Sunday, 7 October 2018

अनिल विज के कार्यकर्ता सम्मेलन से दिखा विज का शक्ति प्रदर्शन , विपक्ष पर जमकर बरसे विज ।

           
         अंबाला छावनी में कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने भारतीय जनता पार्टी के छावनी विधानसभा के कार्यकर्ताओ की मीटिंग ली। कार्यकर्ताओ की मीटिंग में एक तरह से अनिल विज का शक्ति प्रदर्शन भी देखने को मिला जहाँ भारी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे। इस मौके अनिल विज ने अपनी सरकार के काम काज को गिनाया व विपक्ष पर जमकर निशाने लगाये। विज ने कहा विपक्ष के पास कोई मुद्दा नही है गठबंधन किये जा रहे है। अनिल विज ने महागठबंधन को लेकर कहा कि कहीं की ईंट कहीं का रोड़ा राहुल गाँधी ने कुनबा जोड़ा। विज ने कहा यह गठ्बन्धन 2019 से पहले ही धाराशाही हो जायेगा। 





           अंबाला में कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए विज ने इनेलो को भी निशाने पर लिया। विज ने कहा इनके तो घर में ही फुट पड़ गयी है। चाचा भतीजा में भिडंत हो गयी है। दोनों एक दुसरे को खत्म करने पर लगे हुए हैं। 



      अनिल विज ने कहा कि जो युद्ध के मैदान में भी एक चुखे पर पका कर रोटी नही खा सकते वो हमे कभी नही हरा सकते। इस दौरान विज ने भाजपा की जित का पक्का दावा भी किया। 


         अनिल विज ने विरोधी पार्टियों को निशाने पर लेते हुए कहा कि यह लोग सरकार बनाने के सपने देख रहे हैं। विज ने कहा यह सपने देख सकते हैं क्यूंकि किसी भी सरकार ने सपने देखने पर टैक्स नही लगाया। 

Tuesday, 18 September 2018

अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता अभियान बना मात्र फोटो सेशन , सांसद रत्न लाल कटारिया के साथ रेलवे के अधिकारियों ने भी चमकाई साफ सड़क।

             भाजपा की ओर से महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन किया गया है जिसके तहत भाजपा सरकार के सांसद, मंत्री, विधायक और कार्यकर्ता स्वच्छता का अलख जगा रहे हैं। इस मुद्दे पर विपक्ष स्वच्छता अभियान को मात्र दिखावा और फोटो सेशन करार दे चुका है। इसी कड़ी में अंबाला के सांसद रतनलाल कटारिया स्वच्छता का संदेश देने के लिए अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचे जहां उन्होंने रेलवे के अधिकारियों के साथ झाड़ू लगाया। खास बात ये रही कि हाथ मे झाड़ू लेने से पहले सांसद जी और अफसरों ने हेल्थ और हाइजीन का पूरा ध्यान रखा। हाथों में दस्ताने और सिर पर लाल टोपी पहनकर सांसद जी आगे आगे हो लिए और रेलवे के अफसर भी उनके साथ चल दिये। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि सांसद जी और रेलवे के अफसर जिस सड़क पर झाड़ू लगा रहे हैं वो पहले से ही चकाचक है जिसे सियासत के झाड़ू से और पालिश किया जा रहा है। साफ सड़क पर झाड़ू लगाने पर जब सांसद जी से सवाल किया गया तो सांसद जी ने कहा कि सफाई करते हुए 20 एक बीड़ियाँ उनके भी रेंज आयी ।



              स्वच्छता अभियान में अंबाला के डीआरएम ने अपनी टीम के साथ श्रमदान दिया तो वहीं कैंटोनमेंट बोर्ड के स्कूलों के बच्चों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत करके स्वच्छता का संदेश दिया। इन बच्चों ने अपने हाथों से बनाये हुए कपड़े के थैले सांसद जी और रेलवे के अधिकारियों को भेंट किए। पत्रकारों से बातचीत करते हुए अंबाला मण्डल के डीआरएम दिनेश चंद्र शर्मा ने कहा कि जब सांसद और अधिकारी स्वयं स्वच्छता अभियान का संदेश देते हैं तो इससे लोगों को प्रेरणा मिलती है। यदि सरकार की ओर से कोई प्रस्ताव आता है अंबाला मण्डल के तमाम रेलवे स्टेशनों पर प्लास्टिक को पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। इसके अलावा स्टेशनों पर बायो टॉयलेट भी लगवाए जा रहे हैं जो स्वच्छता में बड़ी सहभागिता निभा रहे हैं। रेलवे ने रेलवे स्टेशनों से लेकर ट्रेनों तक को साफ, सुंदर और स्वच्छ रखने को हमेशा सर्वोपरि महत्व दिया है।

Monday, 10 September 2018

गांव बाड़ा के गुरतेज ने तमिलनाडू में आयोजित रुरल गेम में वेट लिफ्टिंग के अंदर जीता गोल्ड ।

           अंबाला कैंट के गांव बाड़ा निवासी गुरतेज सिंह ने तमिलनाडू में आयोजित 8 वीं नेशनल रुरल गेम 2018 में 65 किलोग्राम कैटेगरी वेट लिफ्टिंग मुकाबले में गोल्ड जीतकर अंबाला का नाम रोशन किया है। गोरतलब है कि तमिलनाडू रुरल गेम एसोसिएशन द्वारा आयोजित खेल मुकाबले 31 अगस्त से 2 सितम्बर तक तमिलनाडू में आयोजित किये गये। बड़ा गांव का गुरतेज सिंह GMN कालेज में बी ए प्रथम वर्ष का छात्र है। गुरतेज की इस जित से गांव में भी ख़ुशी का महौल है हर कोई गुरतेज के प्रदर्शन से खुश हो उसे बधाइयां दे रहा है। गांव बाड़ा के विक्रम बेहगल , गुरसेवक , सुल्तान , गुरविंद्र व रोनी ने गुरतेज को घर पहुंच बधाई दी व जित पर ख़ुशी जताई। 


Wednesday, 5 September 2018

दीपेन्द्र की भाजपा को चेतावनी खुले मैदान में आये पर्दे के पीछे से न दर्ज करवाए मामले।

      अंबाला में रोहतक से सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया .दीपेन्द्र यहाँ सभी को 9 सितम्बर को पेहवा से शुरू होने वाली भूपेन्द्र सिंह हुड्डा की जन क्रांति रथ यात्रा में हिस्सा लेने का न्यौता दिया। इस मौके दीपेन्द्र हुड्डा ने भूपेन्द्र सिंह हुड्डा व वाड्रा पर दर्ज हुई FIR पर कहा कि भाजपा ने विफलताओ को छिपाने के लिए मामला दर्ज करने का काम किया है। दीपेन्द्र ने भाजपा को चेतावनी देते हुए कहा पर्दे के पीछे से झूठे मुकदमे दर्ज करवाने की बजाये खुले मैदान में आये। 



        अंबाला रूबरू कार्यक्रम में कांग्रेसी नेता एंव सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने 9 सितम्बर को पेहवा से शुरू होने वाली भूपेन्द्र सिंह हुड्डा की जनक्रांति रथ यात्रा का निमन्त्रण दिया। इस मौके दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि पेहवा में 9 सितम्बर को बड़ी जनसभा होगी जिसके बाद जन क्रांति रथ यात्रा कुरुक्षेत्र में रहेगी। उन्होंने इस मौके अंबाला के लोगो से जन क्रांति रथ यात्रा में हिस्सा लेने की अपील की। 

            हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र हुड्डा व राबर्ट वाड्रा पर दर्ज हुई FIR को लेकर सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि यह राजनितिक द्वेष से दर्ज किया गया मामला है , भाजपा ने विफलताओ को छिपाने के लिए मामला दर्ज करने का काम किया है। दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा मामला पहले दर्ज किया गया जाँच की अनुमति बाद में मांगी जा रही है यह बताता है कि FIR बहुत दबाव में दर्ज हुई है। इस दौरान भाजपा को चेतावनी देते हुए कहा पर्दे के पीछे से झूठे मुकदमे दर्ज करवाने की बजाये खुले मैदान में आये। 

            सरकार द्वारा प्रदेश में कर्मचारियों पर लगाये गये एस्मा पर भी दीपेन्द्र हुड्डा ने अपनी प्रतिक्रिया दी। दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि यह सरकार असंवेदनशील है। कर्मचारियों से बैठकर बातचीत होनी चाहिए लेकिन कर्मचारियों को बारी बारी हड़ताल करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। इससे प्रदेश का नुकसान होता है। 

Tuesday, 4 September 2018

अंबाला दुष्यंत चौटाला ने युवा सम्मेलन में की शिरकत ।

            अंबाला में आज इनैलो सांसद दुष्यंत चौटाला इनैलो के युवा सम्मलेन में बतौर मुख्य अथिति शिरकत करने पहुंचे । इस सम्मलेन के बहाने दुष्यंत ने आगामी आठ सितंबर को इनैलो के बंद में बढ़चढ़ कर भाग लेने व् 25 सितंबर को चौधरी देवी लाल 105 वां जन्म दिन मनाने के लिए निमंत्रण भी दिया ।

             एसवाईएल को लेकर इनैलो लगातार हरियाणा सरकार से लड़ाई लड़ रही है । अब आगामी आठ सितंबर को इनैलो ने हरियाणा बंद का का एलान किया हुआ है उसी को सफल बनाने के लिए इनैलो के हिसार से सांसद दुष्यंत चौटाला अपने युवा कार्यकर्ताओं को बंद को सफल बनाने के लिए आज अम्बाला में इनैलो के सम्मलेन में पहुंचे । दुष्यंत ने बताया कि आज ज्यादा से ज्यादा इनैलो संगठन में लोगो को जोड़ने के लिए वे मुहीम चलाये हुए है साथ ही आठ तारीख को हरियाणा बंद को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से मिलने आये है व् साथ ही 25 सितंबर को जननायक चौधरी देवी लाल जी के 105 वे जन्म दिवस पर गोहाना में सम्मेलन का निमत्रण भी देने आये है ।


                पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर हूडा ओर कांग्रेस के  जमाई वाड्रा पर मामला दर्ज होने को दरुस्त ठहराते हुए दुष्यंत ने कहा कि यह तो चार साल पहले ही काम हो जाना चाहिए था। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि इसमें जो देरी की गई है वो इन्हें सेफ रास्ता देने की तैयारी बीजीपी सरकार ने की है।


             हरियाणा के खिलाड़ियों द्वारा एशियन गेम में 40 फीसदी मेडल हरियाणा के खिलाड़ियों द्वारा लाने पर बधाई देते चौटाला ने कहा कि उससे पहले 33 फीसदी मेडल लाने का काम किया था यह साबित कर देता है कि देश ही नही पूरे विश्व मे हरियाणा के खिलाड़ियों ने परचम लहराया है लेकिन उनके सम्मान में जो सरकार ने कमी छोड़ी है उससे दुख होता हैं कि ऐसे लोग आज सत्ता में आकर बैठ गए जो लोग अपने खिलाड़ियों का भी मान सम्मान नही कर सकते।

Monday, 3 September 2018

बेरोजगारों की जेब खाली सरकारी खजाने लबालब - दुष्यंत चौटाला ।



             चंडीगढ़ : प्रदेश में पिछले तीन वर्षों में सरकारी पदों पर नियुक्ति करने में मनोहर लाल खट्टर सरकार ने न केवल ढुलमुल रवैया अपनाया बल्कि फीस के नाम बेरोजगारों की जेबें खाली कर सरकारी खजाने को लबालब कर दिया। वहीं नौकरी के नाम पर प्रदेश के युवाओं की झोली खाली ही रही। सरकार के ढुलमुल नीति का परिणाम यह रहा है कि हजारों की संख्या में निकाली गई नौकरियों में से तीन प्रतिशत से भी कम लोगों को रोजगार मिला। खाली पदों पर भर्ती करने वाली प्रदेश की संवैधानिक संस्थाओं एचपीएससी और एचएसएससी ने या तो रिक्तियों को रद्द कर दिया या फिर इन पदों की भर्ती प्रक्रिया को ही लटका दिया। यह सनसनीखेज खुलासा सोमवार को इनेलो संसदीय दल के नेता व हिसार से सांसद दुष्यंत चौटाला ने पार्टी कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में किया।




सांसद दुष्यंत चौटाला ने सूचना के अधिकार से मिली जानकारी के आधार पर बताया कि तीन साल में हरियाणा पब्लिक सर्विस कमिशन की लगभग आठ हजार पदों की रिक्तियों पर 388278 युवाओं ने आवेदन किया था। उन आवेदकों से सरकार ने फीस के तौर पर 7 करोड़ 22 लाख 93 हजार 685 रूपये की राशि वसूली। जबकि रोजगार केवल 209 युवाओं को दिया गया जो कि रिक्तियों का केवल 2.7 प्रतिशत है।


  इनेलो सांंसद ने कहा कि इसी तर्ज पर हरियाणा स्टाफ  सेलेक्शन कमिशन ने काम किया। उन्होंने बताया कि साल 2014 से 2018 के बीच कुल अलग-अलग 612 पदों के अंतर्गत 64063 वेकेंसी के लिए आवेदन हुए जिनमें से अभी तक केवल 13551 पदों पर नियुक्तियां हुई है। सरकार ने एसएससी के उपरोक्त पदों में से 8194 पदों रद्द कर दिया गया जबकि आवेदकों से इन सभी पदों की फीस वसूल ली गई थी। आंकड़ों से स्पष्ट सरकार द्वारा लगभग 20 प्रतिशत पद ही भरे गए है बाकि सरकार की लूट की मंशा और ठेका प्रथा के पोषण के लिए खाली छोड़ दिए गए हैं।

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सरकार की लूट इस कद्र हावी है कि हरियाणा पब्लिक सर्विस कमिशन ने हालिया एचसीएस और अलाइड सेवाओं की भर्ती के लिए पाठ्यक्रम डाउनलोड करने पर भी100 रुपए फीस रखी है जबकि यह हर एक अभ्यर्थी के लिए मुफ्त होना चाहिए था। इनेलो सांसद ने एचपीएससी को ‘हरियाणा पब्लिक शोषण कमीशन’ की संज्ञा दी।

