Tuesday, 31 July 2018

हिमांशु बहल {हनी} बने कांग्रेस प्रदेश महासचिव विचार प्रकोष्ठ ।

                         अंबाला में हरियाणा कांग्रेस प्रदेश कमेटी के विचार प्रकोष्ठ की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता विशाल राणा और हिमांशु बहल ने की। इस मौके सन्गठन को मजबूत करने के लिए अहम जिम्मेवारियां भी सौंपी गयी। इस दौरान हिमांशु बहल को प्रदेश महासचिव विचार प्रकोष्ठ और नितिन अग्रवाल को प्रदेश महासचिव व्यापार प्रकोष्ठ , अमरिंदर सिंह पुनिया को जिलाध्यक्ष विचार प्रकोष्ठ व सन्नी मोखा को व्यापार सेल का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस मौके विचार प्रकोष्ठ के चेयरमेन डाक्टर हिम्मत यादव ने कहा कि आज अहम् जिमेवारियां पार्टी की तरफ से दी गयी है यह लोग सन्गठन को मजबूत करने का काम करेंगे और पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुँचाने का काम करेंगे। 



                              हिमांशु बहल ने कहा पार्टी द्वारा दी गयी जिम्मवारी को वो बखूबी निभाएंगे :

                               बैठक में नवीन शर्मा चेयरमैन लिगेल सेल , संजय भरद्वाज चेयरमैन पर्यावरण प्रकोष्ठ , डाक्टर हिम्मत यादव चेयरमैन विचार विभाग , पंकज डाबर चेयरमैन व्यापार प्रकोष्ठ , जितेन्द्र चोहान ब्लाक प्रधान साहा विचार प्रकोष्ठ मौजूद रहे। 

 नितिन अग्रवाल को बनाया गया प्रदेश महासचिव व्यापार प्रकोष्ठ :






युवाओ को चुनावो में मिलेगी 50 प्रतिशत हिस्सेदारी : दिग्विजय चौटाला ।

                5 अगस्त को कैथल में इनसो का 16 वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है जिसको लेकर इनसो के राष्ट्रिय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला आज अंबाला में कई जगहों पर पहुंचे और लोगो को रैली में हिस्सा लेने का न्यौता दिया।  इस मौके दिग्विजय चौटाला ने कहा कि वे पार्टी से युवाओ के लिए आने वाले चुनावो में 50 प्रतिशत हिस्से की मांग करेंगे। 

                         न्यौता देने पहुंचे दिग्विजय चौटाला :




                      इनेलो की युवा इकाई इनसो का 16 वां स्थापना दिवस इस बार कैथल में 5 अगस्त को मनाया जाना है जिसको लेकर इनसो की तैयारियां जोरो शोरो से चल रही है। अगले साल चुनावो को नजदीक देखते हुए इस रैली को काफी अहम् माना जा रहा है। रैली में ज्यादा से ज्यादा लोग हिस्सा ले इसको लेकर इनसो राष्ट्रिय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला खुद हर जगह पहुंच लोगो को न्यौता दे रहे हैं। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि 5 अगस्त को दुष्यंत चौटाला के साथ कई पार्टियों के सांसद इसमें हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा इनसो का चुनावो में काफ्री अहम् रोल रहने वाला है।  इसलिए वे पार्टी से मांग करेंगे कि पार्टी टिकेट बाँटने में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी युवाओ को दी जाए। 

                  इस दौरान भाजपा के बागी सांसद राज कुमार सैनी के ब्यानो पर उन्होंने टिप्पणी करने से मना करते हुए कहा कि वे नकारत्मक व्यक्ति है। उन्होंने कहा जो राष्ट्रद्रोही हो उसके नाम के पीछे उसकी कास्ट नही लगानी चाहिए , इसका मतलब उस कास्ट को कमजोर दिखाना है। दिग्विजय ने कहा उनके बारे में कम बात की जाये तभी प्रदेश का भाईचारा कायम रहेगा। 

Monday, 30 July 2018

सुषमा स्वराज के ट्वीट के बाद सीएम फ्लाईंग ने विदेश भेजने में ठगी के 8 मामलो में दर्ज की FIR

                     विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के द्वारा फर्जी एजेंटो और विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वालो पर शिकंजा कसने के लिए हरियाणा व पंजाब को अलर्ट किया था जिसके बाद तुरंत हरियाणा के मुख्यमंत्री ने संज्ञान लिया और सीएम फ्लाईंग को शिंकजा कसने के आदेस दिए जिसके बाद हरियाणा के अलग अलग जिलो में 8 FIR दर्ज कर फर्जी एजेंटो के खिलाफ जाँच शुरू कर दी गयी है। 

                  जानकारी देते DSP सीएम फ्लाईंग सिद्दार्थ ढांडा :




                  सुषमा स्वराज के एक ट्वीट से हरियाणा में सीएम फ्लाईंग हरकत में आया और हरियाणा में कबूतरबाजो पर शिकंजा कसते हुए 8 मामले दर्ज कर दिए। जिसमे  अंबाला में 1 , कैथल में  , करनाल में 1 और धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में 4 FIR दर्ज की गयी है। गोरतलब है कि हरियाणा पंजाब में फर्जी एजेंटो द्वारा कबूतरबाजी के ज्यादा मामले सामने सामने आ रहे है जिसके बाद सुषमा स्वराज ने एक्शन के लिए ट्वीट किया था। अंबाला में इसके बारे में जानकारी देते हुए सीएम फ्लाईंग के DSP सिद्दार्थ ढांडा ने बताया कि यह सारी कार्यवाई सुषमा स्वराज के ट्वीट के बाद की गयी है उन्होंने बताया एजेंटो द्वारा या तो किसी को गलत तरीके से विदेश भेजा गया है या जिससे जो वायदा किया था उसे उस देश में नही भेजा या वर्क परमिट पूरा नही दिया या किसी को विदेश भेजा नही। इस तरह की ठगीयों को देखते हुए मामले दर्ज किये गये हैं। अभी तक किसी की गिरफ्तारी तो नही हो सकी लेकिन जांच जारी है। 

अंबाला में हुई आप के बागियों की मीटिंग ।

             आम आदमी पार्टी के पंजाब से बागी विधायको की अंबाला में आज मीटिंग हुई जिसमे 8 विधायको ने हिस्सा लिया और दिल्ली में मनीष सिसोदिया से होने वाली मीटिंग में क्या बातचीत की जाये और अपनी बात को कैसे रखा जाए इसको लेकर चर्चा हुई। करीब आधा घंटा चली मीटिंग के बाद सभी विधायक सुखपाल खैरा के न्रेतित्व में दिल्ली के लिए रवाना हो गये। 

                           बैठक के बाद आप के विधायक :



           आम आदमी पार्टी के पंजाब से विधायको के बागी सुर तो अख्तियार हैं लेकिन दिल्ली से आये मीटिंग के न्यौते के बाद 8 विधायको ने अंबाला में मीटिंग की और दिल्ली के लिए रवाना हो गये। करीब आधा घंटा चली इस मीटिंग में सुखपाल खैरा, नाजर सिंह मानशाही, रूपेंद्र रूबी, कंवर संधू, जगतार जग्गा, गुरसेव सिंह खुशहालपुर मौजूद रहे। मीटिंग के बाद वक्ता के तौर पर कंवर संधू ने मिडिया से बातचीत की और कहा कि वे मनीष सिसोदिया जो पंजाब के प्रभारी है उनके सामने सारी बात को रखेंगे और इस मीटिंग में उन्होंने चर्चा की है कि दिल्ली में होने वाली मीटिंग में क्या बातचीत करनी है। उन्होंने कहा क्या बात वे वहां जाकर करने वाले यह वहां मीटिंग में ही रखेंगे। 

          सुखपाल खैरा के न्रेतित्व मे आठो विधायक दिल्ली में मनीष सिसोदिया के समक्ष आप पंजाब का हाल रखेंगे। मिडिया से बात करते हुए सुखपाल खैरा ने कहा वे पंजाब का दृष्टिकोण सही तरीके से बिलकुल स्टिक रखा जायेगा। उन्होंने साफ़ किया कि 2 तारीख को होने वाली मीटिंग भी होकर रहेगी। इस मौके उन्होंने नये प्रधान को डमी उम्मीदवार बताया और कहा कि मनीष सिसोदिया उन्हें वहां बुला रहे हैं और वो हमारे खिलाफ कार्यवाई की बात कह रहे हैं। 

Saturday, 28 July 2018

अंबाला गायों के रख रखाव में प्रशासन व सरकार भी फेल , सुल्लर गाँव की गोशाला में रोजाना मर रही गाय ।


               अंबाला के सुल्लर गांव की गोशाला में गायो की हालत काफी दयनीय है। गायो के चारे के लिए यदि कोई दान दे देता है तो उन्हें खाने के लिए चारा नसीब हो जाता है नही तो गायो को सूखे चारे से काम चलाना पड़ता है। जिसके चलते गाये काफी कमजोर हो गयी है और इन्ही कारणों के चलते रोजाना 2 से 3 गायो या गोवंशो की मौत हो रही है। डाक्टरों का कहना है कि उनके पास इलाज के लिए दवाएं तक नही है। 

