Friday, 17 November 2017

अंबाला के चोराहे हुए CCTV कैमरों से लैस , ट्रैफिक SHO एक क्लिक पर देख सकेंगे सारे शहर की स्थिति .

            अंबाला के सभी चोराहो को CCTV कैमरों से लैस कर दिया गया है और ट्रैफिक पुलिस CCTV कैमरों की मदद से न बल्कि ट्रैफिक कंट्रोल करेगी बल्कि क्राईम पर भी नजर रखेगी। CCTV कैमरों को ट्रैफिक SHO के मोबाईल से कनेक्ट किया गया है वे कभी भी किसी भी चोंक के नाम को  क्लिक कर वहां की स्थिति को लाईव देख सकते हैं और स्थिति को नियन्त्रण कर सकते हैं। 

            ट्रैफिक पुलिस ट्विन सिटी अंबाला में चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के बाद कस्बों के चौराहों पर भी कैमरे लगाएगी। इन कैमरों में आपराधिक गतिविधियां करने वाले तो कैद होंगे ही, साथ ही जिस चौराहे पर जाम लगा होगा वहां पर पुलिस तुरंत हरकत में आकर रास्ता क्लियर कराएगी, क्योंकि जिन चौराहों पर कैमरे लग चुके हैं। उनकी रिकाॅर्डिंग की वीडियो एसएचओ ट्रैफिक अपने मोबाइल पर देख सकते हैं। अंबाला पुलिस को हाइटेक करने के लिए लगभग 15 लाख रुपए का बजट सरकार की तरफ से उपलब्ध कराया गया  सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम लगभग पूरा हो गया है। इन कैमरों का सभी प्रकार का कंट्रोल ट्रैफिक प्रभारी के पास है जो समय-समय पर बूथ पर कार्यरत कर्मचारियों की कार्रवाई पर तो नजर रख ही सकेंगे, साथ ही किसी भी बड़ी दुर्घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों तक भी पहुंचा सकेंगे। 

           सड़क दुर्घटना या अन्य किसी विशेष परिस्थिति में अगर किसी नागरिक को चौक चौराहों पर लगे सीसीटीवी फुटेज की जरूरत होगी तो संबंधित व्यक्ति डीडीआर या एफआईआर की कॉपी लेकर एसपी से मिल सकता है। एसपी के निर्देश के बाद संबंधित व्यक्ति को सीसीटीवी फुटेज मिल सकती है। ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि शुरूआती दौर में ही उन्हें इसका काफी फायदा मिल रहा है अधिकारी कहीं व्यस्त होने की सुरत में भी आसानी से स्थिति पर नजर रख सकते हैं।

Thursday, 16 November 2017

अंबाला आॅप्रेशन दुर्गा के तहत मनचलों पर कसा जा रहा है शिंकजा ।


         
      आॅप्रेशन दुर्गा जिला पुलिस अंबाला द्वारा 14 नवम्बर 2017 से चलाया जा रहा है। इस अभियान की शुरुआत अंबाला की सहायक पुलिस अधीक्षक नितिका गहलोत के नेतृत्व में की गई है। इस आॅपरेशन के दौरान अब तक लगभग 150 मनचलों पर शिकंजा कसते हुए 10 मनचलों के मोटर वाहन अधिनियम के तहत 10 चालान भी किए जा चुकें है। अंबाला शहर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय माॅडल टाऊन एंव राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रेम नगर  में लगभग 500 विद्यार्थियों को आत्म सुरक्षा एंव छेड़छाड़ व अन्य किसी भी प्रकार की घटना से बचने हेतू प्रश्क्षिण दिया गया और इस बारे जागरुक किया गया। ओप्रेशन दुर्गा के तहत जिला अंबाला में स्थित स्कूल/कालेज/शिक्षण संस्थानों व पार्को के आसपास लगभग 50-60 मनचलों को चैक किया गया। इसी दौरान मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत 04 चालान भी किए गए। कई स्थानों से मनचले लड़कों को चेतावनी देकर भगाया गया। महिला पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में गठित की गई टीमों द्वारा कई मनचलों को खदेड़ा गया। महिलाओं की सुरक्षा को मध्यनज़र रखते हुए यह अभियान चलाया जा रहा है। अंबाला के पुलिस अधीक्षक ने आम नागरिकों से अपील की है यदि किसी महिला के साथ कोेई छेड़छाड़ करता है तो उसकी सूचना तुरन्त पुलिस को दें ताकि पुलिस समय रहते उस व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसयार कार्यवाही कर सके। 
   पुलिस अधीक्षक अंबाला ने महिलाओं से यह भी अपील की है कि यदि उन्हें कोई उत्पीड़ित कर रहा है या छेड़ रहा है उसकी सूचना तुरन्त महिला हैल्पलाइन न0 1091 पर दें जिससे पुलिस तत्काल महिला की शिकायत का निवारण करके आवश्यक कार्यवाही करेगी। इसके अतिरिक्त अम्बाला पुलिस द्वारा महिलाओं की समस्याओं के तत्काल निवारण के लिए एक महिला पुलिस हैल्पलाईन पी0सी0आर0 चलाई जा रही है। जिस पर महिला पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। कार्यभारी महिला पुलिस हैल्पलाईन को एक मोबाईल न0 97299-90155 दिया गया है। यदि किसी महिला को कोई समस्या है तो वह तुरन्त इस मोबाईल न0 पर सम्पर्क कर सकती है। महिला पुलिस हैल्पलाईन पी0सी0आर0 उसी समय आपके पास पहुँचकर आपकी सहायता करेगी। कोई भी पीड़ित महिला प्रबन्धक महिला पुलिस थाना के मोबाईल न0 97299-90165 पर भी सम्पर्क कर सकती है। 