उन्होंने सरकार से यह भी मांग की कि बेरोजगारी से तंगहाल युवाओं के लिए रोजगार सुनिश्चित करने के लिए सरकार को प्राइवेट सेक्टर में भी 50 प्रतिशत रिजर्वेशन हरियाणा प्रदेश के युवाओं के लिए हो। उन्होंने याद दिलाया कि चौधरी ओमप्रकाश चौटाला की सरकार के दौरान प्राइवेट कंपनियों में 82 प्रतिशत नौकरियां हरियाणा प्रदेश के युवाओं को दी गई थी जो मौजूदा भाजपा सरकार में केवलमात्र 18 प्रतिशत हैं।



सांसद चौटाला ने कहा कि इनेलो युवाओं के हकों के लिए संघर्षरत व वचनबद्ध है जिसके चलते इनेलो 6 सितम्बर को गुरुग्राम से ‘रोजगार मेरा हक’ अभियान की शुरुआत करने जा रही है। उन्होंने कहा कि यह राज्य की सोई हुई सरकार को जगाने के लिए एक चेतावनी है। अगर सरकार युवाओं के हकों की यूं ही अनदेखी करती रही तो इनेलो प्रदेश स्तर पर एक बड़ा आंदोलन खड़ा करेगी।

आज के बच्चों को भारत की संस्कृति और धर्म का पूर्ण ज्ञान नहीं: देवेंद्र वर्मा ।


                   पंचकूला सेक्टर पांच स्थित होटल सिराज-2 में देव मानव सेवा ट्रस्ट राष्ट्रीय महिला जागृति मंच के तत्वावधान में जय हिंद अवार्ड 2018 आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्यातिथि के रुप में श्री हिन्दू तख्त के धर्माधीश, काली माता मंदिर पटियाला, मां कामख्या देवी पीठ के पीठाधीश जगतगुरु पंचानंद गिरी महाराज व गेस्ट ऑफ ऑनर के रुप में समाजसेवी एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता देवेंद्र वर्मा व उनकी धर्मपत्नी सुनीता वर्मा ने शिरकत की। जगत गुरु पंचानन्द गिरी महाराज ने कार्यक्रम में समाज सेवा करने वाले देश भर की 50 हस्तियों को मंच द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। पंचानंद गिरी महाराज ने कहा कि आज की भाग-दौड़ भरी जिंदगी में माता-पिता को चाहिए कि वे अपने बच्चों को शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार, देश की संस्कृति और धर्म की रक्षा का ज्ञान भी दें। इस दौरान उपस्थिति को संबोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेसी नेता देवेंद्र वर्मा ने कहा कि आज के बच्चों को भारत की संस्कृति और धर्म का पूर्ण ज्ञान नहीं है। जिसके चलते हमारा धर्म लुप्त होता जा रहा है। आज देश के बच्चों को धर्म का ज्ञान होना बहुत जरूरी है। अगर हम लोग अपने धर्म की रक्षा करने में कामयाब हो जाते है तो किसी की हिम्मत नहीं जो हमारे देश की तरफ आंख उठा कर देख सके। उन्होंने कहा कि  भारत देश ऋषि-मुनियों, देवी-देवताओं की धरा है। इतिहास गवाह है जब भी देश पर संकट आया तो ऋषि-मुनियों और देवी-देवताओं ने अपना धर्म को सर्वप्रिय समझा और शस्त्र तक उठा लिए। उन्होंने उपस्थित लोगों से आहवान किया कि वे अपने बच्चों को अच्छे संस्कारों के साथ धर्म का ज्ञान देना शुरू कर देंगे तो हमारा देश अपने आप सुरक्षित हो जाएगा। कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता देवेंद्र वर्मा व उनकी धर्मपत्नी सुनीता वर्मा द्वारा किए जाने वाले समाजसेवी कार्यों की सराहना करते हुए श्री हिन्दू तख्त के धर्माधीश, काली माता मंदिर पटियाला, मां कामख्या देवी पीठ के पीठाधीश जगतगुरु पंचानंद गिरी महाराज ने स्मृति चिन्ह भेटकर सम्मानित किया। जिसके पश्चात देवेंद्र वर्मा ने अन्य समाजसेवियों को प्रशंसा पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। 


Saturday, 1 September 2018

चित्रा बनी अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की महासचिव


                           
             अंबाला छावनी - हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की महिला विंग में एक साधारण से कार्य्रकर्ता के तोर पर राजनितिक जीवन की शुरुआत करने वाली अंबाला की बेटी चित्रा सरवारा के राजनीतिक कद में बड़ा उछाल आया है। चित्रा के पार्टी के प्रति समर्पण व प्रगतिशील सोच एवम उनके आत्मविस्वास के चलते और उनके महिला अधिकारों के प्रति सजग होने की वजह से कांग्रेस जैसी लिकतान्त्रिक एवम राष्ट्रीय पार्टी ने उन्हें अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव पद पर सुशोभित किया इसकी बारे में पार्टी संगठन एवम कार्येकर्तों को अशोक गहलोत (महासचिव,अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी )द्वारा पत्र जारी कर सूचित किया गया की । चित्रा को अखिल भारतीय महिला कांग्रेस का राष्ट्रीय महासचिव जैसे एहम पद की जिम्मेदारी मिलने पर अंबाला के लोगों एवम खास-कर कांग्रेस कार्येकर्तोओं में काफी जोश और उत्साह है।





     अगर राजनितिक परिपेक्ष में बात करे तो चित्रा ने अपने काम से हर किसी को कायल कर दिया है। चित्रा का राजनीतिक सफर नगर निगम की पार्षद के तौर पर शुरू किया जो बेहद कामयाब रहा है और चित्रा ने वार्ड में विकास के बम्पर काम करवाये हैं। चित्रा सरवारा का नाम कांग्रेस की तेजतर्रार और कद्दावर नेत्रियों में शुमार होता है। चित्रा सरवारा की वाकपटुता और उनके राजनीतिक ज्ञान को देखते हुए पार्टी के संगठन ने उन्हें कांग्रेस की आवाज बनाया और महिला कांग्रेस में अनेको पदों जैसे रोहतक का कोर्डिनेटर, हरियाणा महिला कांग्रेस की प्रवक्ता,हरियाणा महिला कांग्रेस की उपप्रधान,वरिष्ठ उपप्रधान,अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की सोशल मीडिया इंचार्ज जैसी अहम जिम्मेदारी भी दी गयी। इसके बाद कांग्रेस संगठन ने चित्रा के काम और लगन को देखते हुए उन्हें सोशल मीडिया की मैदान ए जंग में पार्टी योद्धा के तौर पर उतारा और उन्हें सोशल मीडिया की राष्ट्रीय सोशल मीडिया इंचार्ज व अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की सचिव बनाया। इसके आलावा चित्रा ने अखिल भारतीय महिला कांग्रेस का लोगो भी डिज़ाइन किया जिसका अनावरण पार्टी अध्यक्ष राहुल गाँधी ने दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम महिला कांग्रेस के कार्येक्रम में किया । चित्रा के काम को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी व अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुष्मिता देव खुले मंच से सराह चुके हैं। राहुल गांधी से मिली सराहना और शाबाशी के बाद अब अंबाला की बेटी चित्रा सरवारा को कांग्रेस संगठन ने उन्हें महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव बनाकर उन पर विश्वास जताया है। चित्रा ने कहा कि संगठन ने उन पर जो भरोसा जताया है वह उस पर खरी उतरते हुए देश और पार्टी हित मे पूरी ऊर्जा से काम करती रहेगी ।