   सुल्लर गांव की गोशाला में गायो की हालत बयाँ करती तस्वीर :




                  अंबाला के सुल्लर गांव की गोशाला गायों के लिए कब्रगाह की तरह हो गयी है। यहाँ गायो को खाने के लिए हरा चारा तक उपलब्ध नही हो पा रहा। प्रशासन का इस तरफ कोई ध्यान नही है जिससे रोजाना गोशाला में 2 से 3 गायो की मौत हो रही है। गोशाला के अंदर करीब 350 नंदी , बछड़े व गाय है जिसमे से करीब 20 गाय दुधारू हैं वो करीब 15 से 17 लिटर दूध एक समय में देती है। इस सब से गोशाला का खर्च नही निकल पाता। गोशाला में इस वक्त 7 लोग गायो की देखभाल कर रहे हैं जो नाकाफी है लेबर की कमी से गायो की केयर नही हो पा रही जिससे वे बीमार होकर दम तौड देती है। इसके इलावा 350 गायो के लिए रोजाना करीब 100 क्विंटल हरे चारे की रोजाना आवश्यकता होती है लेकिन 3 दिन में गोशाला को 40 क्विंटल हरा चारा ही मिल पाता है जिसे भी 3 दिन तक जैसे तैसे चलाया जाता है। हरा चारा भी गायो को प्रशासन से नही बल्कि कोई दानी सज्जन दान दे दे तो मिल जाता है नही तो काम राम भरोसे ही है। इस गोशाला को मैनेजर गुरतेज सिंह चलाते हैं क्यूंकि गोशाला की कमेटी के सदस्य हिम्मत हार कर इस्तीफा दे चुके हैं जिसके कारण 3 महीनों से लेबर को तनख्वाह भी नही मिली। उन्होंने बताया कि सिस्टम की कमी है 2 शैड बनाये गये हैं 1 ठीक है तो दुसरे में खुरली तक की व्यवस्था नही है। चारा नही मिल पाने से गाय कमजोर पड़ गयी है और रोजाना 2 से 3 गाय दम तौड देती हैं। 

             सुल्लर की गोशाला में आज भी 4 गाय बीमार है जो किसी भी वक्त दम तौड सकती है। गायो की देखभाल का जिम्मा डाक्टरों पर भी है लेकिन हाशिये पर दिखाई दे रहे पशुपालन विभाग के कारण यहाँ दवाए उपलब्ध नही हो पाती जो भी राम भरोसे ही है। यहाँ 2 डाक्टर लगाये तो गये हैं लेकिन वे एडिशनल चार्ज पर यहाँ है जिससे डाक्टर भी ज्यादा समय यहाँ नही दे पाते। डाक्टर रणजीत सिंह ने बताया कि यहाँ दौरे मंत्री विधायको के होते रहते हैं लेकिन सिस्टम नही बदल पाया। हरा चारा नही मिल पाटा मिल जाए तो उसे काटने के लिए लेबर नही है पहले 25 लोग थे लेकिन 3 महीनों से सेलरी नही मिली तो सब काम छोड़ गये अब 7 लोग ही बचे हैं। उन्होंने बताया यहाँ दवाओं की भी कमी है। 

          गोशाला को बनाया तो इसलिए गया था कि आवारा जानवरों को शेल्टर मिल सकेगा और उन्हें कत्लखानो में जाने से बचाया जा सकेगा लेकिन यह सब सोच तक ही सिमित रह गया और जिम्मेदारी किसी ने नही निभाई। जिसके कारण गाय गोशाला में भी मर रही है। 

अंबाला माडल टाऊन श्मशान भूमि में बरसात का पानी भरने से बही अस्थियाँ , छलनियो से इकट्ठा की परिजनों ने।

                       मानसून की बरसात से चारों ओर जल थल है। क्या नदी क्या नाले और क्या गालियां सब बरसाती पानी से लबालब हैं। इस पानी की वजह से अंबाला सिटी के मॉडल टाउन का श्मशान घाट भी अछूता नहीं रहा। जहां बरसात के पानी की ऐसी मार पड़ी कि यहां से मृतकों की अस्थियां पानी में बह गईं। जिसके बाद मृतकों के परिजन बाजार से छलनीयां खरीदकर लाये और श्मशान घाट में भरे पानी में से छांट छांटकर अपने प्यारों की अस्थियां बाहर निकाली। श्मशान घाट में पसरी बदहाली पर मृतकों के रिश्तेदारों का गुस्सा फूटा जिसके बाद श्मशान समिति ने पानी की निकासी होने तक यहां अंतिम संस्कार पर रोक लगा दी है।

                           अस्थियाँ इकट्ठा करते परिजन :



                      तस्वीरों में दिखाई दे रही ये अव्यवस्था अंबाला सिटी के मॉडल टाउन के शमशान घाट की है। पानी से लबालब इस श्मशान घाट में छलनी लेकर ये लोग को सोना या चांदी नहीं बल्कि अपने मरहूम रिश्तेदार की अस्थियां तलाश रहे हैं, जिसका अंतिम संस्कार ये लोग कल शाम को करके गए थे। पर सुबह जब ये लोग यहां अस्थियां लेने पहुंचे तो यहां का नजारा देखकर इनके पांव तले से जमीन खिसक गई। रातभर हुई बरसात की वजह से श्मशान पानी पानी हो गया,  जिस वजह से अस्थियां इस पानी में बह गईं। अंबाला शहर के मॉडल टाउन के रहने वाले 64 साल के नरिंदर सिंह नरूला का शुक्रवार को निधन हो गया था। उनके रिश्तेदारों ने मॉडल टाउन के स्वर्ग आश्रम श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया और घर चले गए। मरहूम नरेन्द्र सिंह के भतीजे इंदरजीत सिंह बताते हैं कि सुबह जब वो अपने परिवार के साथ चाचा की अस्थियां लेने के लिए पहुंचे तो यहां का नजारा देखकर पांव तले से जमीन खिसक गई। अंतिम संस्कार किये जाने वाले शेड के नीचे घुटनों तक पानी था और अस्थियां इस पानी में यहां वहां बह रहीं थीं। परिजनों का आरोप है जब उन्होंने इस बारे में श्मशान घाट की देखरेख करने वाली कमेटी से इस बारे में बात की तो उन्होंने कोई सुनवाई नहीं की। बदहाली और अव्यवस्था का आलम देखिए, अस्थियां चुनने के लिए श्मशान घाट में कोई व्यवस्था नहीं थी। जिसके बाद लगभग 10 किलोमीटर का सफर तय करके अम्बाला कैंट से छलनी तैयार करवाकर लाये जिसके बाद पानी मे तैरती अस्थियां चुनीं। जितनी अस्थियां मिलीं केवल उतनी ही लेकर प्रवाहित करने के लिए पंजाब के कीरतपुर साहिब ले गए। श्मशान में पसरी अव्यवस्था की वजह से परिजनों के आंसू भी छलक पड़े। 

                ऐसा नहीं कि ये अव्यवस्था यहां पहली बार देखने को मिली है। जानकर बताते हैं कि पहले भी श्मशान घाट में पानी आता है परन्तु अबकी बार ये अंतिम संस्कार करने वाले शेड तक मार कर गया जिस वजह से यहां की पोल खुल गयी। श्मशान घाट के सेवादार चमनलाल बताते हैं कि पहले भी यहां पानी भर जाता है। सेवादार का दावा है कि अस्थियां बही नहीं हैं परिवार के साथ मिलकर अस्थियां चुनवा दी गयी हैं। चमनलाल ने बताया कि यहां पर एक प्रेशर पम्प है जिसे निगम के कर्मचारी चलाते नहीं हैं जिस वजह से यहां पानी भर गया । जब तक यहां पर पानी भरा हुआ है तब तक यहां अंतिम संस्कार नहीं किया जा सकता। 

               श्मशान घाट में पसरी अव्यवस्था और मृतक के परिजनों के रोष की खबर पाकर मॉडल टाउन शमशान घाट समिति के प्रधान वरिंदर सिंह निक्कू मौके पर पहुंचे। प्रधान निक्कू ने बताया कि आसपास की कॉलोनियों का बरसाती पानी श्मशान घाट के पास इकठ्ठा होने लगा है और बहुत समय से यहां नगर निगम ने प्रेशर पम्प भी नहीं चलाया जिस वजह से ये दिक्कत आ गयी है। शेड को एहतियातन शिकंजा डालकर ढक दिया गया था ताकि अस्थियां यहां वहां न हों। मौसम ठीक होते ही यहां काम शुरू करवा दिया जाएगा। निर्माणकार्य के दौरान यहां अंतिम संस्कार नहीं होगा। तब तक शहर के सिटी पार्क के साथ वाले श्मशान घाट में अंतिम संस्कार की व्यवस्था रहेगी।

अंबाला 7 गायो की गोशाला में मौत मामला , गायो की पोस्टमार्टम में खुलासा गायो की मौत जेहरिला पानी पिने से हुई।

