Saturday, 9 June 2018

अनिल विज का हुड्डा पर वार कहा हुड्डा करते हैं अनपढों वाली बात ।

हरियाणा के खेल मंत्री अनिल विज ने पूर्व मुख्य मंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर फिर जुबानी हमले किये विज ने कहा कि हुड्डा अनपढो वाली बाते करते है ,खेल निति का कानून हुड्डा के समय में भी था हुड्डा को अब नहीं पता तो क्या कर सकते है । विज हुड्डा की उस बात पर पलटवार कर रहे थे जिसमे हुड्डा ने रोहतक में कहा था कि खेल खिलाड़ियों को अपनी आमदनी का हिस्सा स्पोर्ट्स काउंसलिंग में जमा कराने के नोटिफिकेशन व् खिलाड़ियों को बार-बार अपमानित करने पर सीएम व् खेल मंत्री माफ़ी मांगे ।

               हुड्डा पर विज के जुबानी तीर :


      हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने रोहतक में एक ब्यान दिया जिसमे उन्होंने कहा है कि खिलाड़ियों को बार-बार अपमानित करने पर सीएम मनोहर लाल खट्टर व् खेल मंत्री अनिल विज माफ़ी मांगे जिस पर विज ने पलटवार करते हुए कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा अनपढो जैसी बाते करते है ये खेल निति पहले से चली आ रही है हुड्डा के समय में भी थी अब उन्हें क्यों नहीं पता ये उन्हें नहीं पता । वही हुड्डा द्वारा दिए एक ब्यान इनैलो का असली गठबंधन तो भाजपा से है । विज ने हुड्डा पर तंज कस्ते हुए जवाब दिया कि हुड्डा कलर ब्लाइंड है उन्हें किसी पार्टी के मतभेद नज़र नहीं आते उन्हें नहीं पता कि कौन सी पार्टी क्या है ।

         कांग्रेस के राष्ट्रिय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा अपनी पार्टी में चलाये गए एक सीट एक उम्मीदवार के अभियान पर विज ने चुटकी लेते हुए कहा कि राहुल पहले अपने उन सहयोगियों से पूंछे जिनके साथ आजकल गल्बाइयाँ पा रहे है कि क्या वे इस सिंद्धांत को मानेंगे । वही अभय चौटाला व् पूर्व उप-मुख्यमंत्री चंद्रमोहन की मुलाक़ात पर भी विज चुटकी लेने से नहीं चूके और कहा कि हरियाणा की राजनीती में कुछ फर्क नहीं पड़ेगा दोनों ही चले हुए कारतूस है । पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के आरएसएस के कार्यक्रम में जाने पर व् उनकी तस्वीर से छेड़छाड़ करने पर विज ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जिसने भी उनकी तस्वीर के साथ-साथ छेड़छाड़ की है ये बहुत गलत किया है जिसकी वे निंदा करते है ।

Friday, 8 June 2018

राम मन्दिर और धारा 370 भाजपा का मुद्दा था और रहेगा - कृष्ण पाल गुज्जर ।

      अंबाला में  केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुज्जर ने पत्रकारवार्ता कर केंद्र सरकार के 4 साल के लेखे जोखे को पेश किया। इस दौरान कृष्ण पाल गुज्जर ने कहा कि आगे बढ़ाने का काम किया है इसलिए भारतीय जनता पार्टी का पहले भी एजेंडा विकास था आगे भी एजेंडा विकास ही रहने वाला है । कांग्रेस पार्टी पैर से लेकर सिर तक अखण्ड भ्रष्टाचार में डूबी हुई है उसके मुंह से भ्रष्टाचार मुक्त सरकार देने की बात अच्छी नहीं लगती । गुर्जर ने कहा पार्टियों में क्षेत्रवाद जातिवाद यह प्रभावी है , लेकिन भारतीय जनता पार्टी में विकास प्रभावी है । आज मोदी सरकार के के कारण उसकी लोकप्रियता से डरकर तमाम जो विरोधी पक्ष हैं वह महाठगबंधन बना रहे हैं ।

                        पत्रकारवार्ता करते कृष्ण पाल गुज्जर :





