Monday, 6 August 2018

इस बच्चे को आपकी मदद की जरूरत है , आप मदद करेंगे तो इसकी जान बच सकती है ।

                          

                             अंबाला के कल्लू माजरा गांव के रहने वाला 12 वर्षीय मंगल नाथ की दोनों किडनियां खराब है। जिसको लेकर पीजीआई चण्डीगढ़ ने बच्चे कि किडनी ट्रांसप्लांट के लिए कहा है।  बच्चे की माँ बच्चे को किडनी देने के लिए तैयार है लेकिन परिवार की माली हालत ठीक नही है जिस वजह से यह परिवार ट्रांसप्लांट का खर्च नही उठा सकता। इसलिए परिवार को सरकार व लोगो से मदद की दरकार है। 


                            एक कमरे में रहता है परिवार :






                            अंबाला के रहेने वाले 12 वर्षीय बच्चे मंगल नाथ की दोनों किडनियां खराब है जिस कारण उसकी पढाई छुट चुकी है परिवार की माली हालत पहले ही ठीक नही है मंगल की बड़ी बहनों की पढाई भी इसी कारण से छुट चुकी है। आज यह बच्चा इस स्टेज पर है कि डाक्टरों ने इसे किडनी ट्रांसप्लांट के लिए कह दिया है। माँ अपने बच्चे के दर्द को समझते हुए किडनी देने के लिए तैयार है लेकिन इलाज के खर्च के लिए 4 लाख से 5 लाख रुपयों की जरूरत है जिसका खर्च यह परिवार नही उठा सकता। पिता मजदूरी करता है जिसमें परिवारे का गुजरा हो जाये वही काफी है। इसलिए इस परिवार को मदद की जरूरत है। 

                 बच्चे की माँ के खाते में डाल सकते है आप मदद :




                                     बच्चे की मदद यदि कोई करना चाहता है तो बच्चे की माँ जसपाल कौर के SBI बैंक ब्रांच अंबाला शहर सेक्टर 9 अकाउंट नम्बर - 65162474428.  IFSC 0050762 में पैसा डाल सकता है ताकि बच्चे की जान बच सके। बच्चे के पिता का रो रो का बुरा हाल है क्यूंकि मदद के लिए जितना पैसा चाहिए उसका एक हिस्सा भी वो गरीबी की वजह से दे नही दे सकते। बच्चे की मदद के लिए राईजिंग अंबाला फाउंडेशन आगे आई है।  फाउंडेशन के प्रधान मक्खन सिंह लूबाना ने 51 हजार रूपए अपनी तरफ से दे दिए हैं और अन्य लोगो से भी इस परिवार की मदद के लिए आगे आने की गुजारिश की है। 

Sunday, 5 August 2018

अंबाला में अशोक तंवर ने कहा जहाँ लोग गांधी टोपी पहनाते हैं वहां हम गांधी टोपी पहनते हैं जहाँ पगड़ी पहनाते हैं वहां पगड़ी पहनते हैं।

                               हरियाणा  कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने  अंबाला में सत्ता परिवर्तन रैल्ली में कार्यकर्ताओं को लाल पगड़ी पहनने का किया आह्वान  ,  पत्रकारों द्वारा गांधी टोपी के पूछे गए सवाल पर दिया बड़ा विवादित ब्यान  , कहा गांधी टोपी उस समय का ज़माना था ,  लेकिन पगड़ी हरियाणा की संस्कृति के साथ जुडी हुई है , लोग पगड़ी से मान सम्मान करते हैं इसलिए जहाँ लोग गांधी टोपी पहनाते हैं वहां हम गांधी टोपी पहनते हैं जहाँ पगड़ी पहनाते हैं वहां पगड़ी पहनते हैं।  तंवर ने मंच से हुड्डा पर भी निशाना साधा कहा अब कोई ये सोचे की मै  हूँ तो कांग्रेस हैं मैं नहीं तो कांग्रेस नहीं ये मामला चलने वाला नहीं।  तंवर की इस विशाल रैली में लाल पगड़ी का जोर दिखा जिससे साफ़ जाहिर है की आने वाले दिनों में हरियाणा कांग्रेस में गुलाबी पगड़ी वार्सिस लाल पगड़ी का जबरदस्त मुकाबला दिखने वाला है।  

                               रैली के दौरान अशोक तंवर :





