Friday, 15 June 2018

आफत भरी धुल स्वास्थ्य को पहुंचा रही नुकसान ।

             आसमान में फैली धुल से आम जनता परेशान हो रही है,  धुल के चलते सांस लेना भी मुश्किल हो रहा है जिस कारण दम घुट रहा है इस जहरीली धूल में लोग अपने चेहरे को ढक जरुरी काम से अपने घरो से बाहर निकल रहे है ! इस धुल से आँखों में जलन , चमड़ी में खारिश और अन्य कई परेशानियाँ हो रही है ,अधिकांश लोग मुंह को ढक काम पर निकलने को मजबूर  डाक्टरों का कहना जिन लोगों को दिल , डीएमए , आँखों या स्किन की बीमारी है वो घर से बहार न निकले, ज्यादा परेशानी दोपहिया वाहन चालकों को धुल के कण नाक के रस्ते शरीर में जा कई गम्भीर बिमारियों का कारण बन सकते हैं। 

                                                                हवा में धुल बनी परेशानी :


    पिछले 3 दिनों से आसमान में फैली धुल से जनता  परेशान हो गयी है इस धुल के चलते सांस लेना भी मुश्किल हो गया है . ज्यादा परेशानी दोपहिया वाहन चालकों को हो रही है क्यूंकि धुल के कण नाक के रस्ते शरीर में जा कई गम्भीर बिमारियों का कारण बन सकते हैं लोग अपने चेहरे को पूरा ढक कर बाहर आ रहे हैं लेकिन फिर भी लोगों को आंखों में जलन , सांस लेने में प्रेषण और सांस लेने में तकलीफ की शिकायतें बढ़ रही है। दुकानदार भी अपनी दुकानों के दरवाजे बंद कर बैठने को मजबूर हो रहे। बाज़ार में लोग बहुत ही जरुरी कामो से बाहर निकल रहे है ! ये धुल खासकर बुजुर्गो को  नुक्सान पहुंचा रही है। दुकानदार राजीव भाटिया का कहना है कि वे सुबह हर रोज सैर करने जाते है लेकिन आज वे जल्दी चले गए तब भी धूल थी ये धुल सारा दिन ऐसे ही रहती है जिससे चलन-फिरना मुश्किल हो रहा है। बुजुर्ग राजकुमार व् बंसी लाल ने बताया कि इस धूल में सांस लेना भी मुश्किल हो रहा है, उनका कहना  है कि वे बहुत ही जरुरी काम से बाजार आये है लेकिन अब वापिस घर जा रहे है क्योंकि ऐसे में सांस लेना मुश्किल हो रहा है। 

                                                              बारिश से ही राहत कि उम्मीद :




       इस धूल भरे मौसम में ज्यादा परेशानियाँ सडक पर चलने वालों लोगो को हो रही है अधिकांश लोग मुंह को ढक काम पर निकल रहे है। दो पहिया वाहन चालकों को खासकर महिलाओं को मज़बूरी में मुहं पर कपडा लपेट कर निकलना।  संगीता नामक महिला ने बताया कि इस धूल भरे मौसम में उन्हें सांस लेना भी मुश्किल हो रहा है। संगीता का कहना है कि वे बिजली का बिल भरने के लिए मज़बूरी में निकली है लेकिन उन्हें सांस लेने में समस्या हो रही है इसलिए वे घर जा रही है। इसी बीच नागरिक हस्पताल के एसएमओ डॉक्टर सतीश का कहना है इस समय बाहर का तापमान बहुत ज्यादा है ऐसे में आम लोगो को पानी ज्यादा पीना चाहिए पानी में ओआरएस मिला पानी या नामक वाली शिकंजवी ज्यादा पीना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर बहुत  तो तभी घरो से निकले ज्यादा समय तक खुले में बैठकर काम न करे क्योंकि इससे डिहाइड्रेशन का ख़तरा होता है। उन्होंने कहा कि एलर्जी भी हो ज्यादा हो जाती है स्किन की समस्या भी ज्यादा हो सकती है। उनका कहना है कि उनके पास स्किन के मरीज ज्यादा आ रहे है। उन्होंने कहा कि वे लोगो से भी यही कहेंगे जो ठेस हवा में दो पहिया वाहन चला रहे है वे कपडा आदि लपेट कर जाए।  उन्होंने कहा कि बरसात आने पर ये सब ठीक हो जायेगा।

गिरफ्तारी देने पहुंची बेसुध हुई आशा वर्कर , स्वास्थ्य मंत्री ने कहा आशा वर्क्स ड्यूटीयो पर आये हम उनकी मांगो पर विचार करने के लिए तैयार हैं।