     राम मंदिर और 370 कश्मीर से खत्म करना भाजपा का मुद्दा रहा है जिस पर भाजपा चुनाव भी लड़ती रही है इस पर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुज्जर ने कहा कि यह मुद्दा भावना से जुड़ा है । भाजपा का रुख राम मन्दिर व 370 पर सकरात्मक रहा है । गुज्जर ने कहा रमा मन्दिर का मुद्दा न्यायलय में विचाराधीन है अब न्यायालय ही उसका फैंसला करेगा। भाजपा का यह मुद्दा आज भी है आगे भी रहेगा। न्यायली के फैंसले के बाद राम मन्दिर जरुर बनेगा। 



     पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के आरएसएस के कार्यक्रम में जाने पर मचे सियासी बवाल पर कृष्ण पाल गुज्जर ने कहा कि उनके आरएसएस के कार्यक्रम में जाने पर तरह तरह के के ब्यान निर्थक है। आरएसएस एक राष्ट्रभक्ति वाला सन्गठन है वहां राष्ट्रभक्ति पढाई और सिखाई जाती है। पूर्व राष्ट्रपति के वहां जाने पर किसी को टिपन्नी नही करनी चाहिए। 



Thursday, 7 June 2018

अंबाला में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अमित शाह का जय श्री राम के नारों से किया स्वागत ।

    पंजाब के दौरे से लौटे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंबाला एयरफोर्स स्टेशन से दिल्ली के लिए देर रात रवाना हुए । इससे पहले अमित शाह का भाजपा नेताओं ने अंबाला छावनी में स्वागत किया । अमित शाह भी कार्यकर्ताओं के लिए कुछ सेकेंड रुके और मंच पर चढ़ कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया और आगे के लिए रवाना हो गए ।

        अमित शाह को देखने रात तक डटे रहे कार्यकर्ता :


             रात करीब पौने दस बजे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह चंडीगढ़ से बाय रोड़ अंबाला पहुँचे । शाह को अंबाला छावनी एयरफोर्स स्टेशन से दिल्ली के लिए रवाना होना था । इस दौरान अंबाला छावनी में भाजपा नेताओं ने भारी हुजूम के साथ अध्यक्ष का स्वागत किया । अमित शाह का काफिला कुछ करीब 3 से 4 मिनट के लिए रुका और अमित शाह को भाजपा नेताओं ने पुष्प गुच्छ देकर और अमित शाह को जय श्री राम के नारों के साथ उनका अंबाला पहुंचने पर उनका स्वागत किया । अमित शाह अपनी गाड़ी से उतरे और मंच पर पहुंच कार्यकर्ताओं की तरफ हाथ हिलाया व अंबाला छावनी एयरफोर्स स्टेशन की तरफ रवाना हो गए । इसके बाद अमित शाह प्लेन से दिल्ली के लिए रवाना हो गए ।

Wednesday, 6 June 2018

तँवर की साईकिल यात्रा पर अनिल विज का तंज ।

    हरियाणा के सरकारी अस्पतालों में एक ही दिन में तीन बड़ी लापरवाहियों के मामले सामने आने पर स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कड़ा संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को जांच करके रिपोर्ट सौंपने के आदेश देते हुए रिपोर्ट तलब कर ली है। विज का कहना कि विभाग में किसी भी तरह की लापरवाही या अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

         हरियाणा के सरकारी अस्पतालों की अव्यवस्था इन दिनों काफी चर्चाओं में है। एक ही दिन में तीन अस्पतालों में लापरवाही के बड़े मामले सामने आने पर सूबे के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने इन मामलों पर अधिकारियों से रिपोर्ट मांग ली है। पीजीआई में ऑपरेशन थियेटर में एक डाक्टर द्वारा नर्सिंग की छात्रा को लात मारने का मामला हो या फिर भिवानी के नागरिक अस्पताल से लापता मरीज का एक हफ्ते बाद सड़ी गली हालत में सीएमओ आफिस के पास शव बरामद होने की घटना। चाहे नूहं में दवाईयों को आग के हवाले कर देने जैसी बड़ी लापरवाही की बात हो। इन सभी मामलों पर स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने डीजी हेल्थ से बात करके रिपोर्ट तलब कर ली है। अनिल विज ने कहा कि इन मामलों में जांच के आदेश देते हुए जानकारियां मंगवाई गई हैं। अधिकारी इस मामले में कार्रवाई कर रहे हैं। 