                      अंबाला में आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपूर सिंह की अध्यक्षता में अंबाला शहर की अनाज मंडी में एक विशाल सत्ता परिवर्तन रैली का आयोजन किया गया जिसमे  हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।   अम्बाला में हुई इस रैली में  रैली के आयोजक कपूर सिंह ने   मंच से इस रैली  मुख्यातिथि का स्वागत किया और वहां मौजूद सैकड़ों कारकर्ताओं से आने वाले समय में अशोक तंवर का समर्थन करने का आह्वान किया ताकि प्रदेश में अशोक तंवर और केंद्र में राहुल गाँधी को शीर्ष पदों पर देख सकें।   रैली के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की जिस तरह से लोग इस रैली में पहुंचे हैं उससे लगता है की अंबाला के लोग आने वाले चुनावों में झूठ से बानी सरकार को बाहर कर फिर कांग्रेस को मौका देंगे।  

 

                    रैली में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सहित उनके अन्य साथी मंच पर लाल पगड़ी पहने दिखे , अशोक तंवर ने भी लाल पगड़ी को क्रांति का प्रतीक बताते हुए कार्यकर्ताओं को हर जगह लाल पगड़ी में आने का आह्वान किया।  अशोक तंवर द्वारा लाल पगड़ी की बात पर जब उनसे पुछा गया की कांग्रेसी गांधी टोपी को क्यों भूल रहें है तो अशोक तंवर ने बड़ा विवादित ब्यान दे डाला और कहा की गांधी टोपी उस समय का ज़माना था ,  लेकिन पत्रकार द्वारा बीच में टोकने पर अशोक तंवर थोड़ा संभाल गए और बोले कि  पगड़ी हरियाणा की संस्कृति के साथ जुडी हुई है , लोग पगड़ी से मान सम्मान करते हैं इसलिए जहाँ लोग गांधी टोपी पहनाते हैं वहां हम गांधी टोपी पहनते हैं जहाँ पगड़ी पहनाते हैं वहां पगड़ी पहनते हैं।  तंवर से जब ये पुछा गया की पगड़ी कल्चर को क्या हुड्डा वार्सिस तंवर के बीच की जंग मानी  जाये तो तंवर ने लाल रंग को क्रांति का प्रतीक बता दिया , अब ये क्रान्ति किसके लिए है ये आप खुद समझ लीजिये।  

                    सत्ता परिवर्तन रैली में हजारों कार्यकर्ताओं के बीच कांग्रेस की फुट भी खुल कर सामने आ गई , कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने मंच से कारकर्ताओं को कहा की हमारी है कमान बहुत सोच समझ कर फैसला करती है , गरीबों  को दलितों को , सभी समुदाय के लोगों को अपने अधिकारों से सामने आने का  मौका मिला है और  इसमें सबको सहयोग करना चाहिए , कोई ये न सोचे की  मै  हूँ तो कांग्रेस हैं मैं नहीं तो कांग्रेस नहीं ये मामला  अब चलने वाला नहीं , क्यूंकि राहुल जी को भी पता है की कौन कांग्रेस को वापिस ला सकता है।   हालांकि जब अशोक तंवर से इस मुद्दे पर सवाल किया गया तो उन्होंने कांग्रस में अलग धड़ों की बात को गोल कर के सिर्फ राहुल गांधी के नेतृत्व में एक ही धड़े की बात की।  


              अशोक तंवर में प्रदेश भर की गौशालों में गायों की मौतों के बाद रहे आंकड़ों पर भाजपा को घेरते हुए कहा की इन्होने पूरे प्रदेश में मात्र एक दो ही गौशालाएं बनाई हैं , न तो ये गायों के लिए घोषित भत्ते दे रहे हैं , गौशालाओं में गाय मर रही हैं और बाहर गोरक्षा के नाम पर पहलु खान और रायबर खान जैसे पशुपालकों को मारा जा रहा है।



Saturday, 4 August 2018

गब्बर दिखा पुराने अंदाज में अंबाला छावनी सिविल हस्पताल में छापा मार 2 डाक्टर किये सस्पेंड ।

                   हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज आज एकबार फिर अपने पुराने अंदाज में नजर आए। राजनीति में गब्बर के नाम से मशहूर अनिल विज ने अंबाला कैंट के सिविल अस्पताल में अचानक छापा मारकर अव्यवस्था पर हमला बोल दिया। जिसमें सिस्टम की कई खामियां उजागर हो गईं।  अस्पताल में डाक्टरों द्वारा बाहर की दवाइयां लिखे जाने की शिकायतें मिलने पर विज का गुस्सा शनि के प्रकोप सा साबित हुआ जिसके बाद स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने 2 डाक्टरों को सस्पेंड कर दिया। इसके अलावा विज ने 2 डाक्टरों को चार्जशीट करने के साथ साथ 3 डाक्टरों और एक स्टाफ नर्स से स्पष्टीकरण मांग लिया है। 