             प्रदेशभर में पिछले कुछ दिनों से लगातार आशा वर्कर्स का प्रदर्शन जारी है। 2 दिन पहले आशा वर्कर्स ने स्वास्थ्य मंत्री के घर के बाहर प्रदर्शन किया और आज स्वास्थ्य मंत्री के जिले में गिरफ्तारियां दी। अंबाला में गिरफ्तारियां देने के लिए इकट्ठा हुई आशा वर्क्स को गिरफ्तार करने में पुलिस ने देरी की तो कुछ आशा वर्क्स की तबियत बिगड़ गयी और उन्हें एम्बुलेस से हस्पताल ले जाना पड़ा। आशा वर्क्स की मांगो को लेकर स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि आशा वर्क्स ड्यूटीयो पर आये हम उनकी मांगो पर विचार करने के लिए तैयार हैं। 

                                                                           बेसुध हुई आशा वर्कर :




    हरियाणा में आशा वर्कर्स अपनी मांगो को लेकर लगातार आन्दोलन कर रही है। अंबाला में आज आशा वर्क्स भरी तादाद में गिरफ्तारियां देने पहुंची। इस दौरान गर्मी की वजह से कुछ आशा वर्क्स की तबियत बिगड़ गयी और उन्हें हस्पताल ले जाना पड़ा। आशा वर्क्स ने इस दौरान डीसी कार्यालय पर पहुंच जोरदार पदर्शन किय और सरकार पर वायदा खिलाफी का आरोप लगते हुए पीछे न हटने की बात कही। इस आन्दोलन को सर्व क्र्चारी संघ ने भी समर्थन करते हुए मांगे पूरी न होने की सुरत में विधानसभा कुछ की चेतावनी दी है। 

                                                               गिरफ्तारी के लिए डटी आशा वर्कर्स :




     इस हड़ताल को लेकर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का कहना है कि इस हड़ताल से हस्पतालो में मरीजो पर असर पड़ रहा है। सरकार ने कर्मचारियों की सभी मांगे मान ली है और जो कुछ रह गयी है उन पर आशा वर्कर्स को हड़ताल से पहले उनसे बात करनी चाहिए थी। विज ने कहा मांगो पर जितना आशा वर्क्स ने कहा हमने उसे माना और हमने जनवरी की नोटिफिकेशन की थी जिसे फाईनेंस विभाग ने अप्रैल कर दिया इस पर इतना बड़ा आन्दोलन करना वाजिब नही है। विज ने कहा आशा वर्क्स ड्यूटीयो पर आये हम उनकी मांगो पर विचार करने के लिए तैयार हैं। 

अनिल विज की महात्मा गाँधी पर कथित टिप्पणी को लेकर पुलिस के पास शिकायत लेकर पहुंची महिला कांग्रेस की नेता , पुलिस ने कहा मामला चण्डीगढ़ का।

     हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज द्वारा एक कार्यक्रम में महात्मा गाँधी पर कथित टिप्पणी करने को लेकर महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव रेखा नाथी अंबाला पुलिस से मिली और इस मामले में शिकायत कर FIR की मांग की। लेकिन अंबाला पुलिस ने इस मामले में साफ़ इंकार करते हुए इस मामले को चण्डीगढ़ इलाके का बताते हुए उन्हें वपिस लौटा दिया। इस मामले को लेकर अब शिकायतकर्ता का कहना है कि वे इस मामले को लेकर कोर्ट जाएँगी। 


                                                             SP को शिकायत करने जाते कांग्रेसी :



       कैबिनेट मंत्री अनिल विज हमेशा अपने ब्यानो और स्पष्ट छवि को लेकर जाने जाते हैं जिसको लेकर कई बार अनिल विज विवादों में फंस चुके हैं। एक बार फिर अनिल विज महात्मा गाँधी पर अपनी एक कथित टिप्पणी को लेकर चर्चा में हैं। अनिल विज ने चण्डीगढ़ में एक कार्यक्रम के दौरान महात्मा गाँधी को बंटवारे के दौरान हुई हत्याओ के लिए जिम्मेदार बताया जिसको लेकर महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव रेखा नाथी अंबाला पुलिस के पास शिकायत लेकर पहुंची और इस टिप्पणी पर FIR फर्ज करने की मांग की। रेखा नाथी ने कहा उन्होंने अनिल विज को नोटिस भेज 3 दिन में अपनी टिप्पणी पर माफ़ी मांगने के लिए कहा था लेकिन विज ने ऐसा नही किया। जिसके चलते उन्हें पुलिस के पास आना पड़ा। पुलिस ने मामला चण्डीगढ़ का बताते हुए उन्हें चण्डीगढ़ जाने के लिए कहा है लेकिन वे अब इस मामले को लेकर कोर्ट जायेंगी ,क्यूंकि उन्हें मालूम है पुलिस इस मामले में कोई कार्यवाई नही करेगी। 