Friday, 31 August 2018

अंबाला बच्ची से रेप के बाद पंचायत के फैंसले पर गांव के सरपंच का आया पक्ष कहा पंचायत में नही था कोई भी मौजूदा पंच सरपंच , बच्ची की बिरादरी की पंचायत ने लिया था पूरा फैंसला ।

                          अंबाला के जनसुई गांव में एक 3 साल की अपाहिज बच्ची के साथ रेप में फैंसला देने वाली पंचायत सवालों के घेरे में इस मामले को लेकर अब जनसुई गांव की ग्राम पंचायत का पक्ष आया है गांव के सरपंच ने कहा है कि इस पंचायत में उनके समेत ग्राम पंचायत का कोई भी सदस्य शामिल नही था। यह फैंसला गांव के पूर्व पंच सरपंच थे जोकि बच्ची की बिरादरी के ही है। 

                                पंचायत के सदस्य :





                    अंबाला के जनसुई गांव में 15 अगस्त को एक साल की अपाहिज बच्ची के साथ गांव के ही बुजुर्ग ने शर्मनाक हरकत की जिस पर 26 अगस्त को हंगामा हुआ। हालांकि बच्ची ने अपने परिजनों को यह बात उसी दिन बता दी थी। इस मामले में बच्ची की बिरादरी के लोगो ने पंचायत की व आरोपी को माफ़ करने के लिए उसे 5 लाख का जुर्माना व मुंह काला करने की सजा दी। लेकिन बच्ची के परिजन नही माने तो इसकी शिकायत पुलिस में पहुंची और आरोपी की गिरफ्तारी हुई। आरोपी खेम सिंह अब अंबाला सेंट्रल जेल में है। इस मामले में अब गावं की पंचायत ने बच्ची की बिरादरी द्वारा पंचायत कर फैंसले को गलत ठहराते हुए कहा है कि यह बहुत ही शर्मनाक फैंसला था। लेकिन इस फैंसले में गांव की पंचायत का सदस्य शामिल नही था उस दिन वे खुद भी गांव में नही थे। 

Monday, 27 August 2018

विनेश को HCS या HPS स्तर की नोकरी देंगे : अनिल विज।


             देश के लिए मेडल जीतकर पूरी दुनिया मे  हरियाणा  का नाम रौशन करने वाले खिलाड़ियों पर सरकार पूरी तरह से निहाल है। चाहे खिलाड़ियों को ईनाम राशि देने की बात हो या फिर उन्हें अच्छी सरकारी नौकरी देने की पेशकश। इसके लिए हरियाणा सरकार ने अपनी ओर से तैयारी पूरी कर ली है। किस पदक विजेता को किस पैमाने पर क्या नौकरी देनी है इसके लिए प्रदेश सरकार ने बाकायदा चार्ट तैयार कर लिया है। ये कहना है खेल मंत्री अनिल विज का। साथ ही विज ने स्वदेश आगमन पर खिलाड़ियों की रिसीविंग को लेकर उपजे विवाद पर भी विराम लगाने का प्रयास किया है।


खिलाड़ियों पर मेहरबान सरकार :







         हरियाणा के खिलाड़ियों ने हर खेल में अपना लोहा मनवाया है। आस्ट्रेलिया में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद अब हरियाणा के खिलाड़ियों की तूती इंडोनेशिया में हो रहे एशयिशन गेम्स में भी खूब बोल रही है। इन पदक विजेता खिलाड़ियों पर हरियाणा सरकार भी खूब मेहरबान है और इनके सम्मान में सरकार ने इन्हें करोड़ों रुपयों नकद ईनाम राशि देने के साथ साथ HCS या HPS स्तर की उम्दा नौकरी देने का ऐलान कर दिया है। अंबाला में पत्रकारों से बातचीत करते हुए खेल मंत्री अनिल विज ने कहा कि खिलाड़ियों को किस पैमाने पर कौन सी नौकरी दी जानी है इसके लिए बाकायदा चार्ट तैयार हो चुका है।जिसकी नोटिफिकेशन जल्दी ही विज्ञापन के माध्यम से जारी कर दी जाएगी। विज ने कहा कि यदि विनेश फौगाट HCS या HPS की जो नौकरी लेना चाहें उन्हें वो नौकरी सरकार की ओर से मुहैया करवा दी जाएगी। 

         इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में चल रहे 18 वें एशियन गेम्स में हरियाणा के खिलाड़ियों का खूब जलवा देखने को मिल रहा है। इन खिलाड़ियों को पुरस्कारों से नवाजने में हरियाणा सरकार ने भी कोर कसर नहीं छोड़ी है। परन्तु स्वदेश लौटने पर खिलाड़ियों के स्वागत के लिए किसी बड़े सरकारी अधिकारी या मंत्री के न पहुंचने पर विपक्ष सरकार पर हमलावर हो गया है। पहले स्वर्ण पदक विजेता पहलवान बजरंग पूनिया और अब महिला पहलवान विनेश फौगाट के भारत लौटने पर किसी भी बड़े सरकारी बाबू या मंत्री के न पहुंचने पर सरकार की कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह लग गया है। ऐसे में हरियाणा के खेल मंत्री अनिल विज ने इस मामले पर सरकार का रुख साफ किया है। विज ने कहा कि खिलाड़ी अपना कोई शेड्यूल बनाकर नहीं आते। ये अगर विभाग को सूचित कर दिया करें तो विभाग इनके स्वागत के लिए जरूर पहुंचेगा। इन्हें विभाग के साथ सम्पर्क रखना चाहिए। 

Wednesday, 22 August 2018

अंबाला में विधायक असीम गोयल ने अटल बिहारी वाजपेयी के लिए आयोजित किया सर्वदलीय श्रधान्जली समारोह ।

           
           पूर्व प्रधानमन्त्री अटल बिहारी वाजपेयी के लिए अंबाला शहर से भाजपा विधायक असीम गोयल ने सर्वदलीय श्रधान्जली समारोह का आयोजन किया। जिसमे सभी राजनितिक पार्टियों व सामाजिक संगठनो ने अटल बिहारी वाजपेयी को श्रधान्जली अर्पित की। इस मौके जहाँ अंबाला से सासंद रत्न लाल कटारिया ने वाजपेयी के लिए गीत गया तो विधायक असीम गोयल ने अपनी लिखी कविता पढ़ी। 

                          श्रधांजलि सभा के दौरान बैठे लोग :





           पूर्व प्रधानमन्त्री अटल बिहारी वाजपेयी के लिए अंबाला सर्वदलीय श्रधान्जली समारोह का आयोजन किया गया। आयोजन अंबाला शहर से विधायक असीम गोयल द्वारा करवाया गया जिसमे सभी पार्टी के नेताओ व समाजिक संगठनो ने अटल बिहारी वाजपेयी को श्रधा सुमन अर्पित किये। इस मौके अंबाला से संसद रत्न लाल कटारिया ने वाजपेयी के लिए गीत गाया। रत्न लाल कटारिया ने कहा अटल बिहारी वाजपेयी ने देश के लिए बहुत काम किये उन्होंने सडको का जाल बिछाया। 

