अंबाला - कोर्ट का फैंसला , नाबालिग से गैंग रेप मामले में 2 आरोपियों को 20-20 साल की सजा , कुलदीप व प्रवीण ने नाबालिग से किया था गैंगरेप , सितम्बर 2016 का है मामला , पंचकूला के रायपुर रानी की ITI में हुआ था गैंगरेप , अंबाला जेल में बंद है आरोपी ।
अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश यशविन्दर पाल सिंह ने करीब डेढ़ साल पहले एक नाबसलिग से रेप के मामले में दो युवकों को 20 20 साल की सजा सुनाई है। पुलिस के मुताबिक 21 सितंबर 2016 को युवक प्रवीन व कुलदीप एक 15 साल की लड़की को बाइक पर उठा कर ले गए थे। गांव के समीप आई टी आई में दोनों ने लड़की से रेप किया और उसे छोड़ कर फरार हो गए। पुलिस ने 376 डी व पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करके प्रवीण व कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया था।
Monday, 23 April 2018
कांशी नगरी अंबाला ने भव्य चादर समारोह एवं दीक्षा समारोह का आयोजन ।
कांशी नगरी अंबाला ने भव्य चादर समारोह एवं दीक्षा समारोह का आयोजन का आयोजन किया गया ।
पी के आर जैन वाटिका में दीक्षा समारोह का शुभारंभ नवकार मंत्र के साथ किया गया । तत्पश्चात 200 जैन साधुओं एवं साध्वियों के सानिध्य में उत्तर भारत प्रवर्तनी महाश्रमणी श्री सुधा जी महाराज को आदर की चादर समर्पित की गई । जैन समाज में हर्ष का माहौल था । सब ने मंगल गीत गए और महाराज को बधाई दी । इसी के साथ दीक्षा समारोह का आयोजन किया गया । जिसमें पांच वैरागण बहनों को दीक्षा प्रदान की गई । दीक्षा ग्रहण करने वालो में आंचल पुत्री नीरज जैन लुधियाना , तन्वी पुत्री राम कुमार शर्मा , अबोहर से दो बहनें खुशी एवं वाचना पुत्रियां राजबीर सिंह शामिल हुई । पूरे रीति रिवाज के साथ सभी विधियां संपान्न हुई
इसी साथ नाम परिवर्तन की रसम अदायगी हुई। पांचों वैरागनो को जैन साध्वी महाराज का पद प्राप्त हुआ । वैरागनो को अब इस नाम से जाना जाएगा , आंचल साध्वी ऋषिका महाराज, खुशी साध्वी गुणाशी महाराज , वाचना साध्वी वाचना महाराज, एवं परी साध्वी कृतसना । इस अवसर पर पूरे भारत के कई प्रदेशों से जैन समाज के गणमान्य व्यक्ति , ऑल इंडिया जैन कॉन्फ्रेंस के पदाधिकारी , अंबाला के मेंबर ऑफ पार्लियामेंट , रतन लाल कटारिया , अंबाला के विधायक असीम गोयल , बीजेपी अंबाला के अध्यक्ष जगमोहन कुमार शामिल हुए एवं संतो का आशीर्वाद प्राप्त हुआ । जैन संतो में उत्तर भारतीय प्रवर्तक सुमन मुनि जी , उपाध्याय श्री जितेन्द्र मुनिंजी , सुधीर मुनि जी , पीयूष मुनि जी , उत्तर भारत उत्तर भारत प्रवर्तनी सुधा जी महाराज , साध्वी श्री समृती जी महाराज
जैन साध्वी श्रुति महाराज, डॉ अर्चना महाराज, मनीषा जी महाराज , किरण महराज ने सबको आशीर्वाद दिया । इस खुशी के अवसर पर पी के आर जैन हैल्थ इंस्टीट्यूट के हॉस्पिटल विंग (100 बेड) का शिलान्यास साध्वी श्रुति जी महाराज द्वारा किया गया
उन्होंने कहा इस हस्पताल को पीजीआई की तर्ज पर बनाया जाएगा और यह हस्पताल लोगो के लिए वरदान साबित होगा ।
चादर समारोह एवं दीक्षा समारोह में 10,000 से ज्यादा लोग पहुंचे । सभी के लिए नाश्ते इवा दोपहर के भोजन की व्यस्था आयोजकों द्वारा कि गई थी ।