                                                               जानकारी देते ASP राजेश कुमार :




     इस मामले को लेकर अंबाला पुलिस का कहना है कि यह टिप्पणी चण्डीगढ़ में की गयी है तो मामला भी वहीँ का बनता है लेकिन इस वीडियो में कोई ऐसी बात नही है कि क्रिमिनल मामला  बनता हो।


Wednesday, 13 June 2018

विकास है या उल्टी गंगा पहाड़ को - ओंकार सिंह ।


अंबाला छावनी में विकास कार्यो के नाम पर खुली लूट मची हुई है, विकास के नाम पर लगातार उल्टे कार्य किये जा रहे हैं यह कहना है इनेलो नेता ओंकार सिंह का।

               सड़क दिखाते ओंकार सिंह :



          उन्होंने कहा कि अंबाला छावनी में पक्की ओर अच्छी बनी सड़को को बिना वजह तोड़ कर टाइल वाली सड़कें बनाई जा रही है और जब सड़क बनकर तैयार हो जाती है फिर विभाग को पानी और सीवर के पाइप की याद आती है जिससे जनता के धन की बर्बादी हो रही है, कोई पूछने वाला नही है, जनता खुद परेशान है, उसे कुछ समझ नही आ रहा कि विकास हो रहा है या विनाश। जिस तरह से विकास के नाम पर जनता के पैसे की बर्बादी हो रही है उससे तो लगता है कि गोलमाल काफी बड़े लेवल पर हो रहा है। आज शहर का हर नागरिक अचम्बे में है कि यह कैसा विकास है, क्या सरकार के विभन्न विभागों में कोई तालमेल नही है,    कहा है सरकार के इंजीनियर, अधिकारी व विशेषज्ञ जो इन विकास कार्यो की निगरानी के लिए नियुक्त है। उन्होंने बताया कि ऐसा ही एक मामला कच्चे बाज़ार, गुरुद्वारा श्री सुखमनी सेवा सोसाइटी के नजदीक का है, जहाँ चोंक के दोनों तरफ की टाइल वाली सड़क तो पहले बना दी गयी लेकिन बीच का नाला बाद में बनाया जा रहा है जो कि सड़क से लगभग दो फुट ऊंचा है, जबकि नाला पहले बनना चाहिए था फिर उस नाले के लेवल के अनुसार सड़क बननी चाहिए थी । नाला बाद में बनने से पुलिया ओर सड़क में ऊंचाई का अंतर रह जायेगा जिसके कारण आने वाले समय मे लोगो की गाड़ियां नीचे लगेगी परिणामस्वरूप जनता का नुकसान होगा।ऐसे विकास कार्यो से तो लगता है अम्बाला छावनी में प्रशासन विकास के नाम पर उल्टी गंगा पहाड़ पर चढ़ा कर ही दम लेगा। आज अम्बाला छावनी में कोई भी सड़क ऐसी नही है जो बनने के तुरन्त बाद टूटी ना हो और इसी कारण से नई बनी सड़को की हालत भी खस्ता हो गयी है। लगता हैं कोई देखने और पूछने वाला नही है, किसकी मनमर्जी चल रही है ये तो भगवान जाने लेकिन आज अंधेर नगरी चोपट राजा वाली कहावत अम्बाला के विकास पर जरूर चरितार्थ हो रही है। इस अवसर पर किरपाल सिंह अरोड़ा ने कहा कि सरकार करोड़ो रूपये तो विभिन्न योजनाओं पर खर्च कर रही है लेकिन  विकास कार्यो को सही रूप प्रदान नही किया जा रहा जिसके कारण जनता का पैसा तो बर्बाद हो ही रहा है साथ ही नई बनी सड़को ओर परियोजनाओं की स्तिथि भी बद से बदत्तर हो रही है। इस अवसर पर तुषार कौशिक ने कहा कि मौजूदा सरकार में विकास के कार्य ग़ैरयोजनात्मक तरीके से किये जा रहे हैं जिसका खामियाजा भोली-भाली जनता को भुगतना पड़ता है। उन्होंने सरकार से मांग की कि ऐसे उल्टे काम करने वाले ठेकेदारो, कर्मचारियों और अधिकारियो के विरुद्ध सख्त करवाई होनी चाहिए और कोई भी नई सड़क बनाने से पहले विभिन्न विभागों को परस्पर तालमेल बनाकर ही कार्य शुरू करना चाहिये ताकि धन की बर्बादी न हो और कार्य सुचारू ढंग से पूरा हो सके।
ओंकार सिंह ने बताया कि उन्होंने इस बारे में कई RTI भी डाल रखी है परंतु समय खत्म होने पर भी उन्हें कोई जवाब नही मिला है जिसकी अब वे अपील करेंगे।