          विधायक असीम गोयल ने अटल बिहारी वाजेपयी के जीवन को जोड़कर एक खुबसुरत कविता भी पढ़ी। इस मौके विधायक असीम गोयल ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी को शब्दों में बंधना बहुत मुश्किल है।  असीम गोयल ने कहा अटल बिहारी के लिए देश दल से उपर था उन्होंने हमेशा देश के लिए काम किया। 

अंबाला पुलिस भी ड्रग्स की आदि पाई गयी तो उनका भी होगा डोप टेस्ट : पुलिस अधीक्षक ।

            कल 7 राज्यों की ड्रग्स पर रोकथाम को लेकर हुई बैठक के बाद उसका असर जिला पुलिस में भी देखने को मिल रहा है। अंबाला में पुलिस अधीक्षक ने प्रेस कांफ्रेस कर कहा कि अंबाला में ड्रग्स पर पूरे तरीके से रोक लगाई जाएगी। अगर इसमें पुलिस कर्मी भी सलिंप्त पाए गये तो उनके डोप टेस्ट भी करवाए जा सकते हैं। 

                 पत्रकारवार्ता कर जानकारी देते पुलिस अधीक्षक :




           अंबाला को नशा मुक्त बनाने और ड्रग्स पर नकेल कसने के लिए अंबाला पुलिस सख्ती से निपटने की योजना बना रही है जिसको लेकर पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी पुलिस कर्मियों को बकायदा हिदायते जारी कर दी गयी है। इसको लेकर अलग से टीम होंगी जो ड्रग्स बेचने वालो को पकड़ेगी और कार्यवाई करेगी। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि अंबाला में ड्रग्स को खत्म किया जायेगा। यदि कोई पुलिस अधिकारी या कर्मचारी ड्रग्स बिकवाने में सलिंप्त पाया गया तो उसे भी बख्शा नही जायेगा। अंबाला पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यदि कोई पुलिस कर्मी ड्रग्स का आदि पाया गया तो उसका डोप टेस्ट भी करवाया जा सकता है।

Monday, 20 August 2018

कांग्रेस की संकल्प रैली अव्यवस्थाओ की भेंट चढ़ी , युवक की मौत के बाद रैली टालनी पड़ी ।

                       अंबाला में आज राजीव गाँधी की जयंती के मौके कांग्रेस द्वारा संकल्प रैली का आयोजन किया गया। लेकिन रैली में हिस्सा लेने आ रहे एक युवक की टिप्पर की चपेट में आने से मौत हो गयी। जिसके बाद रैली को रद्द करना पड़ा। इस मौके कांग्रेसप्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर मृतक युवक के परिजनों से मिले और रैली स्थल पर पहुंच राजीव गाँधी के लिए 2 मिनट का मौन रख रैली को स्थगित करने की घोषणा कर दी। 


             मौन के बाद तंवर ने रैली स्थगित करने की घोषणा :


 रैली में भीड़ नही जुटा पाए आयोजक फेल हो रही थी रैली :


                  अंबाला में कांग्रेस की संकल्प रैली में आज अव्यवस्था देखने को मिली पहले तो आयोजक भीड़ नही जुटा पाए जिससे रैली में लगातार देरी होती रही इतने में ही रैली में हिस्सा लेने आ रहा एक युवक रेत के टिप्पर की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। गुस्साए युवक के साथियों ने टिप्पर के शीशे तौड डाले। मौत की सुचना जैसे ही कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर तक पहुंची तो उन्होंने परिजनों से मिल युवक की मौत पर दुःख प्रकट किया। तंवर युवक के परिजनों से मिलने के बाद जैसे ही रैली स्थल की तरफ बढ़े तो रैली में युवको के 2 गुट आपस में भीड़ गये व उनमे जमकर लात घूंसे चले जिसके बाद रैली में अव्यवस्था फ़ैल गयी। रैली में तंवर ने पहुंचते ही राजीव गाँधी की तस्वीर पर फुल अर्पित किये और रैली को स्थगित करने की घोषणा कर दी। अशोक तंवर ने कहा कि इसके लिए माईनिंग माफिया व पुलिस जिम्मेवार है जो भीड़ भाड़ वाले इलाको में चेकिंग करती है। यह युवक चालान से बचने के लिए मुड़ा था व हादसे का शिकार हो गया। 

कई बड़े नेताओ की तस्वीर लगा भीड़ जुटाने की कोशिश हुई लेकिन पहुंचा कोई नही मगर अशोक तंवर ने रैली में पहुंच आयोजको की इज्जत रख ली :




                    इस रैली के फेल होने कारण आज जो फजीहत कांग्रेस की हुई उससे अशोक तंवर सबक जरुर लेंगे और अगली बार किसी नेता को समय देने से पहले 100 बार सोचेंगे । इस रैली को लेकर आयोजको की तरफ से बड़े बड़े दावे किये गये थे जो आज हवा हो गये जब आधा शैड भी शहर अनाज मंडी का भर नही पाया ।

                    हादसे का शिकार हुए युवक की फाईल फोटो :


कल से तंवर की साईकिल रैली :


                कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि कल से उनकी साईकिल यात्रा शुरू हो रही है। इस साईकिल रैली के जरिये वे राफेल डील घोटाले को जन जन तक पहुँचाने का काम करेंगे। 

सिद्धू के बचाव में आये तंवर :


                   पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा पाकिस्तान आर्मी के चीफ को गले मिलने पर विवाद लगातार जारी है।  जहाँ पंजाब के मुख्यमंत्री ने सिद्धू के पाक आर्मी चीफ को गले मिलने पर एतराज जताया गया है वहीं अशोक तंवर सिद्धू के साथ खड़े दिखाई दिए। उन्होंने कहा बड़ा आदमी करे तो उसको नजरंदाज किया जाता है उससे छोटा आदमी करे तो लोग उस पर बोलना शुरू कर देते हैं। तंवर ने कहा वे सिद्धू के साथ है देश के सैनिको को मरवाने का काम सरकार कर रही है। उन्होंने कहा पूर्व प्रधानमन्त्री अटल बिहारी वाजपेयी भी लाहौर गये थे।

Sunday, 19 August 2018

रक्षा बंधन के पूर्व विनोद शर्मा ने मनाया राखी का त्यौहार , हर वर्ष की तरह सैंकड़ो महिलाओ से बंधवाई राखी ।

                        हरियाणा जन चेतना पार्टी अध्यक्ष एंव पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा मानसरोवर यात्रा से निकलने से पूर्व अंबाला पहुंचे जहां कार्यकर्ताओ ने विनोद शर्मा का अंबाला पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया । पूर्व केन्द्रीय मंत्री हर साल अंबाला में महिलाओ से रक्षा बंधन के अवसर पर राखी बंधवाते हैं लेकिन इस बार राखी के अवसर पर विनोद शर्मा मानसरोवर यात्रा पर होंगे। जिसको देखते हुए विनोद शर्मा ने राखी से पूर्व ही पवित्र त्यौहार को मनाया और महिलाओ से राखी बंधवाई। विनोद शर्मा ने सभी राखी बांधने वाली महिलाओ को आशीर्वाद दिया।



              खाने की व्यवस्था भी की जाती है महिलाओ के लिए :







