Monday, 4 June 2018

किसानो की हड़ताल से चारे में आई कमीं , पशुओ के लिए चारा नही मिलने से आ रही दिक्कत ।

       किसानों की एक जून से 10 जून तक घोषित हड़ताल से गौशालाओं का गोवंश परेशान होने लगा है। नगर स्थित किसानों द्वारा हरे चारा की आपूर्ति ना किये जाने से गोशालाएं में हरे चारे कमी खलने लगी है। गोशाला प्रबन्धन मजबूरन गोवंश को हरे चारे की जगह खाने वाली तूड़ी में हरे चारे की जगह चोकर मिलाकर भूख मिटाने पर मजबूर नजर आ रहा है। वहीं हड़ताल को देखते हुए मार्कीट कमेटी ने किसानों से हरा चारा सीधा गोशालाओं में भेजने की अपील की है। 

                    गोशालाओ में आ रही सबसे ज्यादा दिक्कत :





      अपनी मांगों को लेकर प्रदेश के किसानों ने एक जून से 10 जून तक सब्जी, दूध व हरे चारे की सप्लाई ठप्प करने व हड़ताल का सरकार को अल्टीमेटम दिया था। लेकिन सरकार के कानों पर जू रेंगती न देख उन्होंने एक जून से दूध , सब्जियों व चारे की सप्लाई ठप्प कर दी। जिससे जहां शहर में हरी सब्जियों, टमाटर सहित खाद्य वस्तुओं के दामो में उछाल आ गया वहीं वीटा व अन्य जगह दूध की सप्लाई ठप्प होने से दिक्कते आ रही है । शहर के चारों ओर आने वाले रास्तों पर किसान प्रतिनिधि सुबह 5 बजे खड़े होकर सब्जियों व दूध की सप्लाई करने वालो को रोक देते हैं। हालाँकि सुचना मिलने पर पुलिस ने उन्हें हिरासत में भी लिया है। जिनके डर से शहर में कुछ दूध सप्लायर चोरी छिपे दूध डाल जाते हैं। यदि वे हडताली किसानों के हत्थे चढ़ जाते तो वे उनके दूध को सड़क पर गिरा देते। गौ पालक का कहना है कि वहीं चारा नगर में न आने से गोवंश के लिए परेशानी खड़ी हो गई और वे बिना हरे चारे मरने के कगार पर आ गई हैं।  अंबाला की ग्वाल मंडी में रोजाना एक हज़ार क्विंटल हरे चारे की खपत होती थी अब पिछले चार दिनों से चारे की भारी कमी है।  इसके बाद दुधारू गाय व भैंस ने दो से तीन किलो दूध कम देना शुरू कर दिया है। वहीं गोशाला सचिव का कहना है कि किसानो ने एक से दस जून तक जो हड़ताल की है वो असंवैधानिक तो नहीं है सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है।  चारा मंडियों में चार दिन से तुड़ी और हरे चारे की ट्राली नहीं आई है।  हालात बाद से बदतर हो चुके हैं। गौशालाओं में गोवंश के पास खाने के लिए हरा चारा नहीं है।  गाये भूखी मरने के कगार पर हैं।   पहले ही गोवंश ज्यादा है और फिर नगर नगम द्वारा पकड़े आवारा गोवंश आने से चारे की दिक्कत है ऊपर से किसानों की हड़ताल से पिछले चार दिनों से चारे की सप्लाई ना होने से गोवंश को दिक्कत हो रही है। अब मजबूरन पोष्टिक हरे चारे की जगह तूड़ी में चोकर मिला कर गोवंश की भूख मिटाने की कोशिश जारी है। उनका कहना है कि यदि जल्द हरे चारे की सरकार और जिला प्रशासन ने व्यवस्था न की तो गोवंश मरने के कगार पर आ जायेगा।