                           निरिक्षण के दौरान अनिल विज :



                   हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने अंबाला कैंट के सिविल अस्पताल में शनिवार को अचानक दबिश दे दी। विज की इस छापेमारी का मकसद बीमार व्यवस्था को ठीक करने का था जिसकी नब्ज टटोलने के लिए वो खुद अस्पताल में पहुंच गए। विज ने यहां एक बार नहीं बल्कि लगभग दो घण्टों में दो बार छापा मारकर हड़कंप मचा दिया। विज सबसे पहले ओपीडी में पहुंचे जहां उन्होंने मरीजों से बातचीत की। यहां पर कई मरीजों ने बाहर की दवाइयां लिखे जाने और कुछ स्टाफ कर्मियों द्वारा बदसलूकी करने के आरोप लगाए। विज ने इस पर तुरंत संज्ञान लेते हुए मरीजों के हेल्थ कार्ड अपने हाथों में ले लिए और उस पर बाहर की दवाइयां लिखी देखकर दंग रह गए। विज को अचानक अस्पताल में घूमते हुए देख अस्पताल में हड़कंप मच गया। जिसके बाद विज ने अस्पताल के एसएमओ को तलब किया और फिर पूरे अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विज ने मरीजों और उनके तीमारदारों से अस्पताल के सिस्टम का फीडबैक लिया। कई मरीजों की व्यथा सुनकर विज भी हैरान रह गए। अस्पताल में भर्ती डाइबटीज के एक मरीज ने बताया कि वो कई दिनों से अस्पताल में भर्ती है और कोई सुदबुद्ध लेने वाला भी नहीं है। मेल वार्ड में एक ही बेड पर दो दो मरीज पड़े हुए दिखाई दिए। यहां भर्ती एक मरीज की पत्नी ने बताया कि यहां कोई व्यवस्था नहीं है जिससे मरीजों में इंफेक्शन फैल सकता है। कोई सुनवाई करने वाला भी यहां नहीं है। अस्पताल में इलाज के लिए अपनी माँ को लेकर आई एक युवती ने अस्पताल के  सिस्टम की पोल खोल कर रख दी। युवती ने मंत्री को बताया कि यहां के स्टाफ को बोलने का बिल्कुल भी सलीका नहीं है। मरीज के टेस्ट दवाईयां बाहर से लाने को कहा गया है। साथ ही ऑपरेशन के 20 हजार रुपए भी मांगे गए हैं। यहां मरीजों की गीली चादर भी नहीं बदली जाती। आइए, आपको सुनाते हैं मरीजों और उनके तीमारदारों का दर्द।

                   मरीजों की व्यथा सुनकर स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का गुस्सा अधिकारियों पर फूट पड़ा। विज ने तुरंत संज्ञान लेते हुए अस्पताल के 2 हड्डी रोग विशेषज्ञ डाक्टरों को सस्पेंड करने के आदेश जारी कर दिए औऱ 2 डाक्टरों को चार्जशीट कर दिया। विज का गुस्सा यहीं नहीं थमा स्वास्थ्य विभाग की किरकिरी करवाने पर विज ने 3 डाक्टरों और 1 नर्स से स्पष्टीकरण काल कर लिया है। स्वास्थ्य विभाग के बीमार सिस्टम पर कार्रवाई का इंजेक्शन लगाने के बाद विज अस्पताल से वापिस लौट गए परन्तु अस्पताल के बाहर खड़े प्राइवेट एम्बुलेंसों के काफिले को देखकर 5 मिनट बाद ही वापिस लौट आये। अस्पताल में वापिस आकर विज ने सरकारी एम्बुलेंस का रिकॉर्ड चेक किया और सिस्टम को व्यवस्थित और सही तरीके से चलाने के आदेश दिए। कार्रवाई से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। उम्मीद है मंत्री की छापेमारी और सख्त कार्रवाई से भरे हेवी डोज इंजेक्शन के बाद लापरवाह और बेपरवाह स्वास्थ्य कर्मियों को कुछ सबक जरूर मिलेगा।