                    हरियाणा जन चेतना पार्टी अध्यक्ष एंव पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा पिछले 15 सालो से अंबाला में रक्षा बंधन के अवसर पर महिलाओ से राखी बंधवाते हैं। इस मौके उन्हें महिलाओ का आशीर्वाद भी बहुत मिलता है। हर वर्ष सैंकड़ो की तादाद में महिलाएं विनोद शर्मा को राखी बांधने के लिए पहुंचती है। इस बार 24 तारीख को पूर्व केन्द्रीय मंत्री विनोद शर्मा मानसरोवर यात्रा पर निकल रहे हैं इसलिए इस बार विनोद शर्मा राखी के अवसर पर अंबाला नही होंगे लेकिन उन्होंने इस पवित्र त्यौहार को पहले ही मनाया व मानसरोवर यात्रा पर जाने से महिलाओ से आशीर्वाद प्राप्त किया। हरियाणा जन चेतना पार्टी के अध्यक्ष एंव पूर्व केन्द्रीय मंत्री विनोद शर्मा को राखी बांधने के लिए महिलाओं की कतारे सुबह से ही दिखाई दे रही थी । महिलाओ ने विनोद शर्मा के पहुंचते ही उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और विनोद शर्मा ने भी अभिनंदन स्वीकारते हुए सबका सर परोस आशीर्वाद दिया । विनोद शर्मा को राखी बाँधने के लिए सैंकड़ो महिलाएं पहुंची जिन्होंने विनोद शर्मा को राखी बांधी विनोद शर्मा ने भी सबको आशीर्वाद देते हुए उनके सुरक्षित भविष्य का विशवास दिलवाया । हर साल सैंकड़ो महिलाएं  पूर्व केन्द्रीय मंत्री विनोद शर्मा को राखी बांधने के लिए पहुंचती है लेकिन इस साल राखी के पहले ही पिछले सालो के मुकाबले महिलाये कई गुणा ज्यादा संख्या में राखी बांधने पहुंची।

Saturday, 18 August 2018

अंबाला नशे की जरुरतो को पूरा करने के लिए स्नेचिंग करने वाले 3 दोस्त गिरफ्तार , 15 वारदाते कबुली पुलिस के पास दर्ज मात्र 5

              अंबाला सीआईए वन ने नशे की जरुरतो को पूरा करने के लिए स्नेचिंग की वारदात करने वाले 3 युवको को गिरफ्तार किया है। ताज्जुब की बात यह है कि युवको ने पूछताछ में 15 स्नेचिंग की वारदातों को कबूला है जबकि पुलिस के पास उनमे से सिर्फ़ 5 ही वारदाते FIR के तौर पर दर्ज हैं। अंबाला के ASP चन्द्रमोहन ने बताया कि यह तीनो दोस्त है व नशे के लिए मोटरसाईकिल के जरिये स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देते थे। 

                            पुलिस हिरासत में तीनो युवक :




                 अंबाला में पिछले दिनों लगातार स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले तीन दोस्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तीनो युवक नशे के आदि हैं और इसलिए नशे की जरुरतो को पूरा करने के लिए स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम दिया करते थे। ASP ने बताया कि नितेश शर्मा व जोंटी नामक दोनों युवको द्वारा स्नेचिंग की वारदात का पता चलने के बाद उन्हें हिरासत में लिया गया। पूछताछ में इनके तीसरे साथी मनदीप ठाकुर उर्फ़ मैंडी का पता चला जिसमे इन्होने 15 वारदातों को कबूला जिसमे से केवल 5 शिकायते ही अंबाला पुलिस के पास दर्ज थी। 

Wednesday, 15 August 2018

आखिरकार हरियाणा के मुख्यमंत्री को मिल ही गया शहीद के परिजनों से मिलने का समय ।

                                        जम्मू के गुरेज सेक्टर में आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हुए विक्रमजीत के परिजनों से मिलने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल पहुंचे। इस दौरान उनके साथ वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु व प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला भी पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विक्रमजीत की तस्वीर को नमन कर परिवार से बातचीत की। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कहा कि विक्रमजीत की शहादत पर नाज है उन्हें इस गांव के लोगो पर भी नाज है क्यूंकि 250 से ज्यादा जवान यहाँ के फौज में है। 


                  शहीद की तस्वीर को नमन करते मुख्यमंत्री :




                       हरियाणा के मुख्यमंत्री आज तेपला के शहीद विक्रमजीत के घर पहुंचे और विक्रमजीत की शहादत पर परिवार से मिल संवेदना प्रकट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने परिवार से बातचीत कर गांव के बारे में भी जानकारी ली। क्यूंकि इस गांव के 250 से ज्यादा युवा आज भी बहर्तीय सेना में देश की रक्षा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री इसके बाद मिडिया से बात करते हुए कहा कि उन्हें विक्रमजीत की शहादत पर नाज है उन्हें इस गांव के लोगो पर भी नाज है क्यूंकि 250 से ज्यादा जवान यहाँ के फौज में है। उन्होंने कहा सहायता राशि पहले ही परिवार को दे दी गयी है साथ ही शहीद की पत्नी को योग्यता अनुसार नौकरी दी जाएगी। परिवार की जो भी जरूरत होगी उसे पूरा किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा साहा से तेपला रोड़ बनाया जा रहा है जिसको शहीद विक्रमजीत के नाम पर किया जायेगा। 


Monday, 13 August 2018

पहाड़ो में हो रही बारिश से बढ़ा टांगरी नदी का जलस्तर , प्रशासन ने नदी के आसपास रहने वाले लोगो को सुरक्षित स्थानों पर जाने का अलर्ट किया जारी।

                       पहाड़ो में लगातार हो रही बरसात का असर अब हरियाणा की बरसाती नदियों में भी दिखाई देने लगा है। पहाड़ो में हुई बरसात से अंबाला के बीचो-बीच निकलने वाली नदी टांगरी में भी पानी आ गया है। प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे है और नदी के आस-पास रहने वाले लोगो को वहां से सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए अलर्ट कर रहे है। 

                            टांगरी नदी का बढ़ा जलस्तर :



                       मौसम विभाग द्वारा तीन दिन भारी बरसात की चेतावनी का असर नज़र आ रहा है। अंबाला में भी रात से लगातार बरसात हो रही है लेकिन पहाड़ो में 2 दिनों से लगातार बरसात हो रही है जिस कारण पहाड़ो से होकर गुजरने वाली बरसाती नदियों में इस बरसात का असर देखने को मिल रहा है। अंबाला की टांगरी नदी हालाँकि अभी खतरे के निशान से नीचे ही है लेकिन अगर लगातर बरसात होती रही तो पानी शहर में भी आ सकता है जिसका सीधा असर नदी के पास रह रहे लोगो पर पड़ता है। नदी के पास रहने वाले लोगो के चेहरे पर बाढ़ का डर देखा जा सकता है। नदी के साथ रहने वाले सुखविंदर सिंह का कहना है कि नदी में अभी पानी आया है लेकिन अभी तक कोई ख़तरा नहीं है अगर ज्यादा पानी आया तो शायद दिक्कत हो सकती है। उनका कहना है कि सरकार की तरफ से भी अलर्ट किया गया है। वही बलविंदर सिंह का कहना है कि प्रशासन ने पहले ही अलर्ट कर दिया गया था कि आज पानी आ सकता है इसीलिए अपना सामान उठा ले और वे खुद भी लोगो के पास जाकर उन्हें सुरक्षित जगह जाने की सलाह दे रहे है। 