       वहीं दूध की डेयरी चलाने वाले भी हरा चारा न मिलने से परेशान हैं।उनका कहना है कि हरे चारे के स्टाक करके नही रखा जा सकता। ज्यादा से ज्यादा दो दिन तक का हरा चारा गर्मी में रह सकता है। उन्हें भी किसानों की हड़ताल से दिक्कत तो है लेकिन सरकार को भी किसानों की जायज मांग को देखते हुए कोई हल निकलना चाहिए तांकि बेजुबान गोवंश की रक्षा की जा सके। वहीं हरे चारे की आपूर्ति न होने से चारा काटने ओर बेचने की मशीनें भी बंद पड़ी हैं। पिछले चार दिनों से चल रही किसानों जी हड़ताल का असर साफ दिख रहा है। सरकार जल्द किसानों से बातचीत करके इस समस्या का हल करे जिससे गोवंश की चारे की समस्या के साथ चारा बेचने वालों की रोज़ी रोटी भी चल सके।

       वहीं किसानों की हड़ताल का असर अब सब्जी, दूध सहित बेजुबान पशुओं पर भी देखने को मिल रहा है। जहां दूध की कमी से इंसान प्रभावित हैं वहीं बेजुबान पशु भी भूख के कगार पर हैं। मार्किट कमेटी सचिव ने किसानों से अपील की है कि वे चारा मंडी में चारा बेशक न ले जाये लेकिन सीधे गोशालाओं को सप्लाई दे जिससे बेजुबान पशुओं को बचाया जा सके।सचिव ने किसानो से अपील की है कि बेजुबान जानवरों की भलाई के लिए वे चारा मंडियों में बेशक चारा ना लाये लेकिन गोशालाओं में सीधे हरे चारे डालने की व्यवस्था जरूर करे जिससे गोवंश को भूख से बचाया जा सके।  

इंसान को अपने धर्म का पक्का होना चाहिए - अनिल विज ।

    हरियाणा के  जींद में 120 दलितों द्वारा मांगे पूरी न होने के कारण धर्म परिवर्तन करने के मामले में हरियाणा के केबिनेट मंत्री अनिल विज की कड़क प्रतिक्रिया सामने आई है।  विज ने धर्म परिवर्तन करने वाले दलितों को नसीहत दी कि , लोगों ने धर्म के लिए सर कटवा दिए लेकिन धर्म नहीं बदला ,  ऐसे में किसी भी मांग के पूरा न होने पर धर्म परिवर्तन करना न तो उचित है और न ही ये अपनी बात मनवाने का कोई तरीका है। 

लोगों ने तो धर्म के लिए अपने सर तक कटवा दिए , लेकिन धर्म नहीं बदले : विज 



       जींद के दलितों द्वारा बौद्ध धर्म अपनाने के पीछे कारण यह है  यह जानना भी जरूरी है।  दरअसल  धर्म परिवर्तन करने वाले दलित पिछले करीबन 113 दिन से जीन्द में धरने पर बैठे थे , लेकिन सरकार उनकी कोई सुनवाई नहीं कर रही थी। कईं बार दलित समाज का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला लेकिन हर बार आश्वासन ही दिया गया । दलितों का आरोप था कि उनकी मांगे कोई नई मांगे नहीं है बल्कि पुरानी मांगे हैं , जिनके बारे में सरकार खुद घोषणा कर चुकी है , लेकिन घोषणा करने के बाद भी खटटर सरकार अपने वायदे से मुकर रही है। उनकी प्रमुख मांगों में झांसा गैंग रेप की सीबीआई जांच, ईश्वर हत्याकांड के परिजनों को नौकरी, जम्मू में शहीद हुए दलित के परिवार को नौकरी, एससीएसटी एक्ट में अध्यादेश लाना प्रमुख था। सरकार ने जब मांगे नहीं मानी तो इन दलितों ने दिल्ली के लद्दाख  बयढ भवन जाकर बौद्ध धर्म को अपना लिया।  दलितों द्वारा इतना बड़ा कदम उठाने पर  जब हरियाणा के केबिनेट मंत्री अनिल विज से बात की  गई तो उन्होंने कहा कि दलितों द्वारा अपनी बात कहने का ये कोई वाजिब तरीका नहीं है , सरकार आंदोलनकारियों की बात सुनती है और वाजिब बातों को मानती भी है , और कई बार बात मैंने में विलंभ भी हो जाता है।  लेकिन सिर्फ इसी बात पर अपना धर्म बदल लेना ठीक बात नहीं।  बस इतना ही नहीं विज ने धर्म बदलने वालों को नसीहत भी दी की लोगों ने तो धर्म के लिए अपने सर तक कटवा दिए , लेकिन धर्म नहीं बदले ,  ऐसे में इंसान को अपने धर्म का पक्का होना चाहिए।   