                    अंबाला के जैतपुरा गांव में अवैध गोशाला में 7 गायो की हुई मौत मामले में डाक्टरों की रिपोर्ट आ चुकी है। रिपोर्ट के मुताबिक गायो की मौत जेहर से हुई है। जिसमे अंदाजा लगाया जा रहा है कि जब भूखी गायो को खुला छोड़ा गया तो गायो ने खेतो में आर्गन फास्फोरस का पानी पिया जिससे गायो की मौत हो गयी। जो सीधे सीधे संचालक की लापरवाही को दर्शाता है। 

         लापरवाही से 7 गायो की मौत संचालक अभी भी फरार :




                          अंबाला के जैतपुरा गोशाला में 7 गायो की मौत उसके संचालक की लापरवाही से हुई है इसका खुलासा गायो की पोस्ट मार्टम रिपोर्ट से हो गया है। 3 डाक्टरों की टीम ने गायो का पोस्टमार्टम किया था।  जिसमे डाक्टरों ने बताया कि गाय भूखी थी जब उन्हें खुला छोड़ा गया तो वे खेतो में घुसी। खेतो में फसलो पर आर्गन फास्फोरस का छिडकाव किया गया था गायो ने वहां पेट भरकर पानी पिया और उस फसल को खाया जिससे उनकी मौत हो गयी। गोरतलब है कि कल जैतपुरा गांव में 7 गायो की मौत हो गयी थी और गोशाला का संचालक भूखी गायो को खुला छोड़कर भाग गया था जिसके बाद गांव के लोगो ने मृत गायो का पोस्टमार्टम करवाया और बीमार गायो का इलाज करवाया जिनमे से और 2 गायो की मौत हो चुकी है। बाकी गायो को सुल्लर गांव की गोशाला में छोड़ा गया है। 

Thursday, 26 July 2018

अंबाला जैतपुरा गाँव अवैध गोशाला में 7 गायो की भूख से मौत , संचालक फरार ।

               अंबाला के जैतपुरा गांव में अवैध गोशाला के अंदर 7 गायों की भूख से मौत हो गयी और कुछ गाय मरने की कगार पर हैं जो बीमार पड़ चुकी है।  बताया जा रहा है कि गोशाला का संचालक गोशाला छोड़ कर भाग गया है । गावं के लोगो ने इसकी शिकायत प्रशासन को दी जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच मृत गायो को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में गोशाला संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया जायेगा। 


                                 खुले में घुमती गाय :




             अंबाला के जैतपुरा गांव में 8 महीनों से अवैध रूप से एक गोशाला चल रही थी जिसे 3 लोग मिलकर चला रहे थे इसमें गांव के लोगो ने सहयोग कर गोशाला को गायो के खाने के लिए भूसे की व्यवस्था भी करवाई थी लेकिन संचालक ने गायो को खाना नही दिया जिसके चलते भूख से गाय बिलखने लगी और गायो की मौत होने लगी। गावं के लोगो का कहना है कि गाँव के लोग इसमें पूरी मदद का रहे थे लेकिन संचालक ने इसे नशे का अड्डा बना रखा था वे यहाँ गाय छोड़ने का 2100 रुपया लेते थे लेकिन गायो के खाने का प्रबंध नही करते थे। अब गाय भूख से मरने लगी तो वे गेट खोलकर गायो को खुला छोड़कर भाग गये। अब गाय सडको पर या लोगो के खेतो में घूम रही है अब तक 7 गायो की मौत हो चुकी है 3 से 4 गाय ऐसी है जो चलने की हालत में नही हैं। 

           इस मामले लापरवाही प्रशासन की भी दिखाई देती है क्यूंकि अवैध रूप से चल रही गोशाला पर ध्यान नही दिया गया। बताया जा रहा है कि इस गोशाला को एक बाबा चला रहा था जो इसके खिलाफ बोलने वालो को गोली मरने की धमकी देता था। फिलहाल आरोपी फरार है जिसकी तलाश पुलिस ने शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि गोशाला के संचालक के खिलाफ मामला दर्ज किया जायेगा और उसे गिरफ्तार किया जायेगा। 

अंबाला में पूर्व सैनिको ने कारगिल विजय दिवस पर कहा पाकिस्तान में चल रहे आतंकवादियों के शिविरों पर सर्जिकल स्ट्राईक की जाये और उन्हें नष्ट किया जाये ।


               19 वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर अंबाला में रिटायर्ड सैनिकों की एक्स सर्विसमैन वेलफेयर कमेटी ने शहीदों की याद में श्रधान्जली समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमे देश के तिरंगे को सलाम करते हुए शहीदों के लिए मौन रखा गया और शहीदों के परिवारों को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पूर्व सैनिको ने मांग की कि पाकिस्तान में चल रहे आतंकवादियों के शिविरों पर सर्जिकल स्ट्राईक की जाये और उन्हें नष्ट किया उसके बिना देश में शांति नही हो सकती। 

  शहीदों के परिवारों को सम्मानित करते ADC व पूर्व सैनिक :



             19 साल पहले पाकिस्तान को भारत ने धुल चटाई थी इस युद्ध को कारगिल आआ४ का नाम दिया गया था। इस लड़ाई में भारत के 527 सैनिक शहीद हुए थे व 1600 के करीब सैनिक घायल भी हुए थे। कुर्बानी देने वाले सनिको को देश आज भी नही भुला है अंबाला में पूर्व सैनिको ने इकट्ठा होकर शहीदों को याद किया व शहीद के परिवारों को सम्मानित भी किया। इस मौके एक लडकी ने अपने गीत के माध्यम से सेना पर पत्थर बरसने वालो से भी सेना का सम्मान करने की अपील की और देश विरोधी नारे लगाने वालो पर भी गीत के माध्यम से तंज कसा। 

             कारगिल विजय दिवस के अवसर पर कुछ सैनिक सिस्टम से भी नाराज दिखाई दिए प्रशासनिक स्तर पर आने वाली दिक्कतों को लेकर एक पूर्व सैनिक ने यहाँ तक कह दिया कि 5 लड़ाई लड़ने के बाद भी उन्हें जिन्दा होने का अफ़सोस है। उन्होंने कहा यहाँ शहीदों की कोई कद्र नही है। उनके परिवारों को दफ्तरों में कोई नही पूछता सब बातो में कहते हैं हम आपके साथ हैं। इस दौरान पूर्व सैनिको ने देश में शांति के लिए पाकिस्तान में चल रहे आतंकी शिविरों को नष्ट करने की मांग सकरार से करते हुए सर्जिकल स्ट्राईक की मांग की। 

            अंबाला में कारगिल दिवस पर आयोजित श्रधान्जली समारोह कार्यक्रम में ADC कैप्टन शक्ति सिंह ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की और शहीद के परिवारों को उन्होंने सम्मानित किया। इस मौके उन्होंने कहा कि उन्हें गर्व है कि वे भी एक पूर्व सैनिक है वे पूर्व सैनिको के दुःख दर्द को समझ सकता हूँ। उन्होंने कहा देश के नागरिको से उम्मीद करता हूँ कि वे सैनिक के बलिदान और हिम्मत की कद्र करते हुए उन्हें सम्मान देंगे।

Friday, 20 July 2018

अंबाला में मेतलां गांव की पंचायत का एलान बेटी के जन्म पर देंगे 21 हजार , कन्या भ्रूण हत्या की जानकारी देने वाले को 11 हजार इनाम , बिजली चोरी की सुचना देने पर 500 रूपए का इनाम ।

                           अंबाला में बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान को सार्थक करने के लिए मेतलां गांव की पंचायत ने एलान किया है कि किसी के घर में बेटी का जन्म हुआ तो उसकी 21 हजार की एफडी करवाई जाएगी जिसका पैसा गांव के लोग अपने पास से इकट्ठा कर के देंगे। गांव की पंचायत उस दिन 51 पोधे गांव में लगाएगी ताकि पर्यावरण में सुधार हो। इसके साथ ही बेटियों का जन्मदिन भी पंचायत केक काटकर मनाएगी। इसके इलावा गांव में कोई कन्या भ्रूण हत्या या लिंग जांच जैसी चीज हुई है इसकी की सुचना देगा तो उसे 11 हजार का नकद इनाम दिया जायेगा। इतना ही नही गांव में यदि कोई बिजली चोरी करता है तो उसकी सुचना देने वाले को भी 500 रूपए इनाम के रूप में दिए जायेंगे। 

                                    गाँव की पंचायत :



