटिस के निकाल दिया गया और दुसरे अधिकारीयों ने शिकायत को गलत बता दिया जिसके बाद बैठक में हंगामा हो गया। फ़िलहाल  जेल एंव परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने मामले की जाँच के आदेश दिए हैं। 



  

अनिल विज के कार्यकर्ता सम्मेलन से दिखा विज का शक्ति प्रदर्शन , विपक्ष पर जमकर बरसे विज ।

                     अंबाला छावनी में कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने भारतीय जनता पार्टी के छावनी विधानसभा के कार्यकर्ताओ की मीटिंग ली। कार्य...