भिंडरावाला का 6 जून को फुन्कुंगा पुतला : विरेश शांडिल्य ।

      एंटी टेरेरिस्ट फ्रंट इण्डिया के राष्ट्रिय अध्यक्ष विरेश शांडिल्य ने अंबाला में पत्रकारवार्ता कर 6 जून को जरनैल सिंह भिंडरावाला का पुतला फूंकने का इलान किया है। विरेश ने कहा पंजाब में 6 जून को भिंडरावाला का शहीदी दिवस मनाया जा रहा है जिसके जरिये देश से बहार बैठी ताकते पंजाब व देश का माहौल बिगाड़ना चाहते हैं। उन्होंने भिंडरावाला को संत कहने वालो पर सवाल उठाये और कहा जो सेना कि गोली से मरा हो वो संत कैसे हो सकता है। 


                   हिन्दू सिख एक सिक्के के 2 पहलु : विरेश 



     पंजाब में ब्ल्यू स्टार आपरेशन की 34 वी वर्षगांठ पर जरनैल सिंह भिंडरावाला का 6 जून को शहीदी दिवस मनाया जा रहा है। लेकिन इस शहीदी दिवस पर सवाल खड़े करते हुए एंटी टेरेरिस्ट फ्रंट इण्डिया ने विरोध  कर दिया है । इस शहीदी दिवस के विरोध में ATFI ने भिंडरावाला का पुतला फूंकने का एलान कर दिया है। ATFI चीफ विरेश शांडिल्य ने इसको लेकर कहा कि 6 जून को पुतला फूंका जायेगा क्यूँकी पंजाब और देश की शांति को भंग नही होने दिया जायेगा। कुछ मुट्ठी भर लोग खालिस्तान बनाने की बात कह रहे हैं ऐसा बिलकुल नही होने दिया जायेगा हिन्दू सिख एक सिक्के के 2 पहलु हैं।




Sunday, 3 June 2018

अंबाला सडक हादसे में नारायणगढ़ कोर्ट के सिविल जज साहिल यादव व वकील दोस्त राजन गुप्ता की मौत , 1 वकील बुरी तरह घायल ।

    अंबाला के नारायणगढ में नारायणगढ चण्डीगढ़ रोड़ पर फार्च्यूनर गाड़ी का संतुलन बिगड़ने से नारायणगढ कोर्ट में तैनात सिविल जज साहिल यादव व पूर्व बार एसोसिएशन के प्रधान वकील राजीव गुप्ता की मौत हो गयी और वकील राजीव सिंह बुरी तरह से घायल हो गये। बताया जा रहा है कि गाड़ी काफी तेज थी और संतुलन खोने के कई पलटियां खाते हुए पेड़ से जा टकराई। इसके बाद लोगो की मदद से घायलों को सिविल हस्पताल पहुंचाया गया जहाँ सबसे पहले वकील राजीव गुप्ता ने दम तौड दिया और उसके बाद घायल जज साहिल यादव और वकील राजीव सिंह को पीजीआई चण्डीगढ़ रेफर किया गया जहाँ जज साहिल यादव ने दम तौड दिया। 

                                                 जज साहिल यादव का फाईल फोटो :




     अंबाला के नारायणगढ़ में एक सडक हादसे में नारायणगढ कोर्ट के सिविल जज साहिल यादव और वकील राजीव गुप्ता ने दम तौड दिया। इस हादसे में उनका तीसरा साथी वकील राजीव सिंह बुरी तरह घायल हो गया जिनका इलाज ईज्ञीआआई चण्डीगढ़ में चल रहा है। बताया जा रहा है कि जज साहिल यादव अपने 2 वकील दोस्तों के साथ फार्च्यूनर गाड़ी से सफर कर रहे थे गाड़ी तेज होने के कारण गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी कई पलटियां खाने के बाद सीधे पेड़ से जा टकराई। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो हादसा इतना जबरदस्त था कि गाड़ी में सफर कर रहे तीनो व्यक्ति गाड़ी से बाहर गिर गये उन्होंने मोटरसाईकिल की मदद से 2 लोगो को सिविल हस्पताल पहुंचाया व तीसरे व्यक्ति को कार से मदद पहुंचा हस्पताल पहुंचाया गया। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया काफी देर तक एम्बुलेंस मौके पर नही पहुंची और नाही लोगो ने मदद की जिसके बाद घायलों को मोटरसाईकिल व एक कार की मदद से उन्हें हस्पताल पहुंचाया गया। 