                  अंबाला का गांव मेतलां कोई स्मार्ट गांव नही है लेकिन इसकी सोच काफी स्मार्ट है। गांव की महिला सरपंच निशा देवी ने गांव के लोगो के साथ मिलकर एक नेक फैंसला लिया है। जिसमे गांव में यदि किसी के घर बेटी जन्म लेती है तो उसके जन्म पर 21 हजार की ऍफ़डी करवाई जाएगी जिसका बोझ गांव की पंचायत पर बिलकुल न होकर गांव के लोग खुद पैसा इकट्ठा करके यह कार्य सम्पन्न करेंगे। उस दिन 51 पोधे लगाये जायेंगे और हर साल बच्चियों का जन्म दिन भी गांव की पंचायत मनाने का काम करेगी। गांव की पंचायत ने एक बड़ा फैंसला और लिया जिसमे कन्या भ्रूण हत्या को रोकने में काफी बल मिलेगा गांव की पंचायत ने उसके लिए 11 हजार के इनाम की घोषणा की है जो व्यक्ति यह सुचना देगा कि यहाँ लिंग जाँच या कन्या भ्रूण हत्या की गयी है। 

              मेतलां गांव आबादी के हिसाब से बहुत बड़ा गांव नही है गांव में करीब 547 लोग रहते हैं लेकिन गांव के लोगो की सोच काफी बड़ी है। गांव को हाल ही में  इंद्रधनुष योजना में दो स्टार हासिल हुए हैं। गांव में 290 लड़को के पीछे 257 लड़कियाँ हैं। जो बताता है कि गांव की पंचायत का जागरूकता अभियान काम कर रहा है। यह सब नतीजे गांव की पंचायते पढ़ी लिखी होने के हैं। जिससे सिस्टम में सुधार आ रहा है। गांव की सरपंच निशा के सपनों को गांव के लोग और पूरी पंचायत सहयोग कर रही है। 

            17 जनवरी 2016 को निशा सर्वसम्मति से सरपंच बनी थीं। उनकी खुद की एक बेटी है, इसलिए उन्होंने गांव में 1000 लड़कों के पीछे 886 बेटियां के लिंगानुपात को देखते हुए उसे सुधारने का संकल्प लिया है। युवा सरपंच निशा की इस कोशिशो की सराहना पूरा गांव कर रहा है और सरपंच के साथ ओने की बात कह रहा है। 

अंबाला शहर सिविल हस्पताल में कल से बिजली गुल , विधायक असीम गोयल ने स्वास्थ्य विभाग के दफ्तर पहुंच सिविल सर्जन का AC और पंखा किया बंद , लापरवाही पर लगाई फटकार , अभी तक बिजली नही हुई दुरुस्त ।


                   अंबाला शहर सिविल हस्पताल में कल दोपहर से बिजली गुल है लेकिन CMO और पीएमओ को इससे कुछ लेना देना नही है।  दोनो की एक दुसरे बनती नही जिसका खामियाजा मरीज व तीमारदार भुगत रहे हैं। लोग हाथ वाले पंखे से काम चला रहे हैं लेकिन बिजली कैसे ठीक होगी इसका जवाब किसी के पास नही है। पीएमओ ने तो मिडिया से बात करने से ही इंकार कर दिया। हस्पताल में लाईट न होने का पता जैसे ही अंबाला शहर के विधायक असीम गोयल को चला तो वे सीधे हस्पताल पहुंचे और अधिकारीयों को जमकर फटकारा।  इतना ही नही CMO दफ्तर पहुंच उनके दफ्तर के AC व पंखे बंद करवा दिए। 

                      फटकार लगाते विधायक असीम गोयल :




                         हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का खौफ उनके अधिकारीयों में बिलकुल नही है इसका जीता जगता सबूत उनके गृह जिले अंबाला शहर में दिखाई देता है जहाँ कल दोपहर से सिविल हस्पताल में लाईट नही है। जिसके चलते मरीज व तीमारदार परेशान है। मरीज व तीमारदार तो हाथ के पंखे से कम चला रहे हैं और अधिकारी ट्रांसफार्मर खराब होने की बात कह रहे हैं। लेकिन विज साहिब के अधिकारीयों को गर्मी थोड़ी ज्यादा लगती है जिसके चलते वे तो ऐसी और पंखो के निचे आराम से बैठे हैं। उन्हें इस बात की कोई चिंता नही है कि छोटे छोटे बच्चे इस गर्मी में कैसे बिलख रहे हैं परिवार हाथो से पंखे की हवा दे रहे हैं। अंबाला शहर सिविल हस्पताल में कल से बिजली न होने का पता जैसे ही विधायक असीम गोयल को चला वे सीधे हस्पताल पहुंचे और अधिकारियो की जमकर क्लास लगाई। विधायक ने अधिकारियो से पूछा कि क्या वे अंबाला शहर सिविल हस्पताल को दूसरा गोरखपुर बनाना चाहते हैं क्या ? विधायक ने अधिकारियो से पूछा कि जनरेटर का इंतजाम भी आप लोग क्यूँ नही कर पाए जिस पर भी बहाने सामने आये। इसके बाद विधायक सीधा CMO दफ्तर पहुंचे और सिविल सर्जन को जमकर फटकारा। विधायक ने यहाँ तक कह दिया कि आपको कुर्सी पर बैठने का कोई हक नही है आप में बिलकुल भी इंसानियत नही है। विधायक ने इस दौरान सिविल सर्जन के दफ्तर का एसी व पंखे बंद करवा दिए और कहा कि जब तक हस्पताल की बिजिली ठीक नही होती तब तक आप भी ऐसे ही दफ्तर में बैठो। 


                 विधायक असीम गोयल ने अधिकारीयों से पूछा कि क्या उन्हें स्वास्थ्य मंत्री और सरकार का बिलकुल भी खौफ नही है क्या ? ट्रांसफार्मर  में दिक्कत पहले से ही बताया जा रहा है जिसे हस्पताल की पीएमओ लम्बे समय से लटका रही है। दरअसल हस्पताल की पीएमओ पूनम जैन की किसी भी CMO से बनती नही 3 दिन पहले कुर्सी पर आये सिविल सर्जन डाक्टर अशोक शर्मा के साथ भी उनका रवैया ऐसा ही है। पीएमओ कोई भी काम हस्पताल में करवाना हो उसके लिए खुद की पावर का इस्तेमाल न कर आगे सिविल सर्जन कार्यालय में लेटर भेज देती है जिसके कारण काम लटक जाता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही दिख रहा है। सिविल सर्जन ने बताया कि यह काम पीएमओ का है लेकिन वे इस पर ध्यान नही देती इसे सिविल सर्जन कार्यालय पर लटका देती हैं। 

                अधिकारियों की लड़ाई का खामियाजा तीमारदारो व मरीज भुगत रहे हैं। लोगो ने बताया कल जैसे ही बारिश शरू हुई उसके बाद से बिजली गुल है। यहाँ कोई भी डाक्टर या अधिकारी पूछने नही आया बच्चे रात से गर्मी में बिलख रहे हैं वे लोग बच्चो को बहार घुमा रहे हैं यह हाथो से पंखे की हवा दे रहे हैं। 

Thursday, 19 July 2018

अंबाला की सड़को पर दिखा यमराज ।

                अंबाला में आज पुलिस ने नई पहल करते हुए दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करने के लिए एक व्यक्ति को यमराज के कैरेक्टर में लाकर लोगो को जागरूक किया। यमराज बने व्यक्ति ने बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चालको के पीछे भागकर उन्हें पकड़कर कहा ऊपर पहले ही ट्रैफिक बहुत ज्यादा है इसलिए हेलमेट पहनिए यहां पर आपकी जरूरत है। अंबाला नगर निगम के डिप्टी  मेयर भी बिना हेलमेट पहने यमराज की पकड़ में आ गए ,ये अभियान अंबाला के ट्रैफिक इंचार्ज मुनीश शर्मा की अगुवाई में चलाया गया ।

                             खंजर लेकर खड़ा यमराज :



             हरियाणा पुलिस लोगो की को ट्रैफिक नियम की उलंघना न करे इसके लिए तरह-तरह से समझाने का प्रयास करते रहती है ,पुलिस खासकर दोपहिया वाहन चालकों को दुर्घटना से बचाने के लिए हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करती है इसके लिए तरह-तरह से अभियान चलाती है लेकिन लोग फिर रास्ता बचाते हुए बिना हेलमेट पहने निकल जाते है। आज अंबाला पुलिस ने इक अनूठी पहल की जिसमे एक व्यक्ति को यमराज के करेक्टर में लाकर बकायदा उसे यमराज के कपडे पहनाकर लोगो को समझाने का प्रयास किया। यमराज हाथो में खंजर लिए बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चालाको के पीछे उन्हें रोककर उन्हें सन्देश और कहा कि ऊपर पहले ही काफी ज्यादा भीड़ है मैं तुम्हे अपने साथ नहीं ले जाना चाहता क्योंकि यहाँ पर आपकी जरुरत है इसलिए हेलमेट पहने। यमराज ने अंबाला में कई जगह पुलिस के साथ हेलमेट चेक किये इसी चेकिंग के दौरान अंबाला नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर सुधीर जैसवाल भी बिना हेलमेट पहने अपने दोपहिया वाहन पर आ गए यमराज ने उन्हें भी रोककर ट्रैफिक रूल का पाठ पढ़ाया जिस पर डिप्टी मेयर ने कहा कि वे भुल्लकड़ है हेलमेट रखकर भूल जाते है इसलिए नहीं पहना हेलमेट आगे से जरूर पहनेगे या अपनी साइकल पर ही रहेंगे। 