       यूं ही साईकिल चलाते रहे तंवर : विज



           कांग्रेस पार्टी के हरियाणा प्रदेश के मुखिया अशोक तंवर ने अपने दूसरे चरण की साईकल यात्रा के समापन के बाद हरियाणा सरकार को साईकल चलाकर फिटनेस का मंत्र देने की कोशिश की है। तंवर के इस प्रस्ताव पर हरियाणा के स्वास्थ्य एवं खेल मंत्री अनिल विज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अच्छी बात है अशोक तंवर साईकल चला रहे हैं और परमात्मा करे तंवर सारी जिंदगी यूं ही साईकल चलाते रहें। तंवर साईकल पर अच्छे लग रहे हैं। विज ने कहा कि हम अपनी फिटनेस का पूरा ख्याल रखते हैं। तंवर के साथ हमने कोई कॉम्पिटिशन नहीं करना है। तंवर साईकल पर अच्छे लग रहे हैं और परमात्मा करे वो यूं ही साईकल चलाते रहें।

#Whatsapp पर बिजली बिल के लिए क्या आपने एड करवाया अपना मोबाईल नम्बर बिजली विभाग के पास ?



              उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के कार्यकारी अभियंता बी.एस. कम्बोज ने बताया कि बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए अब बिजली बिल की जानकारी व्हटसअप पर उपलब्ध करवाई जायेगी। उन्होने बताया कि सभी चार उपमंडलों में आने वाले उपभोक्ताओं के लिए व्हटसअप ग्रुप तैयार किये जा रहे हैं।  उन्होने बिजली उपभोक्ताओं से अनुरोध किया कि वे इस व्हटसअप में अपना नम्बर दर्ज करवाने के लिए सब डिवीजन का नाम, उपभोक्ता का नाम, खाता संख्या और मोबाईल नम्बर सम्बन्धित सब डिवीजन के व्हटसअप ग्रुप में भेजे। उन्होने बताया कि अम्बाला ईस्ट उपमंडल के लिए यह जानकारी मोबाईल नम्बर 9355555120, वैस्ट उपमंडल के लिए मो0न0 8930640884, माडल टाउन उपमंडल के लिए 9068894877 तथा चौडमस्तपुर उपमंडल के लिए 9068852089 पर उपलब्ध करवाई जा सकती है। उन्होने बताया कि उपभोक्ता इन नम्बरों पर मांगी गई उपरोक्त जानकारी दे सकते है और कोई भी उपभोक्ता इन नम्बरो पर काल न करें और केवल केवाईसी के अंतर्गत मैसेज करे। उन्होने कहा कि किसी भी तरह की बिजली की समस्या के लिए टोल फ्री नम्बर 1912 व 18001801550 की सुविधा भी उपलब्ध है।

          अब वाट्सएप पर आयेगा आपका बिजली बिल :


सौन्टा में बच्चे से पिटाई मामला पुलिस से मिलने पहुंची बच्चे की माँ , मेयर रमेश मल भी रहे मौजूद ।

    अंबाला के सौन्टा गांव के सरकारी स्कूल में स्कूल टीचर द्वारा 9 वी क्लास के छात्र की पिटाई कर दी गयी जिससे बच्चे को दौरा पड़ गया और वो बेहोश हो गया। जिसकी शिकायत लेकर बच्चे का पिता स्कूल पहुंचा तो स्कूल प्रिंसिपल द्वारा बच्चे के पिता के ही खिलाफ गाली गल्लोच करने की FIR दर्ज करवा दी गयी। इस मामले में पहले शिकायत बच्चे के पिता द्वारा दी गयी थी लेकिन पुलिस ने बच्चे के पिता की शिकायत पर कार्यवाई न करके उलटे बच्चे के पिता को आरोपी बना दिया। इस मामले में बच्चे की माँ के साथ गांव से लोग और अंबाला के मेयर रमेश मल पहुंचे व निष्पक्ष कार्यवाई की मांग रखी। 

                     मेयर रमेश मल के साथ पहुंचा पीड़ित परिवार : 