    इसी गाड़ी में सफर कर रहे थे जज साहिल यादव व उनके वकील दोस्त :




     बताया जा रहा है कि कार संतुलन खोने के बाद काफी ऊँचे तक उछली और कई पलटियां खाने के बाद सीधे पेड़ में जाकर टकराई। फ़िलहाल पुलिस हादसे के असल कारणों को जाने में जुट गयी है। इस हादसें का पता चलने के बाद वकीलों में मातम छा गया। इस हादसे को लेकर नारायणगढ बार ऐसोसियशन के प्रधान अशोक सैनी ने दुःख जताया और जज साहिल यादव व वकील राजन गुप्ता की मौत की पुष्टि की।

रक्त दान जरूरी इससे बचाई जा सकती है कई जिंदगियां : विनोद शर्मा।

             अंबाला में एंटी करप्शन सोसईटी द्वारा ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया जिसमे पूर्व केन्द्रीय मंत्री विनोद शर्मा ने मुख्यतिथि के तौर पर शिरकत की। इस दौरान पूर्व केन्द्रीय मंत्री विनोद शर्मा ने रक्त दान करने वाले लोगो को सम्मानित भी किया। लोगो को संबोधित करते हुए विनोद शर्मा ने सभी को रक्त दान करने के लिए प्रेरित किया व रक्त की महत्वता को भी समझाया। 


                                    रक्त दातो से मिलते पूर्व केन्द्रीय मंत्री विनोद शर्मा 




           अंबाला कैंट में एंटी करप्शन सोसईटी द्वारा पहला रक्त दान शिविर लगाया। जिसमे पूर्व केन्द्रीय मंत्री विनोद शर्मा ने मुख्यतिथि के तौर पर शिकरत की। इस दौरान पूर्व केन्द्रीय मंत्री रक्त दान करने वालो से मिले। इसके बाद पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने रक्त दान करने वालो को सम्मानित भी किया। पूर्व केन्द्रीय मंत्री विनोद शर्मा ने मौके लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि रक्त दान बहुत जरूरी है इससे कई जिंदगियां बचती हैं। उन्होंने कहा खून दान करने के कुछ घंटो में खून की रिकवरी हो जाती है इसलिए खून देने से बचना नही चाहिए। पूर्व केन्द्रीय मंत्री विनोद शर्मा ने कहा कि रक्त दान करना बहुत हौंसले की बात होता है। उन्होंने कहा रक्त दान करने से शरीर को फायदा ही होता है इसका कोई नुक्सान नही है। 

                  रक्त दान करने वालो सम्मानित करते विनोद शर्मा 


Saturday, 2 June 2018

किसानो की हड़ताल से वीटा मिल्क प्लांट को होने वाले दूध की सप्लाई प्रतिदिन 76 हजार लीटर से मात्र 5800 लीटर पर पहुंची ।

            देशभर में किसानो की हड़ताल जारी है। किसानो की तरफ से दूध - सब्जियों जैसी जरूरी चीजो की सप्लाई रोकी गयी है। किसानो के इस बंद से दूध की सप्लाई पर असर पड़ने लगा है। अंबाला में वीटा मिल्क प्लांट में दूध की सप्लाई प्रतिदिन 76 हजार लीटर से  मात्र 5800 लीटर प्रतिदिन पर पहुंच गयी है। ऐसे में मिल्क प्लांट बैकअप से काम चला रहे हैं। किसानो की इस हड़ताल से आने वाले समय में पैकेट के दूध की मांग बढ़ेगी क्यूंकि दुसरे स्त्रोत से दूध की सप्लाई शहरों में न के बराबर हो गयी है। ऐसे में प्लांट बैकअप से गुजारा करेंगे। यदि प्लांट मिल्क पाउडर का इस्तेमाल भी करते हैं तो भी फ्रेश मिल्क की जरूरत काफी मात्र में होती है। यदि फ्रेश दूध के इस्तेमाल के बिना मिल्क पाउडर के सहारे सप्लाई होती है तो लोगो को मिलने वाले दूध के स्वाद में फर्क पड़ेगा। 