           इस तरह से लोगो को जागरूक करने की शुरुआत अंबाला जिला के ट्रैफिक इंचार्ज की कमान संभाल रहे इंस्पेक्टर मुनीष शर्मा की जिन्होंने अंबाला जिला के कई जगह पर जाकर लोगो को सिर्फ प्यार से समझाया की आपको पुलिस से डरने की जरुरत नहीं सिर्फ यमराज से डरे और हेलमेट पहने। ट्रेफिक इंचार्ज ने बताया कि लोगो का जीवन काफी कीमती है ज्यादातर मौते सर में चोट लगने से है इसलिए आज केवल वे लोगो समझा रहे है कि वे हेलमेट पहने।

अनिल विज ने ये क्या कह दिया ? सुरजेवाला के पिता को लेकर ।

               एंटरटेनमेंट शब्द ने हरियाणा की सियासत में भूचाल ला दिया है और आने वाले दिनों में इस पर खूब बवाल होने की भी पूरी सम्भावना भी है। मनोरंजन के बहाने सियासी गलियारों में एक दूसरे पर चुटकी लेने का दौर शुरू हो गया है। ये जुबानी जंग राजनीति में धुर विरोधी कहे जाने सुरजेवाला और अनिल विज के बीच शुरू हो गयी है। कैथल में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने जहां हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज की तुलना एंटरटेनमेंट की वस्तु से कर दी तो वहीं विज ने सुरजेवाला के पिता के बहाने उन पर तीखा तंज कसके एक नई बहस को जन्म दे दिया है। विज ने यहाँ तक कह डाला की एंटरटेनमेंट तो सुरजेवाला के पिता किया करते थे जिसका वीडियो लोग देखा करते थे।  


            हम कहाँ कर सकते हैं किसी का एंटरटेनमेंट : विज ।



                   एंटरटेनमेंट यानी मनोरंजन शब्द इन दिनों सियासी गलियारों में नेताओं की जुबान पर खूब चढ़ा हुआ है। इसी शब्द के बहाने सियासी लोग एक दूसरे पर खूब चुटकी भी ले रहे हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और कैथल के विधायक रणदीप सुरजेवाला ने कैथल में पत्रकारों से हुई बातचीत के दौरान विज को एंटरटेनमेंट की चीज बताते हुए उनकी बातों को गंभीरता से न लेने की बात कही थी। सुरजेवाला की बात पर पलटवार करते हुए अनिल विज ने कहा कि हम क्या किसी का एंटरटेनमेंट करेंगे। एंटरटेनमेंट तो सुरजेवाला जी के पिताजी किया करते थे जिसकी लोग वीडियो भी देखा करते थे। हम क्या एंटरटेनमेंट करेंगे किसी का।  

INSO 5 अगस्त को कैथल में 16 वां स्थापना दिवस ''युवा छात्र अधिकार दिवस'' के रूप में मनाएगी ।

इंडियन नेशनल लोकदल की छात्र इकाई इनसो अपना 16 वां स्थापना दिवस इस बार 5 अगस्त को कैथल में मनाने जा रही जिसको लेकर कार्यकर्ताओ ने तैयारियां भी शुरू कर दी है है। आज अंबाला में इनसो की मीटिंग की इनसो के राष्ट्रिय उपाध्यक्ष जसविन्द्र खैरा व अंबाला प्रभारी अमनदीप चावला की अध्यक्षता में हुई। बैठक में इनसो के स्थापना दिवस को कामयाब बनाने के लिए रूप रेखा तैयार की गयी। 

                           मीटिंग की तस्वीर :



                  इनसो अपना 16 वां स्थापना दिवस इस बार कैथल में युवा छात्र अधिकार दिवस के रूप में मनाने जा रही है। इसको लेकर पार्टी में कार्यकर्ताओ ने गतिविधियाँ तेज कर दी है। 30 जुलाई को अंबाला में इनसो राष्ट्रिय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला अंबाला में पहुंच लोगो को इस रैली में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित करेंगे। इसको लेकर पार्टी कार्यकर्ताओ की तरफ से अंबाला में बैठक हुई और रूप रेखा तैयार की गयी कि इसे किस तरह से कामयाब बनाया जाये। अंबाला में पत्रकारों से बात करते हुए इनसो के राष्ट्रिय उपाध्यक्ष जसविन्द्र खैरा ने कहा कि इस बार स्थापना दिवस पर इनसो बीजेपी की जुमले वाली नीतियों की पोल खोलने का काम करेगी उन्होंने कहा भाजपा ने छात्र संघ के चुनावो का एलान किया था जिसकी भी नोटिफिकेशन सरकार नही कर पायी। उन्होंने कहा सरकार की तमाम नीतियों की पोल खोलने का काम इस स्थापना दिवस के जरिये किया जायेगा। 

Tuesday, 17 July 2018

महबूबा मुफ़्ती के खिलाफ अंबाला में दायर याचिका पर 14 अगस्त को होगी स्टेटमेंट रिकार्ड ।

         
                 एंटी टेरेरिस्ट फ्रंट इण्डिया व श्री हिन्दू तख्त की तरफ से अंबाला की सीजेएम कोर्ट में जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ देश द्रोह का मुकदमा चलाने की याचिका लगाई गयी थी। अंबाला कोर्ट में वर्क सस्पेंड होने के चलते अदालत ने इस मामले में अगली तारीख 14 अगस्त दे दी है। अगली तारीख पर याचिका लगाने वाले विरेश शांडिल्य व जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की स्टेटमेंट रिकार्ड की जाएगी। इसके बाद महबूबा मुफ़्ती को कोर्ट की तरफ से अदालत में पेश होने के सम्मन किये जायेंगे। 

                    मामले की जानकारी देते विरेश शांडिल्य :




           गोरतलब है कि जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने ब्यान दिया था यदि पीडीपी टूटी तो कई सलाउदीन पैदा होंगे। जिसको लेकर एंटी टेरेरिस्ट फ्रंट इण्डिया व श्री हिन्दू तख्त ने कल अंबाला कोर्ट में याचिका लगाकर महबूबा मुफ़्ती के खिलाफ आईपीसी की धारा 121 , 124 ए और 153 ए के तहत FIR दर्ज करने की मांग की थी। 

Monday, 16 July 2018

अंबाला सरपंच के पति की हत्या मामला , हरियाणा सरपंच एसोसिएशन की चेतावनी यदि जल्द गिरफ्तारी न हुई तो देंगे इस्तीफा ।

      
         अंबाला के नारायणगढ़ में बीती 9 जुलाई को बड़ा गांव की सरपंच के पति की हत्या का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।  इस मामले में मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी न होने से खफा हरियाणा सरपंच एसोसिएशन ने डीसी कार्यलय पर पहुंच जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की और अल्टीमेटम दिया कि 21 तारीख तक मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी ना हुई तो सभी सरपंच व ब्लाको के प्रधान अपने पद से इस्तीफा दे देंगे। 

अधिकारी बदलते रहे लेकिन सरपंच डीसी और एस पी से मिलकर ही माने :



          अंबाला के नारायणगढ में बड़ा गांव की महिला सरपंच रेखा रानी के पति सेशन जज की 9 जुलाई को सरेआम गोलियों से भुन का हत्या कर दी गयी थी। स्कूल टीचर सेशन जज गांव में असमाजिक तत्वों के खिलाफ थे इसी बात की सजा उन्हें दी। इस मामले में आरोपी ने अपने फेसबुक अकाउंट से एक पोस्ट भी की है जिसमे उसने इस हत्या को कबूल किया है और अगले टारगेट को चेतावनी दी है कि वे भी तैयार रहे। आरोपी ने लिखा है कि इस हत्या को उसने अंजाम दिया है पुलिस मेरे परिवार को तंग न करे यदि ऐसा हुआ तो पुलिस वालो के भी बच्चे हैं। इस मामले से सरपंच अपने परिवारों की सुरक्षा को लेकर चिंतित है जिसके बाद आज डीसी कार्यलय पर हरियाणा सरपंच एसोसिएशन के सदस्य पहुंचे और प्रशासन को अल्टीमेटम दिया कि 21 तारीख तक आरोपियों  की गिरफ्तारी न हुई तो सभी सरपंच व प्रधान अपने पदों से इस्तीफे दे देंगे। 

           इस मामले से मृतक सेशन जज का परिवार भी काफी चिंता में है मृतक के भाई का कहना है कि आरोपियों ने पंच को भी जान से मारने की धमकी दी है और फेसबुक पर पोस्ट कर अगले टारगेट को आगाह किया गया है। उन्होंने कहा कि वे फौजी परिवार से हैं तब भी उनकी सुरक्षा के प्रति पुलिस चिंतित नही है। 