                            वही अगर प्रशासन की अगर बात करे तो सुबह नदी में पानी आने की खबर सुनते ही नदी के पास पूरी टीम के साथ पहुँच गए साथ ही लोगो को भी अपना सामान लेकर सुरक्षित जगह पर जाने की सलाह दी। हालाँकि कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने जब से नदी को चौड़ा करवाया है तब से नदी का पानी शहर में नहीं आता जिससे शहर में बाढ़ आने का ख़तरा भी नहीं रहता लेकिन नदी के साथ रह रहे लोगो के लिए अभी भी नदी में पानी आना खतरे की घंटी से कम नहीं है। प्रशासानिक अधिकारियों की अगर माने तो तो उन्होंने पहले ही लोगो को सुरक्षित जगह पर जाने के लिए कह दिया गया है। उनका कहना है कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह से तैयार है इसके लिए शहर की धर्मशालाए व् रेन बसेरे खाली रखे गए है ताकि लोगो को वहां पहुँचाया जा सके। 

Sunday, 12 August 2018

अंबाला 2 लड़कियों के लिए मौत बना झुला , संचालक के साथ प्रशासन की लापरवाही आई सामने ।

       
                सावन माह में मंदिर के बाहर लगा झूला दो लड़कियों के लिए मौत का झूला बन गया । हादसा उस समय घटित हुआ, जब कुछ लोग गोल झूले पर चढ़े और फिर उस बोगी का एक डिब्बा अनियंत्रित हो गया जिस झूले में दीपमाला व् अंजलि नामक लडकियां झूला झूल रही थी । जिस कारण दोनों युवतियों सीमेंट की इंटरलॉकिंग टाइल पर गिरीं, जिस कारण उनकी मौत हो गई। पता चलते ही स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज व् महिला कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता मौके पर पहुंचे, जिन्होंने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। साथ ही मामले में लापरवाही बरतने वाले दोषियों पर कार्रवाई की बात कही। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

                     मृतक लड़की दीपमाला का फाईल फोटो :



              मौत यूँ भी आती है ये बात दोनों लड़कियों ने नहीं सोची थी कि वे झूला झूलने की जिद करेगी और वे झूला ही उनके लिए मौत का कारण बन जायेगा। हादसे के वक्त का एक मोबाईल वीडियो सामने आया है जिसमे देखा जा सकता है कि झुला चलते हुए दोनों लडकियाँ कैसे जमीन पर निचे आ गिरी। अंबाला की रंगिया मंडी में रहने वाली 18 वर्षीय अंजली व 25 वर्षीय दीपमाला मेरठ से अपनी बहन का सावन का त्यौहार लेकर आये मामा किशोरी लाल के साथ रविवार देर शाम हाथीखाना मंदिर गई। जहां मंदिर में माथा टेकने के बाद दोनों मंदिर के सामने लगे मेले में पहुंचीं। जहां दोनों  झूले में बैठ गई। गोल झूले का वह डिब्बा लड़खड़ाने लगा, जिसमें वे दोनों युवतियां सवार थीं। अचानक 48 फीट पर पहुंचते ही डिब्बा उल्टा हो गया और दोनों युवतियों झूले से बाहर नीचे सीमेंटेड टाइल पर गिर गईं। सिर व शरीर पर गहरी चोट लगते ही दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। लिहाजा युवतियों की नीचे गिरते ही शोर हुआ और लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। उसी समय लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। मगर वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतका के भाई ने बताया कि झूला झूलते समय दोनों सड़क पर गिर गई जिस कारण दोनों बहनो की मौत हो गई। मृतका के दूसरे भाई का खाना है कि झूले वाले पर केस दर्ज़ होना चाहिए। 

                       मृतक लड़की रजनी का फाईल फोटो :



                     परिजनों की अगर माने तो इसमें लापरवाही का सबसे बड़ा जिम्मेदार झूला संचालक है,क्योंकि झूला लगाने और उसकी देखरेख से लेकर तमाम सुरक्षा उपकरणों की जिम्मेदारी झूला संचालक की होती है। जो बिना मापदंड पूरे किये लोगों की जिंदगी से खेलता है। नगर निगम पार्षद व् मृतकों का रिश्तेदार ललिता प्रशाद ने बताया कि ये दोनों लडकियां उनके पड़ोस में ही रहती है और झूला झूलते समय झूले से गिर गई जिससे इनकी मौत हो गई। ललिता प्रसाद ने कहा कि वे झूला संचालक के खिलाफ करवाई करवाने की मांग करते और उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। वही अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की सचिव चित्रा सरवारा दो बच्चियों की मौत के बाद सिविल अस्पताल पहुंची। उन्होंने कहा कि ये काफी दर्दनाक हादसा है जिसमे झूला संचालक की लापरवाही ने दो बेटियों की जान ले ली । चित्रा ने कहा कि अब दोनों बच्चिया वापिस तो न यही आ सकती लेकिन सरकार को चाहिए कि कुछ मुआवजा इनके परिजनों को दे और झूला संचालक के खिलाफ जो कार्रवाई बनती है वो की जाए। 

                वही इस सब मामले में कैबिनेट मंत्री अनिल विज भी हस्पताल पहुंचे और मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी। इस सब मनामले में पुलिस भी जांच में जुट गई है कि इस हादसे में किसकी लापरवाई है।  अंबाला कैंट थानाध्यक्ष विजय ने बताया कि झूले से गिरकर दो लड़कियों की मौत हो गई है जिनका शव सिविल हस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है।  शिकायत के बाद जांच की जायेगी और करवाई की जाएगी। 

शहीद विक्रमजीत के परिवार ने सरकार से सिर्फ़ आतंकवाद मिटाने की रखी मांग ।

                    जम्मू कश्मीर के गुरेज सेक्टर में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में अंबाला के तेपला गांव का रहने वाला 26 साल का लांस नायक विक्रमजित सिंह शहीद हो गया था। विक्रम की शहादत पर पूरे देश को गर्व है। हरियाणा सरकार ने भी शहीद के परिवार के दुःख को समझा और तुरंत 50 लाख रूपए शहीद के परिवार को आबंटित कर दिए। इस परिवार की सरकार से मांग सिर्फ़ इतनी है कि देश से आतंकवाद का सफाया होना चाहिए। लेकिन गांव के लोगो व युवाओ ने मांग रखी है कि गांव का मुख्य द्वार विक्रमजीत के नाम पर हो और विक्रम का स्टेचू गांव में लगाया जाये। इसके साथ गांव के स्टेडियम की हालत सुधारी जाये ताकि वहां ओर फौजी तैयार हो सके साथ ही अंबाला छावनी सिविल हस्पताल का नाम शहीद के नाम पर हो। 

                            आज भी माँ को बेटे का सहारा :