स्वास्थ्य मंत्री के घर के बाहर आशा वर्क्स का प्रोटेस्ट , गर्मी के कारण आधा दर्जन बेहोश होकर गिरी।

     हरियाणा सरकार पर वादा खिलाफी के आरोप लगाकर आशा वर्कर स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के घर के बाहर धरने पर बैठ गईं हैं। धरने पर बैठी आशा वर्करों पर गर्मी का कहर आफत बनकर बरसा जिस वजह से लगभग आधा दर्जन आशा वर्कर बेहोश होकर गिरती रहीं। बेहोश हुई आशा वर्करों को एम्बुलेंस में अस्पताल भेजा गया जहां उनका इलाज किया जा रहा है। इतना सब होने के बावजूद भी भीषण गर्मी में डटीं हैं। आशा वर्करों का कहना है कि जब तक सरकार उनकी मांगें नहीं मानेंगी तब तक वह यहीं धरने पर डटीं रहेंगी। और जरूरत पड़ी तो 15 जून को जेल भरो आंदोलन के लिए यहीं से कूच किया जाएगा। 

                                                              बेहोश होकर गिरी आशा वर्कर :




     प्रदेश भर में आशा वर्कर अपनी मांगों को लेकर धरने पर हैं। सरकार तक अपनी मांगे पहुंचाने के लिए आशा वर्कर अंबाला के इंदिरा पार्क में जुटीं और पैदल रोष मॉर्च निकालते हुए स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के निवास तक पहुंची। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने शास्त्री कॉलोनी के मेन गेट के बाहर आशा वर्करों को रोक दिया जिसके बाद वो वहीं धरने पर बैठ गईं और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करके अपना रोष व्यक्त किया। आशा वर्करों का कहना है कि सरकार ने उनसे किए वायदों पर अमल नहीं किया जिस वजह से आशा वर्करों में भारी रोष है। प्रदर्शन में आशा वर्करों ने खट्टर सरकार की शवयात्रा निकालकर मातम मनाया। गर्मी में हुए प्रदर्शन के दौरान लगभग आधा दर्जन आशा वर्करों की तबीयत बिगड़ गई और वो बेहोश होकर गिर गईं जिन्हें एम्बुलेंस में डालकर अस्पताल भेजा गया जहां वह उपचाराधीन हैं। आशा वर्करों ने 15 जून को प्रदेश व्यापी जेल भरो आंदोलन का ऐलान करके सरकार की ईंट से ईंट बजाने की बात कही है। 

बेहोश आशा वर्कर के लिए एम्बुलेंस का इंतजार करती साथी आशा वर्कर :



      स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज दो दिनों के दिल्ली दौरे पर हैं उनकी गैर मौजूदगी में आशा वर्करों से ज्ञापन लेने के लिए अंबाला के नायब तहसीलदार हवा सिंह पहुंचे। उन्होंने आशा वर्करों को अनिल विज के अंबाला में न होने का हवाला देते हुए धरना टालने का आग्रह किया परन्तु अपनी मांगें मनवाकर ही पीछे हटने की जिद पर अड़ीं आशा वर्करों ने वापिस लौटने से मना कर दिया और वहीं धरने पर बैठ गईं।

Monday, 11 June 2018

ससुराल वालों की मारपीट से तंग आकर विवाहिता ने आत्महत्या की।



         अंबाला जिला के गांव पंजोखरा की गांव जोली में विवाहिता मंजू रानी ने अपने ससुराल वालों की मारपीट से तंग आकर आत्महत्या कर ली। मंजू रानी का शव पंखे से लटका हुआ मिला पर उसके सिर पर गहरी चोट के निशान थे। मृतका के भाई राजेश शर्मा ने बताया कि मंजू की शादी को काफी समय हो चुका था पर उसका पति राजीव व अन्य उससे हर रोज मारपीट करते थे। इस मामले को सुलझाने के लिए कई बार पंचायत भी हुई पर कोई फायदा नही हुआ। पुलिस ने मृतका के पति राजीव,ससुर धर्मपाल, सास राजरानी,दो देवर व एक अन्य सतीश के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ़्तारी के लिए दबिश भी दी पर सभी आरोपी फरार मिले। एस पी अभिषेक जोरवाल का कहना है कि आरोपी जल्द ही सलाखोँ के पीछे होंगे।