समारोह के आयोजक पी के आर जैन गर्ल्स हाई स्कूल मैनेजिंग कमेटी जिसके प्रधान रत्न चंद जैन , एस.एस जैन सभा अधिक कमेटी जिसके प्रधान प्रेम राज जैन , स्वागताध्यक्ष अरुण जैन बजाज और मंच संचालक गुलशन जैन , प्रधान पी के आर जैन वाटिका एवं श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ अंबाला के पदाधिकारियों ने सबका अंबाला पर आभार व्यक्त किया ।
![]() |
| Advertisement |
Sunday, 22 April 2018
अंबाला के 3 लाख 80 हजार बच्चों को लगेंगे खसरा व रूबेला के इंजेक्शन , 25 अप्रैल से शुरू होगा अभियान :
25 अप्रैल से शुरू होगा अभियान , टिके का नही होगा कोई साईड इफ्फेक्ट :
टिके से पहले खाना खाया या दूध पिया होना जरूरी :
सरकार को आयेगा 1500 से 1600 रुपय पर टिके का खर्च लेकिन बच्चो को लगेगा बिलकुल मुफ्त :
अंबाला के 3 लाख 80 हजार बच्चो को जिनकी उम्र 9 माह से 15 वर्ष तक है उन्हें 25 अप्रैल से स्वास्थ्य विभाग खसरा व रूबेला के इंजेक्शन लगाएगा। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि यह घातक बीमारियाँ है जिन्हें खत्म करने के लिए यह अभियान शुरू किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग 4 सप्ताह में इस अभियान को खत्म कर देगा और इंजेक्शन लगाने के लिए 1 डाक्टर 1 ANM व एक स्टाफ नर्स को भेजा जायेगा ताकि किसी तरह की दिक्कत परेशानी बच्चो को न आये। स्वास्थ्य विभाग के सिविल सर्जन डाक्टर विनोद गुप्ता ने बताया इस इंजेक्शन के लगाने से पहले बच्चे द्वारा खाना खाया या दूध पिया होना जरूरी है।
![]() |
| Advt... |
अनिल विज ने किरण चोधरी से कहा , गोहाना से होकर आती है इसीलिए उसे गंभीर मुद्दे जलेबी की तरह दिखते हैं , सीएलपी लीडर घर मे बैठ कर ब्यान देती हैं,उसे नही पता कि सरसों कहां उगती है और गेहू कहाँ?
कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने सीएलपी लीडर किरण चौधरी के एसवाईएल के बयान पर पलटवार करते हुए कि कहा किरण चौधरी गोहाना से होकर आती है इसीलिए उसे गंभीर मुद्दे जलेबी की तरह दिखते हैं,विज ने कहा भाजपा इस मुद्दे पर सभी से मिलकर इसे हल करने में लगी है। विज ने किसानों की फसल उठान मुद्दे पर कहा कि सीएलपी लीडर घर मे बैठ कर ब्यान देती हैं,उसे नही पता कि सरसों कहां उगती है और गेहू कहाँ?
सीएलपी लीडर व् कांग्रेस सरकार में मंत्री रही किरण चौधरी ने हरियाणा सरकार पर एसवाईएल को लेकर तंज कस्ते हुए कहा है कि इनैलो व् भाजपा ने इस मुद्दे को जलेबी की तरह बना दिया है इस ब्यान पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने पलटवार करते हुए कहा कि सीएलपी लीडर को जलेबियाँ खाने की आदत है और वे गोहाना होकर आती है इसीलिए उन्हें जलेबियाँ ही याद रहती है। उन्होंने कहा कि इतने गम्भीर मुद्दे पर इस तरह से कहना ये कांग्रेस की मानसिकता दर्शाती है जबकि सरकार इस मुद्दी को गंभीरता से ले रही।
सीएलपी लीडर किरण चौधरी ने हरियाणा की अनाज मंडियों से उठान न होने पर भी सरकार पर तीखे जबानी वार किये है और कहा कि मंडियों से गेंहूं व् सरसो की खरीद न होना ये किसानो के साथ सरासर धोखा है। इस ब्यान का भी विज ने जवाब देते हुए कहा कि वे खुद व् उनकी सरकार के मंत्री व् अधिकारी लगातार की मंडियों का लगातार दौरा कर रहे है और मंडियों में से एक-एक दाना उठया जा रहा है,उसी तरह सरसो का भी एक-एक दाना उठाया गया है। उन्होंने किरण पर तंज कस्ते हुए कहा कि वे बंद कमरे में बैठकर ब्यान दे रही है उसे क्या पता कि गेंहू कहा से आता है और सरसो कहा से आती है।
कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने किरण चौधरी के उस ब्यान पर पलटवार किया जिसमे किरण चौधरी ने कहा है कि भाजपा सरकार ने पूरे प्रदेश व् देश में तबाही मचा रखी है,इस पर विज ने कहा कि आज जनता सुकून की नींद सो रही है क्योंकि ये जो चौकीदार है वे सजग है इनके राज में कोई लूट नहीं हो सकती जबकि पहले सुबह उठते थे तो टीवी पर नई खबर आ जाती थी की 2 जी स्कैम हो गया कॉमनवेल्थ गेम स्कैम हो गया जो करोडो के नहीं अरबो के स्कैम थे जबकि आज जनता चैन से सो रही है।
![]() |
| ADVT... |
अंबाला भाजपा सांसद रत्न लाल कटारिया ने अशोक तंवर से कहा , ओरों के घर के झगड़े ए तंवर न छेड़ तूं , तुझको हमारी क्या पड़ी पहले अपनी नबेड़ तू।
अंबाला लोकसभा से सांसद रत्न लाल कटारिया ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर के उस ब्यान पर पलटवार किया है जिसमे तंवर ने कहा है कि भाजपा के 2 दर्जन सांसद विधायक उनके टच में है जिस पर सासंद रत्न लाला कटारिया ने शायराना अंदाज में जवाब देते हुए कहा कि ओरों के घर के झगड़े ए तंवर न छेड़ तूं , तुझको हमारी क्या पड़ी पहले अपनी नबेड़ तू।
हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर ने भाजपा को घेरते हुए कहा कि उनके 2 दर्जन विधायक व सांसद कांग्रेस के टच में है । जिस पर भाजपा के अंबाला लोकसभा से सांसद रत्न लाल कटारिया ने अपने अंदाज के करारा पलटवार किया और कहा कि ओरों के घर के झगड़े ए तंवर न छेड़ तूं , तुझको हमारी क्या पड़ी पहले अपनी नबेड़ तू । कटारिया ने कहा प्रदेश में 36 तरह की कांग्रेस हो रखी है और ये भाजपा जैसी डिस्प्लिण्ड पार्टी पर आरोप लगा हरियाणा में भरम फैंलाने की कोशिश कर रहे हैं ।
![]() |
| ADVT... |
अंबाला दहेज मांगने पर लड़की ने लौटाई बारात , पुलिस ने किया मामला दर्ज ।
आपने फिल्मों और कहानियों में दहेज लोभियों और उनके अंजाम के किस्से बहुत सुने होंगे। ऐसे लोगों से टकराकर उन्हें अपनी दहलीज से वापिस लौट जाने को मजबूर कर देने वाली बहादुर बेटियों की कहानियां भी इतिहास में खूब बुलंद हैं। अंबाला में ऐसी ही एक बहादुर लड़की है। जिसने मन मे दहेज का लालच रूपी जहर लेकर आए बारातियों को बेरंग वापिस लौट दिया और अब पुलिस ने लड़की के परिवार से दहेज मांगने के आरोपी दूल्हे और उसके परिवार के लोगों पर केस दर्ज कर दिया है।
अंबाला में दहेज का दंश एक परिवार की खुशियां निगल गया। बताया जा रहा है कि कैंट की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की रहने वाली एक लडक़ी की कम्युनिस्ट सेंटर में सिटी से बारात आयी पर फेरों से ऐन पहले दूल्हे की मां ने बेटे का हवाला देते हुए कार और 5 लाख रुपयों की डिमांड कर दी। बेटी की शादी के लिए अपनी हैसियत से बढ़कर इंतजाम करने वाली लड़की की बीमार मां के पांव तले से ये डिमांड सुनते ही जमीन खिसक गई। बारात लौट जाने से लड़की का पिता भी बेसुध है। लड़की की माँ की मानें तो मांग पूरी होती न देख लड़के वालों ने पंडाल में तोड़फोड़ कर दी और तैश में आकर रिशेतेदारों के साथ मारपीट भी कर दी। ये बात जब लड़की के कानों तक पहुंची तो उसने शादी से साफ इनकार कर दिया और कार्रवाई के लिए पुलिस को फोन करवा दिया। चंद मिनटों में पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई में जुट गई।