          इस हत्या के बाद गांव में भी दहशत का माहौल है और मृतक के परिवार की सुरक्षा को लेकर भी चिंताएं बढ़ रही है। हालांकि पुलिस ने पीड़ित परिवार के घर के बाहर सुरक्षा लगाई है लेकिन गांव के ही पंच को भी धमकी देने के बाद डर और बढ़ गया है। इस मामले को लेकर एस पी अंबाला का कहना है कि आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार कोशिशे कर रही है। आरोपी ने जो पोस्ट सोशल मिडिया पर की है उसकी जाँच साईबर से करवाई जा रही है। इस मामले में SHO नारायणगढ को पहले ही सस्पेंड कर दिया गया है। 


अंबाला में महबूबा मुफ़्ती के खिलाफ याचिका दायर ।

               एंटी टेरेरिस्ट फ्रंट इण्डिया के राष्ट्रिय अध्यक्ष विरेश शांडिल्य ने अंबाला कोर्ट में जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ देश द्रोह का मुकदमा चलाने की अर्जी लगाई है। जिसको कोर्ट ने स्वीकार करते हुए कल सबूत पेश करने के आदेश दिए है। 

                           महबूबा मुफ़्ती की फाईल फोटो :



            कल जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने ब्यान दिया था कि पीडीपी यदि टूटी तो कई सलाउदीन पैदा होंगे। जिसको लेकर मबूबा मुफ्ती की मुश्किलें बढ़ सकती है। मबूबा मुफ्ती के इस ब्यान को लेकर अंबाला कोर्ट में एंटी टेरेरिस्ट फ्रंट इण्डिया के राष्ट्रिय अध्यक्ष विरेश शांडिल्य ने एक याचिका दायर की है। जिसमे महबूबा मुफ़्ती के खिलाफ देश द्रोह का केस चलाने की मांग की गयी है। विरेश शांडिल्य के वकील सुमित शर्मा ने बताया कि इस तरह के ब्यानो से दंगे भड़क सकते हैं। इसलिए कोर्ट से अपील की गयी है कि मुफ़्ती के खिलाफ आईपीसी की धारा 121 , 124 ए और 153 ए के तहत FIR दर्ज कर केस  जाये। 

             विरेश शांडिल्य पत्रकारवार्ता कर जानकारी देते हुए : 



             महबूबा मुफ्ती के खिलाफ अंबाला की अदालत में केस दायर करने वाले एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष और हिन्दू तख्त के राष्ट्रीय प्रवक्ता वीरेश शांडिल्य ने बताया कि महबूबा मुफ्ती द्वारा पीडीपी से किसी भी पार्टी द्वारा कोई छेड़ छाड़ करने पर कई सलाउदीन पैदा होने की धमकी दी थी । उन्होंने कहा कि हिजबुल मुजाहिदीन का चीफ कमांडर सलाउदीन , पहले ही पटियाला हाउस कोर्ट में वांटिड है और ये मोस्ट वांटिड टेरोरिस्ट में से एक है । शांडिल्य ने कहा कि महबूबा के बयान के खिलाफ उन्होंने देश द्रोह का मामला कोर्ट में दायर किया है जिसके लिए हम लंबी लड़ाई लड़ेंगे और मुफ़्ती पर एफआईआर करवा कर रहेंगे ।

Saturday, 14 July 2018

अंबाला कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता का आरोप पंजाब में नशे का सारा कारोबार SAD का ।


           अंबाला में कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता दयाल सिंह पिन्जौरी ने पत्रकारवार्ता कर केंद्र सरकार और राज्य सरकार पर चुनावो के दौरान किये गये वायदे पूरा न करने का आरोप लगाया।  पिन्जोरी ने कहा भाजपा की केंद्र सरकार ने जो वायदे किये थे उनमे से एक भी वायदा वे पूरा नही कर पाए उन्होंने कहा भाजपा ने सत्ता में आने से पहले 154 वायदे किये थे उसमे भी उन्होंने सत्ता में आने पर एक भी वायदा पूरा नही किया। यह सरकार पूरे तरीके से फेल है। 

                  पत्रकारों से बात करते हुए दयाल सिंह पिन्जौरी :




          कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता ने पत्रकारवार्ता करते हुए सर्जिकल स्ट्राईक को गलत बता दिया और कहा कि मैं इसे गलत कहता हूँ सर्जिकल स्ट्राईक करना आर्मी का काम है उसकी पब्लिसिटी करना सरकार का काम नही है। सर्जिकल स्ट्राईक कांग्रेस सरकार के दौरान भी हुई लेकिन उन्होंने कभी इसका श्रेय नही लिया। आर्मी से सर्जिकल स्ट्राईक के सबूत क्यूँ मांगे जा रहे थे इस पर दयाल सिंह पिन्जौरी ने कहा कि जब सरकार ऐसा कर रही है तो वे क्या करेंगे। 

        पंजाब में नशे के बढ़ते मामलो और रोक लगाने पर पंजाब सरकार क्यूँ देरी कर रही है इस पर कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि यह सब बादलो का किया हुआ है इसे एक दम से थोड़े रोका जा सकता है। उन्होंने कहा यह सारा कारोबार शिरोमणि अकाली दल का है वो चाहते हैं यह सरकार फेल हो जाये। हमारी सरकार इसे रोकने की कोशिश कर रही है वो उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं हमारी सरकार किसी को सपोर्ट नही करती। 

Friday, 13 July 2018

अंबाला में मिला दिल्ली से डेढ़ साल पहले लापता हुआ 6 साल का बच्चा , डेढ़ साल तक सड़को पर इधर से उधर घूमता रहा ।


             अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर 5 दिन पहले मिले बच्चे के परिवार को CWC और जिला बाल सरंक्षण विभाग ने ढूंढ निकाला है और बच्चे को उसके परिजनों को सौंप दिया। दरअसल 6 साल का अमन दिल्ली से 1 जून 2017 से लापता था तब से अमन न जाने कहाँ कहाँ और कैसे रहा। बताया जा रहा है कि बच्चा घर से इसलिए भागा था क्यूंकि उसका पिता शराब पीकर उसकी माँ से मारपीट करता था और इसका प्रभाव बच्चे पर पड़ने लगा और बच्चा घर से भाग गया। बच्चे की उम्र अब 7 साल है। 

                         बच्चा परिवार को सौंपते अधिकारी :




          चाईल्ड वेलफेयर कमेटी के सदस्य की कुर्सी पर बैठा यह बच्चा अमन है इसकी उम्र करीब 7 साल है जब यह दिल्ली के सिरस्पूर से लापता हुआ था तब इसकी उम्र साढ़े 5 साल थी। यह बच्चा अचानक दिल्ली की गलियों से गायब हो गया डेढ़ साल पहले गुमशुदा हुआ इस बच्चे को खोजने में दिल्ली पुलिस ने दिल्ली से लेकर बिहार तक डेढ़ साल खाक छानी लेकिन यह बच्चा बीती 9 जुलाई को अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर RPF को मिला जिसने बच्चे को CWC के सुपुर्द कर दिया जिसके बाद बच्चे से पूछताछ हुई तो बच्चे ने पहले बताया कि उसके माँ बाप ट्रेन एक्सीडेंट में मर गये हैं लेकिन CWC को बच्चे कीकहान झूठ लगी तो बार बार बच्चे से पूछा गया जिसके बाद बच्चे ने दिल्ली समयपुर का नाम लिया जिससे CWC ने गूगल का सहारा लिया और वहां कि पुलिस से सम्पर्क कर बच्चे का पता लगाया। पता चला कि अमन 1 जून 2017 को घर के बाहर से खेलता हुआ गायब हो गया था। बच्चे का पिता अब बच्चे को पाकर काफी खुश है। 

                 बच्चे को परिवार से मिला भावुक हुई डीसीपीओ :



       बच्चे को लेने उसके पिता जैसे ही दिल्ली पुलिस के साथ अंबाला आये तो हंसता हुआ बच्चा अचानक आँखों में आंसू ले आया और पिता से लिपटकर रोने लगा। पिता की आँखों में भी आंसू आ गये। बच्चे और पिता का मिलन देख जिला बाल सरंक्षण अधिकारी मेघा सिंघला भी रोने लगी। 

पिता द्वारा मां की पिटाई से परेशान होकर भागा था घर से :


      बच्चे ने CWC को बताया कि उसके पिता शराब पीकर उसकी माँ को मारते थे जिससे उसके मन में डर बैठने लगा और वो घर से भाग गया। बच्चे को मिलवाने में अहम् रोल CWC के सदस्य गुरदेव सिंह का रहा जो 2 दिन तक लगातार बच्चे के बताये हर पते को गूगल पर टटोलते रहे और आख़िरकार एक जगह उन्हें कामयाबी मिली और आज बच्चा अपने माँ बाप से मिलने में कामयाब रहा। 

दिल्ली पुलिस ने भी बच्चे के लिए काफी कोशिशे :


      बच्चे को ढूंढने जितनी कोशिशें अंबाला CWC और जिला बाल सरंक्षण विभाग ने की उतनी कोशिशे डेढ़ साल से दिल्ली पुलिस का ASI मनोज कुमार भी कर रहा था उन्होंने बच्चे को ढूंढने के लिए हर वो कोशिश की जिससे बच्चा मिल सके वो बिहार तक गये लेकिन बच्चा आखिरकार अंबाला में मिला। अब वे काफी खुश है कि उनकी कोशिशे रंग लाई। 