                  डाक्टरों से संतोषजनक जवाब न मिलने पर स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने हड्डी रोग विभाग के चिकित्सक डॉ0 गौरव सिंगला, डा0 अश्वनी मुदगिल को निलम्बित करने के निर्देश दिए। इसी विभाग के डा0 विनोद कम्बोज को अंडर रूल 8 के तहत चार्जशीट किया गया है। इसके अलावा मनोरोग विशेषज्ञ डा0 कुलदीप, सामान्य रोग विभाग से डा0 रीता कठवाल और डा0 पूजा शर्मा व एमरजेंसी वार्ड में तैनात डा0 राजेश को स्पष्टीकरण देने के आदेश दिए गए हैं। इसके अलावा स्टाफ नर्स सुनीता का भी स्पष्टीकरण मांगा गया है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इन चिकित्सकों व स्टाफ नर्स का जवाब मिलने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने 2:15 बजे तक अधिकतर चिकित्सकों के अस्पताल छोड देने पर भी गहरी आपत्ति दर्ज की और एसएमओ डा0 सतीश गुप्ता से पूछताछ की कि ओपीडी में मरीज होने के बावजूद चिकित्सकों का जाना कहां तक जायज है।

हरियाणा में भी होगा NRC का गठन , हरियाणा में भी विदेशी घुसपैठियों होने की सुचना - राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ।

                अंबाला में भाजपा के एस सी मोर्चा की प्रदेश स्तरीय मीटिंग हुई जिसमे भाजपा के कई बड़े नेताओ ने मीटिंग में हिस्सा लिया। बैठक में सांसद रत्न लाल कटारिया , राज्य मंत्री कृष्ण बेदी व विधायक असीम गोयल भी मौजूद रहे। इस दौरान मिडिया से बात करते हुए भाजपा सांसद रत्न लाल कटारिया ने संसद में राहुल गाँधी द्वारा प्रधानमन्त्री को गले मिलने और आंख मिलने पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल प्रधानमन्त्री को कुर्सी से उठने के लिए ऐसे कह रहे थे जैसे कुर्सी उनके बाप ने प्रधानमन्त्री को दी हो   


                           बैठक में हिस्सा लेते पदाधिकारी :



              हरियाणा के अंबाला में भारतीय जनता पार्टी की एस सी मोर्चा की प्रदेश स्तरीय मीटिंग हुई जिसमे प्रदेशभर से आये एस सी मोर्चा के नेता व कार्यकर्ताओ ने हिस्सा लिया। मीटिंग में दलित समाज से जुडी सरकार की नीतियों को जन जन तक पहुँचाने के बारे में जानकारी दी गयी। इस मौके एस सी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री राम अवतार वाल्मीकि ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकारी तन्त्र अपना काम कर रहा है लेकिन सन्गठन से जुड़े पदाधिकारी खामियों को दूर करते हुए सरकार की नीतियों को जरुरतमन्दो तक पहुँचाने का काम करते हैं। बैठक का उद्दीश्य सन्गठन को मजबूत करना भी है। 

सरकार की योजनाओ की जानकारी दी राज्यमंत्री ने :


           इस दौरान राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने भी अपने विभाग से जुडी व सरकार से जुडी योजनाओ को सामने रखा गया। राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने बताया कि करीब 4 साल पहले जब सत्ता में आये थे तब रिजर्वेशन में प्रमोशन का मुद्दा 8 साल से पेंडिंग था जिसे हुड्डा सरकार ने लागू करना तो दूर उसे छेड़ने का काम नही किया लेकिन सरकार ने ढाई महीनों में उसे लागू कर दिया।

राहुल को कटारिया ने बताया फ्यूज बल्ब :


          इस दौरान अंबाला से सांसद रत्न लाल कटारिया ने कांग्रेस को घेरते हुए राहुल गाँधी को फ्यूज बल्ब बता दिया। इस दौरान उन्होंने राहुल गाँधी द्वारा प्रधानमन्त्री को गले लगाने और आंख मारने शिष्टाचार सिखने की सलाह दी। कटारिया यहीं नही रुके उन्होंने कहा राहुल मोदी के पांव छूने की बजाये कुर्सी से उठने की बात कह रहे थे कुर्सी क्या उनके बाप ने मोदी को दी है। 

NRC गठन का मुद्दा सन्गठन के सामने उठाएंगे :