                                                वीटा प्लांट को करना पड़ सकता है बैकअप से गुजारा :






      किसानो की 10 दिन की हड़ताल का जहाँ अभी तक मिला जुला असर देखने को मिल रहा है वहीं अब दूध की सप्लाई पर इसका असर काफी हड तक देखने को मिल रहा है। अंबाला स्थित वीटा मिल्क प्लांट में  अंबाला , यमुनानगर और पंचकूला से दूध की सप्लाई होती है लेकिन किसानो के बंद के चलते यमुनानगर और पंचकूला से दूध की सप्लाई बिलकुल बंद हो गयी है तो वहीं अंबाला जिला से मात्र 5800 लीटर दूध की सप्लाई हो पायी है। ऐसे में मिल्क प्लांट बैकअप से कम चला रहा है। वीटा मिल्क प्लांट के सीईओ ने बताया कि प्रतिदिन  76 हजार लीटर दूध की आवक प्लांट में होती है कल यहाँ करीब 50 हजार लीटर दूध की आवक हुई थी आज यह आवक घटकर मात्र 5800 लीटर रह गयी है। यानि दूध की सप्लाई पर काफी असर हो रहा है प्लांट के सीईओ ने बताया कि उनकी गाड़ियों को सप्लाई को रोकने की कोशिशे भी हो रही है। 

                                                      पी के त्यागी - सीईओ - वीटा मिल्क प्लांट। 



      स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट , कर्जा माफी व किसानों की आय सुनिश्चित करने की मांग किसान कर रहे हैं। किसानो का कहना है कि उनका धरना शांतिपूर्ण तरीके से चलता रहेगा। हड़ताल से जनता को होने वाली दिक्कत को लेकर किसानो का कहना है कि उनका संघर्ष इसीलिए  है दूध सब्जियों की सप्लाई को रोकना ही पड़ेगा हम भी भूखे मर रहे हैं इलसिए उन्हें सप्लाई रोकनी पड़ रही है। 

     

किसानों की हड़ताल पर विज का ब्यान , सरकार किसानों के हित मे काम कर रही है ऐसे में हड़ताल का कई औचित्य नही ।


       देशभर में किसान 10 दिन की हड़ताल पर हड़ताल के दूसरे दिन तक हड़ताल का मिला जुला असर देखने को मिल रहा है । हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज का किसानों की हड़ताल को लेकर कहना है कि सरकार पूरी तरह से सचेत है किसानों को उचित दाम देने के लिए काम कर रही है । सरकार ने किसानों को लागत से डेढ़ गुणा दाम देने की घोषणा की है । मुख्यमंत्री द्वारा किसानों को लेकर दिए गए ब्यान पर विज ने सहमति जताई और कहा कि जब पहले ही किसानों के हित मे काम कर रही है ऐसे में हड़ताल का कई औचित्य नही है ।


     बंगाल में बीजेपी कार्यकर्ताओं की हत्या नही लोकतंत्र की हत्या : विज 




          वेस्ट बंगाल में 2 भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि यह भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या नही लोकतंत्र की हत्या है । लगातार वहां लोकतंत्र को लहूलुहान किया का रहा है वहां की सरकार प्रजातन्त्र की रक्षा नही कर पा रही है । जो भी लोग अपनी इंडिपेंडेंट विचारधारा रखते है उनको अपनी बात कहने का मौका नही दिया जा रहा । विज ने एक्सप्रेशन आफ इंटरेस्ट की बात करने वाले तमाम बुद्धिजीवियो से सवाल करते हुए पूछा कि जो लोग अपने तगमे छोड़ते थे वो आज वेस्ट बंगाल के मामले में खामोश क्यों है आज क्यों वो इसके खिलाफ आवाज नही उठा रहे ।

अनिल विज के कार्यकर्ता सम्मेलन से दिखा विज का शक्ति प्रदर्शन , विपक्ष पर जमकर बरसे विज ।

                     अंबाला छावनी में कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने भारतीय जनता पार्टी के छावनी विधानसभा के कार्यकर्ताओ की मीटिंग ली। कार्य...