        दिल्ली से लापता हुए बहुत से बच्चे आज भी कहाँ गायब हो गये किसी को नही पता लेकिन अमन का परिजनों से मिलना किसी करिश्मे से कम नही है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि डेढ़ साल तक यह बच्चा किन हालातो में रहा और इस पर आज तक किसी पुलिस या किसी संस्था की नजर कैसे नही गयी और यह छोटा बच्चा सरवाईव कैसे करता रहा।  

अनिल विज को हो गया है फोबिया सोते जागते दिखाई देती है इनेलो : अभय चौटाला ।



     
      SYL मुद्दे को लेकर प्रदेशभर में चल रहे इनेलो के जेल भरो आंदोलन के अंतर्गत आज अंबाला में इनेलो और बसपा कार्यकर्ताओ ने अंबाला शहर नई अनाज मंडी में सामूहिक गिरफ्तारियां दी।  दौरान अभय चौटाला ने मंच से बोलते हुए सरकार की मंशा पर सवाल खड़े किये और कहा कि 20 महीनों से इनेलो SYL को लेकर प्रयासरत है लेकिन सरकार सुप्रीम कोर्ट के आदेशो के बाद भी फैंसला लागू नही करवा पायी। 

  इनैलो के जेल भरो आन्दोलन के दौरान मंच पर उपस्थित नेता :



         हरियाणा में SYL का मुद्दा का हमेशा से सभी राजनितिक पार्टियों के लिए अहम् है। लेकिन इनैलो प्रदेश में SYL को लेकर कई बड़े आन्दोलन कर चुकी है। इसी कड़ी में इंडियन नेशनल लोकदल हरियाणा में जेल भरो आन्दोलन चला रही है। आज अंबाला में भी इनेलो बसपा कार्यकर्ताओ ने गिरफ्तारियां दी। अभय चौटाला के अगुवाई में भारी संख्या इनेलो बसपा कार्यकर्ता शहर की अनाज मंडी में जुटे और SYL के मुद्दे को लेकर चल रही पार्टी को बल दिया।  इस दौरान अधिकारियो ने मंच से 13 हजार कार्यकर्ताओ को गिरफ्तार करने का एलान किया और जैसे जैसे अभय चौटाला समझाते गये वैसे वैसे बोलते गये उन्होंने मंच से कहा कि उनके पास जेल में इतने लोगो को रखने की जगह नही इसलिए इसी जगह को अस्थायी जेल बना कर उन्हें गिरफ्तार किया जाता है। मंच से बोलते हुए नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला ने SYL मुद्दे को लेकर सरकार को जमकर निशाने पर लिया और कहा कि सरकार इस मुद्दे को लेकर गंभीर नही है सुप्रीम कोर्ट का आदेश हरियाणा के हक में आ चूका है लेकिन सरकार फैंसले को लागू नही करवा पा रही। उन्होंने कहा अगर भविष्य में इससे भी बड़ा आन्दोलन करना पड़ा तो वे सरकार को मजबूर करने के लिए उससे भी पीछे नही हटेंगे। 

           मंच से बोलते हुए अभय चौटाला ने सरकार को हर मिशन में फेल बताया और बेटी बचाओ बेटी पढाओ के नारे पर भी सवाल खड़े किये। इस दौरान दुर्गा वाहिनी एप लंच के दौरान हुई गलती पर अभय चौटाला ने कहा एप लंच करते हुए मुख्यमंत्री की आवाज महिला कांस्टेबल को समझ में नही आई वे बोल रही थी कि आपकी आवाज मुझे सुनाई नही दे रही आप कौन बोल रहे हैं। उन्होंने कहा यदि महिला कांस्टेबल को मुख्यमंत्री की आवाज सुनाई नही दे रही थी तो आम जनता के साथ क्या होगा वो आप खुद सोच सकते हैं। 

         हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा दिए गये ब्यान जिसमे उन्होंने कहा कि बलात्कार के आरोपियों को सरकारी सेवाए नही मिलेंगी और महिलाओ की तरफ जो ऊँगली उठेगी उसे काट दिया जायेगा।  इस पर अभय चौटाला ने कहा कि सरकार ने बेटी बचाओ बेटी पढाओ का नारा दिया था लेकिन इसका सबसे ज्यादा अपमान वहां हुआ है जहाँ से इसकी शुरुआत हुई। हरियाणा में सबसे ज्यादा रेप की घटनाये हो रही है। अभय चौटाला ने कहा ये रास्धं बंद करने और ऊँगली काटने की बात तो दूर यह रेप के आरोप या रेप की कोशिश करने वालो को बचाने का प्रयास करते हैं। इस दौरान अभय चौटाला ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे के मामले पर सरकार को घेरते हुए कहा कि यर्क आईएस की बेटी को किडनेप करने का प्रयास किया गया अगर लडकी उनके हत्थे चढ़ जाती तो हो सकता है वो भी रेप का शिकार हो सकती थी। ये पार्टी रेप के आरोपियों को सरंक्षण देगी और बड़े पदों पर अपनी पार्टी में रखेगी तो आम आदमी को कभी इस बात का भरोसा नही होगा कि इस सरकार में न्याय मिल सकता है। 

                हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने इनैलो के जेल भरो आंदोलन पर चुटकी लेते हुए राजनीतिक तंज कसा और विज ने कहा कि इनैलो अपनी राजनीतिक कार्रवाई कर रही है पर हकीकत में अभी तक एक भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। वही चेहरे हैं जिन्हें एक शहर से दूसरे शहर में घुमाया जा रहा है। 
       
              इनेलो के जेल भरो आन्दोलन पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने टिप्पणी की तो अभय चौटाला ने भी जवाब देते हुए कहा कि अनिल विज यह कहते हैं कि कार्यकर्ताओ को एक शहर से दुसरे शहर घुमाया जा रहा है तो इसका मतलब अनिल विज को पता है कि इनेलो के पास हजारो कार्यकर्ताओ की फौज है। अभय चौटाला ने कहा अनिल विज को सोते जागते इनेलो दिखाई देती है उन्हें बहुत फोबिया हमार आजकल। 


Thursday, 12 July 2018

रोहतक जेल में बढाई गयी बाबा राम रहीम की सुरक्षा ।

                       रोहतक की सुनारिया जेल में बंद बाबा राम रहीम की सुरक्षा को जेल में कड़ा कर दिया गया है। जिसमे जेल के सुपरिडेंट को भी बाबा से मिलने से पहले चेकिंग से गुजरना होगा जिसको लेकर अंबाला में हरियाणा के जेल मंत्री कृष्ण लाल पंवार से बात की गयी तो उन्होंने कहा कि यह ड्यूटी का पार्ट है और सुरक्षा की दृष्टि से किया गया है। उन्होंने कहा किसी भी पर भी शक हो कि यह अंदर अवैध चीज ले जा सकता है तो उसकी चेकिंग की जा सकती है। 

                   हनीप्रीत और बाबा राम रहीम की फाईल फोटो :



                रोहतक की सुनारिया जेल में बंद गुरमीत राम रहीम की सुरक्षा को और कड़ा किया गया है ऐसा बताया जा रहा है कि जेल में बंद बाबा के पास कोई भी बिना चेकिंग के नही जा सकता भले ही वो जेल के सुपरिडेंट क्यूँ ना हो इसको लेकर हरियाणा के जेल मंत्री कृष्ण लाल पंवार का कहना है कि मामला न्यायलय में हैं जेल में बंद बंदी की सुरक्षा करना जेल विभाग की जिम्मेदारी है। सुरक्षा की दृष्टि से हम रखते हैं। जेल मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि कोई भी अंदर जाए चाहे वो मंत्री हो या जेल अधीक्षक यदि कीस पर शक होता है कि उसके पास अवैध चीज है तो चेकिंग करके हु उसे जाने दिया जा सकता है। इसलिए यह ड्यूटी का पार्ट है जेल में कोई भी व्यक्ति अवैध चीज लेकर नही जा सकता है। 

                              जेल मंत्री कृष्ण लाल पंवार :



                अंबाला जेल में बंद हनीप्रीत के द्वारा भी पंचकुला कोर्ट में अर्जी लगाई गयी है कि उसे रोजाना फोन पर बात करने दी जाए। जिसको लेकर हरियाणा के जेल मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि हनीप्रीत ने परिवार के जिन लोगो के नाम जेल प्रशासन को दिए थे उनसे उन्हें शुरू से ही मिलने दिया जा रहा है। वो मिल भी रही है। उन्होंने कोर्ट में फोन पर बात करने की अर्जी लगाई है जिस पर कोर्ट का फैंसला अभी आना है। 

जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में कष्ट निवारण करने वालो के कष्ट आये सामने ।