          इन दिनों देश में रोहिंग्या का मुद्दा काफी तूल पकड़े है हरियाणा में भी 40 हजार रोहिंग्या होने की बात सामने आई है जिसके बाद हरियाणा में NRC के गठन की मांग उठने लगी है। इसको लेकर अंबाला से सासंद रत्न लाल कटारिया से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि यह मुद्दा मिडिया के द्वारा उनके संज्ञान में लाया गया है 7 अगस्त को उनके घर पर 9 सांसदों की मीटिंग है जिसमे वे सन्गठन मंत्री के सामने इस मुद्दे को रखेंगे। 

NRC का होगा गठन :

         प्रदेश में रोहिंग्या के चिन्हित होने और NRC के गठन के सवाल पर राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि देश में विदेशी घुसपैठिये बिना आइडेंटटीफिकेशन के भारत में रह रहे हैं और हरियाणा में भी इनके होने की जानकारी मिली है। उन्होंने कहा हरियाणा में भी NRC का गठन किया जायेगा। 

Friday, 3 August 2018

CBI ने हरियाणा का भाईचारा बिगाड़ा : नवीन जयहिंद ।

                       आम आदमी पार्टी की भाई चारा कावंड यात्रा आज अंबाला पहुंची जहाँ आप प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने कहा कि CBI यानी कांग्रेस भाजपा व इनेलो ने हरियाणा का भाईचारा बिगाड़ा है जिसको ठीक करने के लिए आम आदमी पार्टी भाईचारा कावंड यात्रा निकाली जा रही है। 

                             अंबाला से कावंड यात्रा रवाना :



             हरियाणा में आम आदमी पार्टी द्वारा भाई चारा कावंड यात्रा पूरे हरियाणा में निकाली जा रही है। आज आप प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद के न्रेतित्व में कावंड यात्रा अंबाला से रवाना हुई।  इस मौके नवीन जय हिन्द ने कहा कि CBI  यानी कांग्रेस भाजपा व इनेलो ने हरियाणा का भाईचारा बिगाड़ा दिया है जिसको ठीक करने के लिए आम आदमी पार्टी भाईचारा कावंड यात्रा निकाल रही है। नवीन जय हिन्द ने इस मौके मिडिया से बात करते हुए कहा कि आप नेता सभी सरकार के मंत्रियों को गंगा जल व प्रसाद देने का काम करेंगे ताकि वे हरियाणा का भला कर सकें। 

EVM पर उठाये सवाल :


                  इन दिनों देश प्रदेश में EVM से चुनाव न करवा करके बल्कि बेलेट पेपर पर करवाए जाने की मांग उठ रही है जिसमे विपक्षी पार्टियों के समर्थन में आम आदमी पार्टी भी उतर आई है। अंबाला में पत्रकारो से बातचीत करते हुए आप प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने कहा कि चुनाव बेलेट पेपर से होना चाहिए क्यूंकि EVM से जहाँ जहाँ चुनाव होता था वहां बेलेट पेपर से चुनाव होने लगा क्यूंकि इसमें कुछ न कुछ गड़बड़ तो है।  इसलिए चुनाव बेलेट से करवाया जाना चाहिए। 

NRC के गठन की रखी मांग :

             
            हरियाणा में भी 40 हजार रोहिंग्या होने की बात सामने आई है जिसको लेकर हरियाणा में भी NRC के गठन की मांग उठने लगी है अंबाला में इसको लेकर पूछे गये सवाल के जवाब में आप प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने कहा कि यह सरकार को देखना चाहिए कि कौन लिगेल रह रहा है और कौन इलेगल रह रहा है। सरकार के पास इसका डाटा होगा। नवीन जयहिंद ने कहा कि जिन लोगो ने आधार यहाँ के बनवा लिए वो कैसे चिन्हित होंगे इस देश में पासपोर्ट नकली बन जाता है। नवीन जयहिन्द ने इस दौरान कहा कि हरियाणा ही नही बल्कि पूरे देश में NRC का गठन होना चाहिए।  इस पर राजनीती नही होनी चाहिए। 

आप पंजाब का विवा जल्द सुलझ जायेगा :


                  पंजाब आप में चल रही उथल पुथल पर आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने कहा कि ये आम आदमी पार्टी है नई पार्टी है यदि आप में कोई मनमुटाव है तो उसे दूर कर लिया जायेगा यह कोई बड़ा मुद्दा नही है। उन्होंने दावा किया कि सारी चीजे सोल्व हो जाएँगी यह आम आदमी की पार्टी है कार्यकर्ताओ की पार्टी है यह नेताओ की पार्टी नही है। 