फ़तेहाबाद के बिगड़ रोड सिथित बाला जी लेबोरेटरी से दिनदिहाड़े चोर ने उड़ाए 17 हजार।

फ़तेहाबाद के बिगड़ रोड स्थित बाला जी लेबोरेटरी से दिनदिहाड़े चोर ने उड़ाए 17 हजार।
लेबोरेटरी संचालक मनोज ने जानकारी देते हुए बताया के जब वह 4 बजे के करीब घर खाना खाने गया तो अपने लेबोरेटरी के गले मे 17 हजार रु छोड़ गया था।ओर लेबोरेटरी में ही एक 15 साल का लड़का भी बैठा हुआ था जब म लेबोरेटरी आया तो सारा सामान बिखरा पड़ा था और गल्ला भी खुला हुआ था जिसमे रखे 17 हजार चोरी हो गए मेने तुरंत 100 न पर फोन किया तो वहाँ से भी संतोषजनक जवाब नही मिला और न ही अभी कोई पुलिसकर्मी लेबोरेटरी में जानकारी लेने नही आया।

रोटरी क्लब अंबाला सैंट्रल ने लगाया चौथा दन्त चिकित्सा शिविर ।

  
112 वर्षों से दुनियाभर के 210 देशों में निरन्तर मानवता की सेवा में अग्रसर रोटरी दिन प्रतिदिन अति आवश्यक सेवाओं को प्राथमिकता के आधार पर करती जा रही है। इसी कड़ी में रोटरी के डिस्ट्रिक्ट 3080 का क्लब रोटरी क्लब अम्बाला सैंट्रल भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के स्वच्छता मिशन के तहत स्कूली स्वच्छता मिशन "विन्स" के तहत हर सप्ताह एक अति जरुरत मंद सरकारी स्कूल को चयनित कर वहाँ दंत चिकित्सा शिविर, अच्छे से ब्रश करने की विधि, हाथ धोने व अपके आपको व आसपास जगह को साफ रखने बारे बताते हुए बच्चों को ब्रश, टूथ पेस्ट, साबुन, तौलिए, नेल कट्टर व कूड़ेदान मुहैया करवा रहा है। इस अभियान में आज शहर के सैक्टर-9 के बीचो बीच सरकारी मिडिल स्कूल को  हेतु चुना गया जिसमें सेवा के इस प्रकल्प में रोटरी के साथ हाथ बढ़ाते हुए शहर के जाने माने दन्त चिकित्सक डॉ अनीश टंडन व डाक्टर प्रिया गोंसाई ने बच्चों के दांतों को जांचा व उन्हें सही से साफ रखने की विधि बताई । 
इस शिविर में प्रेम गोसाईं, दीपक गुलाटी व राकेश कुमार के सौजन्य से  बच्चों को 200 टूथ पेस्ट, 200 ब्रश, 60 जोड़ी जूते, 150 गरम टोपियां , 150 गरम जुराबें ,150 रूमाल, साबुन, तौलिए व नेल कट्टर का भी वितरण​ किया गया ।
इस अभियान में क्लब के अध्यक्ष रविन्द्र कुमार, सचिव राजेश चोपड़ा, कोषाध्यक्ष
विनोद गुलाटी, अनमोल गुलाटी, दीपक खुराना, दीपक गुलाटी, तजिन्द्र बजाज, रजनीश गर्ग, कुलवंत सिंह वालिया,जय प्रकाश गोयल, सुरिन्दर मदान, विजेन्द्र शर्मा,बी के ओबराय, तरसेम सिंह बग्गा, सुनील त्रिखा, विजय उप्पल, मनु गोंसाई, देस राज गुलाटी, रोहित गुप्ता, राकेश मक्कड़ सहित बड़ी संख्या में क्लब के अन्य सदस्य सम्मिलित हुए ।
स्कूल के प्रिंसिपल राजकुमार व संजीव शर्मा ने क्लब व सदस्यों का आभार व्यक्त किया व धन्यवाद किया । क्लब के प्रधान रविन्द्र कुमार ने भविष्य में भी स्कूल को हर संभव मदद का आश्वासन दिया ।