             जम्मू कश्मीर के गुरेज सेक्टर में आतंकवादियों से मुठभेड़ में बीती 7 अगस्त को विक्रमजित सिंह शहीद हो गया। विक्रमजीत के जाने का दुःख परिवार व देश पूरी जिन्दगी नही भूल सकता। देश को विक्रम की शहादत पर गर्व है। विक्रम की शहादत से परिवार दुखी जरुर है लेकिन हौंसला आज भी एक फौजी परिवार वाला ही है। इस घर का छोटा बेटा मंजीत भी भारतीय सेना में है। परिवार उसे अभी भी फौज में ही देखना चाहता है क्यूंकि विक्रम के सपने को परिवार तोड़ना नही चाहता। बड़े भाई ने ही उसे फौज में जाने के लिए तैयार किया था। विक्रमजीत की माँ की आंखे आज भी विक्रम के वापिस आने का इन्तजार कर रही है। माँ की चाहती है कि देश से आतंकवाद का सफाया हो क्यूंकि यह लोग न जाने कितनी माँ ओ की कोख सुनी कर चुके हैं। विक्रमजीत की माँ कमलेश कौर ने कहा कि पार्टीयां सत्ता में आने से पहले बड़ी बड़ी बाते करती है लेकिन उसके बाद कुछ नही होता। विक्रमजीत की माँ ने सरकार से मांग की कि उसका छोटा बेटा भारतीय फौज में है उसे कहीं नजदीक ड्यूटी दे दी जाए ताकि वो अब परिवार की देखभाल कर सके। उन्होंने कहा वो विक्रम का सपना नही तोड़ेंगी मंजीत को फौज से वापिस बुलवाकर। वो विक्रम को दुःख नही पहुंचाना चाहती। 

                                   शहीद की पत्नी :



                    मात्र 26 की उम्र में लांस नायक विक्रमजीत सिंह देश के दुश्मनों से मुकाबला करते हुए शहीद हो गया। छोटी से उम्र में शहादत पाने वाला लांस नायक विक्रम अपने पीछे दिल को हिला देने वाली भावुक यादें छोड़ गया है।  इसी साल 14 जनवरी को विक्रमजीत की शादी हुई थी और वो मॉर्च में छुट्टी काटकर वापिस गया था। उसकी पत्नी हरप्रीत कौर पेट से है जिसकी अक्टूबर में डिलीवरी है। इस खुशी के मौके पर उसे छुट्टी आना था। पर अब ये मनहूस खबर आ गयी। विक्रम की माँ और बीवी आज भी इस दुःख से उभर नही पायी हैं। विक्रम के ताऊ ने बताया कि हरियाणा सरकार ने शहीद परिवार के लिए जो योजनायें बनाई है वो बिलकुल ठीक है लेकिन आतंकवाद देश का सबसे बड़ा दुश्मन है उसे मिटाया जाना चाहिए। 

               गांव के ज्यादातर युवा फ़ौज में हैं जिससे भी युवाओं में पाकिस्तान की नापाक हरकत से ज्यादा गुस्सा है । अब विक्रमजीत गांव के लिए प्रेरणा बन चुका है । आगे भी युवा इससे प्रेरणा ले इसको लेकर मांग रखी है कि गांव का मुख्य गेट विक्रमजीत के नाम पर हो और उनका स्टेच्यू गांव में लगाया जाए । 

                           गांव के स्टेडियम का बुरा हाल :



                    विक्रमजीत जिस गांव से ट्रेन होकर जिस स्टेडियम से दौड़ कर फौज में पहुंचा था आज उसकी हालत दयनीय है। बताया जाता है कि विक्रम जब जब घर आता था तो इसी मैदान में सभी युवाओ को इकट्ठा कर उन्हें ट्रेनिंग दिया करता था। गांव से भारतीय सेना में 250 से ज्यादा जवान फौज में हैं। आज भी सेना में जाने के लिए 50 से ज्यादा युवा प्रेक्टिस व ट्रेनिंग कर रहे हैं। आज भारतीय सेना में 3 नये लडको की सलेक्शन फौज में हुई है। इस मैदान की हालत बारिश में ओर ज्यादा खराब हो चुकी है कीचड़ में ही युवा भाग अपना भविष्य फौज में देख रहे हैं। युवाओ ने सरकार से मांग की है कि इस स्टेडियम की हालत को सुधारा जाये क्यूंकि आज भी इस मैदान से तैयार हो युवा फौज में जाना चाहते हैं। युवाओ ने मांग रखी है कि अंबाला छावनी सिविल हस्पताल का नाम शहीद विक्रमजीत के नाम पर रखा जाए। 

                         हरियाणा के खेल मंत्री अनिल विज कहा कि शहीद के गांव के खेल मैदान को बहुत सुंदर बना दिया जायेगा । यदि गांव के लोग पंचायत में रेयुलेशन डाले तो स्टेडियम का नाम भी विक्रमजीत के नाम किया जा सकता है ।

                शहीद के परिवार को मिले 1 करोड़ : विवेक चोधरी 



                    विक्रम के परिवार ने तो सिर्फ़ आतंकवाद को देश से मिटाने की मांग रखी लेकिन वहीँ राजनितिक दल इस शहादत पर 1 करोड़ रूपए कम से कम देने की मांग कर रहे हैं। शहीद विक्रमजीत के परिवार को तिरंगा भेंट करने वाले इनेलो के प्रदेश प्रवक्ता विवेक चोधरी ललाणा ने इस मौके कैबिनेट मंत्री अनिल विज को निशाने पर लेते हुए कहा कि डेरे के लिए भी 50 लाख और शहीदी पर भी इतने ही यह बहुत कम है। उन्होंने कहा गांव के मैदान की हालत बहुत खराब है बड़ी बड़ी घास है कीचड़ है उसकी हालत सुधारी जानी चाहिए। जो मांग सिविल हस्पताल का नाम बदलने की रखी गयी है उसे भी पूरा किया जाना चाहिए। 

15 अगस्त को 1200 खिलाड़ीयों को 36 करोड़ रूपये के इनाम देंगे : अनिल विज ।

                     हरियाणा सरकार द्वारा 15 अगस्त को स्वतन्त्रता दिवस कार्यक्रमो में कामनवेल्थ गेम्स , राष्ट्रिय व अंतराष्ट्रीय खेलो में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ीयों को सम्मानित किया जायेगा। करीब 1200 खिलाड़ियों को लगभग 36 करोड़ रूपये इनाम के रूप में बांटे जायेंगे। हरियाणा के खेल मंत्री अनिल विज ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि हर जिले में स्वतन्त्रता दिवस के मौके पर खिलाड़ियों को सम्मानित किया जायेगा और उन्हें ईनाम बांटे जायेंगे। 

                                खेल मंत्री अनिल विज :




                 कामनवेल्थ गेम्स सहित राष्ट्रिय व अंतराष्ट्रीय खेलो में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ीयों को हरियाणा सरकार सम्मानित करने जा रही है। स्वतन्त्रता दिवस के मौके हर जिले में खिलाडियों को उन्ही के जिले में सम्मानित किया जायेगा। खेल मंत्री अनिल विज ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि बार सरकार द्वारा फैंसला लिया गया है कि कामनवेल्थ गेम्स , राष्ट्रिय व अंतराष्ट्रीय खेलो में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ीयों को 15 अगस्त को उन्ही के जिले में सम्मानित किया जाये। उन्होंने  बताया कि खेल विभाग द्वारा करीब 36 करोड़ रूपये इनाम के रूप में बांटे जायेंगे। 


अनिल विज के कार्यकर्ता सम्मेलन से दिखा विज का शक्ति प्रदर्शन , विपक्ष पर जमकर बरसे विज ।

                     अंबाला छावनी में कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने भारतीय जनता पार्टी के छावनी विधानसभा के कार्यकर्ताओ की मीटिंग ली। कार्य...