इनसो के स्थापान दिवस पर लाखों की संख्या में पहुंचेंगे युवा: विवेक ललाना ।


अंबाला शहर, 3 अगस्त ( ANU ) कैथल में मनाए जा रहे इनसो के स्थापना दिवस को लेकर इनलो के प्रदेश प्रवक्ता विवेक ललाना ने शुक्रवार को अंबाला के विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मोखा  माजरा,जलबेड़ा,बाड़ा,बहबलपुर, नडिय़ाली, खैरां, चौड़मस्तपुर,बड़ौला, कोंकपुर, नूरपुर  आदि गांवों में जाकर लोगों को स्थापना दिवस का न्यौता दिया। ललाना ने कहा कि  किसी भी देश का भविष्य उसके युवाओं के हाथों में होता है। इसके लिए एक सजग नागरिक की तरह हर युवा को राजनीति में अपनी भागीदारी रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि दिग्विजय चाहते है कि एक गरीब का बच्चा भी महाविद्यालय, विश्वाविद्यालय के प्रधान, विधानसभा व लोकसभा के सदस्य के पद पर जाकर जनता की आवाज उठा सके। इसी लक्ष्य को लेकर वह संषर्ष कर रहें है।   ललाना ने कहा कि पूरे प्रदेश में स्थापना दिवस को लेकर जोश व उत्साह है। उन्होंने कहा कि भाई  दिग्विजय चौटाला के हाथ मजबुत करने के लिए  लाखों की संख्या में युवा इस सम्मलेन में शामिल होंगे। इस अवसर पर जिला परिषद मैंबर दलबीर पूनिया, इनसो जिला प्रधान नवीन हरी, प्रताप चौड़मस्तपुर, लक्की जलबेड़ा, विक्रम बाड़ा, सचिन नंडियाली, असीम खैरा,विकास नंडियाली, दिग्विजय नंडियाल, गैरी, नितिन, करणवीर जलबेड़ा, सत्ता पटवी,  गवीन पुनिया व  हैप्पी बौंकरा आदि मौजूद रहें।

विवके चौधरी ललाना इनैलो प्रदेश प्रवक्ता : 


महिला कांग्रेस को मिलेगा अलग झंडा व लोगो : चित्रा सरवारा ।

                    दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम से 7 अगस्त को महिला कांग्रेस का झंडा व लोगो लांच किया जायेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी अध्यक्ष राहुल गाँधी करेंगे। अंबाला में महिला कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश प्रवक्ता चित्रा सरवारा ने पत्रकारवार्ता कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 7 अगस्त को राहुल गाँधी सभी महिला अध्यक्षों को महिला कांग्रेस का झंडा सौंपेगे जिसके बाद हर प्रदेश की समस्या को उठाने के लिए महिला आक्रोश यात्रा निकाली जाएगी।

                पत्रकारवार्ता कर जानकारी देती चित्रा सरवारा :


                     महिला कांग्रेस को अलग पहचान मिलने जा रही है आने वाली 7 अगस्त को महिला कांग्रेस का अलग से झंडा व लोगो लांच किया जायेगा। इसको लेकर कांग्रेस की तरफ से तैयारियां जोरो पर चल रही है। महिला कांग्रेस को डिजाईन करने में अहम् भूमिका अदा करने वाली महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश प्रवक्ता चित्रा सरवारा ने अंबाला में मिडिया को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि यह सारा कार्यक्रम राहुल गाँधी की अध्यक्षता में होगा जिसमे पूरे देश से महिला कांग्रेस की सदस्य हिस्सा लेंगी। अलग पहचान के साथ महिला कांग्रेस के लिए अलग से चुनावी घोषणा पत्र भी होगा जिसकी शुरुआत मध्यप्रदेश चुनाव से होगी। 


मुख्यमंत्री को भी लिया निशाने पर :


              इस दौरान चित्रा सरवारा ने हरियाणा के मुख्यमंत्री को भी निशाने पर लिया और कहा कि उनके कार्यक्रमों में महिलाओ के साथ बदसलूकी होती है उनसे मुख्यमंत्री मिलते नही एक दिवार बनाई गयी है जो ठीक नही है आने वाले चुनावो में इसका बखूबी जवाब उन्हें मिलेगा। 

अनिल विज के कार्यकर्ता सम्मेलन से दिखा विज का शक्ति प्रदर्शन , विपक्ष पर जमकर बरसे विज ।

                     अंबाला छावनी में कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने भारतीय जनता पार्टी के छावनी विधानसभा के कार्यकर्ताओ की मीटिंग ली। कार्य...