जिस घर मे बेटी की विदाई की तैयारियां हो रहीं थीं आज वहां पसरा है तो सिर्फ सन्नाटा और दहेज लोभी समाज के प्रति गुस्सा। पर बारात वापिस लौट जाने से दुल्हन बिल्कुल भी मायूस नहीं है। बल्कि अपनी दहलीज पर बारात के रूप में आए दहेज लोभियों को बैरंग वापिस लौटाकर अम्बाला की बेटी ने मिसाल कायम कर दी है। पीड़ित परिवार अब दहेज की डिमांड करने वाले लोभियों को सलाखों के पीछे भिजवाने की तैयारी कर रहा है। पुलिस को शिकायत दे दी गई है जिसके बाद पुलिस ने दूल्हे समेत उसके परिवार के कई लोगों पर केस दर्ज करके उनकी गिरफ्तारी की तैयारी शुरू कर दी है ताकि कोई और इस तरह बेटियों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ न कर सके। तस्वीरों में दिखाई दे रही इस लड़की ने अपने होने वाले सुहाग के लिए अपने हाथों पर मेहंदी का रंग चढ़ाया। खुशी का आलम ये कि हाथों में सजी मेहंदी में अपने होने वाले पति का नाम भी लिखवाया। जो इसे अपनी अर्धांगिनी बनाकर अपने हर सुख दुख का साथी बनाने वाला था वो शख्स ही उसे अधर में छोड़कर चला गया। वो भी एक कार और 5 लाख रुपयों के लालच में। इस जांबाज लड़की का कहना है कि अब वो ऐसे परिवार में शादी नहीं करेगी और समाज से ये भी अपील करेगी कि यदि दहेज कोई दहेज की मंशा रखे या दबाव बनाए तो उसका मुकाबला करें और सबक भी सिखाएं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस भी इस मामले में बड़ी सावधानी से कदम रख रही है। खबर मिलते ही देर रात पुलिस मौके पर पहुंची और लड़की के पिता की शिकायत पर दूल्हे समेत उसकी मां और बाप समेत कई अन्य लोगों पर मारपीट करने और दहेज मांगने के आरोपों के तहत केस दर्ज कर दिया है। अंबाला कैंट सदर के थाना प्रभारी विजय कुमार का कहना है कि इस मामले में पुलिस कड़ी कार्यवाई कर रही है और लड़की के परिवार को पूरा इंसाफ दिलवाया जाएगा। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
![]() |
| Advt... |
Friday, 20 April 2018
अंबाला के कैंसर रोगियों के लिए जुटा रहा है NRI फंड , फंड के लिए सिंगल इंजन एयरक्राफ्ट से पूरी दुनिया का लगा चुके हैं चक्कर ।
कहते हैं अपने वतन की मिट्टी में गजब की कसक होती है। इंसान कहीं भी चला जाये अपनी मिट्टी और अपने देश को नहीं भूलता। हां, विदेश में रहते अपने लोगों के लिए कुछ कर गुजरने का मौका मिल जाए तो इससे बड़ी खुशी की बात शायद ही कोई हो। जी हां, आपको ऐसे ही एक एनआरआई की कहानी बताने जा रहे हैं जिन्होंने अमेरिका में रहते हुए भारत में कैंसर से जूझ रहे मरीजों के लिए कुछ करने की ठानी और वो कर दिया जो हमारी सरकारें और बड़े व सम्पन्न लोग करने की सोच भी नहीं सकते।
क्या है रवि बंसल की कहानी :
रवि बंसल जो पिछले लगभग 40 सालों से अमेरिका के बफ्लो शहर में रह रहे हैं। रवि भारत मे कैंसर के रोगियों के लिए किसी भगवान से कम नहीं हैं। यूं तो रवि का जन्म और उनकी परवरिश अंबाला कैंट में हुई और जवान होते ही इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के लिए अमेरिका चले गए। वहां फ्लाइंग भी सीखी और अपना छोटा सा बिजनेस भी कर लिया। इसी बीच कुछ ऐसा हुआ जिसने रवि के जीने का मकसद ही बदल दिया। एक दिन रवि को अमेरिका में अंबाला से खबर आई कि उनकी बड़ी भाभी स्नेह बंसल को कैंसर हो गया है जो देर से डिटेक्ट हुआ और दूसरी स्टेज तक पहुंच चुका है। अब उनका बचना मुश्किल है। रवि की भाभी कैंसर से बहुत लड़ीं परन्तु आखिरकार इस जंग में कैंसर नामक जानलेवा बीमारी जीत गई और रवि की भाभी उस काल