ATM मशीन तोड़ने की कोशिश के मामले में आरोपी गिरफ्तार व लूट की वारदात की भी गुत्थी सुलझी ।


अंबाला - थाना महेशनगर में दर्ज ए0टी0एम0 मशीन तोड़ने की कोशिश के मामले में गत दिवस सी0आई0ए0-2 के पुलिस दल ने कार्यवाही करते हुए आरोपी गुरदीप सिहँ उर्फ दीपा व कुलदीप सिहँ व सन्दीप को गिरफ्तार किया। आरोपियों को  आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उनका 2 दिनों का पुलिस रिमांड मंजूर हुआ। 
इस मामले के सम्बन्ध में शिकायतकर्ता अमित कुमार ने 9 नवम्बर 2017 को थाना महेशनगर में शिकायत दर्ज कराई थी कि किन्हीं अज्ञात आरोपियों ने 08 नवम्बर 2017 की रात्रि गाँव खुड्डा कलाँ में स्थित इंडियन बैंक के ए0टी0एम0 मशीन का ताला तोड़कर चोरी करने की कोशिश की है। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी थी। इस मामले की जिम्मेवारी सी0आई0ए0-2 के पुलिस दल को सौंपी गई थी। 
पूछताछ पर पकडे गए आरोपी गुरदीप व कुलदीप ने माना कि इन्होने अपने अन्य सहयोगियों के साथ करधान रोड पर एक सुनार के साथ लूटपाट की थी। इस सम्बन्ध मे भूषण लाल वर्मा ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसकी करधान रोड पर मनीष ओरनामेंटस के नाम से दुकान है। वह 13 अक्तूबर को सांय 06.00 बजे अपनी दुकान बंद करने कि लिए लाईट बंद की, उसी समय तीन लडके दुकान के अंदर घुस आये व उसको मारना पीटना शुरू कर दिया। उनमे से एक ने चाकू का वार उस पर किया और जेब से 40000/- रूपये, ड्राईविंग लाइसेंस, आधार कार्ड निकाल लिया और काउंटर पर रखे चांदी के जेवरात उठा लिये और उसको स्टोररूम मे छोड दिया व जाते समय उसका एक मोबाईल भी ले गए। पुलिस ने इस शिकायत पर थाना महेशनगर मे भारतीय दण्ड संहिता की धारा 394 के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी थी। 
आरोपी गुरदीप व कुलदीप ने माना कि उन्होने ही अपने सहयोगियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था। इनसे पूछताछ जारी है। इस मामले मे इन्हे गिरफतार करके लूटी गई सम्पति व नकदी बरामद की जायेगी। इनके और सहयोगियों का पता लगााया जा रहा है। इनसे और भी कई वारदातों का खुलासा हाने की संभावना है। 

अंबाला रेलवे पुलिस की लापरवाही ट्रैक किनारे पड़ा शव कंकाल में हुआ तब्दील , पुलिस ने नही ली सुध

              अंबाला में एक इंसानी शव नरकंकाल में तब्दील हो गया । गाव नगला में अंबाला सहारनपुर रेल ट्रैक के किनारे लगभग एक हफ्ते तक लाश सड़ती रही जिसकी सुध वक्त पर लेना रेल प्रशासन ने भी मुनासिब नही समझा। हालांकि मामला मीडिया में उछलने के बाद अब रेलवे महकमा हरकत में तो आ गया है। सड़े गले शव को जीआरपी ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव को अस्पताल में रखवा दिया है और मृतक की जेब मे से मिले पर्स और दस्तावेजों के आधार पर उसके परिजनों की तलाश शुरू कर दी है।

                 अंबाला सहारनपुर रेल ट्रैक के किनारे बसे साहा खण्ड के गाव नगला में  रैलट्रैक के किनारे लाश की शक्ल में हुई इंसानियत की हत्या ने समाज को शर्मसार करने का काम कर दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो देखने मे यह इंसानी शव लगभग 8 से 10 दिन पुराना लग रहा है। यहां से सैंकड़ो रेलगाड़िया सरपट दौड़ती हुई निकल गईं और इतने ही लोग राहगीर यहां साथ गुजरती सड़क से निकलते रहे परन्तु किसी ने भी इस ओर झांकना तक भी मुनासिब नही समझा। गाँव वालों की माने तो शव से जब बदबू उठी तो इसके बारे में रेलवे के अधिकारियों को सूचना दी गई। परन्तु सुबह की दी सूचना पर रात को महकमा हरकत में आया।जीआरपी के जवान रात को रैलट्रैक के किनारे शव को ढूंढने तो आये परन्तु खाली हाथ वापिस लौट गए। अगली सुबह रेलवे पुलिस को शव  रैलट्रैक के किनारे पड़ा हुआ मिला। ये मानवता की हत्या का जीता जागता प्रमाण है।