             मृतका के सिर पर थे चोट के निशान :

Sunday, 10 June 2018

हरियाणा के खिलाड़ियों के सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं - अनिल विज ।

           हरियाणा के खेल मंत्री अनिल विज और खट्टर एक बार फिर आमने सामने हैं । विज ने आज अंबाला में एक बार फिर बड़ी घोषणा कर दी , विज ने कहा कि वह कॉमनवेल्थ में पदक जीत चुके हरियाणा के 22 के 22 खिलाड़ियों को बिना राशी काटे इनाम देंगे जिसके लिए वह मुख्यमंत्री खट्टर को मना लेंगे  ,  विज ने हुड्डा और भाजपा राज में अंतराष्ट्रीय खेल पदक जीतने वाले 207 खिलाड़ियों को इसी महीने नियुक्ति पत्र देने की बड़ी घोषणा भी कर दी । 

            मुख्यमंत्री से करूँगा बात : विज ।



         हरियाणा के खेल मंत्री अनिल विज ने आज अंबाला में पत्रकारों से बात करते हुए , दो बड़ी घोषणाएं कर दी । 22 कॉमनवेल्थ खिलाड़ियों को बिना राशी काटे इनाम देने की बात कहते हुए विज ने कहा कि वह इसकी फाइल बना कर जल्द ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को भेजेंगे और उन्हें इसके लिए मनाएंगे । विज ने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ी हमारी आन बान शान और सम्मान हैं , कॉमनवेल्थ से जीत कर आये 22 के 22 खिलाड़ियों को बिना राशि काटे इनाम दिया जाएगा । विज ने कहा कि वह जल्द ही इसकी फाइल बना कर मुख्यमंत्री के पास भेज रहे हैं और उन्हें उम्मीद है कि वह मुख्यमंत्री को इसके लिए मना लेंगे । 

          हुड्डा राज में भेदभाव का आरोप लगाने वाले खिलाड़ियों के जख्मों पर मरहम लगाते हुए हरियाणा के खेल मंत्री अनिल विज ने एक और बड़ी घोषणा कर दी । विज ने कहा कि पिछली सरकारों और भाजपा सरकार में अंतरराष्ट्रीय खेलों में पदक जीत चुके हरियाणा के 207 खिलाड़ियों को इसी माह आउट ऑफ टर्न  अपॉइंटमेंट देने की भी घोषणा की । विज ने कहा कि मुख्यमंत्री से 207 खिलाड़ियों की फाइल एप्रूव हो कर उनके पास आ गई है , और उन्हें उम्मीद है कि उनके पास आये सभी 207 खिलाड़ियों के आवेदनों पर नियुक्ति पत्र मिलने का काम इसी माह से शुरू हो जाएगा ।  विज ने कहा कि इन 207 आवेदनों के इलावा भी अखबार में ज्ञापन दिया जाएगा कि 50 साल तक का कोई भी व्यक्ति जो इन शर्तों को पूरा करता हो वो भी आवेदन कर सकता है । विज ने कहा कि खेल विभाग ने इसके लिए बाकायदा एक चार्ट बना कर खेल विभाग की वेब साइट पर चिपका दिया जाएगा जिससे खिलाड़ी को उसके पदक के हिसाब से मिलने वाली नोकरी का पता चल जाएगा । विज ने उदहारण देते हुए कहा कि जो खिलाड़ी ओलंपिक में गोल्ड जीत कर आएगा उसको 8 साल की सीनियोरिटी के साथ HCS बनाया जाएगा ताकि वह जल्द ही IAS अधिकारी बन सके । विज ने साफ किया कि इसकी पूर्ण तैयारी हो चुकी है और एक दो दिन में नोटिफिकेशन हो जाएगी ।  

अनिल विज के कार्यकर्ता सम्मेलन से दिखा विज का शक्ति प्रदर्शन , विपक्ष पर जमकर बरसे विज ।

                     अंबाला छावनी में कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने भारतीय जनता पार्टी के छावनी विधानसभा के कार्यकर्ताओ की मीटिंग ली। कार्य...