का ग्रास बन गई। भाभी को मां की तरह मानने वाले रवि बंसल ने खुद को संभाला और अंबाला के गर्भ में पल रहे रोटरी हॉस्पिटल से जुड़कर कैंसर के रोगियों के लिए कुछ कर गुजरने की ठानी। रवि ने अमेरिका में रहकर अंबाला के रोटरी कैंसर हॉस्पिटल के लिए पैसे इकठ्ठे करने शुरू किए ताकि यहां आने वाले मरीजों के लिए बेहतर मशीनें और उम्दा डाक्टरों की व्यवस्था की जा सके। रवि जहां भी जाते वहां अंबाला के रोटरी अस्पताल की मानवसेवा की चर्चा जरूर करते। रवि के प्रयास रंग लाये और अमेरिका में रह रहे लोगों ने उन्हें अस्पताल के लिए आर्थिक मदद देनी शुरू कर दी जिसका सिलसिला आज भी बदस्तूर जारी है। रोटरी अस्पताल से जुड़े लोग जिनमें रवि के बड़े भाई सुभाष बंसल भी हैं जो बताते हैं कि रवि बंसल अपने तौर पर अभी तक अस्पताल के लिए लगभग 2 करोड़ रुपयों का अनुदान जुटा चुके हैं जिससे अस्पताल में बहुत काम हो रहा है और जल्दी ही यहां एमआरआई मशीन भी लगने वाली है।
रवि बंसल की प्रेरणा है उनकी पत्नी :
रवि बंसल की असली प्रेरणा उनकी डाक्टर पत्नी प्रतिभा बंसल हैं जो खुद अमेरिका में पेन मैनेजमेंट की स्पेशलिस्ट हैं। रवि और प्रतिभा जब भी भारत आते हैं तो वो अपना ज्यादतर समय रोटरी अस्पताल और लोगों को कैंसर के प्रति जागरूक करने में देते हैं। रोटरी अस्पताल की ओर से कैंसर के गंभीर रोगियों के लिए चलाया जा रहा स्नेह स्पर्श प्रोजेक्ट भी प्रतिभा बंसल और रवि बंसल के दिमागी तरकश से निकला हुआ ब्रह्मास्त्र रूपी तीर है जो बखूबी अपने काम को अंजाम दे रहा है।
रिटायर्मेंट ले चुके हैं रवि बंसल :
रवि बंसल ने अब अपनी कामकाजी जिंदगी से रिटायरमेंट लेकर खुद को पूरी तरह से रोटरी के कैंसर रोधी अभियान में झोंक दिया है। लगभग 65 साल के रवि बंसल ने कैंसर रोगियों के लिए फंड्स जुटाने की खातिर सिंगल इंजन एयरक्राफ्ट से पूरी दुनिया का चक्कर लगाया जिसे अंतरराष्ट्रीय मीडिया ने भी खूब सराहा। रवि जहां जहां गए वहां के लोगों ने उन्हें हर सम्भव मदद दी और दिल खोलकर उनकी सराहना की। रवि कहते हैं कि जानकारी और संसाधन कम होने की वजह से लोगों को कैंसर जैसे जानलेवा बीमारी का देर से पता चलता है जो कई स्टेज पार कर चुका होता है जिसका इलाज भी नामुमकिन हो जाता है। हमारा प्रयास है कि अंबाला के रोटरी अस्पताल में उम्दा क्वालिटी की वो सब स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया हों जैसी विदेशों में होती है ताकि शुरुआत में ही कैंसर को पकड़कर उसका खात्मा किया जा सके।
![]() |
| ADVT.... |
Subscribe to:
Posts (Atom)
अनिल विज के कार्यकर्ता सम्मेलन से दिखा विज का शक्ति प्रदर्शन , विपक्ष पर जमकर बरसे विज ।
अंबाला छावनी में कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने भारतीय जनता पार्टी के छावनी विधानसभा के कार्यकर्ताओ की मीटिंग ली। कार्य...
-
हरियाणा की पहली महिला ट्रेन ड्राइवर बीमार सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की भेंट चढ़ गईं । इस खामी का खामियाजा रेलवे की एक महिला ट्रेन...
-
हरियाणा के केबिनेट मंत्री अनिल विज ने फिर ब्यान देते हुए मांग की है कि बंगाल टाइगर की तर्ज पर गाय को राष्ट्रिय पशु घोषित किया जाना चाहिए । ...
-
अंबाला के दुराना गांव में 134 साल पुराना शिव मंदिर है इस मंदिर का मुद्दा भी कभी राम मंदिर के मुद्दे की तरह था लेकिन गांव...
