       बच्चे को स्कूल टीचर ने इतना पिटा कि बच्चे को दौरा पड़ गया जिसके बाद बच्चा बेहोश हो निचे गिर गया। अभिभावकों की माने तो स्कूल ने न तो बच्चे के ट्रीटमेंट करवाया और न ही उसे कोई फर्स्टएड दी। जिससे खफा हो बच्चे का पिता अगले दिन स्कूल गया और टीचर से ऐसी लापरवाही का कारण पहुंचा तो मामला बहस में बदल गया जिसके बाद स्कूल प्रिंसिपल द्वारा बच्चे के पिता कुलदीप सिंह के खिलाफ FIR दर्ज कर दी गयी। लेकिन पीड़ित पक्ष का कहना है कि पहले शिकायत उन्होंने पुलिस को दी थी लेकिन पुलिस ने उनकी कोई सुनवाई नही की उलटे उनके खिलाफ मामला दर्ज कर दिया गया। उस दिन से बच्चे का परिवार लगातार परेशान चल रहा है। इस मामले को लेकर अंबाला के मेयर रमेश मल की अगुवाई में गांव के लोग DSP से मिले और न्याय की मांग की। 

   इस मामले को लेकर अंबाला के मेयर रमेश मल ने भी बच्चे के परिवार के लिए न्याय की मांग की और कहा कि इस मामले में पुलिस को किसी के दबाव में काम नही करना चाहिए। यह मानवता के खिलाफ है। 

     इस मामले में दोनों पक्षों द्वारा शिकायत नग्गल पुलिस थाने में दी गयी थी जहाँ इस पूरे मामले में लापरवाही बरतते हुए पुलिस ने न जाने किस दबाव में काम किया। फ़िलहाल इस मामले में DSP प्रमोद कुमार ने हस्तक्षेप करते हुए कहा है कि दोनों पक्षों को आमने सामने बैठाकर सच्चाई पता की जाएगी और सारा मामला साफ़ किया जायेगा।

Tuesday, 5 June 2018

अंबाला में वाहन चालक से दूध की लूट लोगों में बांटा ।

जो किसान दूध , सब्जी या चारा बेचना चाहता है उसके लिए सरकार ने सुरक्षा की बात कही है लेकिन यह सुरक्षा कहीं दिखाई नही दे रही अंबाला में सोशल मिडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे दबंगो ने एक वाहन चालक का 17 कैन दूध लूट का लोगों में बाँट दिया। ताज्जुब की यह है कि इस लूट की जानकारी अंबाला पुलिस को अभी तक नही है। लूट की यह घटना अंबाला शहर के रूपोमाजरा गांव की है।  भारतीय किसान यूनियन द्वारा किए जा रहे 10 दिवसीय गांव बंद के आह्वान पर जहां बंद समर्थकों ने वीटा मिल्क प्लांट के लिए लाए जा रहे 17 कैन दूध को लूट लिया वहीं वाहन चालक को 3 घंटे से ज्यादा समय बंधक बनाकर रखा। हड़ताल से सब्जी की आवक मात्र 20 प्रतिशत रह गई जबकि दूध की आवक औंधे मुंह गिर गई। गांव बंद का सबसे ज्यादा नुकसान छोटे सब्जी-दूध उत्पादक किसानों को हो रहा है। बताया जा रहा है कि  दूध लूटने की घटना शनिवार देर रात गांव रूपोमाजरा में हुई। यहां वाहन चालक नैब सिंह जनसूई हेड की ओर की 10 सहकारी समितियों से 17  कैन दूध एकत्र करके वीटा मिल्क प्लांट की ओर आ रहा था कि गांव रूपोमाजरा में बंद समर्थकों ने उसे रोक लिया और उसमें भरा दूध लोगों में बांट दिया और कुछ बीच राह फेंक दिया। इस दौरान चालक को 3 घंटे से ज्यादा समय बंधक बनाकर रखा गया।  


                                                                       दूध की लूट की तस्वीर : 






अनिल विज के कार्यकर्ता सम्मेलन से दिखा विज का शक्ति प्रदर्शन , विपक्ष पर जमकर बरसे विज ।

                     अंबाला छावनी में कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने भारतीय जनता पार्टी के छावनी विधानसभा के कार्यकर्ताओ की मीटिंग ली। कार्य...