       
                         रैल ट्रैक के किनारे मिले सड़े गले इंसानी जिस्म के वारिसों का पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है। जीआरपी ने रैलट्रैक के किनारों से लेकर आसपास के खेतों तक की खाक छान मारी ताकि इसकी मौत के राज का कोई सुराग हाथ लग सके। नरकंकाल के रूप में तब्दील हो चुकी लाश के कपड़ो से पुलिस को एक पर्स मिला है जिसमे से कुछ दस्तावेज मिले हैं जिनके आधार पर पुलिस इस अनजान मृतक के परिवार वालों तक पहुंचने की कोषिष जारी है। मौत की उलझी कड़ियों को सुलझाने के लिए पुलिस इस मामले में फोरेंसिक विशेषज्ञों की भी मदद लेगी। 

Wednesday, 15 November 2017

कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा पंजाब में जली पराली दिल्ली के प्रदूषण का कारण होता तो पहले चण्डीगढ़ इससे प्रभावित होता न कि दिल्ली

              दिल्ली में फैले सफेद जहर को लेकर दिल्ली और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों की बैठक पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज का बड़ा बयान  सामने आया है । विज ने कहा कि सारी प्रदूषित हवाएं आखिर दिल्ली ही क्यों जाती हैं । हरियाणा पंजाब में मात्र 10 - 15 दिन जलने वाली पराली अगर  प्रदूषण का कारण होता तो सबसे पहले चंडीगढ़  प्रदूषित होता , दिल्ली तो पूरा साल प्रदूषित रहता है  । केजरीवाल दिल्ली में ही ढूंढे प्रदूषण का कारण । पंजाब में केजरीवाल के वर्कर सरे आम पराली कों आग के हवाले कर रहे हैं ।


               दिल्ली में फैली स्मॉग की सफेद चादर और लगातार वायुमंडल में फैल रहे प्रदूषण रूपी जहर को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल की बैठक को लेकर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज का बयान सामने आया है ।  विज ने कहा की पराली तो मात्र 10 दिन के लिए जलाई जाती है ,  लेकिन दिल्ली में सारा साल प्रदूषण रहता है ।  उसके लिए कौन जिम्मेवार है ?  क्या कर रही है दिल्ली में सरकार ? विज ने केजरी सरकार पर आरोप लगाया कि और दिल्ली में बैठ कर कहते हैं की प्रदूषण के लिए हरियाणा दोषी है , क्योंकि किसान पराली जलाते हैं । लेकिन पंजाब में इनकी पार्टी के वर्कर खड़े होकर सरे आम पराली जलाते हैं । विज ने कहा कि केजरीवाल की दो मुहाँ बात ठीक नहीं , विज यहीं नहीं रुके उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि ये सारी धुएं वाली हवाएं दिल्ली ही क्यों जाती हैं , दिल्ली को ही पॉल्युट क्यों करती हैं । चंडीगढ़ पंजाब हरियाणा के बीच मे हैं वह कभी प्रदूषित नहीं हुआ क्योंकि अगर पराली ही कारण होता तो पंजाब हरियाणा के बीच मे आने वाला चंडीगढ़ सबसे पहले प्रदूषित होता । विज ने केजरीवाल को मशवरा दिया कि अगर वह दिल्ली के लोगों को साफ सुथरी हवा दिलाना चाहते हैं तो वह दिल्ली में ही प्रदूषण का कारण ढूंढे । 


            पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा केजरीवाल को प्रदूषण के मामले में बातचीत के लिए समय ना देने को  कैबिनेट मंत्री अनिल विज  ने गलत बताया । विज ने कहा कि यह गलत है बातचीत करने का समय देना चाहिये , मिल बैठ कर बातचीत करने में कोई नुकसान नहीं हैं । 

अनिल विज के कार्यकर्ता सम्मेलन से दिखा विज का शक्ति प्रदर्शन , विपक्ष पर जमकर बरसे विज ।

                     अंबाला छावनी में कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने भारतीय जनता पार्टी के छावनी विधानसभा के कार्यकर्ताओ की मीटिंग ली। कार्य...