                    अंबाला में आज जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक हुई जिसमे परिवहन , जेल एंव आवास मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने लोगो की समस्याएँ सुनी और उनका निपटान किया। परिवहन मंत्री ने इस दौरान 13 समस्याए सुनी और उनमे से 12 का मौके पर ही निपटान किया। इस दौरान कष्ट निवारण समिति के सदस्य भी अधिकारीयों के खिलाफ अपनी समस्याएँ रखते नजर आये। 


                           समस्या सुनते कृष्ण लाल पंवार :




     
                     अंबाला में जिला लोक सम्पर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक की अध्यक्षता  परिवहन , जेल एंव आवास मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने आम जनता की समस्याएँ सुनते हुए उनका निपटान किया। कृष्ण लाल पंवार ने इस दौरान 13 समस्याएँ सुनी और 12 समस्याएँ मौके पर ही निपटा दी। लोगो की समस्याएँ सुनने पहुंचे मंत्री जी के समक्ष समस्या रखने में कष्ट निवारण समिति के सदस्य भी पीछे नही रहे उन्होंने अपने ही सरकार के अधिकारीयों के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। कष्ट निवारण समिति के समक्ष एक सदस्य ने समस्या रखी की अंबाला में बिजली बिल समय पर नही पहुंचाए जाते और कट भी असमय लगते हैं जिसको लेकर अधिकारीयों को फोन किया जाता है तो वे फोन नही उठाते जिसको लेकर कृष्ण लाला पंवार ने सख्ती से आदेश दिए कि यदि अधिकारी फोन नही उठाएंगे और समय पर बिल नही भेजेंगे तो सख्त कार्यवाई होगी।  जिला लोक सम्पर्क एवं कष्ट निवारण समिति के अध्यक्ष कृष्ण लाल पंवार के समक्ष मुलाना विधानसभा से समस्या रखी गयी कि उनके क्षेत्र के कई गांव रुरल एंड अर्बन क्लस्टर स्कीम में शामिल हुए थे उनकी ग्रांट जारी नही की गयी इतना ही नही विधायक संतोष सारवान द्वारा जारी की गयी ग्रांट भी अधिकारी उन्हें मुहैया नही करवाते। 

Wednesday, 11 July 2018

अंबाला में रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल 16 वें दिन भी रही जारी ।

           
            पिछले 15 दिनों से रोडवेज कर्मचारी अपनी मांगो को अंबाला में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि अभी तक उनसे कोई भी बातचीत मांगे पूरी करने को लेकर नही कि गयी है। जब तक उनकी मांगे पूरी नही होती तब तक यह हड़ताल खत्म नही होगी। 

                             नारेबाजी करते कर्मचारी :


              अंबाला में रोड़वेज कर्मचारीयो की हड़ताल आज 16 वें दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने सरकार व मनमानी करने वाले अधिकारीयों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों की मांग है कि सस्पेंड किये गये कर्मचारी नेताओ को बहाल किया जाये व उनके द्वारा जो भी मांग पत्र अधिकारीयों को दिया गया है उन मांगो पर गौर करते हुए मांगो को पूरा किया जाये। कर्मचारियों की मांग है कि पंजाब से आने वाली अवैध बसों को रोका जाये , छावनी बस स्टैंड से अवैध कब्जे हटाये जाये , सभी पात्र कर्मचारियों को एलटीसी लाभ दिया जाये , भ्रष्टाचार पर रोक लगाई जाये . कर्मचारियों ने कहा कि यदि उनकी मांगो पर सुनवाई नही होगी तो हड़ताल आगे भी ऐसे ही जरी रहेगी। 

Tuesday, 10 July 2018

ट्रेड मुलाजिमिन यूनियन होल सेल क्लॉथ मार्किट के चेयरमैन देवेंद्र वर्मा ने दिया पद से इस्तीफा

                     
        मंगलवार को ट्ऱेड मुलाजिमिन यूनियन होल सेल क्लॉथ मार्किट अंबाला शहर के चेयरमैन देवेंद्र वर्मा ने जारी प्रैस ब्यान में बताया कि उन्होंने चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया है। देवेंद्र वर्मा ने कहा कि पिछले 25 सालों से उन्होंने ट्रेड मुलाजिमिन यूनियन होल सेल क्लॉथ मार्किट के चेयरमैन पद की गरिमा को बनाया हुआ था और बिना किसी दबाव के बड़े ही अच्छे ढंग से यूनियन को चलाने में अन्य पदाधिकारियों व कार्यकारिणी के सदस्यों की भी अहम भूमिका रही है। देवेंद्र वर्मा ने कहा कि 1 जुलाई 2018 को यूनियन के हुए चुनाव के बाद नवनियुक्त प्रधान जसविंद्र सिंह जस्सी और उनकी कार्यकारिणी ने देवेन्द्र वर्मा को दिनांक 5-7-2018 के नियुक्ति पत्र के अनुसार पुन: चेयरमैन नियुक्त किया था इसके लिए वे यूनियन का आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि सन् 1993 में यूनियन ने उन्हें चेयरमैन नियुक्त किया था। उसके बाद आज तक यूनियन उन्हें लगातार सर्वसम्मति से चेयरमैन पद पर कपड़े के व्यवसाय से न जुड़े हुए होने के बावजूद भी नियुक्त करती आई है। देवेंद्र वर्मा ने कहा कि यूनियन में आज तक किसी भी तरीके का कोई भी राजनीतिक हस्तक्षेप नहीं हुआ है और यूनियन की नई टीम को भी उन्होंने सलाह दी कि भविष्य में  कभी भी यूनियन का राजनीतिकरण न होने दें। उन्होंने बताया क्योंकि 9 मार्च 2018 को वे डॉ. अशोक तंवर के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की सक्रिय राजनीति में आ चुके हंै व कपड़े के व्यवसाय से न जुड़े हुए होने के बावजूद भी 25 साल तक यूनियन का कार्यकारिणी के सहयोग से कुशल नेतृत्व किया है।

                 25 सालों से चेयरमैन पद की बनाई हुई थी गरिमा :





           उल्लेखनीय है कि देवेन्द्र वर्मा यूनियन में किसी भी राजनैतिक दल का हस्ताक्षेप सर्वथा अनुचित समझते हंै इसलिए 9 मार्च 2018 को ही यूनियन के चेयरमैन पद से त्याग पत्र देने की इच्छा जाहिर की थी परन्तु यूनियन की कार्यकारिणी ने उनसे आग्रह किया था कि यूनियन के चुनाव तक वे चेयरमैन पद पर बने रहें जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया था। उन्होंने कहा कि यूनियन ने 25 साल तक लगातार चेयरमैन बनाकर उन्हें प्यार दिया और उन पर विश्वास प्रकट किया व उन्होंने भी बिना किसी दबाव, व विरोध के इस पद की गरिमा को निभाया। उन्होंने कहा कि अब किसी दूसरे व्यक्ति को भी चेयरमैन बनने का मौका दिया जाना चाहिए। इसलिए उन्होंने यह फैसला लिया है । 

                


            देवेंद्र वर्मा ने बताया कि ट्रेड मुलाजिमिन यूनियन (रजिस्ट्रर्ड) हॉल सेल क्लाथ मार्किट अंबाला शहर 6-9-1967 में ट्रेड यूनियन एक्ट के तहत रजिस्ट्रर्ड हुई थी। जिसके बाद से लगातार यूनियन अपने मैंबरों की भलाई के लिए व हर सुविधा प्रदान करवाने के लिए प्रयासरत रही है। देवेंद्र वर्मा ने बताया कि 1980 के बाद यूनियन की गतिविधियां कमजोर पड़ गई थी सन् 1993 में देवेंद्र वर्मा को यूनियन द्वारा चेयरमैन नियुक्त किया गया था तब से लेकर आज तक उन्होंने चेयरमैन पद की गरिमा को बरकरार रखते हुए यूनियन की भलाई के लिए हर संभव कार्य किया है। जिसके बाद से यूनियन की कार्यकारिणी की समय-समय पर बैठक होती रही है और बैठक में यूनियन के कई मुद्दों पर यूनियन की भलाई के लिए विचार विमर्श किया जाता रहा है। उन्होंने बताया कि यूनियन के किसी भी मैंबर को बीमार होने पर, मृत्य होने पर अथवा विवाह-शादी के अवसर पर यूनियन द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। यूनियन समय-समय पर धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करती रहती है। जिसमें उनकी यूनियन के पदाधिकारी व कार्यकारिणी के  सदस्य व कपड़ा व्यापारी पूरा सहयोग देते रहते हैं। देवेंद्र वर्मा ने कहा कि आगे भी जब भी यूनियन पदाधिकारियों को उनकी जरुरत होगी वे हमेशा उनका सहयोग देने के लिए तैयार रहेंगे।  

अनिल विज के कार्यकर्ता सम्मेलन से दिखा विज का शक्ति प्रदर्शन , विपक्ष पर जमकर बरसे विज ।

                     अंबाला छावनी में कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने भारतीय जनता पार्टी के छावनी विधानसभा के कार्यकर्ताओ की मीटिंग ली। कार्य...